Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
ऊना में पशु कल्याण दिवस पर मेगा पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
60 पशुपालकों ने लिया हिस्सा, विशेषज्ञों ने दिए पशुपालन संबंधी उपयोगी सुझाव
ऊना/सुशील पंडित:पशु कल्याण दिवस के अवसर पर बहुआयामी पशु चिकित्सालय, ललड़ी में एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. वीरेन्द्र पत्याल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में लगभग 60 पशुपालक शामिल हुए।
शिविर में विशेषज्ञों ने छोटे कट्टी-बछियों के सही लालन-पालन, गर्भावस्था के दौरान पशुओं की देखभाल, उच्च नस्ल के चयन, समय पर टीकाकरण, बांझपन के कारण व उपचार, तथा आम बीमारियों की पहचान और रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अलावा, आवारा पशुओं की समस्या के व्यावहारिक समाधान पर भी चर्चा की गई।शिविर में डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. मोनिका ठाकुर, रीमा रानी (पशु औषधि योजक), सौरव सिंह, सुनंदा शर्मा, पशुपालन सहायक विकास और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने बताया कि पशुपालन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक है, बल्कि यह युवाओं के लिए एक लाभकारी स्वरोजगार का माध्यम भी है। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से प्राप्त मार्गदर्शन को अपने दैनिक पशुपालन कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया। शिविर के अंत में पशुपालकों को मुफ्त टॉनिक और औषधियां वितरित की गईं ।
-

स्कूल में हुआ बम धमाका, 4 छात्र घायल
पेशावरः उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक निजी स्कूल के अंदर हुए बम विस्फोट में 4 छात्र घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्कूल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर जिले के जमरोद तहसील में चौथी कक्षा का एक छात्र स्कूल जाते समय रास्ते में एक ‘खिलौना बम’ उठा लाया और उसे अपनी कक्षा के अंदर ले गया।
‘खिलौना बम’ पुराने मोर्टार गोले होते हैं जो प्रांत में खासकर अफगानिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में लावारिस पड़े रहते हैं। जिन्हें बच्चे अक्सर खिलौना समझ लेते हैं। छात्र शुक्रवार को यह ‘खिलौना बम’ कक्षा के अंदर लाया था, जिसके फर्श पर गिरते ही विस्फोट हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल छात्रों को तुरंत पेशावर के एक अस्पताल में ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है तथा अन्य संभावित गैर-विस्फोटित गोलों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि और अधिक जनहानि को रोका जा सके।
-

Himachal News: यशवंत गुलेरिया को सौंपी बीबीएनआईए की कमान
सबको साथ लेकर चलूंगा और औद्योगिक विकास ही प्राथमिकता – वाई एस गुलेरिया
बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े उद्योग संगठन बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कमान नालागढ़ के वरिष्ठ उद्यमी यशवंत सिंह गुलेरिया को सौंपी गई है। पहली बार कोई उद्योगपति नालागढ़ से इस प्रतिष्ठित उद्योग संगठन का मुख्यिा बना है। उद्योग संगठन की आम सभा में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया वहीं महासचिव पद पर मानपुरा के रजनीश बिज की ताजपोशी हुई है। सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपनी दो साल के कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला और अपने कार्यों का व्यौरा दिया।

