आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने कहा, “इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को वीएलएसआई सर्किट और प्रणालियों के डायनामिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है, जिसमें कटिंग-एज Xilinx और Cadence उपकरणों के साथ हैंड्स-ऑन अनुभव दिया गया है।”
Blog
-
आईआईआईटी ऊना ने वीएलएसआई सर्किट और सिस्टम की हाई-एंड कार्यशाला की मेजबानी की
ऊना/ सुशील पंडित: आईआईआईटी ऊना ने वीएलएसआई सर्किट और सिस्टम पर एक सप्ताह की हाई-एंड कार्यशाला की मेजबानी की जो Xilinx और Cadence उपकरणों का उपयोग करके वीएलएसआई सर्किट और प्रणालियों पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला” पर है, जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान बोर्ड(सर्ब), डीएसटी, भारत सरकार के तहत तेजी से विज्ञान योजना के तहत 16-22 मार्च 2024 के दौरान आयोजित किया गया है। उद्घाटन सत्र में, प्रो. जे.एस. सहांबी, आईआईटी रोपड़ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था और डॉ. गार्गी खन्ना, एनआईटी हमीरपुर को आदर्श मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था।
आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने कहा, “इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को वीएलएसआई सर्किट और प्रणालियों के डायनामिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है, जिसमें कटिंग-एज Xilinx और Cadence उपकरणों के साथ हैंड्स-ऑन अनुभव दिया गया है।” -
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने लोकसभा निर्वाचन के संबंध में की प्रैस वार्ता
ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव 2024 और हिमाचल प्रदेश में रिक्त हुए विधानसभा क्षेत्र 42-गगरेट और 45 कुटलैहड़ में होने वाले उप चुनावों के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनावों की घोषणा कर दी है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने मिनी सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव सातवे चरण में करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उपचुनावों की नामांकन भरने की प्रक्रिया 7 मई तथा नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 मई, नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि 15 मई, नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 17 मई, वोट पोल करने की तिथि 1 जून तथा मतगणना करने की तिथि 4 जून रहेगी। इसके अलावा 6 जून को चुनावों की पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि चुनावों की घोषणा होते ही पूरे देश के साथ-साथ जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 4,26,724 मतदाता है जिसमें 2,16,077 पुरूष मतदाता, 2,10,643 महिला मतदाता तथा 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि विदेशी मतदाता एक और कुल सर्विस वोटर 6,668 जिसमें 6498 पुरूष और 170 महिला मतदाता शामिल है। 18 से 19 वर्ष के कुल 8865 मतदाता है जिसमें 4964 पुरूष और 3901 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला में 3421 दिव्यांग मतदाता है जिसमें 2248 पुरूष और 1173 महिला मतदाता शामिल है।
इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 4879 मतदाता है जिसमें 1971 पुरूष मतदाता और 2908 महिला मतदाता शामिल है। जतिन लाल ने बताया कि जिला में कुल 516 मतदान केंद्र बनाए गए है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 सैक्टर मैजिस्टेªट नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग व 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से घर से वोट डालने का प्रावधान किया है जिसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 5-5 टीमें गठित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के विकल्प के लिए फॉर्म 12 डी भरना होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय की निगरानी संबंधी प्रक्रिया के लिए राजनैतिक दलों व अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए उड़नदस्तें और स्थैतिक निगरानी टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वेयर हाऊस में सीयू 736, बीयू 832 और वीवीपैट 872 उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वरा सी-विजिल ऐप भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की गई।
शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शित बढे़गी और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि 1950 हेल्पलाईन पर भी शिकयत की जा सकती है। उन्होंन जिलावसियों से सी-विजिल ऐप डाउनलोड करने का भी आग्रह किया। जतिन लाल ने बताया कि मीडिया प्रमाणिकरण एंड निगरानी समिति भी गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 24 घंटों के भीतर सरकारी कार्यालयों व परिसरों, 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थलों तथा 72 घंटों के भीतर निजी सम्पत्तियों पर से होर्डिंग्ज़ हटाए जाने अनिवार्य है। उन्होंने सभी लोगों से आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। -
स्पेयर पार्ट्स कंपनी में बॉयलर फटने से 100 लोग झुलसे
