Blog

  • पंजाबः नए MBBS डॉक्टरों को सीधे अस्पतालों में नहीं मिलेगी तैनाती, सरकार लेकर आई नया नियम

    पंजाबः नए MBBS डॉक्टरों को सीधे अस्पतालों में नहीं मिलेगी तैनाती, सरकार लेकर आई नया नियम

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती के लिए नए नियम लेकर आई है। नए नियमों के मुताबिक एमबीबीएस करके डॉक्टर बनने वालों को अब सीधे अस्पतालों में तैनाती नहीं मिलेगी। दरअसल, एमबीबीएस करके डॉक्टर के पद पर तैनाती को लेकर मान सरकार ने कुछ बदलाव किए है। नए नियमों के मुताबिक एमबीबीएस करके डॉक्टर बनने वालों को पहले मोहल्ला क्लीनिक में सेवाएं देनी होगी। बता दें कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए जो कॉन्सेप्ट सरकार ने तैयार किया है, उसके तहत एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद डॉक्टार सेवाएं देने सीधे अस्पताल में नहीं जाएंगे, बल्कि मोहल्ला क्लीनिकों में आएंगे। जब वहां पर दो-तीन साल की प्रैक्टिस हो जाएगी तो उन्हें बड़े अस्पतालों में उन्हें भेजा जाएगा।

    जानकारी के लिए आपको बता दे कि पंजाब में कोई हार्ड एरिया नहीं है,जिसके मद्देनज़र यहां एमबीबीएस करने के बाद डॉक्टरों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों की डिस्पेंसरियों में नहीं होती थी। डॉक्टर देहात के इलाकों में जाते ही नहीं थे। अधिकतर ग्रामीण चिकित्सा केंद्र इसी वजह से खाली पड़े हुए हैं। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी डिस्पेंसरियां ऐसी हैं, जहां पर सालों से कोई डॉक्टर नहीं आया। इस लिहाज से ग्रामीण बैंकों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की एक बढ़िया पहल मानी जा सकती हैं। क्युकी जिन एमबीबीएस डॉक्टरों की सेवाओं से वह काफी समय से वंचित थे वो सेवाएं अब उनकों मोहल्ला क्लीनिक के जरिये मिला करेगी। चिकित्सा क्षेत्र के माहिरों का मानना है कि यदि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में खोले गए आम आदमी के मोहल्ला क्लीनिक कामयाब होते हैं तो इसका एक बड़ा इम्पैक्ट यह भी आएगा कि शहरों में बड़े अस्पतालों का लोड कम होगा।

    मोहल्ला क्लीनिक में मरीज की जानकारी ऑनलाइन होगी। क्लीनिकों में जब कोई इलाज के लिए जाएगा तो टैब से जानकारी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी। इसके बाद चिकित्सक ने मरीज को क्या बीमारी बताई, उसके लिए क्या दवा दी, एक्सरे या कोई टेस्ट करवाएं हैं, यह जानकारी भी विभाग के पास ऑनलाइन रहेगी। इसके आलावा मरीजों को स्मार्ट कार्ड देने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिसमें उसकी बीमारी से संबंधित हिस्ट्री दर्ज होती जाएगी। सरकार इसे आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से भी जोड़ने जा रही है। इससे यह फायदा होगा कि मरीज किसी गंभीर बीमारी को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर को उसकी बीमारी की हिस्ट्री पहले पता चल जाएगी और इलाज में देरी नहीं होगी।

  • जालंधरः पुलिस ने 3 चोरों को काबू कर 4 गाड़ियां की बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस ने 3 चोरों को काबू कर 4 गाड़ियां की बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू के दिशा निर्देशों पर कैंट पुलिस ने चोरी करके कार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर गुरचरण सिंह संधू, डीसीपी जगमोहन सिंह, एडीसीपी परमिन्दर सिंह हीर, एसीपी बबनदीप सिंह ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि क्राइम पर नकेल कसते हुए थाना कैंट के एसआई भूषण कुमार ने टीम सहित चोरी की गाड़ी बेचने वाले गिरोह को 13-08-2022 को काबू किया है।