वित्त सचिव ने दो साल के आय व्यय का व्यौरा दिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने बीबीएनआईए को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए श्री राजीव अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। चुनाव अधिकारी राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि संगठन के सभी पूर्व अध्यक्षों व संरक्षकों तथा कार्यकारिणी ने अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नाम नालागढ़ के उद्यमी मूलत: मंडी जिला के रहने वाले यशवंत सिंह गुलेरिया का नाम सामने रखा जिसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया। वाई एस गुलेरिया वर्तमान में संगठन के महासचिव के पद पर तैनात थे और उनकी मेहनत व कर्मठता के कारण उनकी ताजपोशी में अहम पहलू साबित हुई। लघु उद्योग संघ के राज्य प्रधान अशोक राणा व लीगल एडवाईजर डा संदीप कुमार सचदेवा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को हिमाचली टोपी व पुष्प हार डालकर सम्मानित किया।
यशवंत ने महासचिव रहते हमेशा उद्योगों के गंभीर मुददे उठाए और प्रशासन, सरकार व आम लोगों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तालमेल व संवाद बनाकर औद्योगिक विकास में अहम योगदान समर्पित किया। वर्तमान टीम का कार्यकाल समाप्त होने के साथ मुख्य सलाहकार शैलेश अग्रवाल ने 2025-27 की अवधि के लिए बीबीएनआईए की नवनिर्वाचित कार्यकारी समिति की सूची साझा की। उन्होंने सदन को यह भी बताया कि संरक्षकों के कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से कार्यकारी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों में से एक और टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ में कर्मचारी संसाधन प्रबंधन के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री वाईएस गुलेरिया के नाम को 2025-27 की अवधि के लिए नए अध्यक्ष के रूप में अनुमोदित किया है। वाईएस गुलेरिया विभिन्न पदों पर बीबीएनआईए से जुड़े रहे हैं और पिछले 14 वर्षों से बीबीएनआईए के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे एसोसिएशन के आयोजन सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
औद्योगिक विकास के होंगे प्रयास-
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया ने सदन को आश्वस्त किया कि वे अपने पूर्ववर्तियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी टीम राज्य सरकार के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करेगी। उन्होंने सभी हितधारकों के महत्व और सभी के बीच संतुलन बनाने पर ज़ोर दिया।इनको मिली ओहदेदारी-
नवनिर्वाचित वाईएस गुलेरिया ने 2025-27 के कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की जिसमें लोदीमाजरा के राजेंद्र गुलेरिया को मुख्य सलाहकार, पीरस्थान के शैलेश अग्रवाल- सलाहकार बददी के दिनेश जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काठा के मुकेश जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीआईसी बददी के संदीप वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बददी के नवेश नरूला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा एसोसिएशन के महासचिव के रूप में मानपुरा के रजनीश विज के नाम की घोषणा की गई। निवर्तमान अध्यक्ष राजीव अग्रवाल को एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सदस्यता के लिए उनकी अथक और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेम और प्रशंसा का प्रतीक था।विधायक के साथ औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा-
इसके बाद दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि विधायक दून राम कुमार चौधरी के साथ एक संवाद बैठक भी आयोजित की गई और उद्योग तथा स्थानीय समुदाय के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में चर्चा की गई। रामकुमार चौधरी ने भरोसा दिलाया कि बीबीएन के औद्योगिक विकास में जो भी आवश्यक होगा उसकी दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे। उन्होने कहा कि शीघ्र ही सडकों की दशा सुधारी जाएगी वहीं सरकार बददी नई टाऊनशिप बसाने पर भी विचार कर रही है। उन्होने कहा कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ में नए औद्योगिक क्षेत्रों की तलाश के लिए भी कमेटी बनाई गई है। उन्होने कहा कि प्रदेश में अधिकांश भूमि वन अधिकार क्षेत्र में आती है इसलिए नदियों के किनारे बंजर पड़ी भूमि को भी औद्योगिक क्षेत्र बसाने पर विचार किया जा रहा है। आज भी हिमाचल में आने के लिए औद्योगिक घराने उत्सुक हैं लेकिन यहां कुछ कमियां है जिसको प्रदेश की सुक्खू सरकार दूर करने का प्रयास कर रही है। -

