Blog

  • कपूरथला : दिन दहाड़े पुलिस लाइन के पास चोरों ने NRI को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    कपूरथला : दिन दहाड़े पुलिस लाइन के पास चोरों ने NRI को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    15 तोले गहने सहित अन्य सामान छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

    कपूरथला : दिन दिहाड़े एनआरआई से 15 तोले सोना और कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। सुबह सैर पर निकले एक एनआरआई व्यक्ति से 2 बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर ही हुई है। पीड़ित NRI के अनुसार लुटेरों ने उससे धमकाकर IPhone 14 Pro मोबाइल, राडो घड़ी तथा 15 तोले सोने के गहने लूटे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना अर्बन स्टेट पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी ASI शिंदरपाल ने भी की है।

    नॉर्वे से आये NRI सुरेश पाल शर्मा पुत्र किशनपाल हाल वासी गांव पत्तड़ कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे कांजली रोड पर सैर कर रहा था। जब वह पुलिस लाइन के नजदीक गैस एजेंसी गोदाम से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आए 2 बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोककर धमकाया और उससे IPhone 14 Pro मोबाइल, एक-एक तोले की 3 अंगुठियां, 8 तोले की सोने की चैन, 5 तोले का कड़ा और राडो की घड़ी छीन ली।

    उन्होंने बताया कि लुटेरे कांजली की तरफ फरार हो गए। सिटी थाना के जांच अधिकारी ASI शिंदरपाल ने बताया कि पीड़ित NRI सुरेश पाल शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

  • विमान हुआ क्रैश, भारतीय खनन कारोबारी समेत 6 की मौ’त

    विमान हुआ क्रैश, भारतीय खनन कारोबारी समेत 6 की मौ’त

    जोहान्सबर्गः जिम्बाब्वे के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  इस हादसे में एक भारतीय अरबपति और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनका निजी विमान तकनीकी खराबी के कारण एक हीरे की खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्टों ने यह जानकारी दी। जिम्बाब्वे की एक समाचार और मीडिया वेबसाइट iHarare के अनुसार, सोना, कोयला, निकल और तांबा का उत्पादन करने वाली एक विविध खनन कंपनी RioZim के मालिक हरपाल रंधावा और चार अन्य लोग मारे गए जब विमान मशावा के ज़वामाहांडे क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    रियोज़िम के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था जब शुक्रवार को यह दुखद घटना घटी। ज़्वामाहांडे क्षेत्र में पीटर फ़ार्म में गिरने से पहले, विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप संभवतः हवा में विस्फोट हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दुर्घटना में जहाज पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल की जान चली गई।सरकारी स्वामित्व वाले दैनिक समाचार पत्र हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से कहा कि पीड़ितों में से चार विदेशी थे और अन्य दो जिम्बाब्वे के थे।

  • पंजाबः किसानों ने बासमती धान से भरे 5 ट्रक पकड़कर किए पुलिस के हवाले

    पंजाबः किसानों ने बासमती धान से भरे 5 ट्रक पकड़कर किए पुलिस के हवाले

    मोगाः डगरू गांव के पास फिरोजपुर की ओर जा रहे बासमती धान से लदे एक के बाद एक 5 ट्रकों को किसानों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी को मौके पर बुलाया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उनके बिल और कागजात की जांच की। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रकों में लदे माल की भी जांच की तो सभी फसलें बासमती निकलीं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, बासमती की फसल को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती है, इसलिए खरीदार इसे बाजार शुल्क का भुगतान करके कहीं भी खरीद सकता है।

    उनका कहना है कि अगर धान की फसल होती तो केस दर्ज हो सकता था। इस मामले में मार्केट कमेटी का कहना है कि दो ट्रकों के पास ऑनलाइन टोकन नंबर हैं, जबकि अन्य ट्रक जो कि पंजाब से आए है। उनके बारे में वह मार्केट कमेटी फगवाड़ा को पत्र लिखेगी और तब तक ट्रक को पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

