Blog

  • सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रवास तैयारियों का किया निरीक्षण

    सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रवास तैयारियों का किया निरीक्षण

    ऊना (सुशील पंडित)। प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह का आयोजन ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे  किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसासरण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, राजेश ठाकुर तथा एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का आज निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन पुराना बस स्टेंड पर प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 198.62 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 

    उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 36.29 करोड़ से बने नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना, 33.88 करोड़ से बने मिनी सचिवालय, 11.05  करोड़ से बने आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, 28.20 करोड़ की लागत से बने मदर एंड चाईल्ड अस्पताल, 8.55 करोड़ से बने आईटीआई मैहतपुर, 6.78 करोड़ से बने सर्किट हाऊस ऊना, 6.20 करोड़ की लागत से निर्मित बचे हुए घरों को पानी के कनेक्शन देने के लिए परियोजना, 4.34 करोड़ से बने 30 बिस्तर वाले बसदेहड़ा अस्पताल, 2.03 करोड़ की लागत से बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के कार्यालय भवन, 1.22 करोड़ से निर्मित मलाहत के लिए पेयजल परियोजना, 1.20 करोड़ से बनी रामपुर पेयजल योजना, 1.05 करोड़ से बनी नंगड़ा पेयजल परियोजना, 71.19 लाख से बने बीज केंद्र भवन, 55 लाख से ग्रीन एवेन्यू के लिए बनी पेयजल योजना, 51.50 लाख से बने प्रैस क्लब भवन ऊना, लोअर लालसिंगी के लिए 40 लाख से बनी पेयजल परियोजना, 42 लाख से लोअर बसोली के लिए निर्मित पेयजल परियोजना, 48 लाख से बनी बहडाला पेयजल परियोजना तथा 48 लाख रुपए से ग्राम पंचायत बनगढ़ में पींग बैरी पेयजल परियोजना व 11.62 लाख से हुए सलोह चैक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11.93 करोड़ की लागत से बनने वाले ई-किसान भवन, 23.75 करोड़ से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में क्रिटीकल केयर ब्लाॅक, 4.39 करोड़ की लागत से शमशान घाट जनकौर से सुनेहड़ा पुल तक सड़क के सुधारीकरण कार्य, 5.92 करोड़ से बनने वाले जिला कोषाधिकारी ऊना के कार्यालय भवन तथा 1.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कल्याण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास व 7.01 करोड़ से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सुहारी में बनने वाले  33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे।

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम डाॅ निधि पटेल, एएसपी प्रवीण धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः बर्लटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर इस दिन जारी होंगे लाइसेंस

    जालंधरः बर्लटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर इस दिन जारी होंगे लाइसेंस

    जालंधर/हर्षः महानगर में दीपावली को लेकर बर्लटन पार्क में पटाखों की दुकानों के स्टाल लगाने को लेकर अहम ख़बर सामने आई है। पुलिस कमिश्नर (ला एंड आडर) अंकुर गुप्ता ने कहा कि साल 2016 में जारी पटाखों के 20 प्रतिशत अस्थाई लाइसैंस (20 अनंतिम लाइसैंस) 12 अक्तूबर 2022 को स्थानीय रैड क्रॉस भवन में ड्रा के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर के निवासी, जिनकी आयु 18 वर्ष और इससे अधिक है, जो शहर के बर्लटन पार्क में स्थित अस्थाई पटाखों की दुकानों का अस्थाई लाइसैंस प्राप्त करना चाहते है, वे कार्यालय की असला लाइसैंसिंग शाखा, कमिशनर जांलधर से अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर 7 से 10 अक्तूबर 2022 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है।

    उन्होंने आगे कहा कि 10 अक्तूबर को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे स्थानीय रैड क्रॉस भवन में ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष इस मामले में लंबित रिटों में पूर्व में जारी आदेशों या सरकार द्वारा जारी आदेशों में कोई बदलाव होता है, तो उसके अनुसार लाइसैंस जारी करने के संबंध में कारवाही की जाएगी ।

  • पंजाबः दूध के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी, जाने क्या बोले राघव चड्ढा

    पंजाबः दूध के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी, जाने क्या बोले राघव चड्ढा

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा मेंबर राघव चड्ढा ने वीरवार को दूध की बढ़ती कीमतों को रोकने में विफल रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि दो साल पहले चारे की बढ़ती कीमतों के बारे में जानने के बावजूद समस्या का समाधान करने में केंद्र की नाकामी के कारण दूध की कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि चारे की कीमतों से दूध का सीधा संबंध है।

    इसके अलावा लंपी वायरस को लेकर भी केंद्र सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाए। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा, “दूध की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। इसका पहला कारण चारे की कीमतों में बेरोकटोक वृद्धि है। कुछ वर्षों से किसान चारे के बजाय अन्य फसलों की बुआई करना पसंद कर रहे हैं। चारे की कीमतें अब अगस्त में 9 साल के उच्चतम स्तर 25.54% तक पहुंच गई हैं। अकेले गुजरात में, जो कि दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, पिछले दो वर्षों में चारा फसलों का क्षेत्रफल 1.36 लाख हेक्टेयर कम हो गया है। 

    उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले चारे के संकट और कृषक परिवारों पर इसके प्रभाव को देखा था, इसलिए विशेष रूप से चारे के लिए 100 किसान उत्पादक संगठन (FPO) स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा सितंबर 2020 में तैयार किया गया था। राघव चड्ढा ने कहा कि विडंबना यह है कि संकट सामने आने के बावजूद अभी तक एक भी एफपीओ पंजीकृत नहीं किया गया है। सरकार को वर्षों पहले संभावित संकट के बारे में पता था, लेकिन कुछ नहीं किया। केवल एक साल में, चारे की कीमतों और मांग दोनों में तीन गुना वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए अकेले राजस्थान और एमपी में चारे (भूसे) की कीमतें 400-600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1100-1700 प्रति क्विंटल हो गईं।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल दर्द निवारक दवाइयों का स्टाक खत्म

    जालंधरः सिविल अस्पताल दर्द निवारक दवाइयों का स्टाक खत्म

    जालंधर/वरुणः पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के सबसे बड़े शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में मरीजों की परेशानियां थम नहीं रही है। अस्पताल में पिछले कई दिन दवाइयों की किल्लत के चलते मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन दवाइयों की डिमांड विभाग को भेजने की बात कर रहा है। सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए दी जाने वाली 247 प्रकार की दवाइयों में से 145 प्रकार की स्टाक में है।

    सेहत विभाग ने दवाइयों की सप्लाई में संख्या बढ़ा दी परंतु ज्यादातर मरीजों की जरूरत को पूरा करने वाली दवाइयों की किल्लत को पूरा करने में नाकाम रहा। सिविल अस्पताल में दर्द निवारक, पेट गैस तथा शुगर की दवा का स्टाक खत्म होने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1000 से 1200 के करीब मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे है। इनमें से तकरीबन 70 से 80 प्रतिशत मरीजों को दर्द निवारक तथा पेट गैस की समस्या का समाधान करने की दवा डाक्टर लिख रहे है। डाक्टर मरीजों को दवा लिख रहे है और मरीजों को फार्मेसी से दवा न मिलने की वजह से निराशा झेलनी पड़ रही है। मरीज को अस्पताल से मुफ्त दवा न मिलने की वजह से  बाजार से खरीदने पर 150-200 रूपये का आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

    सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. राजीव शर्मा का कहना है कि दवाइयों की किल्लत डिपो स्तर से ही है। अस्पताल की ओर से डिमांड भेजी है। शुक्रवार को वेरका स्थित डिपो में अस्पताल से टीम दवाइयां लेने के लिए जाएगी। अस्पताल में चार प्रकार के एंटीबायोटिक्स गोलियां व कैप्सूल तथा दो प्रकार के अस्पताल में भर्ती वालों के लिए स्टाक में है। तल्हन की रहने वाली दलीप कौर का कहना है कि उनके पति बीमार है। दवा लेने के लिए आटो का खर्चा कर सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए । इलाज की प्रकिया में तीन घंटे का समय लगा। डाक्टर ने पर्ची पर तीन प्रकार की दवाइयां लिखी, परंतु फार्मेसी से केवल कैल्शियम की दवा मिली बाकी दो दवाइयां बाजार से लेने की सलाह दी। बाजार से यह दवाइयां कम से कम दो सौ रुपये में मिलेगी।

    नूरमहल की रहने वाली बलबीर कौर का कहना है कि वह इलाज के लिए शाहकोट व नकोदर के अस्पताल के बाद किडनी में पत्थरी के लिए सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। डाक्टर ने चार प्रकार की दवाइयां लिख कर दी। फार्मेसी से एक भी न मिलने से निराशा हाथ लगी। दवाइयां बाजार से खरीदनी पड़ेगी।

  • जालंधरः आप पार्टी में बढ़ी कलह, हलका इंचार्ज ने 3 नेताओं पर करवाया मामला दर्ज

    जालंधरः आप पार्टी में बढ़ी कलह, हलका इंचार्ज ने 3 नेताओं पर करवाया मामला दर्ज

    हलका इंचार्ज ने एक आप नेता पर लगाए जान से मारने की धमकियां देने के आरोप

    जालंधर/वरुणः कपूरथला में विपक्ष की पार्टियों की तरह अब आम आदमी पार्टी में गुटबंदी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जिलें में पार्टी के नेताओं के बीच चल रही कलह इस कद्र बढ़ गई है कि अब हलका इंचार्ज मंजू राणा ने आप के तीन नेताओं पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास करने की शिकायत जालंधर पुलिस को दी है। जिसके बाद थाना डिवीजन-5 की पुलिस में तीनों आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आम आदमी पार्टी कपूरथला की हलका इंचार्ज मंजू राणा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आप नेता कंवर इकबाल, यशपाल आजाद तथा परविंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सअप पर उनके खिलाफ कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास किए हैं और वहीं कंवर इक़बाल ने फोन कॉल करके उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी है। आप हलका इंचार्ज मंजू राणा की शिकायत के बाद जालंधर की थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-ए, 294, 506, 507, 509, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाबः अस्पताल से कैदी फरार, DSP सहित जेल के 4 कर्मचारी  Suspended

