जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। 11 बजे तक 17.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है। फिल्लौर से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वोटिंग बूथ के आप पार्टी के बाहरी कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने काबू किया है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला है। कार्यकर्ता का आरोप है कि आप पार्टी बाहरी कार्यकर्ताओं को वोटिंग भूत पर भेज रही है। हालांकि काबू किए गए आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह बीज लेने के लिए जालंधर आए हुए थे। जबकि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह वोटिंग बूथ पर घूम रहे थे और वोटिंग डलवाने के लिए यहां आए हुए थे।
Blog
-

पंजाबः इस जिले में गुटका साहिब की बेअदबी, लोगों में रोष
गुरदासपुरः पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलो में बेअदबी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब गुरदासपुर के बटाला के अधीन आते गांव वडाला से बेअदबी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात आरोपी ने 3 पोथियों एवं कुछ गुरु साहिबानों की फोटो को आग लगा सड़क किनारे फेंक दिया गया। गनीमत रही कि तेज हवा के कारण आग बुझ गई व बचाव हो गया। घटना से पूरे गांव वासियों में भारी रोष है। जानकारी देते हुए ग्रामीण करणबीर सिंह एवं इंद्रपाल सिंह बैंस ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से सुबह-सुबह गुटका साहब की बेअदबी करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह किसी की सोची समझी साजिश है, जो लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह जिला गुरदासपुर में तकरीबन एक सप्ताह में तीसरी बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया है, जोकि बेहद ही चिंताजनक है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे दोषियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। अथवा 302 का पर्चा दर्ज कर सीधा फांसी पर लटका देना चाहिए। ताकि ऐसी घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। वहीं, दूसरी तरफ चौकी वडाला ग्रंथियां के चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः वोटिंग दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। 11 बजे से 17.7 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं वोटिंग दौरान कुछ जगह पर झगड़े होने के मामले सामने आ रहे है। इसी दौरान अब बाग करम बख्श बूथ पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस हंगामें में कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आय़ा है। इस झगड़े में कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के वहां पर मौजूद रहने के बावजूद इस मामले पर हंगामा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः कांग्रेस MLA लाडी ने AAP विधायक की गाड़ी घेरकर किया कमरे में बंद, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। कुछ जगह पर वोटिंग दौरान मामूली झगड़े के मामले सामने आ रहे है। 11 बजे तक 17.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में आप पार्टी और कांग्रेस विधायक में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक वोटिंग के दिन बाहरी आदमी जालंधर में नहीं आ सकता।
इसके बावजूद विधायक यहां वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। उधर, आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्करों ने धक्केशाही की। जिसके बाद विधायक टोंग को वहां कमरे में बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला और अब थाने ले गई है। वहीं दूसरी ओर शाहकोट के गांव रूपोवाल में भी हल्की नोकझोंक का मामला सामने आया है। दरअसल, नंदनपुर बूथ पर वोटिंग दौरान हवलदार व ASI में बहस हो गई। बता देंकि जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कई जगह पर शांतिपूर्वक वोटिंग हो रही है, तो कहीं पर कार्यकर्ताओं में हाथापाई होने के मामले सामने आ रहे है।
-

जालंधर : वोटिंग को लेकर इस इलाके में हुआ झगड़ा, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर नार्थ हलके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ढन्न मोहल्ला में वोटिंग को लेकर बूथ पर झगड़ा हो गया। इस दौरान लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। बता दें कि आज लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग सुबह 10 बजे तक 9.6 प्रतिशत हो चुकी है। हालांकि कई जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है। लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में मामूली विवाद के मामले सामने आ रहे है। वहीं दूसरी ओर वोटिंग के लिए वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ढोल के साथ वोटरों का स्वागत किया जा रहा है। पोलिंग स्टेशन पर बुजुर्गों व पहली बार वोट डालने वालों को सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। इसके साथ स्कूलों के स्टूडेंट्स वालंटियर बन लोगों की मतदान करने में मदद कर रहे हैं। दिव्यांगों को व्हील चेयर पर पोलिंग बूथ पर पहुंचा रहे हैं।
-

