Blog

  • Jalandhar News: अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार बादल परिवार पर लगाए आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार बादल परिवार पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह ने वर्तमान पंथक कमेटी द्वारा लंबे समय से ना करवाए जा रहे चुनावों को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि शिरोमणि अकाली दल की अगुवाई में चुनाव करवाए जाएंगे। भाई रणजीत सिंह ने बादल परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार 30 सालों से बेअदबी कर रहा है। वहीं पूर्व जत्थेदार ने कहा कि इस बार लोग नई पंथक पार्टी को चुनाव में सहयोग दें ताकि नई पंथक पार्टी पंजाब के धर्म को लेकर बात करें। आरोप है कि पिछले 14 से 15 सालों से चुनाव नहीं हो रहे है और ना ही यह चुनाव होने दिए जा रहे है।


    इस चुनावों में राजनीतिक पार्टियों को धार्मिक मामलो में चुनाव लड़ने और उनके शामिल होने पर एतराज जताया है। कमेटी के पास भारी मात्रा में दान आता है, आरोप है कि इसके बावजूद अगर किसी गरीब बच्चे को फायदा ना मिले तो यह काफी निंदनीय है। सिखों के सिंद्धात को बचाने के लिए संगता पंथक अकाली लहर को चुनावों में लोगों को सहयोग देने की अपील की गई। सिखों की जमीन को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार जमीन ट्रस्ट को देती है वह किसी व्यक्ति को नहीं देती है। आरोप है कि वह जमीन बादल परिवार के नाम पर है। पंथ और ग्रंथ को बादल परिवार ने अपने साथ लगा लिया, जिसके चलते पंथ का काफी नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राला चालक ने पेड़ में मारी टक्कर, पीपल टूटकर चलती कार पर गिरा, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राला चालक ने पेड़ में मारी टक्कर, पीपल टूटकर चलती कार पर गिरा, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी इलाके में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां ट्रैक्टर टाले ने पीपल के पेड़ में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में पीपल का पेड़ टूटकर सड़क पर जा रही कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार चालक सभी बाल-बाल बच गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कपिल ने कहा कि वह उतराखंड से आए है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्राले की तेज रफ्तार से हुए हादसे में पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया। गनीमत यह रही कार में सवार बच्चे और परिवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए।

    पीड़ित ने कहा कि वह उतराखंड से यहां किसी प्रोग्राम में आए थे और वापिस जा रहे थे। इस दौरान पेड़ गाड़ी पर गिरने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अंकित ने कहा कि वह उतराखंड के रहने वाले है और उनकी आगे जा रही गाड़ी पर पेड़ गिर गया। जिसके बाद जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वह तुरंत कार में परिजनों को निकालने पहुंच गया। जिसके बाद सभी को सही सलामत गाड़ी से निकाला, लेकिन हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर ट्राले चालक ना तो आरसी है ना ही लाइसेंस है। चालक कह रहा है कि गाड़ी के कागज मंगवाने के लिए मालिक को फोन कर दिया है।

    वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि फेस-1 दुगरी लाइट पर हादसा होने की घटना की सूचना मिली है। ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप ने कहा कि पीपल का टाहना टूटकर गाड़ी पर गिर गया है। जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दे दी है। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम द्वारा पीपल को काटकर गाड़ी से हटवाने का काम किया जाएगा। इस दौरान सड़क पर लगे जाम को हटवाने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया है।

  • घर के पास खेत में बने कुएं से मिला महिला व 2 बच्चों का शव

    घर के पास खेत में बने कुएं से मिला महिला व 2 बच्चों का शव

    पुलिस में गुमशुदगी की थी रिपोर्ट दर्ज

    सवाई माधोपुरः यहां एक दुखद खबर सामने आई है। रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के लहसोडा गांव के समीप एक कुएं में बुधवार दोपहर एक मां और उसके 2 बच्चों के शव मिले है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

