Blog

  • सडक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    सडक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    मलोटः जिला मुक्तसर के हलका मलोट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह मलोट से व्यक्ति एक्टिवा से गांव अबुल खुराना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्हीकल ने एक्टिवा सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिससे की दोनों की मौके ही पर मौत हो गई। जिन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया।

    मृतकों की पहचान गुलाब राम (45) पुत्र जगदीश राम वासी सादुलगढ़ मानसा तथा काला पुत्र डीसी सिंह गांव छापियांवाली के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा अपनी कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिए तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात व्हीकल की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति इमारतों में ठेकेदारी का कार्य करते थे। इसी दौरान काम के सिलसिल से ही यह दोनों गांव अबुल खुराना की तरफ किसी इमारतों का कार्य देखने के लिए जा रहे थे। जिस दौरान यह हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

  • कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर में एक की मौत

    कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर में एक की मौत

    अमृतसरः पुतलीघर रोड पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार कार के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना में कार में सवार 2 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। 

  • विजिलेंस ने रंगे हाथों पाश्टां हल्के के पटवारी और करिंदे को किया गिरफ्तार

    विजिलेंस ने रंगे हाथों पाश्टां हल्के के पटवारी और करिंदे को किया गिरफ्तार

    फगवाड़ाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस की टीन में छापेमारी करके फगवाड़ा के पाश्टां हल्के के पटवारी व उसके करिंदे को 40 हज़ार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने मौके पर काबू किए आरोपियों से रिश्वत के रंग लगे नोट बरामद किए हैं। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि गोबिंद नगर निवासी शिवराज राणा ने विजिंलेंस ब्यूरो में शिकायत दी थी।

    इस दौरान शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनका किसी के साथ जमीनी विवाद था। वे कोर्ट केस जीत गए और फिर जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए पाश्टां हल्का के पटवारी सोढ़ी सिंह से मिले। इस दौरान शिकायतकर्ता का आरोप था कि पटवारी सोढ़ी सिंह व उसके किरंदे कुलविन्द्र सिंह द्वारा इंतकाल दर्ज करने के लिए 70 हज़ार रूपए की उनसे मांग की है।

    लेकिन दोनों में सौदा 40 हज़ार में तय हुआ था। जिसकी शिकायत मिलने पर आज विजिलेंस की टीम ने ट्रेप लगाकर आरोपी पटवारी सोढ़ी सिंह और उसके करिंदे कुलविन्द्र सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • विजिलेंस ने रंगे हाथ पटवारी को किया गिरफ्तार 

    विजिलेंस ने रंगे हाथ पटवारी को किया गिरफ्तार 

    तरनतारन: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान माल हलका जलालबाद, तहसील खडूर साहिब, जिला तरनतारन में तैनात एक माल पटवारी बलविंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेने और कृषि भूमि के फर्जी हस्तांतरण को दर्ज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस जांच के आधार पर ब्यूरो ने शिकायतकर्ता बरजिंदर सिंह और उनके भाई हरजिंदर सिंह निवासी गांव खबे डोगरा, जिला तरनतारन की सांझी कृषि भूमि के इंतकाल और वंड करण करने संबंधी पड़ताल की जा रही है। 

    इस दौरान पाया गया कि उक्त राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता की परिवारिक जमीन की वंड करने और इंतकाल करवाने के लिए उनके गांव खबे डोगरां के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह के माध्यम से शिकायतकर्ता के भाई से 15 हजार रुपये लिए थे। आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और आईपीसी की धारा 409, 420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • युवती मर्डर मामलाः एक युवक काबू, दूसरे की तलाश जारी

    युवती मर्डर मामलाः एक युवक काबू, दूसरे की तलाश जारी

    23 जनवरी को मुबारिकपुर के पास घेबट बेहड़ में मिला था युवती का शव

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी स्थित मुबारिकपुर के घेबट बेहड़ में पंजाब के फिल्लौर की युवती बलजीत कौर उर्फ नेहा की मौत के कारणों का खुलासा ऊना पुलिस ने कर दिया है। अम्व पुलिस ने हत्या के मामले में फिल्लौर के ही तलबण गांव के महकदीप सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में एक अन्य वांछित आरोपित वरूण की भी पुलिस को तलाश है, जोकि हत्याकांड में शामिल रहा था। बताया जाता है कि उक्त आरोपित नाबालिग है।

    चिंतपूर्णी रोड के पास गांव घेवट बेहड़ में सड़क के किनारे खाई में सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में युवती की पहचान हो गई और पता चला कि युवती मकान नंबर 230, वार्ड नंबर 13, मुहल्ला संतोखपुरा तहसील व थाना फिल्लौर जिला जालंधर की रहने वाली थी। पुलिस ने युवती के पास मिले मोबाइल फोन की सिम के आधार पर युवती के परिजनों तक पहुंची थी। मृतक युवती के पिता ने भी बेटी की हत्या की आशंका जताई थी और इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

