Blog

  • पंजाबः एल्युमीनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाके से गिरी छत, कई मजदूर घायल

    पंजाबः एल्युमीनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाके से गिरी छत, कई मजदूर घायल

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। डेहलो स्थित अथर्व मेटल की एल्युमीनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने की सूचना मिली है। आस-पास के गांवों के लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटानस्थल का जायजा लेकर शुरू कर दी है। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए है। इनमें से 2 को मंडी अहमदगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    इस जोरदार धमाके से फैक्ट्री की छत भी गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही प्रबंधकों और कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बेलिंग मशीन में स्क्रबिंग के दौरान केमिकल युक्त पदार्थों की मौजूदगी के कारण विस्फोट हो गया। जिससे करीब 5 कर्मचारी घायल हो गए, इनमें से 2 को मंडी अहमदगढ़ में भर्ती कराया गया है और 3 को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हालत स्थिर है।

  • पंजाबः बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से 38 साल के लाइनमैन की मौत

    पंजाबः बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से 38 साल के लाइनमैन की मौत

    लुधियाना : बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। ठेके पर नौकरी करने वाला लाइनमैन विभाग की सूचना के आधार पर जैसे ही जंपर ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा, तेज झटका लगने से उसकी मौत हो गई। दरअसल, बिजली काटने का परमिट तो काटा मगर लाइन बंद नहीं की। विभाग द्वारा लाइन बंद ना किए जाने को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस आपराधिक लापरवाही का जिम्मेदार कौन है, पावरकॉम के आला अफसर खामोश हैं। मृतक 38 साल के जसबीर सिंह के चार साल के बेटा है और पत्नी गर्भवती  है।

    घटना सलेम टाबरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना दरेसी में मृतक के पिता की शिकायत के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में लाइनमैन सुरेश कुमार, एसएस अश्वनी कुमार व जेई लखविंदर कुमार को नामजद किया गया है। थाना दरेसी के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जसबीर सिंह ताजपुर रोड के रहने वाला था। मूल रूप से वह शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के गांव दुधाला का था। यहां वह अपने ससुराल में रहता था। उसके पिता केवल सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि वीरवार शाम को उसके बेटे जसबीर सिंह को लाइनमैन लखविंदर सिंह ने सलेम टाबरी स्थित पैट्रोल पंप के नजदीक बिजली के जंपर को ठीक करने के लिए भेजा था।

    घटना स्थल पर पहले से ही सहायक लाइनमैन सुरेश कुमार व रणजीत सिंह उर्फ राणा मौजूद थे। सुरेश कुमार ने जंपर ठीक करने के लिए पावर ग्रिड में फोन कर लाइन बंद करने को कहा था। इसके बाद जसबीर सिंह को जंपर ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया गया। जंपर को ठीक करते समय उसे अचानक करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जंपर ठीक करवाने के लिए फोन करने पर बिजली बंद करने का परमिट तो काट दिया गया, मगर लाइन बंद नहीं की गई थी, जिससे जसबीर सिंह की मौत हो गई।

     

  • पंजाब: 27 साल के शराब कारोबारी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    पंजाब: 27 साल के शराब कारोबारी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    पटियालाः सनौर कस्बे के मोहल्ला खालसा कॉलोनी में अज्ञात लोगों ने 27 साल के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल कर दिया है। युवक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। दरअसल कुछ लड़कों की घर से कुछ दूर किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी, जिसमें सन्नी दोनों पक्षों के बीच समझौता करने गए थे, लेकिन वहां जाने के बाद कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद सन्नी की मौत हो गई। संदीप शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह शराब का कारोबार करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, आधुनिक हथियारों सहित 4 काबू

    पंजाबः हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, आधुनिक हथियारों सहित 4 काबू

    चंडीगढ़ः पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकवाद विरोधी अभियान में एक और सीमा पार ड्रोन-आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सीमा पार ड्रोन-आधारित हथियार तस्करी के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी भी की गई है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा आतंकवाद विरोधी अभियान में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने एक और सीमा पार ड्रोन-आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान ISI के डिजाइनों को विफल करने वाले परिष्कृत आग्नेयास्त्रों की भारी पकड़ के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और सुरक्षित बनाने के प्रयास में ड्रोन नेटवर्क की तस्करी को बड़ा झटका। वहीं इस दौरान पुलिस ने 1 एमपी-4 राइफल, 17 पिस्टल, 10 मैगजीन, 700+ गोला बारूद, 1.1 करोड़ रुपये और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