    जानकारी देते हुए रवांजना डूंगर थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि 3 दिन पहले मृतका के ससुर ने उसकी बहू और दोनों पोतों के गुमशुदा होने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में ससुर ने बताया कि उसकी बहु अनिशा योगी (30) पत्नी रमेश योगी और उसके दो बेटे हिमांशु योगी (7) व दक्ष योगी (5) निवासी लहसोड़ा है। वह रात को घर से कहीं चली गई थी। उसको गांव में आसपास तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा था।

    बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कुएं के पास बदबू आई तो देखने पर महिला व दोनों बालकों के फूले हुए शव तैरते दिखे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दो बच्चों को लूगड़ी से लपेटकर मां 25 जनवरी को कुएं में कूदी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची‌ और तीनों के शव चारपाई के सहारे कुएं से निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मान रही है। अभी मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या दोनों एंगलों से देखकर जांच कर रही है।

  • इस इलाके में ED की छापेमारी, देखें वीडियो

    इस इलाके में ED की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सरकार की कानून प्रवर्तन और आर्थिक खुफिया एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरी द्वारा सुबह-सुबह जिले के सेक्टर 16 के एक घर में दबिश दी गई। इस दौरान उनके द्वारा घर का चपा-चपा छाना जा रहा है।


    जानकारी मुताबिक, भारत की जांच एजेंसी ईजी द्वारा पंचकूला के सेक्टर 16 के मकान नंबर 376 में सुबह-सुबह दबिश दी गई। इस दौरान सेक्टर 16 में रहने वाले विकास बंसल के निवास स्थान पर ईडी ने जांच की। बताया जा रहा है कि यह हिमाचल ईडी के पूर्व सहायक निदेशक विशाल्दीप द्वारा फिरौती व धमकी देने से जुड़ा मामला है। सुबह 9 बजे से ईडी की टीम घर में चेकिंग कर रही है। ईडी के 5 से 6 लोग घर में जांच कर रहे हैं तथा उनके सारे दस्तावेज व अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं इस दौरान पुलिस टीम के अधिकारी भी मौजूद हैं।

  • Punjab News: रिटायर्ड अधिकारी की हत्या मामले मेें परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: रिटायर्ड अधिकारी की हत्या मामले मेें परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    सीबीआई से जांच करवाने की मांग की

    अमृतसरः रिटायर्ड बिजली बोर्ड के अधिकारी मनजीत सिंह की हत्या के मामले में अजनाला पुलिस को 7 महीने बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित विसरा भी शहर के पैथोलॉजी विभाग को नहीं सौंपा गया है। मृतक के बेटे ने जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि उन्हें खरड़ की रिपोर्ट तो मिल गई है, लेकिन पैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिली है। डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अजनाला थाना पुलिस ने विसरा अपने कब्जे में ले लिया है, जब पीड़िता ने पुलिस से पूछा तो उन्होंने बताया कि विसरा गायब है। पोस्टमार्टम हाउस को दोबारा विसरा रिपोर्ट लिखनी पड़ेगी। आज जब पुलिस विसरा रिपोर्ट लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो पीड़िता का परिवार भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद हेड कांस्टेबल विसरा लेकर भाग गया। पीड़ित जगदीप सिंह ने कहा कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। पुलिस किसी और का विसरा लेकर आई थी, लेकिन जब वे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे तो हेड कांस्टेबल विसरा लेकर भाग गया। डॉक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने करीब 7 महीने पहले पुलिस को इसकी सूचना दी थी, यदि पुलिस मामले को आगे की जांच के लिए विभाग को नहीं भेजती तो यह सबसे बड़ी लापरवाही होती। उन्होंने बताया कि विसरा एक सीलबंद बक्से में है, यदि पुलिस ने सील के साथ छेड़छाड़ की होती तो उन्हें विसरा वापस नहीं मिलता। जगदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान उनके पास ए.एस.आई. जिन्होंने बताया कि उन्हें पोस्टमार्टम से विसरा प्राप्त हुआ था, लेकिन उन्होंने उसे थाने के मुंशी को दे दिया था। अब उसे नहीं पता कि वह विसरा पैथोलॉजी विभाग क्यों नहीं गया। जगदीप सिंह ने इस मामले की शिकायत एसपी मुख्यालय जगदीश बिश्नोई से की है। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे। जगदीप सिंह ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।
  • Punjab News: घर में शोर सुनकर छत पर चढ़ा चोर, हवा में लटका, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में शोर सुनकर छत पर चढ़ा चोर, हवा में लटका, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के मटौर में चोरी की घटना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आए दिन चोरी की वारदातों को लेकर अब लोग खुद मुस्तैद हो गए है। इसी के चलते देर रात 12 बजे चोर एक घर में घुस गया। वहीं चोर के घर में घुसने की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद डरकर चोर 4मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और लेंटर के बाहर निकले लोहे के सरिये पर चढ़ गया।

