Blog

  • Salman Khan के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, Lawrence Bishnoi के भाई से…

    Salman Khan के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, Lawrence Bishnoi के भाई से…

    मुंबई। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है कि यह हमला गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही करवाया था। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं। पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई दोनों शूटर्स को फोन पर लगातार निर्देश दे रहा था। दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग का वॉइस सैंपल अनमोल की आवाज से मैच हो गया है। 

    क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार दोनों हमलावरों के मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। मुंबई पुलिस की केंद्रीय जांच टीम ने अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल लिए थे। जांच में मोबाइल में मिले ऑडियो और अनमोल के वॉइस सैंपल मेल खाते हैं। 

    सुपरस्टार सलमान के घर पर फायरिंग के बाद दोनों हमलावर विक्की गुप्ता और सागर पाल फरार होकर गुजरात पहुंच गए थे। दोनों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मुंबई पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद से ही दोनों से लगातर पूछताछ भी हो रही है।

  • बद्दी महिला थाने में महिला प्रभारी रखने की उठाई मांग

    बीबीएन के उद्योगो में कामगारों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन

    भारतीय मजदूर संघ की बद्दी में हुई जिला इकाई की बैठक

    बद्दी/ सचिन बैंसल : भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई की बैठक  महिला थाने में महिला प्रभारी तैतान करने की मांग की है।बैठक अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा ने कहा कि बद्दी मे जो महिला पुलिस थाना बनाया गया है उस थाने का प्रभारी भी महिला ही होनी चाहिए। महिलाओं की कई बाते ऐसी होती हैं जो पुरुष प्रभारी के सामने महिला नहीं बोल पाती भारतीय मजदूर संघ सरकार से मांग करता है कि महिला पुलिस थाना मे महिला पुलिस ही थाना प्रभारी होनी चाहिए। 

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बद्दी में बहुत से उद्योग कामगारों को न्यूनतम वेतन पूरा नहीं दे रहे हैं अगर इसकी शिकायत श्रम विभाग को दे तो श्रम विभाग भी उन कारखानों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करता। श्रम कानून भी सख्ती से लागू होने चाहिए। बैठक में प्रस्ताव पारित करके  प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,  मुख्य सचिव,  पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक बद्दी को भेज दी है। 

    जिला अध्यक्ष  हृदय राम शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल,जिला सचिव व प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज, जिला कार्यकारी अध्यक्ष  रणजीत ठाकुर,उपाध्यक्ष  गोपाल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की, जिला संगठन सचिव अश्वनी कुमार, चनण सिंह, प्रिया दर्शन, आशा वर्कर की जिला सचिव दया ठाकुर, सीमा ठाकुर, जिला सदस्य पूजा रानी के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पार्टी के प्रति बलिदान सदा याद रखा जाएगा: देवेंद्र भुट्टो

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पार्टी के प्रति बलिदान सदा याद रखा जाएगा: देवेंद्र भुट्टो

    बंगाणा भाजपा कार्यलय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ मंडल और पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो की ओर से बंगाणा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में प्रखर राष्ट्रवादी,चिंतक और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

    वहीं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि भारत माता के इस वीर पुत्र का जन्म 6 जुलाई 1901 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। इनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बंगाल में एक शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी के रूप में प्रसिद्ध थे। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक होने के पश्चात श्री मुखर्जी 1923 में सेनेट के सदस्य बने। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया।वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुदर्शन शर्मा  ने बताया कि कश्मीर से धारा 370 और 35 ए के विरोध का पहला स्वर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही मुखर किया। हमें इनके बलिदान का स्मरण रखना चाहिए। एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव 

    सूरम सिंह ने भी इनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता के सूत्रधार के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।इस मौके पर कुटलैहड़ मंडल के महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान अरलू महेंद्र राणा,उपप्रधान सुकड़ियाल अरुण मनकोटिया, उपप्रधान अरलू भूषण शर्मा,प्रविंद्र कुमार,अजय राणा,विजय शर्मा(विज्जू),सुशील रिंकू,अभय राणा,राजेश कुमार,विक्की,संदीप सहित मंडल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • UP : बसपा सुप्रीमो का बड़ा फैसलाः भतीजे Akash Anand  को फिर बनाया ‘उत्तराधिकारी’