Mehr Chand Polytechnic College को मिला नेशनल अवॉर्ड, प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने छात्रों को दी बधाई
जालंधर (ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने कॉलेज को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद छात्रों के साथ बात की। इस मौके पर कॉलेज के बाकी विभागों के छात्र प्रतिनिधि भी मौजूद थे। डॉ. जगरुप सिंह ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और यह भी बताया कि यह अवॉर्ड कॉलेज को क्यों और कैसे मिला। उन्होंने इस अवॉर्ड से जुड़े सभी पहलुओं पर छात्रों के साथ चर्चा की।
उन्होंने एक-एक करके उन सभी पहलुओं का जिक्र किया जिनके आधार पर AICTE जैसी जानी-मानी रिसर्च आधारित संस्था किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज का चयन करती है। उन्होंने कॉलेज की मजबूतियां, संभावनाएं और कमजोरियों पर भी खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि AICTE द्वारा प्राथमिकता दिए गए मानकों में शामिल है- कॉलेज में छात्रों की संख्या, साल दर साल की पास प्रतिशत, प्लेसमेंट, रिसर्च, नए कोर्स, गांव में टेक्नोलॉजी पहुंचाने के प्रयास, फैकल्टी और छात्रों के रिसर्च पब्लिकेशन, केंद्रीय ग्रांट की प्राप्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, छात्रों की सीखने की प्रक्रिया तक पहुंच, टैलेंट और परिणाम, फैकल्टी और छात्रों को मिलने वाले अवॉर्ड, आंतरिक वित्तीय संसाधनों की स्थिति, फैकल्टी ट्रेनिंग, योग्यता में सुधार, पीएचडी और मास्टर्स डिग्री धारक स्टाफ की संख्या, सेमिनारों और विशेषज्ञों के व्याख्यान, एनबीए एक्रेडिटेशन प्रोग्राम की सफलता, स्टाफ और छात्रों का फीडबैक।
डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि NBA एक्रेडिटेशन और नेशनल अवॉर्ड हासिल करना भले ही आसान लगे परंतु इसे बनाए रखना बहुत ही मुश्किल काम है। इसके लिए स्टाफ और छात्रों को लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे भारत में सिर्फ तीन पॉलिटेक्निक कॉलेजों में हमारा कॉलेज चुना जाना अपने आप में एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
छात्रों और उनके प्रतिनिधियों ने इस दौरान प्रिंसिपल साहब को विश्वास दिलवाया है कि वे इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरक्की और विकास के लिए काम करते रहेंगे और एक अच्छे इंजीनियर बनकर देश और पूरे कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
-

कार और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, 10 मीटर हवा में उछला बेटा
पुरकाजीः पुरकाजी गंगनहर पर सुबह साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटा घायल हो गए। वहीं अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटा 10 मीटर हवा में उछलकर सड़क पर गिरा। हादसे में कार सवार भी घायल हो गए। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी अर्श पुत्र दिलशाद (22) अपने पिता दिलशाद उर्फ भूरा पुत्र शेरदीन (45) को अपनी पल्सर बाइक से पुरकाजी में कुछ सामान खरीदने के आ रहे थे।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार जब गंगनहर स्थित कर्मवीर आश्रम के निकट मोड़ पर पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने असंतुलित होकर बाइक मेें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र 10 फुट उछलकर डिवाइडर पर गिरे, जहां दोनों घायल हो गए। उधर, कार सवार अभिषेक, शिवम और अर्पण भी घायल हो गए जिन्हें पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां उपचार के बाद दिलशाद की मौत हो गई।
वहीं कार में बैठे हुए अभिषेक पुत्र जोगेन्द्र,शिवम पुत्र राजेन्द्र,अर्पण पुत्र गजाधर निवासी श्याम कालोनी, रामबाग, बल्लभनगर फरीदाबाद (हरियाणा) भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर कम्हेड़ा चौकी इंचार्ज विक्रम वीरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उठाकर पीएचसी पर भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।
अर्श, अर्पण, अभिषेक, शिवम को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार को कब्जे में लिया हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान अमित ने बताया कि मृतक दिलशाद घर पर रहकर पशुओं की देखरेख करता था। उसका पुत्र अर्श वेल्डिंग का काम कर गुजरा करता है। उन्होंने बताया कि गंगनहर पर सड़क किनारे बने हुए गड्ढे हादसों का सबब बने हुए हैं।
-