    इस मौके पर किसानों का कहना है कि जब तक उनकी फसल नहीं बिक जाएगी तब तक वे ट्रकों को नहीं जाने देंगे। उनका कहना है कि वे यूपी हरियाणा से सस्ते में बासमती खरीदकर पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। उनका कहना है कि अगर यह फसल बाहरी राज्यों से आएगी तो उनकी फसल कैसे बिकेगी? उनका कहना है कि इस माल के कागजात भी फर्जी प्रतीत होते हैं और मार्केट कमेटी की फीस भी हाथ की पर्ची है। उनका कहना है कि ट्रकों को पुलिस के हवाले किया जा रहा है। जब तक उनकी फसल नहीं बिक जाती, इन ट्रकों को जाने नहीं दिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟਿਕਾਇਆ ਗਿਆ। ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਨਿੱਜੀ ਦੌਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਤੋਂ ਛੇ ਘੰਟੇ ਤੱਕ ਸੇਵਾ ਵੀ ਕਰਨਗੇ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਨਵਰੀ ‘ਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਆਪਣੀ ਭਾਰਤ ਜੋੜੋ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਏ ਸਨ। ਉਦੋਂ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੀ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਸੀ। ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਫੇਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਰੜੇ ਸੁਰਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇੱਕ ਦਿਨਾ ਨਿਜੀ ਦੌਰੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਦੌਰੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਗੁਪਤ ਰਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨਾਲ ਜਿਆਦਾਤਰ ਕਾਗਰਸ ਦੇ ਆਗੂ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆਏ।

  • गणपती विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गया बच्चा, हुआ चमत्कार

    गणपती विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गया बच्चा, हुआ चमत्कार

    नई दिल्ली : सूरत के स्कूल में पांचवीं कक्षा का एक छात्र मंदिर में दर्शन के लिए डुमस समुद्र तट पर गया था। लखन नाम का यह बच्चा गणेश मूर्तियों के हो रहे विसर्जन को देखने के लिए समुद्र तक पहुंच गया और गहरे पानी तक चला गया। परिवार के लोग उसे अगले दिन तक ढूंढ़ते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सब ने सोचा कि अब वह जिंदा नहीं बचा। लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ और बच्चा जिंदा घर लौट आया।

    सौभाग्य से लखन को गहरे समुद्र में विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का सहारा मिला। वह समुद्र में 24 घंटे तक मूर्ति को पकड़े रहा। तट से 18 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर वह समुद्र में लहरा रहा था। तभी वहां से मछली पकड़ने वाली नाव ‘नवदुर्गा’ गुजरी। लखन ने आवाज लगाई और हाथ हिलाया, जिसे देखकर मछुवारे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने लखन को नाव में बिठा लिया। 

  • इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून

    इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून

    पंचकूलाः सेक्टर-1 से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। हालांकि उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई है। जांच के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा। जिस व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसके हाथ पर टैटू बने हुए हैं। सीधे हाथ पर उसके मेहदवान और लव-मॉम डैड लिखा हुआ है। शव की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी है। शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। वहां से निकलने वाले लोगों ने जब उसे देखा तो, पुलिस को फोन कर इसके बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

  • 3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

    3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

    देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। सुबह 30 साल की एक महिला का शव खेत में 3 टुकड़ों में फेंका हुआ मिला। कमर से ऊपर का हिस्सा गद्दे में लपेटकर उसे प्लास्टिक की रस्सी से सिला गया था जबकि कमर से नीचे दोनों पैरों को हत्यारों ने अलग-अलग काटकर दो ट्राली बैग में भरकर सड़क के किनारे धान की खेत में फेंक दिया था। किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान मौके पर गए तो उन्हें ट्रॉली में शव होने का अंदेशा हुआ क्योंकि उससे दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे बरहज सीओ ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। हालांकि कई टुकड़ों में होने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

    बता दें कि भलुअनी थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास धान के खेत में ये लाश मिली थी। रस्सी से सिले गद्दे में और दो ट्राली बैग में शव मिलने के बाद ग्राम प्रधान चन्द्रकेतु उर्फ धामा यादव ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उससे बदबू आ रही थी। उन्हें अंदेशा हुआ कि इसमें किसी की लाश हो सकती है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लाश को कई टुकड़ों में देखकर दंग रह गयी। गद्दे में सिर से कमर तक का कटा हुआ हिस्सा रखा गया था और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जब दोनों ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें दोनों पैर थे। घुटनों को अंदर मोड़कर शव को ट्रॉली में रखा गया था।