    पुलिस ने चोरी की गाड़ी बेचने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र स्वर्ण दास निवासी फ्लैट एलआईजी के नजदीक रहने वाला, मंदिर अर्बन स्टेट, फेज-1, लक्की पुत्र रवि कुमार निवासी नजदीक बाबे का ढाबा, गांव वड़िंग, कैंट, जालंधर, कुलदीप सिंह पुत्र सिकंदर लाल निवासी गांव महि लावाली थाना सदर, होशियारपुर हाल निवासी महेड़ू कालोनी तहसील फगवाड़ा जिलां कपूरथला के रूप में हुई है।

    आरोपियों से चोरी की अटिंगा सफेरद रंग की गाड़ी इंजन नबंर K15CN9020328 और चैसी नंबर MAJBNC72SND477011 जिस पर जाली नबंर प्लेट पीबी 08 डब्लयू 2025 लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस गाड़ी को रेलवे स्टेशन रामामंडी से बरामद किया गया था। जिस पर मुकद्दमा नंबर 92 तारीख 13-08-2022 अधीन 379/411/482 थाना कैंट में दर्ज किया गया। आरोपियों को 14-08-2022 को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया।

    जिसके बाद पूछताछ में आरोपियों से 3 गाड़ियां और बरामद की। जिनमें सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर PB08ET0327, एक ओर सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर PB32R-4582,  ग्रे रंग की कोरोला कार नंबर PB10-BT-0201 रेलवे स्टेशन के सरकारी क्वार्टर के पास से बरामद की है। जिसके बाद आरोपियों को तारीख 15-08-2022 को कोर्ट में पेश करके एक दिन का और रिमांड हासिल किया गया। 

  • ओवर स्पीड BMW स्कूल में घुसी, गाड़ी के खुले एयरबैग 

    ओवर स्पीड BMW स्कूल में घुसी, गाड़ी के खुले एयरबैग 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 52/53 की सड़क पर 15 अगस्त की रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू सरकारी स्कूल की दीवार से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार दीवार को तोड़ती हुई अंदर जा घुसी। हादसे में जोरदार धमाके के साथ कार के बीएमडब्ल्यू के सभी एयरबैग खुल गए। आसपास के लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकल गए। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

    चालक की तालाश में जुटी पुलिस

    हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे। क्योंकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गाड़ी के अंदर कोई भी सवार नहीं था। कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की पीबी 10 डीएच 1501 बीएमडब्ल्यू कार सवार चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जा रहा था। अचानक सरकारी स्कूल के पास चालक गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा। 

    ओवर स्पीड गाड़ी के कारण हुआ हादसा

    ओवर स्पीड बीएमडब्ल्यू स्कूल की दीवार से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि मोटी ईंटों की दीवार भी गिर गई और गाड़ी दीवार को तोड़ती हुई वह अंदर जाकर रुकी। गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक संबंधित थाना पुलिस को मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। कार को अपने कब्जे में लेकर हादसे के समय मौजूद कुछ लोगों के बयान लिए जायेगे। इसके साथ मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग के मामले में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार

    पंजाबः अवैध माइनिंग के मामले में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार

    पठानकोट: मान सरकार राज्य में अवैध माइनिंग को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं आज अवैध माइनिंग को लेकर ताजा मामला सुजानपुर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गैर-कानूनी माइनिंग को लेकर पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद पर कार्रवाई की है।

    इस मामले में कांग्रेसी पार्षद अमित शर्मा (मित्तू) को पठानकोट स्थित सुजानपुर से गिरफ्तार किया गया है। अमित मित्तू सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी का करीबी बताया जा रहा है। बता दें कि पुलिस कई दिनों से अमित शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी अमित शर्मा मित्तू पर पहले भी अवैध माइनिंग को लेकर पर्चे दर्ज हैं। अवैध माइनिंग में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी पार्षद को अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

  • पंजाबः साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने पुलिस को दी खुलेआम धमकी

    पंजाबः साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने पुलिस को दी खुलेआम धमकी