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार शाम को धारूहेड़ा के हाउसिंग बोर्ड इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के डस्ट कलेक्टर में बॉयलर फटने का मामला सामने आया, जिसकी चपेट में आने से 100 से ज्यादा फैक्ट्री वर्कर्स झुलस गए। इनमें से करीब 30 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है। जहां पर गंभीर रूप से झुलसे लोगों को रेफर कर दिया गया है।
-
पंजाब : सांसद बिट्टू की बड़ी मुश्किलें, एक और FIR हुई दर्ज
लुधियाना: कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। अब एक और मामले में सांसद बिट्टू पर मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, गांव नूरपुर में कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट पर कुछ दिन पहले ताला लगाया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना लाडोवाल की पुलिस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।


नगर निगम द्वारा मृत जानवरों के निपटारे के लिए गांव नूरपुर बेट में लगाए गए कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट का आसपास के गांव के लोगों द्वारा लंबे समय से विरोध किया जा रहा है। इससे पहले सांसद बिट्टू ने नगर निगम जोन-ए के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके बाद अगले ही दिन बिट्टू सहित अन्य नेताओं के खिलाफ पर थाना कोतवाली ने मामला दर्ज किया गया था।
-
पंजाब : भट्ठा यूनियन के प्रधान से 10 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
जगराओं: विदेशी नंबर से मुल्लापुर के रहने वाले भट्ठा यूनियन के प्रधान से फोन पर रंगदारी माँगने के आरोप में पुलिस ने 2 भाइयों पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी विदेश में होने के कारण पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की पहचान विशाल देव निवासी मकान नंबर 8811 गली नंबर 26 कोट मंगल सिंह शिमलापुरी लुधियाना व राहुल देव निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई है।
थाना दाखा के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि हरमेश कांसल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने धमकी देते हुए उससे 10 लाख रुपए रंगदारी मांग कर धमकी देते हुए साफ कहा था कि अगर 10 लाख रुपए नही दिये तो उसके पारिवारिक सदस्यों को जानी मानी नुकसान झेलना पड़ेगा। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल देव को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार है।
पुलिस को जांच दौरान पता चला कि कोट मंगल सिंह में रहने वाला आरोपी विशाल देव ने हरमेश की जानकारी इकट्ठी कर इंग्लैंड मे भाई को दी थी। आरोपियों ने जिस नंबर से पीड़ित को फोन कर धमकी दी थी। उस नंबर को पुलिस ने ट्रेस करना शुरू किया, तो इस दौरान पुलिस को भारत के एक नंबर का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
-
बीएलओ घर घर जाकर लोगों को वोट बनाने के लिए कर रहे जागरूक
बद्दी में बनाई 87 नई वोट
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी स्कूल के तीनों बूधों में तैनात बूथ लेवल आफिसर(बीएलओ) ने लोगों को वोट बनाने के लिए जागरूक किया। पिछले दस दिनों के भीतर तीनों बीएलओ ने 87 नए वोट बनाए है। जो लोग अपना वोट बनाना चाहते है वह बद्दी स्कूल में बने बूथ पर आकर अपना वोट बना सकते है। बूथ नंबर 80 की बीएलओ मधुबाला ने सबसे अधिक 55 नए वोट बनाए है।
उन्होंने बताया कि वह इसके लिए कैंप लगाने के साथ साथ लोगों के घरों में जाकर उन्हें वोट बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिन घरो में लडक़ो के विवाह हुए है। उनकी नई दुल्हनों के भी वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। बूथ नंबर 81 के सलमा ने 16 व 82 नंबर बथ के परमानंद ने भी 16 नए वोट बनाए है। उन्होंने लोगों बताया कि प्रवासी कामगार को जहां पर रह रहे है और वह वोट देने के लिए अगर वह नहीं जा सकते तो वह अपनी कोई भी आईडी दिखा कर अपना बद्दी में ही वोट बना सकते है।
इसके अलावा जो नई दुल्हनें दूसरे स्थानों से यहां पर आई है वह भी अपना वोट बद्दी में बना सकती है। भाजपा के बूथ लेवल एजेंट कृष्ण कौशल ने कहा कि बद्दी स्कूल में बने तीनो ंबूथों के बीएलओ अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने युवाओ से आग्रह किया है कि अगर वह 18 साल आयु पूरी कर चुके है तो उन्हें वोट देने का अधिकार है और इसके लिए वह समय रहते वोट बनाए। इस मौके पर डीओ ललित कुमार, कांग्रेस के बीएलओ रमन कौशल, पुनीत कौशल, सेवानिवृत सेना अधकिारी ओमप्रकाश भी उपस्थित रहे। -
अब कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
नप बद्दी उपाध्यक्ष मोहन लाल को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
बद्दी/ सचिन बैंसल: एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मोहन लाल को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब नप बद्दी पर कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष काबिज है। भाजपा समर्थित पूर्व उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप सिद्ध होने पर उन्हें पद से निलंबित कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस समर्थित मोहन लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन मान सिंह मेहता ने इस चयन पर आपत्ति जताते अदालत में गए थे। अदालत ने मोहन लाल के पक्ष में फैसला लिया।