    UP : बसपा सुप्रीमो का बड़ा फैसलाः भतीजे Akash Anand को फिर बनाया ‘उत्तराधिकारी’

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद अपना फैसला पलटते हुए आज अपने भतीजे आकाश आनन्‍द को पार्टी के राष्‍ट्रीय समन्वयक का दायित्व सौंपते हुए उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। इसके पहले लोकसभा चुनाव के बीच में ही सात मई को उन्होंने आकाश आनन्‍द को अ‍परिपक्‍व करार देते हुए इन दायित्वों से मुक्त कर दिया था। यहां बसपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रमुख मायावती ने आज राष्‍ट्रीय स्‍तर की बैठक आयोजित की जिसमें केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्‍ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार मिलने के बाद पहली बार इस बैठक में अनेक मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई।

    बैठक के बाद पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ”बसपा की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आकाश आनन्‍द को पूरी परिपक्‍वता के साथ पार्टी में कार्य करने के लिए फिर से मौका दिया है। यह पूर्व की तरह ही पार्टी में अपने सभी पदों पर बने रहेंगे। अर्थात यह पार्टी के राष्‍ट्रीय समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) के साथ-साथ मेरे एकमात्र उत्तराधिकारी भी बने रहेंगे।” 

    लोकसभा चुनाव के दौरान सात मई की शाम को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। बसपा प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में आकाश आनन्‍द को अपना ‘उत्तराधिकारी’ घोषित किया था और उन्हें हटाने का आश्चर्यजनक फैसला उस वक्त लिया गया जब देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। 

    बसपा प्रमुख ने सात मई की रात ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किये गये अपने एक संदेश में कहा था, ”बसपा एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान, स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी आंदोलन है, जिसके लिए कांशीराम जी व खुद मैंने भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।’’ 

    अपने सिलसिलेवार पोस्‍ट में मायावती ने कहा, ‘‘इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को राष्ट्रीय समन्वयक व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया लेकिन पार्टी व आंदोलन के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

  • भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन

    भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन

    छह शाखाओं के पदाधिकारियों की दिया प्रशिक्षण

    नाहन के शाही परिवार की सदस्य कुंजना सिंह ने किया कार्यशाला का शुभारंभ

    बद्दी/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्याशाला में प्रदेश की छह शाखाओं पदाधिकारियो के प्रशिक्षण दिया। नाहन के एक निजी होटल में आयोजित शिविर में प्रदेश क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा, उत्तर क्षेत्र के महासचिव पकंज जिंदल, प्रातीय वित्त सचिव नरेंद्र कुमार खट्टर, प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सक्सेना , महासचिव अशोक टंडन ने शाखाओं के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। 

    कार्यक्रम की शुरूआत नाहन के शाही परिवार की सदस्य कुंजना सिंह व उनके बेटी नेघना सिंह ने किया। कुंजना सिंह ने कहा क भारत विकास परिषद पयार्वरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। जबकि वह बहुत पहले से इस कार्य में जुटी और और भी परिषद में कार्यों में आने वाले समय में बढ़चढ कर भाग लेगी। मेघना सिंह ने कहा कि परिषद समर्पण की बात करती है। वर्तमान में समपर्ण व सेवा की मद्द से ही देश आगे बढ़ सकता है। परिषद की ओर से जो भी कार्य किए जा रहे और गरीब तबके को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने वाले है। ऐसी संस्था में जु़ड़ना सभी के लिए सोभाग्य की बात है। 

    क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव  सोमनाथ शर्मा ने  कार्याशाला के उद्देशय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था संपर्क, सहयोग, सेवा संपर्ण पर काम कर रही है। स्कूल में मेधावी बच्चों व समाज के लिए उतकृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित करने का कार्य करेगी। उन्होंने शाखा अध्यक्षों से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में सेवा को लेकर स्थाई कार्य करेगी। बद्दी शाखा के अध्यक्ष  रमन कौशल व महासचिव देवव्रत यादव ने कहा कि संस्था ने हाल में आग से प्रभावितों को राशन किटे, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और बद्दी में खून जांच के लिए लैब काम कर रही है और न्यूनतम दोनों पर लोगों को सेवा दे रही है और गरीब लोग इसका फायदा ले रहे है। उन्होंने बद्दी इकाई के कार्य की सराहना की है। 

