Blog

  • महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

    महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

    मुंबई: उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही विधानपरिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है. सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात को फेसबुक लाइव के जरिये जनता को संबोधित किया. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है. उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में बागी एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा, हमने जिन रिक्शा वाले, चाय वालों को नेता, विधायक बनाया, उन्होंने ही हमें धोखा दिया. हमने उन्हें बातचीत का न्योता दिया, लेकिन वो वापस नहीं लौटे. उन्होंने कहा, हमने किसानों  की कर्जमुक्ति माफी के काम को पूरा किया. हमने उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है. हमने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर दिया है. उद्धव ठाकरे ने शरद पवार और सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख किया.उद्धव ठाकरे ने कहा, हमें कुछ नहीं चाहिए, बस आशीर्वाद चाहिए. सीएम पद छोड़ने का मुझे दुख नहीं है. उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों का आह्वान करते हुए कहा, जो लोग (बागी गुट के विधायक) आ रहे हैं, उन्हें आने दिया जाए और किसी तरह का नुकसान न पहुंचा जाए. उधर, शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता गोवा पहुंच गए हैं और कल मुंबई लौट सकते हैं. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर मिठाई का कार्यक्रम भी शुरू हो गया. माना जा रहा है फडणवीस बागी गुट के अन्य विधायकों के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. 

    उद्धव ने कहा, मैं दिल से बात कर रहा हूं. चाय वाले, फेरी वाले और रेहड़ी वालों को भी शिवसेना ने अपने साथ जोड़ा और आगे बढ़ाया. अब वो बड़े होकर वो उन्हीं को भूल गए, जिन्होंने उन्हें बड़ा किया. सत्ता आने के बाद वो सारी बातें भूल गए. जब से मैं मातोश्री आया है, तब से लगातार लोग मेरे पास आ गए हैं.  एक समय जो विरोध कर रहे थे, वो साथ है,जो साथ थे, वो विरोध में हैं.रिक्शावाले (एकनाथ शिंदे), पानवाले को शिवसेना ने मंत्री बनाया, यह लोग बड़े हुए और हमें ही भूल गए. मातोश्री में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे है की आप लड़ो, हम आपके साथ हैं. जिन्हें दिया वो नाराज़ हैं, जिन्हें नहीं दिया वो साथ हैं.

    उद्धव ठाकरे ने कहा, हमने अच्छा काम किया, लेकिन लगता है कि हमें किसी की नजर लग गई है. मातोश्री में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे है की आप लड़ो, हम आपके साथ हैं. जिन्हें दिया वो नाराज़ हैं, जिन्हें नहीं दिया वो साथ हैं. महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लोकतंत्र का हमें पालन करना चाहिए. सूरत जाने के बजाय उन्हें यहां आना चाहिए. 

    पायउतार झाले.आपण एक संवेदनशील सुसंस्कृत मुख्यंमंत्री गमावला आहे.दगाबाजीचा अंत चांगला होत नाही असे इतिहास सांगतो. ठाकरे जिंकले जनमानस देखील जिंकले.शिवसेनेच्या भव्य विजयाची ही

  • राशिफल (वीरवार 30 जून 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 30 जून 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।

    वृषः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।

    मिथुनः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कर्कः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है।

    सिंहः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।

    कन्याः लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।

    तुलाः पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    वृश्चिकः दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा।

    धनुः आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है।

    मकरः व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कुंभः व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी।

    मीनः आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित कटारिया पुत्र जोगिंदर पाल निवासी रेरु पिंड, रोनित कोशल पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हरगोबिंद नगर रेरु पिंड के तौर पर बताई गई है। इन दोनों को पुलिस ने लिंक रोड बल्ले बल्ले फार्म के निकट उस समय काबू किया। जब वह एक्टिवा पीबी08 एफजी8665 पर सवार होकर जा रहे थे। शक पड़ने पर पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की भागने लगे तो उन्हें काबू कर लिया। इनके कब्जे से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों का धंधा करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीन अख्तर पुत्री अख्तर हुसीन निवासी जंडियाला, मोहम्मद सलीम अख्तर पुत्र अख्तर हुसीन निवासी जंडियाला के तौर पर बताई गई है। मोहम्मद सलीम की गिरफ्तार बाकी है। थाना सदर के प्रभारी अजैब सिहं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहम्मद सलीम और उसकी बहन प्रवीन अख्तर जो कि नशीले पदार्थों का बेचने का धंधा करते है। सूचना के अधार पर प्रवीन अख्तर काबू कर लिया। उनके कब्जे से  6900 नशीली गोलियां और मोटरसाइकिल PB-37-J-2926 बरामद किया है।  मोहम्मद सलीम की गिरफ्तार अभी बाकि है, वह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • Jalandhar: Aryan Academy का Licenced Suspend