नगर निगम बद्दी के लिये मतदाता सूचियों का प्रकाशन 6 अक्तूबर को, दो स्थानों पर होगी सूची का प्रकाशन
बद्दी/सचिन बेंसल: बद्दी के एसडीएम डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकायों के आयोजित होने वाले आम निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूचि की तैयारी एवं प्रकाशन का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा की ओर से अधिसूचना के अनुसार मतदाताओं की अर्हता तिथि 01 अक्तुबर निर्धारित की गई है। भारत के निर्वाचन आयोग से प्राप्त डेटाबेस के आधार पर तैयार मतदाता सूचियों को निर्वाचन नामावली प्रबन्धन प्रणाली सॉफ्टवेयर पर अद्यतन किया गया है।
इसी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी निकायों के निर्वाचन के लिये मतदाता सूचियों निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रकाशित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रारूप निर्वाचक नामावली (प्रारूप मतदाता सूचि) 06 अक्तूबर, को प्रकाशित की जायेगी। संशोधन प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपतियां प्रस्तुत करने की अवधि तिथी 08 से 17, अक्तूबर तक है।उन्होंने कहा कि संशोधित प्राधिकारी द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने की तिथी से 10 दिन की अवधि के भीतर दावों एवं आपतियों का निपटारा किया जायेगा। यह तिथी 27. अक्तूबर निर्धारित की गई है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि प्राधिकारी के आदेश की तिथी से 07 दिन के भीतर अर्थात 03 नवम्बर तक अपील निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), बददी को प्रस्तुत की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि अपील प्राधिकारी द्वारा अपील दायर करनेकी तिथी से 07 दिन के भीतर अर्थात 10 नवम्बर, तक दायर की जा सकेगी। 13 नवम्बर, 2025 तक या इससे पूर्व निर्वाचक नामावली का अंन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।
डॉ0 संजीव कुमार धीमान, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), बददी ने कहा कि सामूहिक आवेदन स्वीकार नहीं किये जाऐंगे। एक परिवार के सदस्यों के दावे एवं आपतियां परिवार के एक सदस्य द्वारा ही प्रस्तुत की किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दावों, आपतियों एवं अपीलों के निपटारे के उपरान्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ई0आर0एम0एस0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवश्यक संशोधन करेंगे।आवश्यक संशोधन के उपरान्त अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार अंन्तिम रूप से निर्वाचक नामावली प्रकाशित करने की सूचना जारी की जायेगी। यह सूचियां राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट तथा जिला की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। बैठक में मुख्य रूप से सतीन्द्र जीत, तहसीलदार बददी, जगदीश चन्द, नायब तहसीलदार बददी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण हाजिर रहे।
-

Jalandhar News: धार्मिक विवाद को लेकर विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद धरने पर बैठे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास से एक्टिवा सवार व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की गई। जिसको लेकर आज श्री राम चौक पर हिंदू नेताओं द्वारा धरना लगाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आयूब खान और नमीन खान की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान कहा गया कि बीते दिन धरने के दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति नारे लगाता हुआ कुछ दूरी पर गया। आरोप है कि मुस्लिम भाईचारे को लेकर अपशब्द कहे गए। हालांकि उनके समुदाय द्वारा किसी ने मारपीट नहीं की है।
वहीं यूपी में आई लव मोहम्मद लिखे जाने को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब जालंधर की सियासत और संगठनों के धरनों तक पहुंच गया है। इस मामले पर कैंट हलके से कांग्रेस विधायक का बयान सामने आया है। परगट सिंह ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है, वहीं उन्होंने इस मामले को कम्युनल टेंशन न देने की अपील की है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब पीर-फकीरों की धरती है, जहां आज तक कभी भी साम्प्रदायिक तनाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा- जिसने गलती की है, उसे उसकी बनती सजा जरूर मिलनी चाहिए। लेकिन हमें इसे कम्युनल टेंशन की तरह नहीं देखना चाहिए और इस पर ज्यादा चर्चा भी नहीं करनी चाहिए। पंजाब पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है, इसलिए हमें मिलकर भाईचारे की तरह काम करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि वह हर धर्म की इज्जत करते है। कम्युनल टेंशन का कोई फायदा नहीं होता, इसका हमेशा नुकसान ही होता है। इसलिए हमें किसी भी कीमत पर पंजाब को इस दिशा में नहीं जाने देना चाहिए। दरअसल, आज हिंदू सगंठनों द्वारा सुबह 11 बजे श्री राम चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 3 घंटे तक श्री राम चौक (कंपनी बाग) पर टेंट लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं मौके पर पहुंचे डीसीपी नरेश डोगरा ने हिंदू सगंठन को दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर 2 दिन का समय मांगा है। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद हिंदू सगंठन द्वारा धरने को समाप्त कर दिया गया।
-

ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित
सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय : उपायुक्त जतिन लाल
ऊना/सुशील पंडित:उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। यदि भवन निर्माण के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, तो भूकंप, भूस्खलन या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना में सुरक्षित निर्माण मॉडल पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होते हुए यह बात कही।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण तकनीकों और आपदा-सुरक्षा सिद्धांतों के प्रति व्यवहारिक समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।
बता दें, यह प्रतियोगिता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान “समर्थ-2025” के अंतर्गत आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जोखिम पूर्ण परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना तथा आपदा-संवेदनशील क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
प्रतियोगिता में हाई स्कूल स्तर पर 5 मॉडल, वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 4 मॉडल और कॉलेज स्तर पर 1 मॉडल प्रदर्शित किया गया, जिनमें से श्रेष्ठ मॉडल का चयन हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर सुरक्षित निर्माण तकनीकों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की महत्ता पर जन-जागरूकता का संदेश दिया।
उपायुक्त ने बताया कि विजेता प्रतिभागी आगामी 7 से 8 अक्तूबर तक साइंस म्यूजियम, आनंदपुर शोघी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अपना मॉडल आपदा न्यूनीकरण प्रदर्शनी ‘समर्थ-2025’ के दौरान रिज मैदान, शिमला में प्रदर्शित करेंगे, जहां उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में उपायुक्त ऊना, पीओ (डीआरडीए) तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा तीनों स्तरों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया।हाई स्कूल स्तर पर रावमापा पिरथीपुर के सूर्यांश ने प्रथम, कांगड़ स्कूल की चाहत और सिमरन ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला बुढवार की सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर रावमापा कलोह की तानिया और मनत ने प्रथम, रावमापा मंदली के सूरज शर्मा ने द्वितीय और रावमापा (छात्रा) ऊना की मनप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, कॉलेज स्तर पर एसवीएसडीपीसी कॉलेज भटोली के नितिश कुमार और काशवी धीमान प्रथम रहे।
रावमापा(छात्र) ऊना के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, लोक निर्माण विभाग के अधिषाशी अभियंता के एस ठाकुर, उपनिदेशक कार्यालय से नोडल अधिकारी(इंस्पायर) पुष्पा रानी, डीडीएमए ऊना के इंचार्ज राजन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
-

Punjab News: हलवाई को खाने के पैसे मांगना पड़ा महंगा, दुकान के बाहर कर्मी ने लगा दिया कूड़े का ढेर, देखें वीडियो
लुधियानाः मालीगंज चौक में दिलीपा पुरी वाले के पास ग्राहक पुरिया खाने के लिए आया। जब दुकानदार ने पैसों की मांग की तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस दौरान बिना पैसे दिए मौके से चला गया। कुछ देर बाद व्यक्ति रेहड़ा भरकर कूड़े का लेकर आ गया और दुकान के बाहर फेंककर चला गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कर्मी कूड़े का ढेर भरकर रेहड़े पर लेकर आ गया और दुकान के बाहर फेंककर चला गया।
मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पर थापरा मोहल्ले का सफाई कर्मी पुरियां खाने आया। इस दौरान दुकान पर कर्मी नया था और उसने खाने के पैसे मांगे तो वह गुस्से में चला गया और कुछ देर रेहड़े भर कूड़े का लेकर आ गया। जिसके बाद दुकान के बाहर कूड़ा फेंककर चला गया। घटना को लेकर पार्षद को सूचना दे दी है। वहीं थाने में भी शिकायत दे दी है। व्यक्ति का कहना हैकि कर्मी ने ड्रिंक की हुई थी।
अनीषपुरी ने बताया कि दिलीपा पुरी की मशूहर दुकान पर सफाई कर्मी आया। इस दौरान दुकान पर कर्मी से पूरियां खाने के लिए मांगी। इस दौरान दुकान पर नए कर्मी द्वारा सफाई कर्मी से पुरियों को पैसे मांगे गए तो गुस्से में आकर वह रेहड़ा कूड़ा से भरा लेकर आ गया और दुकान के बाहर फेंककर चला गया। व्यक्ति ने कहाकि नगर निगम द्वारा धक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैसे मांगने के विरोध में कूड़ा का ढेर दुकान के बाहर फेंककर जाना निंदनीय घटना है। वहीं आज शहर में यात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते लोगों के निकलने का यही रास्ता रहेंगा। ऐसे में चौक के पास कूड़े का ढेर लगाने से लोग परेशान हो रहे है।