    महिला एवं बाल विकास संयोजिका सत्यम शर्मा ने महिला को उत्थान को लेकर योजनाएं बनाई। पंकज जिंदल ने कुटुम, सामाजिक समरता, स्वदेशी व कर्तव्य परायण पर अपने विचार रखे। इस मौके पर नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज,. प्रांतीय उपाध्यक्ष दीप कुमारआर्य, वीरेंद्र सहगल, देवेंद्र गुप्ता, बद्दी के अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, नीरज गुप्ता, सुषमा ठाकुर, राधा गोविंद मंत्री समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया। 

  • ऊना-अम्ब रोड पर त्यूडी में ट्रक क्लीनर को कार ने मारी टक्कर, मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना-अम्ब नैशनल हाइवे पर गांव त्यूड़ी में सड़क पार कर रहे ट्रक क्लीनर की कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी रामपुरा तहसील फूल जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक चालक बग्गा सिंह निवासी रामपुरा तहसील फूल जिला बठिंडा पंजाब ने बताया कि उसने अपना ट्रक बीती शाम गांव त्यूड़ी में सीमैंट उतारने के लिए खड़ा किया था।

    ट्रक खाली होने के बाद उस का क्लीनर जगजीत सिंह सड़क पार दूसरी तरफ लगे नल पर हाथ-मुंह धोने चला गया।जब जगजीत सिंह हाथ-मुंह धोकर वापिस सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान ऊना की तरफ से एक आई एक सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने के उपरान्त कार चालक अम्ब की तरफ गाड़ी भगा ले गया। हादसे के बाद जगजीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Punjab: सेंट्रल जेल के बाहर चली गोली में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौ’त

    Punjab: सेंट्रल जेल के बाहर चली गोली में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौ’त

    फिरोजपुर: केंद्रीय जेल फिरोजपुर के बाहर गोली चलने से ललित कुमार उर्फ लाली नामक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसकी मेडिसिटी अस्पताल में आज मौत हो गई है। बता दें शुक्रवार देर शाम केंद्रीय जेल फिरोजपुर के बाहर गोली चलने से ललित कुमार उर्फ लाली नाम का व्यक्ति घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। ललित कुमार उर्फ लाली जमानत हुई थी, इसके बाद जेल के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आए, जिन्होंने ललित कुमार के उपर गोलियां चला दी और गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाईः CBI ने NEET-UG में अनियमितताओं की संभाली जांच, दर्ज की पहली FIR

    NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाईः CBI ने NEET-UG में अनियमितताओं की संभाली जांच, दर्ज की पहली FIR

    नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।  अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र द्वारा एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी संदर्भ के आधार पर सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है। 

    उन्होंने बताया कि कथित अनियमितताओं की जांच के लिए कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग मंत्रालय को माननी पड़ी। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पांच मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं।” अधिकारी ने कहा, “एक समीक्षा के बाद परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाए।” 

  • सुकमा में IED ब्लास्ट, 2 जवान हुए शहीद, कई घायल

    सुकमा में IED ब्लास्ट, 2 जवान हुए शहीद, कई घायल

    छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है। जिसमें दो जवानों की शहीद होने की खबर है। साथ ही कई जवान ब्लास्ट में घायल हो गये हैं। जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा सिलगेर इलाके में आईईडी ब्लास्ट कियाहै। नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को निशाना बनाकर विस्फोट किया।

  • कार चालक ने महिला सहित 3 को कुचला, एक की मौत, CCTV आई सामने

    कार चालक ने महिला सहित 3 को कुचला, एक की मौत, CCTV आई सामने

    मुंबईः कांदिवली के पोइसर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें महिला की मौत हो गई। हादसा CCTV में कैद हो गया। पोइसर इलाके में एक लर्नर ड्राइवर ने कार के सामने से गुजर रहे लोगों को देख ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिस से कार नियंत्रण से बाहर हो गई और पास से गुजर रही एक महिला सहित 3 लोगों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे शख्स और कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इससे पहले भी महाराष्ट्र से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जब ड्राइवर की गलती से दूसरे लोगों को जान गंवानी पड़ी है। महाराष्ट्र के पुणे में हुआ कार हादसा काफी चर्चा में रहा था। इस मामले में नाबालिग ड्राइवर के अलावा उसके पिता और दादा को भी गिरफ्तार किया गया था।