जालंधर: वोटरों को लुभाने के लिए बांटा जा रहा था राशन, पुलिस ने किया बरामद, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्ष : लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए राशन बांट रही थी। जिसके तहत थाना डिविजन नंबर 8 इलाके में पड़ते लंबा पिंड चौक के पास बंट रहा चुनावी आटा पुलिस ने बरामद किया।
हालांकि इस दौरान आटा बांटने वाले मौके से फरार हो गए। इलाके में कुछ लोग वोटों पर आटे का लालच देकर वोट मांग रहे थे। पता लगने पर दूसरी पार्टी के लोग मौके पर पहुंच गए। दूसरी पार्टी की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ आटे की थैली बरामद कीं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया लेकिन कुछ लोग फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना डिवीजन नंबर आठ के एसआई संजीव कुमार ने बताया कि उने सूचना मिली थी की लंबा पिंड चौक के पास कुछ लोग वोट के लिए आटा बांट रहे है। मौके पर जाकर देखा तो कुथ लोग आटा बांट रहे थे। पुलिस को देख कर वह मौके से भाग गए, कुछ लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आटे की कुछ थैली भी बरामद कीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
-

जालंधर उपचुनाव: जाने कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें वीडियो
जालंधर/वरुण : उपचुनाव की वोटिंग को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीआरपीएफ के साथ पंजाब पुलिस की फोर्स भी सभी बूथों पर लगाई गई है और कड़ी निगरानी में लोगो की चेकिंग कर वोट करने दिया जा रहा है।
वहीं जालंधर सेंट्रल के बूथ नंबर 56,57,58,59 में किसी व्यक्ति द्वारा फोन ले जाने को लेकर पंजाब पुलिस के एएसआई ने फटकार लगाते हुए व्यक्ति को बाहर भेजा। पंजाब पुलिस के एएसआई तारा सिंह ने कहा कोई व्यक्ति बूथ के अंदर अपना मोबाइल फोन ले गया था। जिसे उन्होंने बूथ से बाहर निकाल दिया। प्रशासन ने वोटिंग को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं और किसी को भी अंदर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है ।
वोटिंग सेंटर में लोगों की चेकिंग कर अंदर भेजा जा रहा है। वहीं 10 बजे तक 9.6 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जहां आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने वोट डाली है तो वहीं जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने भी वोट डाली है। इस दौरान विधायक परगट सिंह ने कहा की इस बार जो उप चुनाव हो रहे हैं वह पंजाब में आम आदमी पार्टी की परफॉर्मेंस और दिल्ली में भाजपा की 9 सालों की परफॉर्मेंस जगजाहिर होगी ।
मैंने पहले भी कहा है कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी पंजाबियों को समझ नहीं पा रहे पंजाबी देश के लिए जज्बा रखते हैं देश के लिए खड़े होते हैं लेकिन यह दोनों पार्टियां पंजाबियों के खिलाफ चल रही हैं।
-

होटल के कमरे से युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़: कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक होटल में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब वहां के एक कमरे में ठहरे हुए दो लोगो की लाश फंदे पर लटकती हालत में देखी गई। इसकी सूचना होटल मालिक ने फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया और कमरे को सील कर होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू की।
मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक दीपक कुमार (24 वर्ष) तिलकेजा का रहने वाला था। उसका अफेयर प्रियंका टंडन (22 वर्ष) जो डीपरापारा पहन्दा निवासी थी, उसके साथ चल रहा था। दोनों ने चंदेला होटल में कमरा नंबर 302 बुक किया था। मंगलवार को जब युवक-युवती काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पुलिस पहुंची। कमरा अंदर से बंद था, वहीं खिड़कियां भी लगी हुई थीं। इस पर खिड़की को तोड़कर होटल के कर्मचारी को अंदर भेजा गया, तो उसने देखा कि प्रेमी जोड़ा फांसी पर लटका हुआ है। उसने तुरंत दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिस कमरे के अंदर आई। शवों को फांसी के फंदे से उतार लिया गया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेमी जोड़े ने लिखा है कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं, इसलिए उनके परिजनों को परेशान नहीं किया जाए। युवक के परिजनों ने बताया कि काम की तलाश में दीपक सोमवार दोपहर को निकला था। देर रात होने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचा, तो उसे फोन लगाया, लेकिन उसका नंबर बंद था। युवक भैसमा कॉलेज में पढ़ता था। वहीं युवती के परिजनों ने बताया कि वो कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रही थी।
परिजनों ने बताया कि उन्हें युवती के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि कमरे से मिले दस्तावेज से युवक-युवती की पहचान हुई है। फिलहाल परिजनों और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-

