Blog

  • राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा

    राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा

    सकारात्मक स्वरूप अपनाकर कार्य को गति देंः शुक्ल

    विकास योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला परिषद सभागार, ऊना में जिला प्रशासन के साथ केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं एवं जिला स्तर पर कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने जहां केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली वहीं प्राकृतिक कृषि, नशामुक्ति तथ मोटा अनाज की खेती बारे अधिकारियों से जागरूकता पर कार्य करने की अपील की।

    इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि जिला स्तर पर जो अधिकारी केंद्रीय व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओें को कार्यान्वित कर रहे हैं उनके कार्यो से प्रदेश सरकार को श्रेय मिलता है। इसलिए उन्हें न केवल निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करना चाहिए बल्कि उसमें गुणात्मकता का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ-साथ लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने का दायित्व भी उनका है। इसलिए सभी अधिकारी इन योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए मुख्य आधार हैं।

    शुक्ल ने कहा कि योजनाओं को कार्यान्वित करने से पूर्व अधिकारी स्वयं इन योजनाओें से संतुष्ट होने चाहिए तभी वे समर्पण से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर योजना का लाभ हो रहा है तो उस पर दृढ़ता से काम होना चाहिए। यदि योजना में कहीं कोई कमी है तो इस बारे में भी सरकार को अवगत करवाने का सामर्थ्य होना चाहिए तभी योजना व लोगों से न्याय कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जिले के अनेक विभागों का कार्य काफी संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति अधिकारियों में उत्साह नजर आना चाहिए।

    राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है। देवभूमि में नशे के अवैध धंधे के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने ऊना प्रवास के दौरान उन्होंने नशानिवारण केंद्र का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों में अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि इन केंद्रों में आने वाले युवा स्वस्थ हो सके। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पूरे समाज को मिलकर कार्य करना है क्यों नशे का समाज पर वितरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि रसायन खेती से आज जमीन बंजार हो रही है और जो अन्न पैदा हो रहा है वह स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदायक है। इसलिए हमें किसानों को प्राकृतिक कृषि के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओें के लिए स्वीकृत राशि का ठीक से उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर इस पर ध्यान देंगे तो प्रदेश को प्रगति करने से काई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक स्वरूप अपनाकर ही कार्य को गति देनी चाहिए तभी सभी को लाभ मिल सकता है।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हरोली के पोलियां बीत में 1923 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बल्क ड्रग पार्क की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत पानी की निविदा की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए ताकि निर्धारित समयावधि में इसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें सक्रिय दवा सामग्री तैयार की जाएगी। इसके बनने से क्षेत्र की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

    उन्होंने हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कैमिकल लिमिटेड (एच.पी.सी.एल) द्वारा जीतपुर मेड़ी में बनने वाले फर्स्ट जनरेशन एथिनल प्लांट का कार्य, मातृ एवं शीशु उपचार केंद्र, पी.जी.आई. सैटेलाईट सेंटर, हरोली के सलोह में बन रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय, क्रिटिकल केयर यूनिट, नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरैंटली एबल्ड चाइल्ड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कृषि विभाग को मोटे अनाज को लेकर भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को ‘मीलट इयर’ के रूप में मनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ‘श्री अन्न’ का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग को चाहिए कि वे किसानों को इसके लाभ के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व इस दिशा में ध्यान दे रहा है। इसलिए इस की सफलता विभागीय कर्मियों पर निर्भर करती है। उन्होंने विभाग को इस बारे में अधिक से अधिक शिविर लगाने के निर्देश दिए।
    बैठक में जानकारी दी गई कि नंगल से तलवाड़ा रेलवे लाईन में दौलतपुर से तलवाड़ा मिसिंग लिंक का कार्य शुरू किया जा चुका है, जिस पर 289 करोड़ रुपये भारत सरकार द्वारा व्यय किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर, ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जिले को राज्य सरकार द्वारा ‘राज्य गुड गवर्नेंस इंडेक्स’ में तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने राज्यपाल को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर स्तर पर समय-समय पर इन योजनाओें की समीक्षा की जाती है और इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि निर्धारित समयावधि में इन्हें पूरा किया जा सकते ताकि लोगों को समय पर इनका लाभ मिल सके।

