Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में मामूली बात को लेकर चली गोली, एक घायल, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में मामूली बात को लेकर चली गोली, एक घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: बारादरी में स्थित स्टीवन इकलेंव में मामूली विवाद को लेकर गोली चल गई। इस घटना में व्यक्ति की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ है।

    कहा जा रहा हैकि स्टीवन इकलेंव के पुलिस अधिकारी के गनमैन ने प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर विरोध किया था। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और व्यक्ति गोली लगने घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गोली लगने से हरप्रीत नामक व्यक्ति घायल हुआ है। लोगों ने बताया कि अविनाश नामक व्यक्ति की ओर से गोली चलाई गई।

    वहीं व्यक्ति ने कहा कि वह अपने प्लाट में मिट्टी डलवाने का काम कर रहा था। इस दौरान अविनाश नामक व्यक्ति द्वारा प्लाट में कब्जा करने की कोशिश की गई। उनका आरोप हैकि घटना को लेकर 2 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस द्वारा उनसे मामले की पूछताछ की बजाये दूसरे पक्ष के पास जाकर बातचीत की जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि वह अपने प्लाट में काम करवा रहा था।

    एसीपी जगरूप कौर ने कहा कि घटना स्थल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसीपी ने माना की सरकारी कर्मी की ओर से गोली चलाई गई है। मौके पर लोगों ने गोली का खोल भी बरामद किया है। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। वहीं एसीपी ने घटना को लेकर कुछ समय मांगा है, उनका कहना है कि इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहाकि पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर दोनों पक्षों से बात की जा रही है। इस घटना में एक ही गोली चली है।

  • इनामी अपराधी की Girlfriend गिरफ्तार, Mobile और कैश बरामद

    इनामी अपराधी की Girlfriend गिरफ्तार, Mobile और कैश बरामद

    मुजफ्फरपुरः 25 हजार के इनामी अपराधी मो. अनवर उर्फ मिठु की गर्लफ्रेंड दीपाली यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है। कमरे से बाइक की चाबी, 8 मोबाइल और 43 हजार कैश मिला है। पुलिस ने भगवानपुर गणेश दत्त नगर में छापेमारी कर दीपाली को पकड़ा। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वैशाली जिला के फुलार गांव की रहने वाली है। मो. अनवर सरैया थाना क्षेत्र के मोती चौक का रहने वाला है। छापेमारी से पहले मौके से फरार हो गया। गर्लफ्रेंड के साथ किराए के घर में रहता था।

    थानेदार अश्मित कुमार ने बताया कि अपराधी लूट और चोरी का सामान किराए के घर में छिपाकर रखता था। इसमें दीपाली की सहभागिता रहती है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उस पर 25 हजार का इनाम भी है।

  • Jalandhar News: इलाके के लोगों ने किया चोर काबू, कुछ दिनों से घर में कर रहा था आराम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इलाके के लोगों ने किया चोर काबू, कुछ दिनों से घर में कर रहा था आराम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चोरों द्वारा लगातार बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि चोर पूरी रात चोरी करने के बाद बंद पड़े घर में आराम करने के लिए चोर आता था। यह घटना जालंधर के फिल्लौर की है, जहां बंद पड़े घर में पिछले कुछ दिनों से एक चोर चोरी करने के बाद आराम करने के लिए आ रहा था। घर पर लोग लगे होने के कारण यह व्यक्ति घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। चोर घर के अंदर जाता था और वहां आराम करने के लिए रूक जाता था। जिसके बाद लोगों ने चोर को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें चोर को घर में काबू करके लोगों ने उसके हाथ बांध दिए। लोगों का कहना है कि दरवाजे के लॉक को तोड़ने की भी कोशिश की। वहीं काबू किए जाने पर चोर ने अपना नाम मंगा बताया। चोर ने कहा कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। चोर ने माना कि वह पिछले एक सप्ताह से इस घर में आकर रह रहा है, क्योंकि इस घर में कोई आता-जाता नहीं था। महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि रेलवे कालोनी ब्रह्रमपुरी में बंद घर में चोर को लोगों ने काबू किया। महिला का कहना हैकि चोर घर से सामान चोरी करके ले गया और घर में आकर देर रात पिछले कुछ दिनों से सो रहा था, जिसे आज काबू कर लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं व्यक्ति ने कहाकि घर से चोर सामान ले गया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि चोर को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद चोर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: पॉश इलाके में साइकिल लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: पॉश इलाके में साइकिल लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः शहर के पॉश इलाके में दिन-दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति घर से साइकिल चोरी करके फरार हो जाता है। जिसका सीसीटीवी सामने आया है।