    Jalandhar: Aryan Academy का Licenced Suspend

    RS Global Immigration कंपनी को शोकाज नोटिस जारी

    जालंधर (वरुण)। पंजाब सरकार से वीजा कंस्लटैंट यानि वीजा परामर्श केटेगरी का लाइसैंस लेकर लाखों रुपए की वीजा डील करने वाली ट्रैवल एजैंसी आर्यन्स एकेडमी एक बार फिर विवादों में लौट आई है। विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप झेल रहे आर्यन एकेडमी के संचालक अनिल शर्मा को एडीसी के सामने लिखित झूठ बोलना आज महंगा पड़ गया। जिलाधीश ने आर्यन एकेडमी का लाइसेंस अगले आदेशों तक रद्द कर दिया है। 

    एडीसी को तसल्ली बख्श जवाब न देने पर हुई कार्रवाई

    मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन एकेडमी के संचालक अनिल शर्मा ने एक विज्ञापन जारी किया था। जिसमें उसने जिस दफ्तर के पते पर यह विज्ञापन जारी किया था उस दफ्तर का उसके पास लाइसेंस नहीं था, जबकि जिस दफ्तर का उसके पास लाइसेंस है उसका पता कुछ ओर था। इस मामले को लेकर डीसी की ओर संचालक अनिल शर्मा को जवाब तलब के लिए बुलाया गया। जिसका वह तसल्ली बख्श जवाब एडीसी को दे नहीं पाए। इसी वजह से डीसी ने आर्यन academy का लाइसेंस रद्द कर दिया । 

    गौरतलब है कि उक्त आर्यन अकादमी के मालिक अनिल शर्मा उस समय भी विवादों में आया था जब उसने यूक्रेन में इमीग्रेशन क्लियर करने तक की बातें कह कर भोले भाले बच्चों को कथित तौर पर बहकावे में लेकर ठगा था, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी और नतीजतन बच्चे यूक्रेन जाकर फंस गए थे। उस समय भी आर्यन अकादमी चर्चा में रही थी जब प्रदर्शनकारियों ने अकादमी दफ्तर के बाहर तथा संबंधित थाने में प्रदर्शन किया था। यह एकेडमी ठगी के मामलों में काफी शुमार रही है। जिसके कारण खबरों की सुर्खियों में आने के बाद आज सरकार की ओर से कड़ा संज्ञान लिया गया। 

    RS Global Immigration कंपनी को शोकाज नोटिस जारी

    वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड के निकट  रंजीत नगर में ट्रैवल एजेंसी का दफ्तर चलाने वाली आरएस ग्लोबल इमिग्रेशन कंपनी पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने आरएस ग्लोबल कंपनी के मालिक सुख चैन सिंह राही के शोकाज नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल, सुख चैन सिंह राही के पास ट्रेवल एजेंसी और कंसल्टेंसी का लाईसेंस है।

     कंपनी के मालिक राही ने बिना IELTS का लाइसेंस हासिल किए ही IELTS प्रशिक्षण देने का प्रचार शुरू कर दिया जबकि इसके लिए अलग से लाइसेंस फीस देकर अनुमति लेकर काम करने का प्रावधान है। इस वजह से प्रशासन ने शोकाज यानि कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

  • पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

    पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: एक दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया हालांकि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई । 

    ज्ञात रहे कि आरोपी के विरुद्ध 30 मई 2022 को जिला ऊना के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिगा को आरोपी के कब्जे से बरामद भी कर लिया था। जबकि इसके बाद किए गए मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि भी हुई थी।

    आरोपी पंजाब के लुधियाना निवासी 27 वर्षीय नरेंद्र कुमार उर्फ (रिक्की) पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश जारी किए गए। जब पुलिस कर्मचारी आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए लेकर जा रहे थे तो वह पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए टक्का रोड से आरोपी को पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से पेशी के बाद उसने भागने का प्रयास किया। आरोपी को काबू कर लिया गया है।

  • सत्ती ने रायपुर सहोड़ां में 90 लाख रूपये से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    सत्ती ने रायपुर सहोड़ां में 90 लाख रूपये से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना रायपुर बाड़े का शुभारंभ किया। इस योजना के जल भंडारण टैंक की क्षमता 1 लाख लीटर है और इससे 36 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

