Blog

  • हिमाचल प्रदेश यूपी चुनाव में नालागढ़ विधानसभा से कांग्रेस के हरदीप बाबा ने किया नामांकन

    नामांकन ने बाबा ने किया शक्ति प्रदर्शन, पहुँचे मुख्यमंत्री सुक्खू

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में तीन आजाद प्रत्याशियों द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते आज कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा ने नालागढ़ एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह सहित नामांकन भरा.

    इसके उपरांत नालागढ़ ओल्ड बॉयज स्कूल में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व रानी प्रतिभा सिंह का स्वागत किया और इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं व मौजूदा व पूर्व प्रधानो ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा और निर्दलीय विधायकों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आजाद विधायकों को जनता ने एक मौका विकास करने के लिए दिया था लेकिन वे राजनीति के बाजार में अपना ईमान बेच चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि तीन उपचुनाव होने से प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ा है,सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जहां पहले कांग्रेस की सीटों की संख्या 34 से 38 हुई वही अभी 41 होने जा रही है। उन्होंने नालागढ़ के आजाद विधायक केएल ठाकुर के मन में कभी भी सेवा भाव से काम करने का लक्ष्य नहीं था वह सिर्फ पैसे कमाना चाहते थे और ऐसे में उन्हें कई बार हरदीप बावा और सीपीएस राम कुमार चौधरी ने अवगत कराया लेकिन उन्होंने सरकार में रहते हुए उन पर विश्वास किया और उनके सभी काम किया लेकिन उन्होंने इस विश्वास को तोड़ा है और अब इसका जवाब जनता उन्हें देने वाली है।

    उन्होंने कहा कि यह तीन उपचुनाव राजनीति के भविष्य के लिए अहम साबित होंगे क्योंकि सरकार और जनता भाजपा को करारा जवाब देने वाली है उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि चुनाव में उन्हें कोई प्रलोभन देता है तो वह ऐसे लोगों से दूर रहे और ईमानदार छवि वाले नेता को अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव में जीतने वाली है और एक मजबूत सरकार पूरे 5 साल हिमाचल प्रदेश में चलेगी।

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्दर सिंह सुक्खु गुरुवार 20 जून को एक दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु गुरुवार को प्रातः11.05 बजे प्रशासनिक ब्लॉक और उत्कृष्टता केंद्र पंजुआणा का शिलान्यास करेंगे। तदोपरांत 220/132 केवी 100 मेगावाट इलैक्ट्रिक सब सेंटर टाहलीवाल, 132 केवी ईलैक्ट्रिक सब स्टेशन टाहलीवाल और 32 केवी ईलैक्ट्रिक सब स्टेशन गोंदपुर की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक ब्लॉक और टाउनशिप ब्लॉक पंजुआणा से बल्क ड्रग पार्क फैक्ट्री गेट कुठारबीत तक बनने वाले लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे पेखूबेला में नव निर्मित 32 मेगावाट सौलर पॉवर प्रोजैक्ट, नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीर निगाह बसोली व एचएससी भवन जनकौर का लोकार्पण भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।
  • बहन बनी बहन की दुश्मन, चाकू गोदकर की हत्या और लूट, जाने मामला 

    बहन बनी बहन की दुश्मन, चाकू गोदकर की हत्या और लूट, जाने मामला 

    झारखंड: रामगढ़ में फिल्मी अंदाज में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद संदिग्धों ने घर में आग लगा दी, गहने लूटकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या उसकी सौतेली बहन ने डकैती की साजिश के तहत की थी। इस हत्या में पांच लोग शामिल थे। 

    दरअसल, 30 मई 2024 को रामगढ़ थाना क्षेत्र के विद्यानगर में पूर्व रेलवे कर्मचारी अशर्फी प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा घर में रखे नकदी और आभूषण भी लूट लिये गये। अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए घर के कमरे में आग लगा दी। 

    अपराधी घर में लगा एक डीवीआर डिवाइस, एक निगरानी कैमरा भी ले गए। घटना के वक्त सुशीला देवी घर पर अकेली थी। मृतक के पति किसी काम से बाहर गए थे। इस हत्या और डकैती को एक महिला समेत पांच लोगो ने अंजाम दिया था। 

    सुशीला देवी अजनबियों के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं। हत्या के बाद, पुलिस ने घर की तलाशी ली तो देखा मेज पर एक प्लेट पर बिस्कुट रखे थे। जिससे पता चलता है कि वह रसोई में चाय बनाने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पीछे से चाकू मारकर हत्या कर दी। 

