Blog

  • पंजाबः आधा किलों हेरोइन सहित ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाए के अधीन आते गांव छागा राय उताड़ बीओपी बहादुर के 160 में देर रात शक्की ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बीएसएफ की और से 5 राउंड फायर किए गए। इस दौरान आवाज की गूंज के साथ दिशा को पहचाने के बाद के कमांडर के हुक्मों के तहत फायर किया गया और लोकल पुलिस थाना गुरु हर सहाय को सूचित किया।

    जिस पर थाना प्रभारी गुरु हर सहाय गुरजंट सिंह, डीएसपी अतुल सोनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गांव छीबे वाला, छागा राय के नीचे वाले इलाके में सर्च अभियान चलाया। जिसमें एक ड्रोन और 1 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। बरामद की गई हेरोइन का वजन पैकेट के साथ 505 ग्राम पाया गया। यह खेत बीओपी बहादुर के से 1400 मीटर दूरी पर है। जिसको बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर अगली करवाई सुरु कर दी है।

  • पंजाबः जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, चली ईंटें, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल एक बार फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, देर रात दो कैदियों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस घटना में दोनों कैदियों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। सूत्रों मुताबिक दोनों कैदियों ने नशा किया हु्आ था। इस दौरान एक-दूसरे को नशे की हालत में गाली देने के कारण विवाद हो गया। दोनों कैदी कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहे है। बैरक के बाहर पड़ी ईंटों से एक दूसरे पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

    फिलहाल रात करीब साढ़े 9 बजे एक कैदी हरप्रीत सिंह उपचार के लिए लाया गया। हरप्रीत के करीब 4 से 5 टांगे सिर पर लगे है। डाक्टरों ने देर रात उसका एक्सरा और सीटी स्कैन भी करवाई। करवाई 3 से 4 घंटे तक कैदी हरप्रीत सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल रहा। पुलिस सूत्रों मुताबिक दूसरे कैदी के फभी काफी चोटें आई है लेकिन उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक सूचना थी कि रात को करीब 1 बजे के बाद उस कैदी का मैडिकल करवाया जाएगा। जेल में लगातार झड़प, मोबाइल और नशा की वारदातें बढ़ने से सुरक्षा प्रबंधकों पर भी सवाल खड़े हो गए है। आए दिन जेल में नशा और मोबाइल बदमाश आसानी से ले जा रहे है। इससे पहले जेल के बाथरुम की दीवार में से ईंट तक निकालने की कैदियों ने कोशिश की थी।

    इस मामले संबंधी जेल से आए पुलिस कर्मचारियों ने चुप्पी साधे रखी। पिछले 4 दिनों की का यदि रिकार्ड देखा जाए तो कुल 26 के करीब मोबाइल कैदियों और हवालातियों से पुलिस को मिल चुके है। ये कैदी किस तरह मोबाइल और नशा बैरकों तक पहुंचा रहे है यह जांच की विषय है। इससे पहले जेल में बर्थ डे पार्टी के जश्न की भी वीडियो वायरल हो चुकी है।

  • पूर्व सीएम का हुआ नि+धन, पीडी हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

    मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा।

    उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरार उनके माटुंगा स्थित घर पर रखा जाएगा। बयान के मुताबिक, ‘महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया था और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही थीं।’

    शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार 86 वर्षीय मनोहर जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे। शुरुआती दिनों में वह आरएसएस से जुड़े थे और उसके बाद राजनीतिक करियर शिवसेना के साथ शुरू किया था।

  • आज का राशिफल, 23 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 23 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगी। साथ ही आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज व्रत की पूर्णिमा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

    वृष राशि-  

    आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

    मिथुन राशि-  

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि-  

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते हैं। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    सिंह राशि-  

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हायर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा।

    तुला राशि-  

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

    वृश्चिक राशि-  

    आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि-  

    आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

    मकर राशि-  

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा।

    कुंभ राशि-  

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर  के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

  • पंजाबः Gym में DSP की मौत

    लुधियाना: जिम मे डीएसपी की मौत होने का मामला सामने आया था। मृतक DSP दिलप्रीत मलेरकोटला में तैनात थे। बताया जा रहा है कि  लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर भाई बाला चौक के पास एक लक्जरी होटल के जिम में कसरत के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लुधियाना के रहने वाले दिलप्रीत सिंह नियमित जिम जाता था। इससे पहले वह लुधियाना में ACP के रूप में कार्य किया है।

