Blog

  • Punjab News: पूर्व सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला, तोड़ीं दोनों टांगें, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला, तोड़ीं दोनों टांगें, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी के नजदीकी कूड़ावाल गांव में काली दाल के पूर्व सरपंच पर हमलावारों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों ने रॉड से हमला करके पूर्व सरपंच की दोनों टांगे तोड़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    वहीं मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई करने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक शिफ्ट कार में सवार होकर आए करीब 5 युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों को अपना फोन और अन्य सामान देने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी।

    करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार मारपीट करते हुए हमलावरों ने उनकी दोनों टांगें तोड़ दीं और मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह अपने दूध के कारोबार में ही लगा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके से 720 बोतल अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से 720 बोतल अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार के ‘नशों के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने नशीली पदार्थों और शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मोहाली के सुहाना पुलिस थाने की टीम ने 60 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी सिमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्ट तलविंदर सिंह ने फेज-5 के इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी दौरान संदिग्ध ‘स्विफ्ट डिजायर’ कार को रोकने की कोशिश की। कार की खिड़कियों पर टिंटेड ग्लास लगे हुए थे। जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बावजूद, पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसमें से चंडीगढ़ में अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गई 720 बोतलें शराब बरामद कीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ‘नशों के खिलाफ जंग’ अभियान की सफलता को दर्शाती है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र का उपयोग किया जा रहा है। सुहाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Lockdown को लेकर केंद्रिय मंत्री हरदीप पुरी का आया बड़ा बयान

    Lockdown को लेकर केंद्रिय मंत्री हरदीप पुरी का आया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में संकट के चलते तेल को लेकर दुनियाभर हाहाकार मचने लगा है। वहीं पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग भी पैनिक हो रहे है और पंपों पर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे। लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने तेल की कीमतें बढ़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। इस कारण दुनियाभर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कीमतों में लगभग 30%-50% की वृद्धि हुई है, उत्तरी अमेरिकी देशों में 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीकी देशों में 50% की वृद्धि हुई है। हरदीप पुरी ने बताया कि मोदी सरकार के पास दो विकल्प थे या तो अन्य सभी देशों की तरह भारत के नागरिकों के लिए कीमतों में भारी वृद्धि करें या फिर अपने वित्त पर बोझ उठाएं ताकि भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से सुरक्षित रहें।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से पिछले 4 वर्षों से अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को निभाते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बार फिर वित्तीय स्थिति को लेकर बोझ उठाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के इस दौर में तेल कंपनियों के भारी नुकसान (पेट्रोल पर लगभग 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर) को कम करने के लिए सरकार ने अपने राजस्व में भारी कटौती की है।

    साथ ही पेट्रोल और डीजल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में भारी वृद्धि के कारण निर्यात टैक्स भी लगाया है और विदेशी देशों को निर्यात करने वाली किसी भी रिफाइनरी को एक्सपोर्ट टैक्स देना होगा। हरदीप पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

  • Punjab News: राहत, FIR Download करने को लेकर सरकार का आया फैसला

    Punjab News: राहत, FIR Download करने को लेकर सरकार का आया फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब सांझ पोर्टल से एफआईआर डाउनलोड करने को लेकर हाल ही में सरकार द्वारा चार्ज लगाने का फैसला किया गया था। जारी आदेशों के अनुसार एफआईआर डाउनलोड करने के लिए सरकार ने 80 रुपये शुल्क लगाने का फैसला लिया था। लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि एफआईआर डाउनलोड करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। बताया जा रहा है कि एफआईआर चार्ज को लेकर मामला हाईकोर्ट भी चला गया था। काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर एडवोकेट अभिषेक मल्होत्रा ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए सांझ पोर्टल से एफआईआर डाउनलोड पर शुल्क लगाने को चुनौती दी थी।

    याचिका में नीति को रद्द करने, एफआईआर व डीडीआर की मुफ्त डिजिटल पहुंच बहाल करने और याचिकाकर्ता से अवैध रूप से वसूली गई राशि को ब्याज सहित वापस करने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया है कि इस प्रकार शुल्क लगाना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 173(2) का स्पष्ट उल्लंघन है जिसमें एफआईआर की प्रति नि:शुल्क प्रदान करने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त यह पंजाब पुलिस नियम एफआईआर की कॉपी बिना किसी शुल्क के देने की व्यवस्था करता है।