    युवती की हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि युवती की हत्या गला घोंट कर की गई थी। मृतक युवती बलजीत कौर उर्फ नेहा 21 जनवरी को अपनी मां कश्मीर कौर को किसी सहेली की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी और दो दिन बाद लौटने की बात कही थी लेकिन 24 जनवरी को पुलिस के संपर्क के बाद उन्हें अपने काऊंसलर से बलजीत कौर की लाश अम्ब क्षेत्र में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने वीरवार शाम को मुख्य आरोपित जग्गी को फिल्लौर से गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी आशीष पठानिया का कहना है कि मुख्य आरोपित जग्गी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां पुलिस को पांच दिन का रिमांड लेने का आर्डर मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी आ चुकी है, जबकि कॉल डिटेल की रिर्काडिंग खंगाली जा रही है। एक अन्य आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • इन इलाकों में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    इन इलाकों में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधर/वरुण: महानगर के 12 इलाकों में कल यानि शनिवार को सुबह 4 घंटे का बिजली का कट लगेगा। इसकी सूचना बिजली विभाग ने दी है। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अबादपुरा के अंतर्गत मॉडल टाउन जालंधर के 11 केवी मॉडल हाउस, भर्गव कैंप, नकोदर रोड, राजपूत नगर, विश्कर्मा मंदिर एवं रविदास भवन फीडर जोकि 66 केवी चर्रा मंडी बिजली से चलते है।

    जिसकी रविदास महाराज के मेले के संबंध में फीडरों की जरूरी मुरम्मत की जा रही है। इसके तहत कल 10 बजे से सायं 2 बजे तक बूटा मंडी, मॉडल हाउस, भार्गव कैंप, पिशोरी मोहल्ला, अबदपुरा, राजपूत नगर, संत नगर, अजीत नगर, लिंक कॉलोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर और आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

  • जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ने निकाला रैफरल ड्रॉ

    जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ने निकाला रैफरल ड्रॉ

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ऊना के सौजन्य से गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा रैफरल ड्रॉ निकाला गया। रैफरल ड्रॉ में टिकट संख्या 28021 पहला ईनाम होंडा एक्टिवा स्कूटी या 71,500 रूपये नकद, दूसरी टिकट संख्या 18379 ईनाम एलईडी टीवी सैमसंग 32 इंच या 21 हज़ार रूपये नकद, तीसरी टिकट संख्या 41557 ईनाम रैफरिजरेटर सैमसंग 192 लीटर या 12 हज़ार 700 रूपये नकद, चौथी टिकट 39685 ईनाम वाशिंग मशीन सैमसंग या 12 हज़ार रूपये नकद, 5वीं टिकट 5913 ईनाम माईक्रो ऑवन एलजी या छः हज़ार रूपये नकद, 6वीं टिकट के लिए दो लक्की ड्रॉ निकाले गए हैं जिसके टिकट संख्या 30472 और 45406 ईनाम सिलाई मशीन या 3500 रूपये नकद, 7 वीं टिकट संख्या के लिए दो लक्की ड्रॉ निकाले गए है जिसकी टिकट संख्या 30434 और 39627 है ।

    इंडक्शन चूल्हा एलजी या 2500 रूपये नकद और 8वीं टिकट के लिए भी दो ड्रॉ निकाले गए है जिसके टिकट नंबर है 45531 और 47220 ईनाम़ 1500 रूपये दिया जाएगा। लक्की ड्रॉ विजेता एक माह के भीतर उपायुक्त कार्यालय ऊना से अपना ईनाम प्राप्त कर सकते हैं।

  • दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अबानी और अडानी को लगा बड़ा झटका

    दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अबानी और अडानी को लगा बड़ा झटका

    नई दिल्लीः अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी ग्रुप पर बहुत भारी पड़ रही है। इसके पब्लिश होने के बाद से ही गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनियों के शेयरों अडानी स्टोक्स में सुनामी आ गई है और ये भरभराकर गिर रहे हैं। शेयरों में जोरदार गिरावट का बुरा असर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की नेटवर्थ पर भी पड़ा है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अभी तक चौथे पायदान पर मौजूद गौतम अडानी एकदम से लुढ़ककर सातवें नंबरपर आ गए हैं।

    गौतम अडानी बीते साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति रहे। उन्होंने लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचने में सफलता पाई, लेकिन नया साल 2023 भारतीय उद्योगपति के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है। साल की शुरुआत में तो सब ठीक-ठाक था, लेकिन बीते 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आई और अडानी ग्रुप को नुकसान होना शुरू हो गया। महज दो दिनों में अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 2.37 लाख करोड़ रुपये तक घट गया। इसके चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घटकर 100.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथे पायदान से खिसककर सीधे सातवें नंबर पर आ गए। इस उलटफेर में लंबे समय तक गौतम अडानी से नीचे रहे वॉरेन बफे, बिल गेट्स और लैरी एलिसन उनके ऊपर निकल गए।