    जिसके बाद परिजनों ने इलाका निवासियों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिस ने चोर को काबू करने की कोशिश की गई तो मौत की परवाह किए बिना सरियों के सहारे चोर छलांग लगाता हुआ नीचे उतरने लगा। इस दौरान एक सरिये से तो चोर ने छलांग लगा दी, लेकिन उसके बाद वह दूसरे सरियों पर बैठ गया और हवा में काफी देर तक लटका रहा। काफी देर बाद पुलिस ने लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया।

     

  • Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की एक और CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की एक और CCTV फुटेज आई सामने

    प्रशासन की लापरवाही आई सामने

    अमृतसरः विरासती मार्ग में डॉ. बीआर आंबडेकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले को लेकर बीते दिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। आरोपी धर्म सिंह मार्केट की तरफ से आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी आकाशदीप सिंह बैग में हथौड़ा और पेट्रोल की बोतल लेकर बाबा साहेब की प्रतिमा के पास पहुंचा घूमता है। जिसके बाद उसने संविधान पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। इस दौरान वह सीढ़ी के सहारे प्रतिमा के पास पहुंच हथौड़े से प्रतिमा को अखंडित करने लगा जाता है। गणतंत्र दिवस वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में पंजाब पुलिस का कोई कर्मचारी प्रतिमा के पास दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में घटना के दौरान प्रतिमा के पास सिक्योरिटी लैप्स को लेकर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। वहीं दूसरी ओर इस घटना में नगर निगम की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा के पास सीढ़ी नगर निगम के फायर विभाग की तरफ लगाई गई थी। दरअसल, एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाबा साहेब की प्रतिमा के नजदीक नगर निगम के फायर विभाग की तरफ से ही यह सीढ़ी लगाई गई थी। इसका भी वीडियो सामने आया है। वीडियों गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी 2025 की रात का है, जब 8.45 बजे के करीब नगर निगम की फायर विभाग की गाड़ी प्रतिमा के नजदीक पहुंची और वहां पर विभाग के कर्मचारियों ने करीब 8.57 बजे फायर ब्रिगेड की सीढ़ी हटाकर उस प्रतिमा के पास लगा दी। यह सीढ़ी सारी रात ही वहीं पर लगी रही। हैरानी की बात यह है कि गणतत्र दिवस वाले दिन भी सीढ़ी वहीं पर लगी रही।
  • चुनाव से पहले नगर निगम के Mayor को High Court से मिली राहत, प्रशासन को नोटिस जारी

    चुनाव से पहले नगर निगम के Mayor को High Court से मिली राहत, प्रशासन को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर कुलदीप सिंह को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने पैसे लेकर नाैकरी लगवाने के मामले में मेयर कुलदीप कुमार को अंतरिम जमानत दे दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए 6 फरवरी तक जवाब मांगा गया है। दरअसल, रामदरबार निवासी एक युवक ने एसएसपी विंडो पर शिकायत दी थी कि मेयर कुलदीप कुमार और उनके साले ने 75 हजार रुपये लेकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।

    पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रामदरबार निवासी रवि बिडला ने एसएसपी विंडो पर आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार उर्फ टीटा और उनके साले राहुल चनालिया के खिलाफ शिकायत दी थी। रवि ने बताया कि राहुल ने उसे कंट्रैक्ट पर नौकरी लगवाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन 75 हजार रुपये राहुल को ट्रांसफर किए। रवि ने बताया कि नौकरी लगने के लिए उसकी मेयर कुलदीप कुमार से भी मुलाकात हुई थी। रवि ने बताया कि राहुल उसे ड्राइवर की नौकरी लगवाने की बात कर रहा था, लेकिन वह सफाई कर्मचारी की नौकरी लगना चाहता था। पैसे लेने के बाद न तो उसे नौकरी लगवाया गया और न ही रुपये वापस किए गए। उसने लोगों से उधार में पैसे लेकर राहुल को दिए थे।

    ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए रुपयों के उसके पास स्क्रीन शॉट भी हैं। साथ ही राहुल से वार्तालाप की 15 ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। जिसमें वह नौकरी लगवाने की बात बोल रहा है। राहुल ने यह भी कहा कि फोन पर बात करना सही नहीं है, आज कल विजिलेंस और सीबीआई बहुत एक्टिव है। वहीं मेयर ने कहा था कि जिसे मेरा साला बताया जा रहा है, उसे तो परिवार ने बहुत पहले अपनी संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। हमारे परिवार में से किसी से उसकी बात भी नहीं होती है। मेरा नाम जानबूझ कर उछाला जा रहा है, क्योंकि मेयर चुनाव हैं। ये मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र है।

  • सेना के हेलीकॉप्टर और यात्री विमान की टक्कर, 19 की मौत, देखें वीडियो

    सेना के हेलीकॉप्टर और यात्री विमान की टक्कर, 19 की मौत, देखें वीडियो

    ईगल फ्लाइट में क्रू मेंबर सहित 64 यात्री थे सवार

    वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के पास बुधवार देर रात को एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान आग के गोले में तब्दील होकर पोटोमैक नदी में जा गिरा। अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार यह एक छोटा यात्री विमान था, जो कैन्सस के विचिटा से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। विमान रनवे पर लैंड करने वाला था, उसी दौरान सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। आइए हादसे के बारे मे जानते हैं। अमेरिकन एयरलाइंस का यात्री विमान करीब 64 लोगों को लेकर कैन्सस से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। रीगन नेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के पहले विमान की हवा में ही हेलीकॉप्टर से टक्कर हो गया। टक्कर के बाद में आसमान में विशाल आतिशबाजी जैसा दृश्य नजर आया। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद विमान और हेलीकॉप्टर वॉशिंगटन की पोटोमैक नदी में जा गिरे। तत्काल पुलिस और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया है। अभी तक नदी से 19 शव निकाले गए हैं। देर रात (स्थानीय समयानुसार) में अभियान जारी है। एयरलाइन ने बताया कि कैंसस से वॉशिंगटन डीसी जा रही अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। इसकी टक्कर अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से हुई, जो तीन सैनिकों को लेकर जा रहा था। हेलीकॉप्टर में कोई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सवार नहीं था। एफएए ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बॉम्बार्डियर क्षेत्रीय जेट विमान अमेरिकन एयरलाइंस की सहायक कंपनी पीएसए एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। बुधवार रात करीब 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय एक सिकोरस्की यूएच-60 हेलीकॉप्टर से ‘हवा में टकरा’ गया।
  • Punjab News: सेंट्रल जेल से 40 Mobile व 63 तंबाकू की पुड़ियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सेंट्रल जेल से 40 Mobile व 63 तंबाकू की पुड़ियां बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जेल में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल जेल का प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चलाता रहता है। इसी के चलते जेल प्रशासन द्वारा कई संदिग्ध चीजें पकड़ी जाती हैं और कई मोबाइल फोन भी कैदियों से बरामद होते हैं। अभी हाल ही में सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 40 मोबाइल फोन और 63 पुड़ियां तंबाकू बरामद किया गया।

    जानकारी देते हुए एएसआई सरवन कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे सेंट्रल जेल अधीक्षक ने नगर थाने में आवेदन देकर कहा था कि सेंट्रल जेल के सहायक अधीक्षक सहित साथी कर्मचारियों को सेंट्रल जेल से बाहर निकाल दिया गया तथा जेल परिसर के अंदर तलाशी ली गई। इस तलाशी में 40 मोबाइल फोन तथा 63 पैकेट तंबाकू बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।