    इस हत्याकांड से पूरे शहर में दहसत फैल गई। पुलिस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी और 72 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य साजिशकर्ता कुमारी स्नेहा, उनके पति आरिफ नैयर और अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध के अनुसार, पुलिस ने 6 जून 2024 को काशिफ मून अमीन नाम के चौथे संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया। पांचवां संदिग्ध, 27 वर्षीय अंकित कुमार, फरार था लेकिन 17 जून को गढ़वा जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab: बड़े स्तर पर फेरबदल, 112 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

    अमृतसरः पंजाब पुलिस में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं पुलिस कमिश्नरेट में आज बड़ा बदलाव किया गया। जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों पर 3 साल से अधिक समय से डेट एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल का अलग अलग जगहों पर स्थानांतरण कर दिया गया है। आज 112 पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस में बड़े स्तर पर बदलाव करने के फैसला लिया है। 3 साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात एएसआई, एसआई और हेड कांस्टेबलों को बदल दिया गया है। पंजाब पुलिस नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने व अपराधियों से निटपने के लिए काफी सख्त रणनीति बनाई है।

    आपको बता दें कि, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कुछ दिन पहले ही एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीटिंग की थी। उन्होंने उन्हें संगठित अपराध, नशीले पदार्थ की तस्करी और आतंक से कैसे निटपना है, इसके गुर भी उन्हें सिखाए थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी थी कि उन्हें रोजाना सुबह 11 बजे से एक तक अपने कार्यालय में बैठना है। साथ ही लोगों की दिक्कतों को पहल के आधार पर निपटाना है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

    इसके साथ ही थानों में किसी भी कर्मचारी के तीन साल से अधिक तक पोस्टिंग ना करने का फैसला भी लिया गया। जिसके तहत आज अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस में 112 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस बाबत पुलिस कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किया गया है।

  • बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, दो की मौत सहित कई घायल

    बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, दो की मौत सहित कई घायल

    मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह घटना कसरावद कस्बे के पास उस वक्त हुई जब बस इंदौर की ओर जा रही थी।  पुलिस अधीक्षक (SSP) तरुणेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि इस घटना में 42 वर्षीय एक व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

    घायल यात्री नारायण लाल ने दावा किया: यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई। बस तेज गति से चल रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और ट्रक से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 15 लोगों को गंभीर चोटों के कारण खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य का इलाज कसरावद क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। 

  • SpiceJet Flight में AC नहीं चलने से यात्रियों का हुआ बुरा हाल, कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    SpiceJet Flight में AC नहीं चलने से यात्रियों का हुआ बुरा हाल, कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग वाले फ्लाइट के अंदर इंतजार करना पड़ा। इस वजह से कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। यह घटना स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 476 में हुई। बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, मंगलवार को रातें सामान्य से अधिक गर्म रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

    स्पाइसजेट के यात्री रोहन कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया, “मैं स्पाइसजेट से दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद, उन्होंने एक घंटे तक एयर-कंडीशनिंग (AC) चालू नहीं किया… अंदर (फ्लाइट) का तापमान 40 डिग्री था। यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तब एयर-कंडीशनिंग (AC) चालू किया गया।” यात्रियों ने कहा कि उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने शिकायत की है कि वे अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। घटना के सामने आए एक वीडियो में फ्लाइट में सवार यात्रियों को बहुत पसीना आते दिख रहा है। यात्रियों ने कहा कि एयर कंडीशनिंग तभी चालू की गई जब फ्लाइट ने उड़ान भरी।

    बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

  • Jalandhar: आज 3 उम्मीदवारों ने किए नामाकंन दाखिल

    Jalandhar: आज 3 उम्मीदवारों ने किए नामाकंन दाखिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी से इंद्रजीत सिंह और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों राज कुमार और विशाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के लिए अब तक कुल 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 21 जून तक प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। नामांकन की जांच 24 जून को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होंगे और वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी। विधानसभा क्षेत्र 034-जालंधर पश्चिम (एजे) के उपचुनाव के लिए आज 3 नामांकन दाखिल किए गए। आप पार्टी और भाजपा ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, जबकि कल भाजपा नेता शीतल अंगुराल रोड शो के बाद नामाकंन दाखिल करेंगे। 

  • Balaji Chips  के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक, देखें वीडियो