ਪੰਜਾਬ: ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਹੋਈ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਦਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਬਰਦਸ਼ਤੀ ਕਰੂਜਰ ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਸੁੱਟ ਕੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਤੁਰੰਤ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ।
ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ਼ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰੱਤਾ ਟਿੱਬਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਅਦਾਲਤ ਵਿਖੇ ਆਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਉਸ ਕੋਲ ਇੱਕ ਕਰੂਜਰ ਗੱਡੀ ਆ ਕੇ ਰੁਕੀ ਜਿਸ ਵਿਚ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪੰਨੀਵਾਲਾ, ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰੱਤਾ ਟਿੱਬਾ ਨੇ ਪਕੜ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਸੁੱਟ ਲਿਆ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਭਜਾ ਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਜਦ ਉਸਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਪੰਨੀਵਾਲਾ ਨੇੜੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਿਆਨਕਰਤਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਨੁਸਾਰ ਉਹ ਪਿੰਡ ਰੱਤਾ ਦੀ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨਾਲ ਉਹ ਬੀਤੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲਿਵ ਇਨ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸਿ਼ਪ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜ਼ੋ ਉਕਤ ਵਿਚੋਂ ਇੱਕ ਦੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਦਾ ਇਹ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਬੁਰਾ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚੱਲਦਿਆ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਅਗਵਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਧਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਪੰਜਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।
-

परीक्षा दौरान खुले में कपड़े बदलने को मजबूर हुई छात्राएं, जाने मामला
मुंबई: नीट परीक्षा के दौरान महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल से हैरान कर देने वाली बाते सामने आ रही है। यहां पर कुछ छात्राओं को ड्रेस बदलने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं कुछ छात्राओं की ब्रा उतरवा दी गईं तो किसी को इनरवियर को अंदर की जगह टॉप के ऊपर से पहनने को कहा गया। छात्राओं और उनके पैरंट्स ने इस मामले की शिकायत एनटीए से शिकायत की है।
बता दें कि एजेंसी ने रविवार को 2 मिलियन से अधिक उम्मीदवारों के लिए 4,000 से अधिक केंद्रों पर स्नातक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजित की थी। परीक्षा से पहले, NTA ने कहा था कि वह परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारियों को महिला उम्मीदवारों की तलाशी में शामिल संवेदनशीलता के प्रति सचेत रहने के लिए व्यापक निर्देश जारी करेगी।
सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों ने यह भी बताया कि किस तरह से उनके कपड़ों के अंदर हाथ डालकर ब्रा की पट्टियों की जांच की गई। तलाशी के लिए उन्हें इनरवियर को खोलने के लिए कहा गया।
कुर्ते उतारकर उल्टे पहनवाए
एक डॉक्टर दंपति ने कहा कि यह उनके ध्यान में आया कि सांगली (कस्तूरबा वालचंद कॉलेज) के एक केंद्र में छात्राओं को उनके कुर्ते उतारने और उन्हें अंदर बाहर पहनने के लिए कहा गया था। इस बात का हमें तब पता चला जब हमारी बेटी ने बाहर आने के बाद इसकी जानकारी दी। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और इस तरह की महत्वपूर्ण परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के साथ व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है।
पेंटी तक उतरवाई गईं!
एचएमसी शिक्षा केंद्र, हिंदमोटर, बंगाल से परीक्षा देने वाले एक उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों को अपनी पैंट बदलने या अपने आंतरिक वस्त्र खोलने के लिए कहा गया।
जींस उतारकर खुले में मां की लेगिंग पहनी
कई छात्राओं ने अपनी जीन्स को अपनी मां की लेगिंग्स के साथ बदला। छात्राओं ने लिखा कि चूंकि केंद्र के आसपास कोई बाड़े या दुकानें नहीं थीं, लड़कियों को लड़कों के साथ एक खुले खेल के मैदान में अपने कपड़े बदलने पड़े। उनके माता-पिता अपने बच्चों को चारों ओर से घेरा और उसके बाद लड़कियों ने कपड़े बदले।
NTA ने मांगे सीसीटीवी फुटेज
हालांकि, एनटीए के एक अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि छात्रों को पश्चिम बंगाल की घटना के मामले में खुले खेल के मैदान में कपड़े बदलने के लिए कहा गया था। सांगली में केंद्र के संबंध में, अधिकारी ने कहा, कुछ निरीक्षकों ने लड़कियों को कुर्ता पहने हुए पाया, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। तो, शायद शुरू में कुछ लोगों को अपने टॉप को अंदर से बाहर बदलकर पहनने के लिए कहा गया, लेकिन इसे रोक दिया गया था। हमने तलाशी एजेंसी से बयान मांगा है और सीसीटीवी फुटेज मांगा है।