    पंजाबः अस्पताल से कैदी फरार, DSP सहित जेल के 4 कर्मचारी Suspended

    पटियालाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज पटियाला के राजिंदर अस्पताल में इलाज के लिए गए कैदी अमरीक सिंह के फरार होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद राज्य के कारागार मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेश के अनुसार उपाधीक्षक सुरक्षा पटियाला जेल, वारंट अधिकारी पटियाला और दो वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है।

    इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जेल सुरक्षा के लिए तैनात डीएसपी (सुरक्षा) वरुण शर्मा, पटियाला जेल सहायक अधीक्षक सह वारंट अधिकारी हरबंस सिंह, जेल वार्डर निलंबित सतपाल सिंह मतपत्र संख्या 707 और मनदीप सिंह मतपत्र संख्या 562 को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जेल अधीक्षक पटियाला मंजीत सिंह टिवाना और सहायक जेल अधीक्षक पटियाला जगजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पटियाला जिले के घागा प्रखंड के ददना गांव निवासी अमरीक सिंह पटियाला जेल में सजा काट रहा था, जहां से उसे इलाज के बहाने राजिंदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस कैदी को पटियाला जेल से राजिंद्र अस्पताल में ट्रांसफर के दौरान राज्य सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का भी उल्लंघन किया गया। जेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • पंजाबः रिश्वत मांगने के आरोप में विभागीय क्लर्क Suspended

    पंजाबः रिश्वत मांगने के आरोप में विभागीय क्लर्क Suspended

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रिश्वत के आरोप में स्कूल के क्लर्क को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आज प्रातःकाल किसी व्यक्ति ने उनको शिकायत की थी कि ज़िला शिक्षा अफ़सर सी.सै. पठानकोट के दफ़्तर में तैनात क्लर्क अरुण कुमार जायज़ काम करने के बदले भी 20 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।

    शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करवाई थी। हरजोत बैंस ने बताया कि उन्होंने शिकायत सबंधी तुरंत प्राथमिक जांच करवाई और दोष सही पाये गए। जिस पर उन्होंने डी.पी.आई. सेकंडरी शिक्षा को हुक्म दिए कि अरुण कुमार क्लर्क को तुरंत निलंबित किया जाए। जिस सबंधी विभागीय हुक्म जारी कर दिए गए हैं।

  • पंजाबः पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब की बरामद 

    पंजाबः पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब की बरामद 

    बठिंडा : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 400 कार्टन से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को चेक किया जिसमें 400 कार्टन से ज्यादा अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। ये शराब पंजाब से बिहार जा रही थी। नशा तस्करों द्वारा लगातार तस्करी की जा रही है।

    पुलिस ने बताया है कि ट्रक के अंदर लोहे का एक कंटेनर बनाया गया था जिसमें अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उनका कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार शख्स से और भी खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया है कि दोनों आरोपी हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि आरोपियों की पहचान विजय और दीपू के रूप में हुई है।

  • पंजाबः ट्रैफिक कर्मचारी और कार चालक के बीच हुआ हंगामा, जाने मामला

    पंजाबः ट्रैफिक कर्मचारी और कार चालक के बीच हुआ हंगामा, जाने मामला

    बठिंडा : जिलें में कार चालक और ट्रैफिक कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चालक वाहन में बैठकर सिगरेट पी रहा था और वहीं मौके पर ट्रैफिक अधिकारी ने उसे रोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। पूरे विवाद का वीडियो बठिंडा के पट्टी रोड का बताया जा रहा है। कार चालक ने ट्रैफिक कर्मचारी को गाली-गलौज और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

    कार चालक और ट्रैफिक कर्मचारी के बीच हंगामा इस पूरे विवाद का वीडियो ट्रैफिक कर्मचारी ने रिकॉर्ड कर लिया। इस कार चालक ने आरोप लगाया कि वह अपनी कार में धूम्रपान कर रहा था लेकिन कर्मचारी ने उसे पहले भुचो मंडी में और आज फिर बठिंडा में रोका। कार चालक ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैफिक कर्मचारी ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद यह कार चालक ट्रैफिक कर्मचारी को गालियां देने लगा और सामने उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने लगा।

  • दसवे दिन में प्रवेश हुई आल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की भूख हड़ताल

    दसवे दिन में प्रवेश हुई आल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की भूख हड़ताल

    कामगार पंकज मिश्रा की हालत मेंं नहीं हुआ सुधार

    बददी/सचिन बैंसल : बददी साई मार्ग पर ऑल आउट बनाने वाली  कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल दसवें दिन में प्रवेश कर गई है। वीरवार को करतार सिंह, फुलन और आशा देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर,  हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले 2 अक्तूबर से निजी अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढ गया है और अभी भी उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है।  कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह छह दिन से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने  से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उल्टा उन्हें कचरा बताते है।   उन्होंने चेतावनी दी है कि  जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।