जिस पर एसडीएम ने शनिवार को नप के कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीपीएस राम कुमार ने बताया कि भाजपा ने औछी हरकत करके पहले अध्यक्ष का इस्तीफा को मजूंर करने में आनाकानी की। उपायुक्त ने अपनी ड्यूटी सही नही की। जिससे लीगल सेल ने निलंबित कर दिया था। उसके बाद वाईस चैयरमेन का चुनाव हुए उसमें मोहन लाल चुने गए। निलंिबंत हुए उपाध्यक्ष ने कोर्ट में गए है। सरकरा ने इसकी लंबी डेट दे कर लीगल सेल ने उनके खिलाफ फैसला लिया है।
शुक्रवार को लीगल सेल ने फैसला दिया और शनिवार को मोहन लाल को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई। भाजपा हर जगह धक्का करने की कोशिश करती है लेकिन यहां पर उनकी चाल नहीं चली। इस मौके पर नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, ईओ ललित कुमार, पार्षद सुरजीत चौधरी, बीडीसी राम रतन चौधरी, बिल्लू खान, भाग सिंह शर्मा, पोला राम चौधरी, सौरभ ठाकुर, पार्षद अजमेर कौर, रमन कौशल, कुलदीप, राहुल अग्रवाल, मस्त मोहम्मद समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -
परवाणू के राम सक्सेना बने भारत विकास परिषद के राज्य अध्यक्ष
बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल व देवव्रत यादव बने महासचिव
बद्दी में हुए राज्य व बद्दी शाखा के चुनाव
बद्दी/ सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद के राज्य इकाई के चुनाव में परवाणू के राम सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बद्दी के एक निजी होटल में क्षेत्रीय संस्कार प्रमुख सोमनाथ की देखरेख में यह एक वर्षीय चुनाव हुए। अध्यक्ष के अलावा अशोक टंडन को महासचिव व नरेंद्र खट्टर को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुने हुए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार दिया गया। इसके बाद बद्दी इकाई के भी चुनाव हुए। जिसमें रमन कौशल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
रमन कौशल का नाम अध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रधान नीरज कुमार ने रखा। जिस पर राकेश यादव ने समर्थन किया। किसी और का नाम न आने पर रमन कौशल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राज्य कर्मचारी बीमा निगम से सेवाननिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बद्दी शाखा का महासचिव व चक्रधर मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बद्दी शाखा का कार्यकारिणी का गठन करने के लिए तीनों पदाधिकारियों को पावर दी गई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य इकाई के साथ मिल कर समाज के उत्थान के लिए जो भी काम दिए जाएंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बद्दी में भारत विकास परिषद ने प्रयोगशाला चलाई है। जिसका विस्तारीकरण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सदस्य अभियान को तेज किया जाएगा। अभी तक बद्दी शाखा में 43 सदस्य है उन्हें बढ़ा कर सौ का आंकड़ा पार किया जाएगा।
सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहते है और तीन साल पहले सेवानविृत होने के बाद उन्होंने पहली बार भारत विकास में जुडऩे की रूचि दिखाई। जिसका भारत विकास परिषद को अच्छा लाभ मिलेगा और समाज सेवा में कार्य करने का और मौका उन्हें भी दिया जाएगा। भारत विकास परिषद 1963 से ही समाज सेवा में जुटा और और निरंतर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है।इस अवसर पर पवन गुप्ता, हेमराज राणा व रितेश कुमार ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में यशपाल शर्मा, डॉ. राम गोपाल शर्मा, धीरज मिश्रा, कृष्ण कौशल, दीप आर्य, विजेंद्र सहगल, प्रांत महिला प्रमुख सत्यम शर्मा ने भाग लिया।
-
ऊनाः शुक्रवार को 90 लोगों के चालान कटे
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस ने शुक्रवार को जिले की विभिन जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 90 लोगों के चालान काटे। कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 23500 रू जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। एक अन्य कार्रवाई में तीन लोगों से 300 रूपए वसूले गए हैं जो खुले में बीड़ी सिगरेट पी रहे थे। -
भटोली बनगढ़ मार्ग पर चिट्टे के साथ एक पकड़ा
ऊना/ सुशील पंडित: मैहतपुर पुलिस ने शुक्रवार को भटोली बनगढ़ मार्ग पर एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम के समय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चिट्टे के साथ जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की और बसदेहड़ा निवासी अशोक कुमार पुत्र अशोक कुमार को 3.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की एक अन्य कार्रवाई में पंजाब के बरनाला जिला निवासी मदन गोपाल पुत्र तरसेम सिंह को 2.31 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इस व्यक्ति को टाहलीवाल में भांजे दा ढाबा के पास गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।