    चोर बड़ी ही चालाकी के साथ घर में घुसता है और मौका देखते ही वहां से साइकिल उठाकर फरार हो जाता है। जब परिवार को घर पर साइकिल दिखाई नहीं देती तो वह आसपास तालाश करते है, लेकिन उन्हें साइकिल नहीं मिलती। जिसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी में आरोपी साफ दिखाई दे रहा है।

  • Jalandhar News: व्यक्ति ने की खुदकुशी, Live होकर 22.75 लाख गंवाने पर इस परिवार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति ने की खुदकुशी, Live होकर 22.75 लाख गंवाने पर इस परिवार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में व्यक्ति ने पैसे दोगुने के लाच में 22.75 लाख रुपए गंवा दिए। काफी समय से पैसे ना मिलने को लेकर परेशान चल रहे व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पवन नाम व्यक्ति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद व्यक्ति ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कश्मीरी लाल के रूप में हुई है। मरने से पहले मृतक ने लाइव होकर बताया कि कैसे दोषी ने उसे उसके पैसे दोगुने करने का लालच दिया और उसने सब कुछ गिरवी रखवा दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने परिवार की शिकायत पर फाइनेंसर पवन कुमार और उसके परिवार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा हैकि मृतक पैसे दोगुना होने के लालच में आ गया था और अपनी जीवन भर की कमाई लुटा चुका था। उसका घर और दुकान गिरवी पड़ा हुआ था। आरोप है कि उसकी पत्नी और बहन के नाम पर बैंकों से भारी लोन उठाए गए। कश्मीरी लाल गांव में ही चमड़े के दस्ताने बनाने का काम करता था। उसने एफबी लाइव में बताया कि वह 7 साल पहले पवन कुमार नामक व्यक्ति से मिला था। कुछ साल दोबारा उससे मुलाकात हुई तो वह काफी अमीर था, आलीशान घर था। उसने खुद को फाइनेंसर और लोगों के पैसे दोगुने करने वाला बताया। इसके बाद कश्मीरी ने अपने दो दोस्तों से कर्ज उठाकर पैसे पवन को दे दिए। 25 लाख निवेश करने के लिए कहा तो उसने घर और दुकान गिरवी रखने की सलाह दी। उसकी पत्नी और बहन के नाम लोन लेकर पैसे हड़प लिए। पवन ने कहा कि जब तक पूरे 25 लाख रुपए नहीं देता तब तक उसे कोई फायदा नहीं होगा। मृतक 22 लाख 75 हजार रुपए दे चुका था। वह पवन के पास गया तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और जेल करवाने की धमकी दी। निराश होकर कश्मीरी लाल ने घर आकर दोपहर 2.45 बजे सल्फास निगल ली। कश्मीरी को उसके परिवार वाले डीएमसी लुधियाना भी लेकर गए, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे बेटा-बेटी छोड़ गया। सूत्रों से पता चला है कि पूरा परिवार एक गिरोह के रूप में काम कर रहा था जो अमीर बनाने की कोशिश में दूसरों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपये ठगता रहा है।
  • Punjab News: महिला ने दी नशा तस्करों की शिकायत, SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने दी नशा तस्करों की शिकायत, SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडाः एसएसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने पुलिस पर उसके भाई पर नाजायज तौर पर केस दर्ज करने के आरोप लगाए है। महिला ने बताया कि बठिंडा पुलिस और रामपुरा के एसएचओ को कुछ नशा तस्करों के संबंध में शिकायत की थी। लेकिन एसएचओ ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