    ग्राम प्रधान की मानें तो महिला की उम्र 25 से 30 साल के आसपास होगी। टुकड़ों में शव को देखकर वहां ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। लेकिन उस महिला की पहचान नहीं हो सकी। वहीं इस घटना को लेकर बरहज सर्किल के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है, गद्दे और 2 बैग में जो शव मिला है उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कौन है और उसका शव तीन टुकड़ो में यहां कैसे पहुंचा। वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मुंडेरा गांव के समीप बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसमे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • सीगरेट फ्री न देने पर बीजेपी के पार्षद की दबंगई की वीडियो हुई वायरल

    सीगरेट फ्री न देने पर बीजेपी के पार्षद की दबंगई की वीडियो हुई वायरल

    कानपुर : रायपुरवा में भाजपा पार्षद की दबंगई सामने आई है। पार्षद ने सिगरेट के रुपये मांगने पर समर्थकों संग दुकानदार पिता-पुत्र को पीट दिया। वीडियो बनाने के शक में दुकानदार की पत्नी से भी अभद्रता की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। गत रात घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। सनिगवां तिरंगा चौराहा निवासी अजय गुप्ता की घर के पास ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वार्ड 62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय के समर्थक सिगरेट खरीदने पहुंचे।

    आरोप है कि उन्होंने जबरन दुकान खुलवाकर सिगरेट ली और 30 रुपये के बदले 15 रुपये ही दिए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। कुछ देर बाद भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय अपने भाई भीमाशंकर के साथ पहुंचे। जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर पिता-पुत्र के साथ दोबारा मारपीट की।

    पार्षद भवानी शंकर राय का कहना है कि दुकानदार पूरी रात दुकान खोलकर मादक पदार्थ बेचता है। उसने कस्टम के एक अधिकारी संग मारपीट की थी। वह समझौता कराने गए थे उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शिकायत आती है तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः 3 बच्चियों की मौत को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः 3 बच्चियों की मौत को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते कानपुर में 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील मंडल के 5 बच्चे है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गरीबी ज्यादा होने के कारण उसने बच्चियों की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि खाने के लिए बच्चे बाहर से गिरा हुआ सामान उठाकर ही खाते थे। गरीबी ज्यादा होने के कारण 3 बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। अमृता कुमारी 9 वर्षीय, कंचन कुमारी 7 वर्षीय और वासु 3 वर्षीय बच्ची के रूप में हुई है। 

    आज सुबह सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह जांच के लिए पहुंचे तो पता चला कि आरोपी किराये के मकान में रह रहा था और आज उसने अपना कमरा शिफ्ट करना था। दरअसल, इस मामले को लेकर मकान मालिक ने आरोपी को कहा था कि तू अपने बच्चों का ख्याल नहीं रख सकता, ऐसे में वह कमरा कहीं ओर ले लें। इस दौरान कमरा शिफ्ट करने के दौरान ट्रंक काफी भारी था। जब ट्रंक की चैकिंग की गई तो उसमें बच्चों के शव बरामद हुए। एसएसपी मुखविंदर सिंह, एसपी डी मनप्रीत सिंह ढिल्लों मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो पता चला कि शवों पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि बच्चियां खुद ट्रंक में नहीं जा सकती। जांच में अगर कत्ल या कुछ जहरीली चीज खिलाकर मारा तो उसके आधार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बच्चियों की मौत का कारण गरीबी बताया है। परिवार के 7 मैंबर जमीन पर ही सोते है। जबकि आरोपी शराब का आदी है। पुलिस ने कहा कि अगर जांच में पिता दोषी पाया गया तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बता देंकि इस मामले में पुलिस कुछ देर तक प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए अन्य खुलासे कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ़ इलाक़ा निवासियों ने शक जाहिर करते हुए बताया कि ये सारी वारदात को अंजाम बच्चियों के पिता ने दिया है और फिर बाद में बच्चियों के लापता होने की कहानी बनाकर अपना जुर्म छुपाने की कोशिश की थी। एस.एस.पी. भुल्लर ने बताया कि प्रथम जांच में पता चला कि अमृता, साक्षी, कंचन को उसी के मां-बाप ने ही किया तथा उनके खिलाफ मामला कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    गाजियाबादः नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। वहां वाहनों के पार्ट्स समेत कई गाड़ियां खड़ी थी, जिनमें से एक कार जल गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आठ फायर टेंडरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग नफीस के गोदाम में लगी थी, जहां काफी संख्या में पुराने बंपर व प्लास्टिक का अन्य सामान रखा था। यहां पर कुछ कारें भी खड़ी थी। आग लगने के बाद वहां खड़ी कारों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, जबकि एक कार आग की चपेट में आ गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।