Blog

  • पंजाबः सीएम मान का नशे को लेकर बड़ा ऐलान, अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

    पंजाबः सीएम मान का नशे को लेकर बड़ा ऐलान, अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः राज्य में नशों की कुरीति के खि़लाफ़ जंग और तेज़ करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों को नशा तस्करी के घृणित जुर्म में शामिल तस्करों की जायदाद कुर्क करने के हुक्म दिए हैं। राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नशों के बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की तस्करी में शामिल बड़ी मछली को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करते हुए तुरंत इनकी जायदाद ज़ब्त की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कानून में अपेक्षित संशोधन करने की ज़रूरत हुई तो तुरंत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में नशा की बिक्री का मामला सामने आया तो इस कोताही के लिए वह अधिकारी ही जवाबदेह होगा। भगवंत मान ने कहा कि नशों की तस्करी में शामिल अधिकारियों के खि़लाफ़ भी सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि गांव वासियों की तरफ से अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करने को यकीनी बनाया जाए। भगवंत मान ने कहा कि इनको ग्रामीण विकास फंड के अंतर्गत दी जातीं ग्रांटें और अन्य लाभ देने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पास करने वाले गाँवों की सुरक्षा को पूरी तरह यकीनी बनाया जाएगा।

  • जालंधर की श्रद्धालु महिला के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप

    जालंधर की श्रद्धालु महिला के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप

    गुरदासपुर: बीएएसफ के जवानों से सुबह ही अमृतसर में पाक के नापाक मसूंबो को नाकाम कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक की राष्ट्रीय सीमा स्थित पैसेंजर टर्मिनल पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फिर से बड़ी सफलता हासिल की है।

    दरअसल, बीएसएफ के जवानों ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान को जा रही महिला श्रद्धालु के बैग से 12 बोर पिस्टल के जिंदा कारतूस बरामद किए है। महिला श्रद्धालु की पहचान भुपिंदर कौर पत्नी नंद सिंह निवासी राजन एनक्लेव जालंधर के रूप में हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना डेरा बाबा नानक की प्रभारी दिलप्रीत कौर भंगू ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नगर निगम की अवैध कॉलोनी पर चलाई मशीन, सड़कें और सीवरेज-वाटर सप्लाई तोड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम की अवैध कॉलोनी पर चलाई मशीन, सड़कें और सीवरेज-वाटर सप्लाई तोड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरअनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज कैंट से साथ लगते सौफी पिंड में बन रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए मशीन चला दी है। बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी ने खुद मौके पर खड़े होकर अवैध तरीके से बन रहे घरों पर कार्रवाई करते हुए मशीन चलवाई है। वहीं अधिकारियों ने वहां पर बन रही सड़कें और सीवरेज-वाटर सप्लाई को भी मशीन के जरिए तोड़ दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सोफी पिंड में बन रही इस कॉलोनी के मालिक को निगम कमिश्नर की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था।

    जिसमें उन्हें कालोनी में उसारी के काम रोकने के लिए कहा गया था और कॉलोनी के पास हो जाने पर उसारी करने को कहा था, लेकिन मालिक ने ना तो कॉलोनी को रेगुलर करवाने के लिए कोई प्रयास किया और न ही नोटिस के अनुसार इस निर्माण को रुकवाया। जिसके बाद इसकी दोबारा शिकायत निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश के पास पहुंची थी। कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने ही इस कॉलोनी को डिमोलिश के आदेश जारी किए है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। गौर हो कि इस कॉलोनी में बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मशीन से सभी सड़कों को और सीवरेज-वाटर सप्लाई को तोड़ दिया। वहीं सीवरेज के लिए बनाए गए गटर पाइपें सब नष्ट कर दी गई।

  • अब डेडबॉडी से बनाई जाएगी खाद…

    अब डेडबॉडी से बनाई जाएगी खाद…

    न्यूयार्क : अब आप डैड बाॅडी खाद बनाकर आपने बगीचे के लिए प्रयोग कर सकते हैं, न्यूयार्क में अब डैड बॉडी जलाने या दफनाने की जरूरत नहीं होगी। उसे ईको-फ्रैंडली तरीके से उपजाऊ खाद में बदला जा सकेगा। इसे खाद में बदलने के बाद मिट्टी को मृत व्यक्ति के परिवार वाले अपने बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं, या चाहें तो जंगलों में बिखेरने के लिए दान भी कर सकते हैं। 