    जिसके कारण उसने अधिकारियों तक यह शिकायत पहुंचाई, तो अब एसएचओ ने नशा तस्करों को ही उनका नाम सार्वजनिक कर दिया हैं। इस महिला ने आरोप लगाते कहा कि रामपुरा के एसएचओ बूटा सिंह खुलेआम उनका नाम लेकर नशा तस्करों को बता रहे हैं। जिससे नशा तस्कर उनके घर पर हमला कर रहे है। जिससे उनकी जान को खतरा है।

    महिला का कहना है कि पिछले दिनों ऐसा ही मामला भाई बखतौर के इलाके में हुआ था, जहां एक पूर्व फौजी ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद उस पर हमला करके उसे गंभीर घायल कर दिया था। नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि वे शिकायतकर्ता पर अक्सर ही हमला कर देते हैं।

    दूसरी और डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक महिला एसएसपी बठिंडा से मिली है, और उनके द्वारा एसएचओ के खिलाफ की गई शिकायत की एसएसपी ने एसपीडी को जांच की जिम्मेदारी दी है और जल्द ही इसकी जांच कर एसएचओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Brightway Sports Factory में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 50 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Brightway Sports Factory में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 50 गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के दानिशमंदा में स्थित Brightway Sports Factory में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह फैक्टरी भाजपा नेता के दफ्तर के पास है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

    बताया जा रहा हैकि आग पर काबू पाने के लिए 50 गाड़ियां लगी। काफी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पाया गया। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें सुबह 6.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 50 गाड़ियां लग गई। कर्मी का कहना है कि आग भीषण होने के कारण बड़े टैंकरों से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।

    इस एक टैंकर में 4 गाड़ियां स्टोर हो जाती है, ऐसे में काफी टैंकर लग चुके है। आग लगने के कारण फैक्टरी में काफी नुकसान हो गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, अल सुबह के समय कोई कर्मी फैक्टरी में काम के लिए मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

  • एसिडिटी, बुखार, पेट के अल्सर सहित 186 दवाइयों के सैंपल फेल

    एसिडिटी, बुखार, पेट के अल्सर सहित 186 दवाइयों के सैंपल फेल

    शिमलाः केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और राज्य दवा नियामकों की जांच में हिमाचल प्रदेश में बनी 45 दवाओं समेत देश में बनीं 186 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। जिन दवाओं के सैंपल फेल उनमें एसिडिटी, बुखार, पेट के अल्सर, हृदय रोग, सूजन, आर्थराइटिस व हाई बीपी के उपचार की दवाएं शामिल है। जून में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 33, सिरमौर की 9 और ऊना जिले की 3 दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें पेट के कीड़े मारने वाली दवा, सीने में जलन मिटाने वाला इंजेक्शन, बुखार में संक्रमण खत्म करने वाली दवा, गैस्ट्रिक के दौरान लगने वाला इंजेक्शन व बैक्टीरिया खत्म करने वाली दवाएं शामिल हैं।

    बद्दी की कंपनी के एक साथ दो सैंपल फेल हुए हैं। इनमें उच्च रक्तचाप पर लगने वाला टीका टेल्मीसार्टन शामिल हैं। कालाअंब की डच फॉर्मूलेशन कंपनी की तीन दवाओं के फेल सैंपलों में संक्रमण की ऑफ्लोक्सिन, छाती के संक्रमण की एजिथ्रोमाइसिन शामिल हैं। नालागढ़ की पैराडॉक्स फार्मास्यूटिकल के 4 सैंपल फेल हुए हैं। एजिथ्रोमाइसिन के दो, अमॉक्सिलिन का एक, गैस्ट्रिक का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा। बद्दी की मेडिपोल फार्मास्यूटिकल की दर्द निवारक दवा ब्रूफिन व आयरन का सिरप शामिल है। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाएंगे।

    ओफ्लॉक्सासिन टैबलेट्स तथा अमॉक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलेनेट जैसी एंटीबायोटिक दवाओं की कई खेपें शामिल हैं। इनके अलावा विटामिन सप्लीमेंट्स, एसिक्लोफेनैक पैरेसिटामोल टैबलेट्स, फोलिक एसिड सिरप, सेफिक्सिम पाउडर, रूमीहील.डी, इट्राकोनाजोल, ऑफ्लॉक्सासिन, ओर्निडाजोल, क्लोबेटासोल प्रोपियोनेट क्रीम जैसी दवाएं भी गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