  • पंजाबः कांग्रेस के कैप्टन संदीप संधू के घर पर विजिलेंस की रेड

    पंजाबः कांग्रेस के कैप्टन संदीप संधू के घर पर विजिलेंस की रेड

    मोहालीः कांग्रेस नेता कैप्टन संदीप संधू की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। लुधियाना में सोलर लाइट्स में घपलेबाजी के आरोप में विजीलेंस की टीम ने कैप्टन संदीप संधू के मोहाली स्थित घर में दबिश दी है। गौर हो कि लुधियाना में 26 गांवों में लगने वाली 65 लाख की सोलर लाइट्स में घपलेबाजी को लेकर में पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के पूर्व ओएसडी कैप्टन संदीप संधू का नाम आया था। जिसके बाद आज विजीलेंस की टीम रिकॉर्ड खंगालने के लिए मोहाली पहुंची है। विजिलेंस उनकी प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है।

    वहीं संधू की आज गिरफ्तारी भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस अधिकारियों के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं, जो गिरफ्तारी का आधार बनेंगे। विजिलेंस की टीमें दिन निकलते ही मोहाली पहुंच गई गई थीं। दो दिन पहले मुल्लांपुर में भी कैप्टन संधू के दफ्तर और घर पर विजिलेंस ने रेड की थी।​​​​​​​ गौरतलब है कि विजिलेंस द्वारा मामले की जांच के दौरान पकड़े गए जिला परिषद चेयरमैन लखविंदर सिंह, बीडीपीओ सतविंदर सिंह और वीडीओ तेजा सिंह से पूछताछ में हरप्रीत सिंह का नाम सामने आया था। हरप्रीत सिंह को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो कैप्टन संदीप संधू का नाम निकलकर सामने आया। संधू पर आरोप हैं कि उन्होंने चैक पास करवाने का दबाव बनाया और पैसे लिए थे।

    इसलिए अब कैप्टन संधू ने ओएसडी रहते हुए कहां-कहां प्रॉपर्टी बनाई और कांग्रेस के हलका इंचार्ज रहते हुए कहां-कहां इनवेस्ट किया, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा उसके बैंक खातों और लॉकर्स की सारी डिटेल्स भी मांगी गई हैं। सोलर लाइट कंपनी मालिक गौरव शर्मा से लाइट्स की डील की गई थी। उसे पैसे दिए गए, लेकिन लाइट्स नहीं भेजी गई। इस मामले में कितनी बार ओएसडी की उससे बातचीत हुई, यह जांच का विषय है। गौरव मामले की सबसे अहम कड़ी है। इसलिए विजिलेंस उसकी गिरफ्तारी के पीछे लगी है। बताया जा रहा है कि बीते दिन भी गौरव को दबोचने के लिए विजिलेंस ने छापामारी की थी।

  • पंजाबः गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, फर्नीचर व कपड़ा जलकर राख

    पंजाबः गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, फर्नीचर व कपड़ा जलकर राख

    संगरूरः शहर के पटियाला गेट मेन बाजार में मौजूद मोदिश गारमेंट्स में शुक्रवार देर रात आग लगने का मामला सामने आया। इस भयानक आग में दुकान सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकानदार का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए देर रात फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को चार घंटे से अधिक का समय लगा।

    काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारे कपड़े, असेसरी, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। व्यापार मंडल, गारमेंट्स शाप एसोसिएशन संगरूर सहित अन्य व्यापारिक संगठनों ने पंजाब सरकार से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक मदद मुहैया करवाने की मांग की है। जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार मक्खन सिंगला पुत्र सरवण दास निवासी संगरूर ने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे के बाद उन्हें दुकान के सामने मौजूद दुकानदार का फोन आया कि आपकी शाप में से धुआं निकल रहा है।

    इसके तुरंत बाद वह दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर खोलकर देखा तो भीतर भयानक आग लगी हुई थी। आग ने दुकान की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया था। कपड़े के कारण आग तेजी से फैल गई। इसके तुरंत बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सफायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची व आग बुझाने का कार्य आरंभ किया।

  • पंजाबः सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर एक्शन में सरकार, इस्तेमाल और बेचने वालों पर लगेगा इतना जुर्माना

    पंजाबः सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर एक्शन में सरकार, इस्तेमाल और बेचने वालों पर लगेगा इतना जुर्माना

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार के निकाय विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर जुर्माना तय कर दिया है। सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन कैरी बैग के निर्माता और उपभोक्ता के लिए जुर्माना भी अलग-अलग तय किया गया है।

    इसके साथ ही यह नियम भी बनाया गया है कि बरामद किया गया मैटीरियल जुर्माने योग्य है या नहीं और इसे न करने का मैनेजमैंट करना 2016 के तहत नियुक्त किए गए स्थानीय एरिया का होगा। नगर निगम कमिश्नर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पास अपने-अपने इलाकों में समय-समय पर प्लास्टिक कैरी बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक की पहचान करने और न करने का अधिकार होगा।

    सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने वाले पर पहली बार 50 हजार रुपए, इसके बाद हर बार पकड़े जाने पर रुपए दोगुने होंगे यानी एक लाख रुपए, विक्रेता के पास बरामदगी 100 ग्राम तक 2000 रुपए, 161 ग्राम से 500 ग्राम तक 3800 रुपए, 561 ग्राम से 1 किलो तक 5000 रुपए, 1 किलो से अधिक और 5 किलो तक 10000 रुपए, 5 किलो से अधिक 20000 रु पए तक जुर्माना लगेगा।

  • पंजाबः अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को धमकी, कहा- दिवाली से पहले करेंगे हत्या

    पंजाबः अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को धमकी, कहा- दिवाली से पहले करेंगे हत्या

    चंडीगढ़ः अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 13 की फाइनलिस्ट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी आई है। फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए दिवाली से पहले हत्या करने की बात कही है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इससे पहले भी सुख पर जंडियाला गुरु क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था।

    संतोख गिल ने बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम के सिलसिले में अपनी कार में सवार होकर तरनतारन की ओर जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी देहात स्वपन शर्मा ने बताया कि इससे संबंधित सबूत लेकर मामले में जांच शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शहनाज गिल के पिता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। 

    इससे पहले पिछले साल 25 दिसंबर की रात भी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। इसमें पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास के इलाके से सीसीटीवी की फुटेज लेकर खंगाली मगर अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। बता दें कि संतोख सिंह ने गिल दिसंबर 2021 में भाजपा का दामन थामा था। वह पहले भी विधानसभा व लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अब वह भाजपा में शामिल होकर श्री खडूर साहिब विधानसभा हलका से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने यह इच्छा जताई थी।  

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः पुलिस और तस्कर में मुठभेड़, ताबड़तोड़ चल रही गोलियां

    पंजाब से बड़ी ख़बरः पुलिस और तस्कर में मुठभेड़, ताबड़तोड़ चल रही गोलियां

    बटालाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नशे के खिलाफ कस्बा अचल साहिब के गांव में कार्रवाई करने गई पुलिस और तस्कर में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गन्ने के खेत में एक नौजवान छुपा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह नशा तस्कर है।

    पुलिस तस्कर को काबू करने के लिए गन्ने के खेत में गई तो उक्त तस्कर ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलिया चलानी शुरू कर दी। पंजाब पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी है।  तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा है कि तस्कर का नाम बबलू है और उस पर पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने उसका नाम नहीं उजागर किया है।

    यह भी पता चला है कि पति-पत्नी दोनों ही ड्रग तस्कर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला था कि एक तस्कर कस्बा अचल साहिब के गांव में छिपा हुआ है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। फिलहाल पुलिस इस पर कोई बात करने से इनकार कर रही है।

  • पंजाबः सरेआम चिट्टा बिकने का पोस्टर वायरल होने के बाद रेड करने पहुंची पुलिस

    पंजाबः सरेआम चिट्टा बिकने का पोस्टर वायरल होने के बाद रेड करने पहुंची पुलिस

    बंठिडा: जिले में बिक रहे नशों के खिलाफ पुलिस की तरफ से पुख्ता कार्रवाई न करने के विरोध में विभिन्न स्थानों में लोगों की तरफ से विरोध जताया जा रहा है। हाल ही में बंठिडा के एक गांव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें लिखा था चिट्टा इधर मिलता है।

    तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन और पंजाब पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाए और प्रदेश में नशे को खत्म वाले दावों को लेकर भी उनका घेराव किया। जिसके बाद आज बठिंडा पुलिस ने इस संबंधी गांव में बोर्ड लगाए जाने के बाद सब डिवीजन मौड़ मंडी एवं बंठिडा देहाती के इलाकों में छापेमापी की। एसएसपी बंठिडा की अगुवाई में एसपी, डीएसपी और स्थानीय पुलिस फोर्स ने गांवों में संदिग्ध नशा तस्करों के घरों पर छापेमारी की।

    बता दें कि इस बाबत गांव के नौजवान लखबीर सिंह ने बताया था कि गांव में नशे की सप्लाई सरेआम होती है। यहां 13 से 15 साल तक के नौजवान बच्चे चिट्टे का नशा पी रहे हैं। इस तरह के हालात के बाद गांव के लोगों ने बैठक कर उस बाबत मुहिम चलाने का फैसला लिया ताकि सरकार के कानों तक यह बात पहुंच सके कि पंजाब में नशा सरेआम बिक रहा है व नौजवान चोरी, डकैती जैसी वारदात कर रहे हैं।