    डैड बॉडी को मिट्टी में बदलने के इस तरीके को ह्यूमन कम्पोसिंटग कहा जाता है। इस प्रक्रिया में डैड बॉडी को स्टेनलैस स्टील के एक सिलैंडर में रखा जाता है। उसके साथ बायोडिग्रेडेबल मैटीरियल भी डाला जाता है। माइक्रोब डैड बॉडी और दूसरे मैटीरियल को तोड़ते हैं। एक महीने के भीतर डैड बॉडी पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी में बदल जाती है। एक डैड बॉडी से 36 बैग मिट्टी बनती है। न्यूयार्क ह्यूमन कम्पोसिंटग कानून पास करने वाला छठा अमरीकी राज्य बन गया है। सबसे पहले वाशिंगटन ने ह्यूमन कम्पोसिंटग की अनुमति दी थी। 

  • पंजाबः हूटर बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने दी धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः हूटर बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने दी धमकी, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ के शिवजोत एनक्लेव में हूटर बजाने से व्यक्तित द्वारा मना करने पर युवक के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, शिवजोत एनक्लेव में  सोसायटी के प्रधान लोगों ने ओडी गाड़ी में सवार युवक को हूटर बजाने से मना किया था। जिसकों लेकर उक्त युवक जज का नाम की धौंस देकर कहने लगा कि यह गाड़ी उनकी है। जिसके बाद सोसायटी प्रधान ने उसे हूटर बजाने से दोबारा मना किया तो वह उन्हें वहीं पर हूटर बजाने की धमकी देने लगा।

    उक्त वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता हैकि दो युवकों में एक युवक लोगों से इस मामले को लेकर माफी मांग रहा है तो वहीं दूसरा युवक वहां पर हूटर बजाने की धमकी दे रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते है कि उक्त युवक जाते जाते गाड़ी में हूटर मार के जा रहा है। 

  • किसान ने खुद को जमीन के अंदर गाड़ा… जानें वजह

    किसान ने खुद को जमीन के अंदर गाड़ा… जानें वजह

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के जालना जिले में एक किसान के अजीबोगरीब प्रदर्शन का मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने सरकारी जमीन न मिलने पर खुद को जमीन में गाड़ लिया। किसान ने अपने पूरे शरीर को जमीन के अंदर कर लिया। सिर्फ उसका सिर जमीन से बाहर है। किसान का कहना है कि जब तक प्रशासन जमीन नहीं देगा तब तक वो इसी तरह से विरोध प्रदर्शन करेगा।

    यह मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद संभाग के जालना जिले के मंठा तहसील के खेलस गांव का है। यहां के सुनील जाधव नामक किसान ने खुद को जमीन के अंदर गाड़कर विरोध प्रदर्शन किया है। बताया गया कि सुनील की मां और उनकी मौसी को 2019 में कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड सबलीकरण स्वाभिमान योजना के तहत 1 हेक्टेयर 35 आर जमीन प्राप्त हुई थी, लेकिन जमीन पर अभी तक उन्हें कब्जा नहीं दिया गया है। सुनील 2019 से लगातार तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सुनील जाधव के मुताबिक वो 2019 से लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है, जिसके कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन का यह अजीब तरीका अपनाना पड़ा। सुनील ने कहा कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का कब्जा नहीं दिया जाएगा तब तक को खुद को ऐसे ही गाड़ के रखेंगे। 

  • फगवाड़ाः ढाबे में 2 व्यक्तियों की हुई मौत

    फगवाड़ाः ढाबे में 2 व्यक्तियों की हुई मौत

    फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड़ के पास गांव रिहाना जट्टां के नजदीक ढाबे में स्थित कमरे में सो रहे व्यक्तियों की गैस चढ़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय हरदेव सिंह पुत्र रतन सिंह और कमल सिंह पुत्र सांई निवासी गांव बाहोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    रावलपिंडी थाना के जांच अधिकारी महिंदरपाल ने बताया कि दोनों व्यक्ति उक्त ढाबे में काम करते थे और देर रात कमरे में आग जलाकर सोए हुए थे। इस दौरान अचानक दोनों को गैस चढ़ गई, साथ ही कंबल भी हादसे में सड़ गया। पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं अस्तपाल के मैडिकल अफसर डॉक्टर नरेश कुंदरा ने बताया कि दोनों की मौत गैस चढ़ने के कारण हुई है। 