    ड्रग अलर्ट के अनुसार जांच में कई इंजेक्शन सैंपल्स और खांसी की सिरप भी गुणवत्ता में फेल हुई हैं। इनमें एस्से कंटेंट की कमी, गलत लेबलिंग, अनुचित पीएच स्तर और डिसइंटिग्रेशन टेस्ट में विफलता जैसे गंभीर निर्माण दोष पाए गए हैं।

    राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि ड्रग अलर्ट में जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए है, उन सभी को नोटिस जारी कर सबंधित दवा उत्पाद बाजार से हटाने के निर्देश दे दिए गए है । इसके साथ ही जिन इकाइयों के नाम बार-बार इन मासिक सूचियों में आ रहे हैं, उनकी जोखिम आधारित निरीक्षण कर खामियों को चिन्हित किया जाएगा।

  • Punjab News: लापता नौजवान का नहर से मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता नौजवान का नहर से मिला शव, देखें वीडियो

    मोगाः कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव भिंडर खुर्द के लापता कुलविंदर सिंह का शव मोगा के गांव जलालाबाद की नहर से मिला। लाश को समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी रख दिया है। जानकारी अनुसार कुलविंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर घर से खेत गया था और फिर घर वापस नहीं आया। परिवार ने कुलविंदर की तालाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिवार ने कुलविंदर के लापता होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली और पुलिस को भी सूचित किया। गांव भिंडर के सरपंच और कुलविंदर के रिश्तेदार ने बताया कि कुलविंदर की हम देर रात तक तलाश करते रहे और आज नहर से इसकी लाश मिली है। समाज सेवा सोसायटी के बलजीत सिंह ने लाश को मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना धर्मकोट के थाना मुखी जतिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: लिफाफे खरीदने बाजार गया बच्चे का गंदे नाले से शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लिफाफे खरीदने बाजार गया बच्चे का गंदे नाले से शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कुंदन पुरी इलाके में गंदे नाले से बच्चे का शव बरामद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लिफाफे खरीदने के लिए बाजार गया था। जहां पैर फिसलने से गंदे नाले में 10 वर्षीय बच्चा गिर गया और पानी में बह गया। देर रात करीब साढ़े 10 बजे बच्चे का शव गोताखोरों ने गुंदे नाले से ढूंढ निकाला। शव की हालत बहुत खराब है। मृतक बच्चे की पहचान आशिक अंसारी के रूप में हुई है। उसके मुंह और पेट में गंदा पानी भर गया जिस कारण सास रुकने से उसकी मौत हो गई। प्रशासन पर ये बड़ा सवाल है कि यदि पिछले 3 महीने से नाले की सफाई का काम किया जा रहा है तो वहां पक्के तौर पर लोगों की सुरक्षा के प्रबंध क्यों नहीं किए गए। बच्चा पुल पार कर रहा था कि अचानक उसका पैर गार्डर से स्लिप हो गया। जिस कारण वह गंदे नाले में गिर गया। बच्चे को डूबता देख किसी ने उसकी मदद नहीं की क्यौंकि नाले पर ना तो कोई ऐसी सुविधा थी कि बच्चों की लोग मदद कर सके और ना ही कोई अधिकारी या गोताखोर नाले के नजदीक थे जो उसे बचा सके। देर रात राजनीतिक नेता भी गंदे नाले पर पहुंचे। फिलहाल आशिक अंसारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बच्चे के पिता मोहम्मद रफीक अंसारी ने कहा कि आशिक अंसारी उसका बेटा है। वह कढ़ाई का काम करता है। उसके 5 बच्चे है। पूरा परिवार किराए के मकान में रहता है। आज बेटे को खाना पैक करने वाला लिफाफे लेने भेजा था। पता चला है कि उसके पास 500 रुपए थे जो रही गिर गए। वह पैसे ढूंढता हुआ नाले तक पहुंच गया और नीचे गिर गया। बेटा आशिक अंसारी 5वीं कक्षा का छात्र था।