    याचिका में सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णय का भी हवाला दिया है, जिसमें एफआईआर की मुफ्त और आसान उपलब्धता पर जोर दिया गया था ताकि आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि एफआईआर तक पहुंच के लिए शुल्क लेना आम जनता के लिए एक अनुचित बाधा है और यह संविधान के तहत प्राप्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका में नीति को रद्द करने, एफआईआर व डीडीआर की मुफ्त डिजिटल पहुंच बहाल करने और याचिकाकर्ता से अवैध रूप से वसूली गई राशि को ब्याज सहित वापस करने की मांग की गई थी।

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, चालक फरार

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, चालक फरार

    लुधियानाः जिले में अंबाला मुख्य मार्ग पर कैरो अस्पताल के सामने ट्रक और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी 17 वर्षीय किशोरी की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान सोनाली कुमारी (पुत्री महेश कुमार) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार वह बीते दिन भाभी अहिल्या देवी और 17 वर्षीय भतीजी सोनाली कुमारी (पुत्री महेश कुमार) के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार होकर साहनेवाल स्थित पापड़ फैक्ट्री में नौकरी की बात करने जा रहे थे। जैसे ही वे कैरो अस्पताल के पास पहुंचे साहनेवाल चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक का पिछला टायर सोनाली के सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट आने के कारण सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान की जा सके।

  • Jalandhar News: पेट्रोल पंपों पर लोगों की उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पेट्रोल पंपों पर लोगों की उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पेट्रोल को लेकर पंपों पर असामान्य स्थिति देखने को मिली। जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंपों पर पेट्रोल खत्म होने जैसे अफवाहों के चलते लोग रात और दिन दिन चढ़ते लाइनों में लगना शुरू हो गए। कई समय की देरी के बाद लोगों ने पेट्रोल डलवाया। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन केवल प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध रहा, जबकि नॉर्मल पेट्रोल थोड़ी कमी भी देखने को मिली लेकिन पेट्रोल पंप पर काम करने वालों की ओर से इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई।

    दिन चढ़ते कि शहर के विभिन्न विभिन्न पेट्रोल पंप सविधान चौक, वर्कशाप चौक, पटेल चौक के पास स्थित वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। लोगों में पेट्रोल खत्म होने की आशंका के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग पैनिक होकर बार-बार अपने वाहनों में तेल भरवाते नजर आए। इस संबंध में भारत पेट्रोलियम कंपनी के पंप मालिक व एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने बताया कि पंपों पर लोगों की भीड़ पैनिक के कारण बढ़ी है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है और कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और सामान्य रूप से ही पेट्रोल भरवाएं, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह से शहर में अस्थिरता न फैले।

  • Punjab News: युवक की बेरहमी से मारपीट को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की बेरहमी से मारपीट को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगा: मोगा जिले के समालसर गांव में एक युवक अमनप्रीत सिंह उर्फ जुगनू के साथ बेरहमी से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रुपिंदर सिंह नाम के युवक ने अमनप्रीत उर्फ जुगनू को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद रुपिंदर ने मारपीट की वजह बताते हुए कहा कि जुगनू अपने 2 साथियों रंधावा और बहादुर के साथ मिलकर उनके परिवार के बारे में गलत कहता था जो उसे बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि जो भी उनके परिवार के बारे में कुछ कहेगा, वह उन्हें नहीं छोड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जुगनू को माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं माना जिसके चलते उसने इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह मामले में उनका पूरा साथ देगा।

    वहीं पुलिस ने भी मामले में हस्ताक्षेप करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते बाघापुराना के डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले में आरोपियों रुपिंदर सिंह पिंदी और राहुल सिंह की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा और धमकियों की घटनाएं हुई थीं। इस दौरान मामला दर्ज हुआ था और दोनों आरोपी जमानत पर थे जिसके बाद अमनप्रीत सिंह उर्फ जुगनू ने वीडियो वायरल कर धमकियां दी थी। अब रुपिंदर सिंह ने अमनप्रीत से बुरी तरह मारपीट कर उसका वीडियो वायरल किया गया।

    अब पुलिस ने अमनप्रीत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जमानतों को खारिज किया जाएगा और आरोपियों के उपर अगली बनती कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पुलिस आरोपियों पर कोई भी कोताही नहीं बरतेगी। वहीं घायल अमनप्रीत को गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।डीएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