  • प्रताप बाग के नजदीक दुकानदारों ने तीसरी बार तोड़ी सील

    प्रताप बाग के नजदीक दुकानदारों ने तीसरी बार तोड़ी सील

    दोआबा चौंक में चार लंमा पिंड काली सड़क पर चार अवैध दुकानों का निर्माण शुरु

    जालंधर/अनिल वर्माः बिल्डिंग विभाग में काम कर रहे बिल्डिंग इंस्पैक्टर तथा एटीपी से शहर में चल रहे अवैध निर्माणों पर शिकंजा ढीला कर दिया गया है जिसके बाद शहर कई हिस्सों में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। वहीं जिन अवैध दुकानों को निगम ने दो बार सील किया था उसे भी दुकानदारों ने धक्केशाही से तोड़ दिया है। यह मामला प्रताप बाग के नजदीक गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी सहित तीन दुकानों को सील करने का है जिसे बिल्डिंग विभाग ने दो बार सील किया है बिल्डिंग विभाग की ओर से इस प्लाट में एक दुकान का नक्शा पास है मगर यहां चार दुकाने बनाई जा चुकी थी जिसे निगम ने दो बार सील किया ताजा सीलिंग पिछले तीन महीने पहले एटीपी सुखदेव द्वारा की गई थी दुकानदारों ने इस सबंधि निगम कमिशनर के खिलाफ कोर्ट केस भी किया है मगर अभी तक उस केस में कोई फैसला नहीं आया वहीं इस सैक्टर का चार्ज भी अब महिला एटीपी सुषमा दुग्गल के पास है उनके चार्ज संभालने के दो सप्ताह बाद यहां के दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर लगी सरकारी सील तोड़ कर दुकानें खोल दी है। 

    दोआबा चौंक माईक खोसला के अवैध होटल के नजदीक शुरु हुआ चार दुकानों का अवैध निर्माण

    कांग्रेस की सत्ता दौरान कांग्रेसी नेता माईक खोसला द्वारा मंदिर की जमीन पर एक रिहायशी नक्शा पास करवाया था जिसकी रजिस्ट्री तक नहीं थी मगर मौके पर यहां तीन मंजिला होटल व मोबाईल के शौरूम खोल दिए गए इसी के साथ एक अन्य प्लाट में भी इसी तरह बिना कोई नक्शा पास करवाए तीन दुकानें बना दी गई थी अब पंजाब में सत्ता परिवर्तन हो चुका है मगर अब भी यहां अवैध निर्माण बंद होने का नाम नहीं ले रहा। इसी मार्किट के नजदीक 4 अन्य दुकानों को बनाया जा रहा है।

    लंमा पिंड काली सड़क पर भी चार दुकानों का निर्माण शुरु

    नार्थ हल्के के आधीन लंमा पिंड की काली सड़क पर भी कांग्रेसी वर्कर द्वारा अपनी एग्रीकल्चर जमीन पर चार दुकानों का निर्माण शुरु करवा दिया गया है इससे पहले यहां एक बड़ा वाशिंग सैंटर का निर्माण भी किया गया था जिसका नक्शा पास नहीं था इसी जमीन के पीछे लगती एग्रीकल्चर जमीन पर मलबा डालकर अवैध कालोनी का निर्माण भी किया जा रहा है जहां कई जगह प्लाटिंग भी की जा रही है। बता दें कि इसी अवैध निर्माण पर कारवाई न करने के चलते पूर्व बिल्डिंग इंस्पैक्टर किरणदीप सिंह को सरकार ने चार्जशीट भी किया हुआ है।

    मेरे ध्यान में मामला आ गया है सबंधित एटीपी को कारवाई के लिए आदेश दे दिए गए हैं

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਦੇ ਸਾਥੀ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਦੇ ਸਾਥੀ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਕੇਸ ਵਿਚ ਕਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੱਲ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਭਾਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅੱਜ ਬਾਦ ਦੁਪਹਿਰ ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਜਿਲਾ ਕੋਰਟ ਸਿਮਰਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੋਹੀ ਦੀ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵਕੀਲ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਓਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਥਾਣਾ ਮੇਹਟੀਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਬਲੀ ਭਾਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦਾ 7 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਤਰਕ ਸੀ ਕੀ ਯੋਗਾ ਸਿੰਘ ਕੋਲ ਹਥਿਆਰ ਨੇ ਜੌ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਰਿਕਵਰ  ਕਰਨ ਤੇ ਇਸ ਤੇ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵਕੀਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਕਲਾਇੰਟ ਕੋਲ 2 ਪਿਸਟਲ ਨੇ ਓਹ ਵੀ ਲਾਈਸੈਂਈ ਹਨ।