    इस अवसर पर सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि ऊना विस क्षेत्र के प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल और हर खेत को सिंचाई योग्य जल पर्याप्त मात्रा में मिले, इसके लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं का निरंतर विकास किया जा रहा हैं। सत्ती ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश का प्रत्येक गांव विकास पथ पर अग्रसर है। विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदल रही है। गांव भी अब शहरों की भांति हर सुविधा से परिपूर्ण हो रहे हैं। सत्ती ने बताया कि रेलवे क्रोसिंग के समीप 48 लाख से सिंचाई योजना का निर्माण किया गया है जिसका लाभ इलाके के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 में पंचायत घर से हरिजन बस्ती से होते हुए रेलवे लाईन तक 21 लाख से गली का निर्माण किया गया है और इसके शेष बचे कार्य को पूर्ण करने के लिए 18.40 लाख का टैंडर भी हो गया है। उन्होंने बताया कि 12.60 लाख से हाई स्कूल कर चारदीवारी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 24.81 लाख से डिस्पैन्सरी बनाई गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में 14.50 लाख से पंचायत घर और 5.1 लाख रुपये से महिलामंडल भवन का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन 3 लाख रुपये से शौचालयों का निर्माण किया गया है जबकि 5 लाख रुपये से किचन के निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके अलावा सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए 3.50 लाख रुप्ये स्वीकृत हो चुके हैं।

    सत्ती ने बताया कि रायपुर बाड़े में गऊशाला के निकट मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 84 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इसके अलावा सराय में पेवर ब्लॉक्स के लिए 5 लाख व शौचालयों के लिए 2.10 लाख और खट्टा मोहल्ला में गंदे पानी की निकासी के लिए 1.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। 

    सत्ती ने बताया कि रायपुर के 130 लाभार्थियों को बुढ़ापा व विधवा पैन्शन प्रदान की जा रही है। इसके अलावा 60 प्लस आयु वर्ग के 170 पात्र लोगों के पैन्शन के फार्म भरकर स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली व एचआरटीसी बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय बहुत सराहनीय कदम है जिसका लाभ लोगों को अगले माह से मिलना आरंभ हो जाएगा।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीसी सदस्य कांता देवी, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के उपाध्यक्ष अनिल सोनी, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, प्रधान रोहित कुमार, उपप्रधान हरजीत सिंह, वार्ड सदस्य अरुण कुमार, मोनिका शर्मा व प्रेमलता, छतरपुर के उपप्रधान अनिल कुमार, एसडीओ आईपीएच पवन कुमार, अंबिका दत्त, अमित कुमार, हिमांश व अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों नेहासिल की इंटरनेशनल प्लेसमेंट

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों नेहासिल की इंटरनेशनल प्लेसमेंट

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस यह घोषणा करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहा है कि स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट तथा आईटी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल की है।बीएचएमसीटी 8 वें सेमेस्टर के छात्र लक्ष्य दुग्गल को 2800$ प्रति माह के पैकेज पर रेनेसांस कॉनकोर्स अटलांटा एयरपोर्ट होटल, यूएसए में कुलिनरी शेफ के रूप में चुना गया और बीएचएमसीटी छठे सेमेस्टर की शरनदीप कौर को जेडब्ल्यू मैरियट मायर्टल बीच रिज़ॉर्ट, साऊथ कैरोलिना, यूएसए में 3980$ प्रति माह पर कुलिनरी विभाग में ट्रेनी के रूप में चुना गया। दोनों छात्र सफलता पूर्वक अपने-अपने संगठनों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा 10 छात्रों ने कंपनी के इंटरव्यू राउंड में सफलता प्राप्त करके जॉब ऑफ लेॅटर प्राप्त कर लिए हैं। बीसीए- छठे सेमेस्टर की एकता ठाकुर को कैंटर टेक्नोलॉजीज ऑस्ट्रेलियाद्वारा 3268$ प्रति माह के पैकेज पर वेबडेवल पर के रूप में चुना गया।

    डॉ. अनूपबौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्टस ग्रुप) ने छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और अपने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट दिलाने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की।

    ग्रुपडायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को वे सभी कौशल सिखाए जाते हैं जो प्रोफेशनल वल्र्ड में धूम मचा रहे हैं। इस उपलब्धि ने संस्थान की शोभा में एक ओर सुनहरा पंख जोड़ दिया है।

    श्री हरमोहिंदर (प्रमुख, स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट) ने कहा कि हम छात्रों को रोजग़ार के योग्य बनाने के लिए भविष्य में और अधिक प्लेसमेंट के साथ-साथ इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान करेंगे।

  • 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    मध्यप्रदेशः छतरपुर जिले के एक गांव में बुधवार को पांच साल का एक बच्चा फिसल कर खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालने के प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि घटना 29 जून की दोपहर करीब 2 बजे की है। ये हादसा जिला मुख्यालय के पास स्थित नारायणपुर गांव में हुआ। बोरवेल में फंसे बच्चे का नाम दीपेंद्र यादव है। वो खेलते समय बोरवेल में गिर गया। बच्चे के पिता किसान हैं।

    सीएम ने बचाव अभियान शुरू करने के दिए निर्देश 

    एक अधिकारी ने बताया कि घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को बच्चे की जान बचाने के लिए पूरी गंभीरता से बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार जानकारी ले रहे हैं।