  • खाना ना बनाने पर पत्नी को दी खोफनाक सज़ा, हुई मौत

    खाना ना बनाने पर पत्नी को दी खोफनाक सज़ा, हुई मौत

    रायगढ़: छत्तीसढ़ के रायगढ़ से एक अजीब घटना का मामला सामने आया है जहां पर खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।  बात इतनी आगे बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई और पति की मारपीट में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक जनवरी को थाना धरमजयगढ़ में ग्राम गणेशपुर के ग्राम पटेल ने पति लक्ष्मण कोरवा द्वारा उसकी पत्नी की मारपीट और हत्या की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर लक्ष्मण कोरवा के घर पर उसकी पत्नी सुंदर मोती कोरवा (30) का शव पड़ा था। सिर पर चोट के निशान थे। सूचनाकर्ता एवं मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुंज राम कोरवा की शिकायत पर आरोपी लक्ष्मण कोरवा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

    पूछताछ के दौरान महिला के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण कोरवा और सुंदर मोती के चार बच्चे हैं। लक्ष्मण कोरवा एक माह पूर्व मजदूरी करने के लिए गांव के कुछ लोगों के साथ तमिलनाडू गया था। 30 दिसंबर को घर लौटा। एक जनवरी को लक्ष्मण कोरवा ने ग्राम पटेल- कुंज राम कोरवा के घर जाकर उसे बताया कि दो दिन से घर आया है और उसकी पत्नी सुंदर मोती घर का कुछ काम-धाम नहीं करती है। बच्चों के लिये खाना भी नहीं बना रही थी। इसी बात को लेकर उसे रात करीब 2 बजे खाना नहीं बनाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। इस गुस्से में आकर उसे थप्पड मारा तो सुंदरमोती विवाद करने लगी। इस दौरान महिला सुंदरमोती कता सिर दीवार से दे मारा और उसकी मौत हो गई। एसडीओपी धरमजयगढ़ का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः अड्‌डा टांडा फाटक के पास लोगों ने एम्बुलेंस चालक को जड़े थप्पड़

    जालंधरः अड्‌डा टांडा फाटक के पास लोगों ने एम्बुलेंस चालक को जड़े थप्पड़

    जालंधर/वरुण: महानगर में एम्बुलेंस चालक को लोगों द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात अड्डा टांडा फाटक के समीप श्री देवी तालाब के सामने निजी अस्पताल के एम्बुलेंस चालक की किसी वाहन के साथ टक्कर हो गई। जिसके बाद वहां पर गुस्साएं लोगों ने एम्बुलेंस चालक को बाहर निकालकर उसके थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। लोगों का आरोप है कि उक्त एम्बुलेंस चालक ने शराब पी हुई है और वह सही ढंग से गाड़ी नहीं चला रहा था, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।

    इस मामले को लेकर वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 एएसआई फकीर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने एएसआई को शिकायत करते हुए कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण उसके दूसरे वाहन को टक्कर मारी है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर एएसआई फकीर सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस चालक के शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला नहीं है। यह हादसा धुंध के कारण हुआ है। जिसके बाद एएसआई ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को मौके पर सुलझा दिया।

  • लतीफपुरा के बाद अब यहां पर घरों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हजारों लोग, देखें वीडियों

    लतीफपुरा के बाद अब यहां पर घरों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हजारों लोग, देखें वीडियों

    हल्द्वानीः जालंधर के लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा उनके घरों पर पीला पंजा चलाकर तोड़ने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। वहीं अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के पास अनधिकृत कॉलोनियों को हटाने का मामला चर्चा में आ गया है। रेलवे स्टेशन के पास अनधिकृत कॉलोनियों को हटाने के मामले में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रेलवे की इस जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के विरोध में 4 हजार से ज्यादा परिवार हैं। इनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं।

    उत्तराखंड हाई कोर्ट की तरफ से अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 4300 से ज्यादा परिवारों को बेदखली का नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जिस जगह से अतिक्रमण हटाया जाना है, वहां करीब 20 मस्जिदें, 9 मंदिर और स्कूल हैं। नैनीताल जिले के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र से कुल 4,365 अतिक्रमण हटाए जाएंगे। कई परिवार जो दशकों से इन घरों में रह रहे हैं, वे इस आदेश का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

    वहीं, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने रेलवे की 2.2 किलोमीटर लंबी पट्टी पर बने मकानों और अन्य ढांचों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 5 जनवरी को याचिका पर सुनवाई करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट इस मामले में वीरवार को सुनवाई करने वाला है।