  • Punjab News: Petrol पंपों पर बढ़ी लोगों की भीड़, लंबी कतारों में लगकर डलवा रहे तेल, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol पंपों पर बढ़ी लोगों की भीड़, लंबी कतारों में लगकर डलवा रहे तेल, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका-ईरान युद्ध का असर कई अन्य देशों में देखने को मिल रहा है। छोटी सी अफवाह को भी लोग बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। अब लोगों में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल डलवाने की होड़ मची हुई है। इसका उदाहरण अमृतसर सहित कई शहरों में देखने को मिल रहा है। अमृतसर के बटाला रोड पर स्थित पेट्रोल पंपों पर इन्ही अफवाहों के चलते अचानक भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

    कई लोगों का कहना है कि उन्हें डर है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बंद हो सकती है या कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसके चलते वे अपनी गाड़ियों की टंकी भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। पेट्रोल भरवाने आए लोगों का कहना है कि उन्हें करीब ढाई से 3 घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कुछ लोग तो ईंधन भरवाने के लिए मजीठा रोड जैसे दूर-दराज के इलाकों से यहां आए थे। उनका कहना है कि अगर व्यवस्था ठीक से की जाए, तो इस अफरा-तफरी और भीड़ को कम किया जा सकता है।

    वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल पंप प्रबंधकों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर यकीन न करें और बेवजह बड़ी मात्रा में ईंधन का स्टॉक न करें। उनका कहना है कि सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है और लोग अपनी बारी आने पर आराम से तेल डलवा सकते हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में कुत्ते का कहर, कई लोगों को बनाया शिकार, डर के माहौल में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में कुत्ते का कहर, कई लोगों को बनाया शिकार, डर के माहौल में लोग, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-5 स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में एक आवारा काले कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों के अनुसार, यह कुत्ता पिछले कई वर्षों से इलाके में मौजूद है और अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्ता खास तौर पर उस समय हमला करता है जब कोई ग्राहक दुकान के बाहर से सामान खरीदकर अंदर की ओर बढ़ता है। जैसे ही व्यक्ति दुकान के भीतर प्रवेश करता है, कुत्ता अचानक हमला कर उसे काट लेता है। इस अप्रत्याशित हमले के कारण लोग सहमे हुए हैं और बाजार में आने से भी डर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना ऐसी घटनाओं की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाल ही में कुत्ते में फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया है जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिनमें कुत्ते का हमला साफ तौर पर कैद हुआ। इस घटना में महिला दुकान से कुछ सामान ले रही होती है कि तभी कुत्त पीछे से अचानक महिला पर हमला कर देता है और महिला को काटकर भाग जाता है। इस दौरान महिला को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि कुत्ता उसे काट गया है। कुत्ते के बढ़ रहे आतंक के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार नगर निगम को इस समस्या के बारे में सूचित किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कुत्ते को पकड़ने या इलाके से हटाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इलाके के निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
  • Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 755 और Nifty 219 अंक लुढ़का

    Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 755 और Nifty 219 अंक लुढ़का

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 मार्च को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। आज शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी लाल निशान पर खुले। शुक्रवार को बाजार खुलने पर सेंसेक्स 755 अंक या 1% गिरकर 74,517.93 पर आ गया, जबकि निफ्टी 219 अंक या 0.94% गिरकर 23,086.70 पर आ गया।
    अमेरिका में बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। आज 27 मार्च को बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे थे। इंडेक्स 210 अंक गिरकर 23090 पर कारोबार करते हुए नजर आया था। रिपोर्ट्स मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन तक हमला नहीं करेंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और नई डेडलाइन 6 अप्रैल तय की गई है।
    दूसरी तरफ, यूएस डॉलर इंडेक्स फिर से 100 के करीब पहुंच गया है और बॉन्ड यील्ड भी बढ़ी हैं, जो बाजार के लिए दबाव का कारण बन सकती हैं। तकनीकी तौर पर निफ्टी को ऊपर की तरफ 23,500 के स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस मिल रहा है, जबकि नीचे 23,000 का स्तर अहम सपोर्ट बना हुआ है। इन लेवल्स के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एशियन बाजारों की बात करें तो निक्क्ई 0.99% फिसला और कोप्सी में 2.86 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा हैंग संग इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।