    मौके पर कलेक्टर, एसडीएम और एसडीओपी अधिकारी मौजूद 

    चौहान के निर्देश पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंची है और बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। घटनास्थल पर कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओपी, नायब तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अमले के लोग मौजूद है।

    40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

    अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचा और लड़के को 40 फुट गहरे बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने का बचाव अभियान जारी है।

  • जिला परिषद काडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ के समर्थन में उतरी कांग्रेस

    जिला परिषद काडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ के समर्थन में उतरी कांग्रेस

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद राज्य स्तरीय कर्मचारी व अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री मंत्री की अध्यक्षता में वित्त सचिव हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ शिमला में बैठक हुई थी जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने संबंधित विभाग व वित्त विभाग को निर्देश दिए थे कि इससे संबंधित कर्मचारियों का मुद्दा आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि इन कर्मचारियों को लाभ दिया जा सके परंतु सरकारी नुमाइंदे इस पर खरे नहीं उतरे यह बातें आज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में पंचायत सचिवों के पक्ष में उतरते हुए उपमंडल हरोली में कहीं। 

    हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें उक्त कर्मचारियों का मुद्दा शामिल नहीं किया गया माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना की गई फिर से हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें भी कार्य कर्मचारियों का मुद्दा फिर से शामिल नहीं किया गया । माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना की गई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पंचायत सचिव समर्थन दिया जोकि पेन डाउन हड़ताल पर हैं।

    उन्होंने पंचायत सचिवों व अन्य स्टाफ को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है और आपको मिलने वाले लाभ दिलवाने में कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी रहेगी।

    यह हड़ताल वाईस वर्ष की कार्य अवधि में सरकार द्वारा विभाग में विलय न करने के उपरांत कर्मचारियों को करनी पड़ी ।यह कलम छोड़ हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक इन अधिकारियों व कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग / पंचायती राज विभाग में नहीं हो जाता या इस की अधिकारिक सूचना जारी नहीं हो जाती सरकार जल्द से जल्द इन कर्मचारियों व अधिकारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग में करे ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों का मुआवजा सरकार की दोहरी नीति के कारण न भुगतना पड़े।

    इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस कमेटी जिला प्रधान राणा रणजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मेहताब ठाकुर, हरोली कांग्रेस के प्रतिनिधि पंचायत सचिवों व कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे।

  • आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

    आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

    योजनाओं के पात्रों को ऋण देने में उदारता दिखाएं बैंक

    ऊना ज़िला के बैंको ने वित्त वर्ष 2021-22 में बांटे 1592.42 करोड़ के ऋण

    ऊना/सुशील पंडित: आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बैंकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को उदारता के साथ बैंक ऋण उपलब्ध करवाएं। यह वक्तव्य बुधवार को बचत भवन ऊना में आयोजित जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दिया।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत फसल ऋण, सिंचाई उपकरण ऋण, भूमि विकास, फार्म बिल्डिंग, पौधरोपण व बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य व मौन पालन, सौर उर्जा के साथ-साथ लघु उद्योग व सीमांत उद्योग स्थापित करने के लिए लोगों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बैंकों के माध्यम से आसान दरों पर ऋण सुविधा दी गई है। इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में प्रायोजित कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड व स्वयं सहायता समूहों में स्वरोज़गार सृजित करने हेतु सकारात्मकता के साथ ऋण प्रदान किये जाएं ताकि लोग स्वरोज़गार अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकें।

    एडीसी ने बताया कि ने कहा कि ज़िला के बैंकों ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1592.42 करोड़ के ऋण वितरित किये तथा बैंकों की जमा राशि में 9.72 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11398 करोड़ 23 लाख हो गयी है, जबकि ऋण राशि 9.47 प्रतिशत ़की दर से बढ़कर 3477 करोड़ 82 लाख पहुंच गई है। लेकिन ज़िला में ऋण व जमा अनुपात वर्ष में 30.51 प्रतिशत रहा जोकि राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा बहुत कम है तथा इस अनुपात में सुधार लाने हेतु बैंकों और सरकारी एजैंसियां को और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ज़िला में बैंकों ने 31 मार्च 2022 तक 60505 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं जिसमें 846 कृषि कार्ड वर्ष की अंतिम तिमाही में वितरित किये गये हैं। बैंकों का कृषि ऋण 668.04 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 19.21 प्रतिशत है।

    इस अवसर पर मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जय पाल भनोट ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। उन्होंने बैंकों से सभी किसानों को कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने का आहवान किया। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का सुझाव दिया।

    बैठक में एलडीओ आरबीआई यश वर्मा, मुख्य प्रबन्धक विनीत अग्रवाल, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जय पाल भनोट, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड अरुण कुमार, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक सहित सरकारी व गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।