    ਥਾਣਾ ਮੇਹਟੀਆਣਾ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਪ੍ਰਬਜੋਤ ਕੌਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਓਨਾ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦਾ 7 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਅਦਲਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਓਨਾ ਨੂੰ 3 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹੀ ਹਾਸਿਲ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਨਾਲ ਹੀ ਓਨਾ ਕਿਹਾ ਇਨਾ 3 ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਯੋਗਾ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः बहु ने शरारती अनसरों के साथ मिलकर की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    पंजाबः बहु ने शरारती अनसरों के साथ मिलकर की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/ सोनू थापरः ग्रीन सिटी मोहल्ला में रहने वाले समाज सेवक और उद्योगपति सुरिंदर कुमार के घर के ऊपर औरत और शरारती अनसरों के द्वारा हमला किया गया। उनके घर के ऊपर पथरबाज़ी करके घर के बाहर लगे हुए सीशे तोड़े गये है। मकान मलिक सुरिंदर कुमार ने बताया की उनके घर के बाहर आकर पथरबाज़ी और गाली-ग्लोच करने वाली उनकी बहू है। उन्होंने ने बताया की बहू और उसके साथ आए लड़कों के द्वारा उनके नौकर के साथ मार-पीट करने की कोशिश की गई और उनके द्वारा सुरिंदर कुमार के घरवालों और उनके नौकरों को जान से मारने की धमकियाँ भी दी गई है ।

    इस के साथ मोहल्ले के लोगो का कहना है कि दो लड़कियाँ और उनके साथ कुछ लोग  रोज़ाना रात के समय हमारे मोहल्ले में घूमते है।जिस से सभी मोहल्ला वासी बहुत जायदा डरे हुए है । सुरिंदर कुमार ने  कहा कि उनके द्वारा पुलिस को सूचना देने पर  पुलिस भी  घटना स्थल  पर पहुँच गई, उन्होंने कहा कि उनकी बहू और उसके साथ आय लोगो  से उनकी जान को ख़तरा है । उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे बहुत छोटे है और वह इस सारी घटना से बहुत जायदा डर गये है । सुरिंदर कुमार और उनके पूरे परिवार ने पुलिस से इस मामले पर  सख़्त क़ानूनी करवायी की माँग कि है। दूसरी तरफ़ जब सारे मामले को लेकर जब थाना प्रभारी दसूहा बालविंदर सिंह से बात की तो उनका कहना है कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। जो भी इस मामले में ग़लत पाया गया उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी करवायी की जाएगी। बाक़ी यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई है ।

  • पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल और चेतन हंडा जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

    पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल और चेतन हंडा जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

    जालंधर, वरुण/हर्ष : लोकसभा उपचुनाव से पहले चल रही राजनीतिक उठापटक में अब एक और बड़ा राजनीतिक धमाका होने जा रहा है। भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल आम आदमी पार्टी छोड़कर जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उनके साथ चेतन हांडा भी भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

    इस ज्वाइनिेंग से भाजपा के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को सीधा फायदा पहुंच सकता है। वहीं आप प्रत्याशी सुशील रिंकू के वोट बैंक पर भी खासा असर पड सकता है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से विपन सभ्रवाल आम आदमी पार्टी की नीतियों से खफा चल रहे थे या पार्टी उन्हें नज़र-अंदाज़ कर रही थी।

    इसका खुलासा सभ्रवाल की ज्वाईनिंग पर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही भाजपा का कोई बड़ा नेता विपन सभ्रवाल और चेतन हांडा को भगवा पहना कर भाजपा में शामिल करवा सकता है।

  • जालंधरः भगत चूनीलाल के रोने को लेकर मोहिंदर भगत ने दिया बड़ा बयान, देखेे वीडियो

    जालंधरः भगत चूनीलाल के रोने को लेकर मोहिंदर भगत ने दिया बड़ा बयान, देखेे वीडियो

    जालंधर/वरुण : पुर्व बीजेपी नेता मोहिंदर भगत ने आम आमदी पार्टी में शामिल होते ही आप सरकार द्वारा पंजाब में जारी की गई पालिसीयों की तारीफों के पुल बांधनें को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन अपनें निवास स्थान पर किया। इस दौरान मीडिया ने मोहिंदर भगत के पिता चूनीलाल द्वारा उनकी आप ज्वाइनिंग पर फूट-फूट कर रोने का सवाल पूछा, तों भगत ने कहा कि  मैं 18 साल से अधिक आयू का हूँ, मूझे कोई भी फेसला लेने का हक है।

    कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, सीपीएस के.डी. भंडारी और कई भाजपा नेताओं ने मेरे निवास स्थान पर आकर मेरे पिता पुर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनीलाल को मीडिया के समक्ष भावुक कर दिया था । जो कि भाजपा नेताऔं और कार्यक्रताऔं का एक पॉलिटिकल स्टंट था । जिसका जवाब अपने विरोधियों को मैं जल्द दूंगा। 

  • केंद्र सरकार का बड़ा एक्शनः पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, गृह मंत्रालय तैयार करेगा SOP

    केंद्र सरकार का बड़ा एक्शनः पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, गृह मंत्रालय तैयार करेगा SOP

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की घटना के बाद गृह मंत्रालय ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानि एसओपी बनाने का फैसला किया है।  दरअसल, अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले हमलावर पत्रकार बनकर मीडिया कर्मियों के बीच में घुस गए थे और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया। एसओपी के तहत मीडिया कवरेज के दौरान पत्रकारों को शासन से व्यापक सुरक्षा मिल सके और कुछ सुरक्षा के ऐसे मापदंड होंगे, जिनका उनको पालन करना होगा।

    सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए तीन हमलावरों द्वारा अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। अहमद और अशरफ की शनिवार रात को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे पत्रकारों से बात कर रहे थे।

  • दिल्ली पुलिस ने राघव चड्ढा सहित 32 विधायक और 72 पार्षदों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    दिल्ली पुलिस ने राघव चड्ढा सहित 32 विधायक और 72 पार्षदों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई हैडक्वाटर में पुछताछ जारी

    नई दिल्ली: आप सुपरीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सीबीआई ने हैडक्वाटर में एक्साइज पॉलिसी मामले में तलब किया था  इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओँ और समर्थकों दवारा भारी इक्कठ किय गाया। 12 बजे के करीब केजरीवाल सीबीआई हैडक्वाटर पहुंचे थे। सीबीआई अरविंदर केजरीवाल से पूछताछ कर रही हैै। जिसके बाद आप समर्थकों ने पूरे इलाके को घेर लिया जिसपर कारवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने राघव चड्ढा सहित 32 विधायक और 72 पार्षदों को लिया हिरासत में ले लिया । इस गिरफ्तारी की जानकारी राघव चढा ने अपने टविटर अकाउंट पर लोगों से सांझा की । पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों मे धाार 144 लगा दी है।

  • रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग,16 लोगों की मौत

    रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग,16 लोगों की मौत

    दुबई : दुबई की एक अपार्टमेंट इमारत में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें केरल के एक दंपति समेत चार भारतीय शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ‘दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम’ को शनिवार 12 बजकर 35 मिनट पर दुबई के अल रास की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

    जानकारी के मुताबिक यह आग इमारत की चौथी मंजिल में लगी और फिर फैलनी शुरू हो गई। ‘दुबई सिविल डिफेंस’ मुख्यालय के एक दल ने घटनास्थल पहुंचकर इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। ‘पोर्ट सईद फायर स्टेशन’ और ‘हमरियाह फायर स्टेशन’ से भी दलों को बुलाया गया। समाचार पत्र ने बताया कि आग पर अपराह्न दो बजकर 42 मिनट पर काबू पाया जा सका।

  • पंजाबः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    सुजानपुरः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर सुजानपुर पुल नंबर-5 के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार पूरिया मोहल्ला के रहने वाले 45 वर्षीय अनिल शर्मा की मौत हो गई। हालांकि हादसे में जख्मी अनिल शर्मा को लहूलूहान हालत में हाईवे पर पड़ा देख सुजानपुर निवासी लक्की सरोच ने इंसानियत दिखाते हुए अपनी स्कूटी पर लादकर घायल अवस्था में अबरोल नगर नवां पुल के पास प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने कुछ देर घायल व्यक्ति को मृत करार दे दिया।

    यह हादसा शुक्रवार रात का है। सुजानपुर के पूरिया मोहल्ला का रहने वाला अनिल शर्मा गाड़ियों की वाशिंग करने का काम करता था। वह शनिवार रात को घर से स्कूटी पर किसी काम से मलिकपुर साइड गया था। जब अनिल कुमार घर वापिस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने अपने बेटे व पड़ोसी युवक को अनिल शर्मा को ढूंढ़ने भेजा। बेटे की पिता अनिल शर्मा से फोन पर बातचीत हुई तो वह मलिकपुर साइड से आ रहा था। 

    बेटा अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर पिता की स्कूटी के पीछे-पीछे आ रहे थे। इस दौरान सुजानपुर पुल नं.5 के पास स्कूटी सवार अनिल शर्मा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और स्कूटी समेत नीचे गिरकर लहूलूहान हालत में गिरा था। इस दौरान वहां पहुंचे सुजानपुर के रहने वाले लक्की सरोच ने हादसे में जख्मी घायल व्यक्ति को देखा तो उन्होंने अपने वहां से गुजर रहे वाहनो को रोकने की कोशिश की और फिर एबुलेंस को बुलाना चाहा। 

    लेकिन घायल व्यक्ति को लहूलूहान हालत में तड़फता देख देरी न हो और खुद हिम्मत दिखाते हुए अपनी स्कूटी पर घायल व्यक्ति को लहूलूहान हालत में लादकर अबरोल नगर नवां पुल स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने कुछ देर बाद हादसे में जख्मी व्यक्ति को मृत करार दे दिया। सूचना मिलने पर मौके पर सुजानपुर पुलिस पहुंची। सुजानपुर पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले लक्की सरोच की सराहना की और कहा कि स्कूटी सवार को हिट करने वाले अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने के लिए नाको पर सूचित कर पता लगाया जा रहा है। वहीं शनिवार को सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा गया।