    जिम के सहयोगियों के अनुसार दिलप्रीत अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक थे। वह जिम जाना कभी छोड़ते थे।  गुरुवार को वह शाम करीब चार बजे जिम पहुंचे।  व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक गिर पड़े।  उनके गनमेन ने जिम के अन्य सदस्यों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दिलप्रीत सिंह 1992 में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के रूप में पुलिस बल में शामिल हुए थे और वह राष्ट्रीय स्तर के तैराक थे।  उनकी बहन भी एक अंतरराष्ट्रीय तैराक थीं। डीएसपी दिलप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बर्खास्त सैनिक की गिरफ्तारी के साथ फर्जी सेना नौकरी घोटाले का पता लगाया था। इस गिरोह ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवाओं को ठगा था।  इसके इलावा  स्थानीय ज्वैलर और उसकी पत्नी के दोहरे हत्याकांड को भी सुलझाया था।

  • इन 5 राशि वालों को मिलता हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर

    हर कोई अपने जीवन में करियर, अच्छी नौकरी चाहता है। इन सब के अलावा सब की चाह होती है कि उसे बेस्ट लाइफ पार्टनर मिले जिसके साथ वह अपने जीवन के सुख-दुख को बांट सके। इंसान की लव लाइफ का संबंध ज्योतिष से भी होता है। ज्योतिष शास्त्र में जैसे करियर, नौकरी, आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जाता है वैसे ही दांपत्य जीवन या लव लाइफ के बारे में बताया गया है। हम आपको ऐसी 5 राशियों के बारे में बताएंगे जिन्हें जीवन में अच्छे लाइफ पार्टनर मिलते हैं।

    वृषभ राशि वाले रहें इन 3 राशि वालों से सावधान | vrishabha rashi ke shatru

    वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। इस ग्रह के कारण वृषभ राशि के जातकों में दूसरे लोगों को आकर्षित करने का गुण होता है। इनका स्वभाव अच्छा होता है जिससे लोग खुद इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। पार्टनर के लिए काफी रोमांटिक होते हैं और कुछ भी करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस राशि के जातक एक ही पार्टनर के लिए लोयल होते हैं और रिश्ता लंबा निभाते हैं।

    Mithuna Raashi | मिथुन राशि वाले रहें इन 3 राशि वालों से सावधान

    मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इनका स्वभाव काफी अच्छा होता है। इन लोगों की मीठी बोली होती है जिससे वह दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। यहां तक की दुश्मन भी इनके दोस्त बन जाते हैं। किसी भी निर्णय को बहुत शांति से लेते हैं। ये अपने पार्टनर को काफी अच्छी तरह से संभालते हैं। अगर इनकी लड़ाई भी हो जाए तो ये शांत तरीके से पार्टनर को समझाते हैं और सब कुछ सोर्ट कर लेते हैं।

    Kanya Rashi 2018 Horoscope Predictions

    कन्या राशि के जातकों को भी जीवन में अच्छे लाइफ पार्टनर मिलते हैं। इनका स्वामी ग्रह भी बुध होता है। ये लोग अपने पार्टनर को हर तरीके से प्यार जताते हैं। ये लोग अपने पार्टनर की कदर करते हैं और जीवनसाथी ही इन लोगों का सबसे अच्छा दोस्त होता है। कन्या राशि के जातक अपने मन में कुछ बात नहीं रखते, इस कारण से इनका जीवन बहुत सुख-शांति के साथ बितता है।

    तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इनकी लव लाइफ काफी अच्छे से बितती है। प्यार के लिहाज से ये लोग काफी गंभीर होते हैं और इन्हें जीवनसाथी भी समझने वाला मिलता है। पार्टनर के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। अगर इनका पार्टनर से ब्रेकअप भी हो जाए तो फिर अंत तक रिश्ते को जोड़ने की कोशिश करते हैं।

    Kumbh Sankranti Mehndi Design Images Pictures (Ideas)

    कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि हैं। इन लोगों को जीवन में एक ही पार्टनर मिलता है जिसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहती है जिस कारण से ये अपने पार्टनर को हर सुख-सुविधा देते हैं। कुंभ राशि के जातक अपने पार्टनर की गलतियों पर लड़ते झगड़ते नहीं हैं बल्कि समझकर रिश्ते को मजबूत बनाए रखते हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सबको कहा है कि मेरा प्रणाम हर घर में पहुंचाया जाए: वंदना योगी

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने भाजपा कार्यालय दीप कमल ऊना में जिला स्तरीय महिला मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता की में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने बैठक में महिला मोर्चा द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की मंडल स्तर पर जानकारी प्राप्त की। वंदना योगी ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई है ।इस बैठक के बाद नई उमंग नये उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व ,कार्यकर्ता फील्ड में उतरेंगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सबको कहा है कि मेरा प्रणाम हर घर में पहुंचाया जाए, हर मतदाता तक पहुंचाया जाए ।वंदना योगी ने कहा कि हम सबको यह सौभाग्य है कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का प्रणाम हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भी आने वाले दिनों में फील्ड में उतर के घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश पहुंचाएंगे।

    उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में मजबूत ताकत बन रहा है । उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका साथ की नीति पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए नीति बनाई गई, हर मोर्चे पर भारत को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देते हुए देश को आर्थिक ताकत बनाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया । उन्होंने कहा कि किसान, बागवान, महिला, युवा, कर्मचारी, मजदूर, उधोग, रोज़गार व व्यापारी सहित हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि घर बनाने से लेकर के शौचालय तक के निर्माण से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक की चिंता की गई । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक की चिंता की गई । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में देश में जो ऐतिहासिक काम किया है उस पर जनता जनादेश देगी, निश्चित रूप से 400 पार भारतीय जनता पार्टी गठबंधन जाएगा और देश में मजबूत सरकार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।

    उन्होंने कहा कि जो कहा वह किया है जो कहेंगे वह करेंगें। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की मजबूत शक्ति बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जो काम भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहे वह किए हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ देश को आगे बढ़ाया है और हम सब मिलकर के 10% वोट में इजाफा करेंगे और आने वाले समय में हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा का विशेष योगदान लोकसभा चुनाव में रहेगा । उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम हुआ है ,33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी का चार की चार सीट जीतने के लिए हिमाचल में बूथ स्तर पर कम करेंगी।

    यह रही महिला नेत्रियाँ उपस्थित
    इस बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर जिला महामंत्री ममता शर्मा और शुभ लता, मंडल अध्यक्ष संयोगिता, अनिता कुमारी अनीता जसवाल, जिला उपाध्यक्ष नेहा ठाकुर, मोनिका, सपना, कंचन अनीता, नीलम शर्मा, सरोज, बेबी, भगवती, वंदना, संयोगिता, मीनाक्षी चौधरी सहित अन्य उपस्थित रही।
  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰੀ ਦੇ 8 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਮੇਤ 2 ਕਾਬੂ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ 8 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਖਾਲੜਾ ਵਿਨੋਦ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਅੱਗੇ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਪੁਲ ਡਰੇਨ ਡੱਲ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰੀ ਪੀ.ਬੀ. 46 ਕਿਊ 9247 ‘ਤੇ ਡਿਫੈਂਸ ਡਰੇਨ ਦੇ ਨਾਲ ਬਣੀ ਪੱਕੀ ਸੜਕ ਰਾਹੀਂ ਪਿੰਡ ਵਾਂ ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਡੱਲ ਵੱਲ ਨੂੰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਕੋਈ ਕਾਗਜ਼ ਨਹੀਂ ਵਿਖਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਦੌਰਾਨ ਅੱਠ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕਰਵਾਏ ਹਨ। ਕਾਬੂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬੀਰਾ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਵਿਜੈ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਗੀਚਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਾਂ ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿੰਨਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਵਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਉਗੀ।

  • IPL 2024 के मैचों का Schedule हुआ जारी, देखें कब और किस मैदान पर किससे होगा मुकाबला

    नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से आईपीएल 2024 का आगाज होगा। आज यानी 22 फरवरी को आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव की वजह से अभी सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस लोकप्रिय टी20 लीग के पहले 17 दिन के कार्यक्रम की घोषणा की। आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोक सभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद किया जायेगा। टूर्नामेंट के पहले 17 दिन 21 मैच खेले जायेंगे।

    दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। प्रारूप के अनुसार 10 टीम को पांच पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण स्वदेश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। लेकिन 2019 में चुनावों के बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही कराया गया था।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी ने किया छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन

    विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां
    बद्दी/ सचिन बैंसल : बददी स्तिथ अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन आईईसी गान के साथ हुआ, जिसके बाद आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर (डॉ०) अशोक पुरी और अकादमिक समुदाय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की पूजा की गई। समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नियमानुसार हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के गत वर्ष में उत्तीर्ण पीएचडी, एमफिल, स्नातकोत्तर तथा स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की गई और विभिन्न संकायों के होनहार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.  अशोक पुरी जी ने कहा कि आईईसी यूनिवर्सिटी द्वारा शोध कार्य एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के 200 से अधिक पीएचडी शोधार्थी विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए पेटेंट, पुस्तकों और शोध पत्रों के प्रकाशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शोध कर रहे हैं।
    इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने सभी डिग्री धारकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अर्जित विद्या का उपयोग लोकहित में करने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव विनोद कुमार ने इस दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक डिग्री हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।