    200 अरब डॉलर के साथ अर्नाल्ट टॉप पर

    शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में जो बदलाव आया है उसके मुताबिक, टॉप-10 में पहले नंबर पर 215 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क 170.1 अरब डॉलर के साथ काबिज हैं। अमेजन के को-फाउंडर जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं।

    लैरी एलिसन चौथे नंबर पर पहुंचे

    गौतम अडानी की नेटवर्थ में आई गिरावट का सबसे ज्यादा फायदा अरबपति लैरी एलिसन को हुआ और वे चौथे पायदान पर पहुंच गए। नेटवर्थ में 932 मिलियन डॉलर की तेजी के साथ उनकी कुल संपत्ति 112.8 अरब डॉलर हो गई, जिससे एलिसन दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लिस्ट में पांचवे नंबर पर 107.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे और 104.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स छठे नंबर पर हैं।

    मुकेश अंबानी 11वें सबसे अमीर

    लिस्ट में शामिल अन्य नामों की बात करें तो कार्लोस स्लिम एंड फैमिली 93 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें नंबर पर और लैरी पेज 85 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ लिस्ट में नौंवे पायदान पर हैं। टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (83.9) अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दसवें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 83.1 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

  • DU में स्क्रीनिंग से पहले आर्ट फैकल्टी में मचा बवाल, धारा 144 लागू, जाने मामला

    DU में स्क्रीनिंग से पहले आर्ट फैकल्टी में मचा बवाल, धारा 144 लागू, जाने मामला

    नई दिल्लीः बीबीसी की डाक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जेएनयू और जामिया यूनिवर्सिटी के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में भी बीसीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को लकेर जमकर हंगामा हो रहा है। एनएसयूआई के छात्र वहां पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों के हंगामे के को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। साथ ही की प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। NSUI ने दिल्ली विश्वविद्यालय आर्ट फैकल्टी के बाहर 4 बजे बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। जिसको लेकर पुलिस ने आर्ट फैकल्टी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

    डीयू में 144 सीआरपीसी धारा लागू

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक डीयू में 144 सीआरपीसी धारा लागू है इसलिए किसी भी तरह से भीड़भाड़ या गैदरिंग गैर कानूनी है। पुलिस के मुताबिक नार्थ दिल्ली के इस एरिया में धारा 144 लगी हुई है। दिल्ली में बिजली विभाग ने आज छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए आंबेडकर यूनिवर्सिटी की बिजली काट दी है। बता दें, दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में अंबेडकर यूनिवर्सिटी AISA का आज प्रदर्शन होना था। यह प्रदर्शन दोपहर में केजी कैंटीन, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, कश्मीरी गेट कैंपस पर होना था, लेकिन उससे पहले ही बिजली विभाग ने यूनिवर्सिटी की बिजली ही काट दी है।

    वामपंथी छात्रों का हंगामा, हिरासत में लिए गए

    वहीं वामपंथी छात्रों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने धार्मिक भजन व गाने शुरू किए है। जिस जगह पर वामपंथी छात्र संगठन के छात्र बैठकर विवादित डॉक्यूमेंट्री को देख रहे हैं, उसी जगह एबीवीपी के छात्र धार्मिक भजन गा रहे हैं। वहीं आंबेडकर यूनिवर्सिटी में ‘आजादी-आजादी’ के नारे लगे। लेफ्ट विंग के छात्र संगठन के छात्रों ने नारेबाजी की।

    दिल्ली विश्वविद्यालय में भी डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान

    जानकारी के मुताबकि, छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में भी पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया है। स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), भीम आर्मी और कई अन्य छात्र संगठनों ने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की आज शाम स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया है।

    छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा

    छात्र संगठनों के ऐलान का डीयू प्रशासन ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने छात्र संगठनों द्वारा बुलाई गई ऐसी किसी भी स्क्रीनिंग और विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए हैं। वहीं इस कदम के खिलाफ वामपंथी झुकाव वाले छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।

    जामिया में आज कक्षाएं स्थगित

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने छात्रों और संकाय सदस्यों के अनुरोध पर आज को कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि विभाग, केंद्र और स्कूल सहित विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय हमेशा की तरह काम करेंगे।

  • शादी में पसरा मातम, 4 साल के मासूम की हुई मौत 

    शादी में पसरा मातम, 4 साल के मासूम की हुई मौत 

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अंबाला सिटी की कृष्णा कॉलोनी में अपनी मौसी की शादी में आए 4 साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के नाम ध्रुव था।

    जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। उसकी बड़ी बेटी किरण अपने पति लखविंदर शर्मा और 4 साल के मासूम ध्रुव के साथ अंबाला शादी में आई थी।

    बच्चा पड़ोस में खेल रहा था। अचानक सेफ्टी टैंक में गिर गया। काफी देर तक कहीं दिखाई ने देने पर परिजन ध्रुव को ढूंढने लगे। देखा तो ध्रुव की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।