    Balaji Chips के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक, देखें वीडियो

    गुजरात: जामनगर में एक अद्भुत घटना सामने आयी है । यहाँ पुष्करधाम सोसायटी के स्ट्रीट नंबर-5 में रहने वाले जस्मित पटेल ने बालाजी नाम की कंपनी के वेफर्स का पैकेट खरीद। जब वह उसे घर लाया और पैकेट खोला तो उसके अंदर एक मरा हुआ मेंढक मिला। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत नगर खाद्य विभाग से की। खाद्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पार्सल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। हालांकि, इस मामले की जांच जारी है।  

  • Hershey के चॉकलेट सीरप में निकला मरा हुआ चूहा, वीडियो वायरल

    Hershey के चॉकलेट सीरप में निकला मरा हुआ चूहा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः खाने-पीने के सामान को लेकर हर दिन किसी न किसी तरह की खबरें सामने आ रही है। कभी आइसक्रीम में इंसानी उंगली तो कभी गन्ने के जूस में थूक मिला के देना। इस तरह की खबरें हम आजकल रोज देखते और पढ़ते हैं जिसकी वजह से कई बार हम कुछ भी खाने-पीने से पहले सतर्क रहते हैं। इन्हीं खबरों के बीच एक और खबर सामने आ रही है जिसमें हर्षे की चॉकलेट सिरप में एक मरा हुआ चूहा मिला है। यह चूहा तब मिला है जब इस चॉकलेट सिरप की सीलबंद बोतल को खोला गया।

    इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में वायरल हो रहे इस पोस्ट ने कई यूजर्स को चौंका दिया है। रील का दावा है कि हर्षे के चॉकलेट सिरप की एक सीलबंद बोतल के अंदर एक मरा हुआ चूहा मिला। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रामी नाम की यूजर लिखती हैं, ‘मेरे Zepto ऑर्डर में चौंकाने वाली चीज मिली। ये सभी की आंखें खोलने के लिए दी जा रही जानकारी है।’ इसके बाद वो बंद ढक्कन को खोलती हैं और सीरप को एक कप में डालती हैं। इसमें उन्हें मरा हुआ चूहा मिलता है। उनके परिवार से कोई उसे पानी से धोता है। ताकि ये साफ तौर पर दिखा सके कि अंदर मिली चीज मरा हुआ चूहा है।

    महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमने ब्राउनी केक के साथ खाने के लिए Zepto को Hershey’s चॉकलेट सिरप का ऑर्डर दिया था। जब उसे हमने केक पर डालना शुरू किया तो लगातार छोटे बाल मिलने लगे। फिर हमने उसे खोलने का फैसला किया। जब उसे खोला और डिस्पोजेबल गिलास में डाला तो मरा हुआ चूहा मिला। ये चूहा ही है या कुछ और इसे जानने के लिए हमने उसे बहते पानी में धोया। तब पता चला कि ये मरा हुआ चूहा ही है।’ चॉकलेट सीरप की कंपनी Hershey’s ने पोस्ट पर रिप्लाई किया है। उसने कहा, ‘हमें ये देखकर बहुत दुख हुआ। कृपया हमें बोतल से UPC और मैन्युफैक्चरिंग कोड customercare@hersheys.com पर रेफरेंस नंबर 11082163 के साथ भेजें, ताकि हमारी टीम का सदस्य आपकी सहायता कर सके!’ 

  • इस इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    इस इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    राजस्थान: जयपुर में एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में चिंगारी बेसमेंट से निकली और जल्द ही पूरी तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग इसलिए लगी क्योंकि इमारत के बेसमेंट में पेंट और थिनर जैसे पदार्थों रखे हुए थे। हालाँकि, भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। 

    घटना दुर्गापुरा के रघुविहार कॉलोनी की है जब बुधवार सुबह करीब 10 बजे मकान नंबर 57 में अचानक आग लग गयी। इसके बाद कर्मचारी गोदाम छोड़कर बाहर भाग गए। काले धुएं के घने बादलों के बीच, निवासियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन कई घंटों तक आग नहीं बुझाई जा सकी। इसके बाद, जिलों के कई घरों को भी खाली करा लिया गया।। 

    पांच घंटे बाद भी इस भीषण आग को नहीं बुझाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि इमारत के गोदाम में अवैध रूप से रखे गए रसायनों के कारण आग लगी। वहीं, आग लगने के बाद बिल्डिंग का मालिक गायब हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।