    चंडीगढ़। अपने चार साथियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने फेसबुक पर पोस्ट कर पुलिस को खुलेआम धमकाया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि पुलिस अवैध रूप से हमारे साथियों का अतिक्रमण कर रही है, अब हम पुलिस के अंदाज में पुलिस को जवाब देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि तीन जगह मिले बमों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली से गिरफ्तार साथियों के पास नहीं है ग्रेनेड, पुलिस ने अवैध रूप से हैंडग्रेनेड की बरामदगी दिखाई है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले पुलिस ने अर्श डल्ला के चार साथियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इनके पास से 3 ग्रेनेड, 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

    अराश डल्ला ने पोस्ट में लिखा कि दीपक मोगा और सनी इसापुर, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उनके पास 9 एमएम की दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस थे लेकिन कोई बम या ग्रेनेड नहीं था. पुलिस किसी मासूम पर अपने नंबर और स्टार के लिए पर्चा डालने के बारे में सोचती भी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह पर्चा डाला है, अगर वे सच्चे हैं तो पूरी टीम अपने बच्चों के साथ मीडिया के सामने आकर गुरु के घर जाकर शपथ लें।

    डल्ला ने कहा कि पुलिस मुझे और मेरे साथियों को बिना वजह आतंकवादी बना रही है, ये लोग मुझे बताएं कि क्या मैंने आज तक कोई विस्फोट किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे साथ तीसरी बार है। पहले फाजिल्का फिर गुरदासपुर की तरफ अब मोहाली का तीनों जगहों पर इन बमों से कोई लेना-देना नहीं था। गैंगस्टर ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर ये लोग नहीं हट सकते हैं तो एक अधिकारी मुझे सीधे फोन करके कह दें कि हमने अवैध गतिविधियां बंद करना नहीं छोड़ना, तो मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जेल से पर्चे डाल रहे हैं।

  • राशिफाल (मंगलवार 16 अगस्त) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफाल (मंगलवार 16 अगस्त) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    वृषः किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुनः व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

    कर्कः कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंहः दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    कन्याः किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

    तुलाः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

    वृश्चिकः कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनुः आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।

    मकरः परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभः थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।

    मीनः जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

  • सोलंग वैली में टूटा पुल, देखते ही देखते पानी में बह गए महिला समेत 3 बच्चे

    सोलंग वैली में टूटा पुल, देखते ही देखते पानी में बह गए महिला समेत 3 बच्चे

    मनाली: हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास सोलंग वैली में पुल टूटने से चार लोग पानी में बह गए। पानी में बहने वालों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। लोगों ने जब देखा तो बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की तेज धार में कोई पता नहीं चल पाया। प्रशासन के साथ ग्रामीण भी स्थानीय स्तर पर महिला और बच्चों की तलाश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये अस्थाई पुल पहले भी तेज बहाव में बह चुका है।

    बता दें कि कुल्लू में सोमवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही नदी नालों में भी पानी उफान पर है। वहीं, कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में उफान से अस्थाई पुल बह गया है। इस दौरान पुल पार कर रही एक महिला और तीन बच्चे पानी में बह गए। तेज धार की वजह से पूरा पुल पानी में बह गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने महिला और बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में उनका कोई पता नहीं चल पाया।

    स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में मनाली प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम रवाना हो गई है। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर नदी किनारे पानी में बहे महिला व बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि यहां पर पहले भी दो बार इसी सीजन में नाले पर बना अस्थाई पुल बह गया था।

    ग्रामीणों के सहयोग से इसे फिर तैयार किया गया, जो अब एक बार फिर से उफान की चपेट में आ गया। इसी नाले पर एक बड़ा पुल भी बनाया जा रहा है, लेकिन उसका कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा है। धीमे कार्य को लेकर पहले भी ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने गुस्सा जताया था, लेकिन अभी तक पुल का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस 

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस 

    ऊना (सुशील पंडित)। केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज दिवंगत पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर अंब पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुराग ठाकुर धर्मशांति में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को सांत्वना दी। 

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक नवीन धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • ऊना में “एक गाँव-एक तिरंगा” अभियान के तहत कुल 420 स्थानों पर तिरंगा फहराया

    ऊना में “एक गाँव-एक तिरंगा” अभियान के तहत कुल 420 स्थानों पर तिरंगा फहराया

    ऊना/ सुशील पंडित। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना की विभिन्न इकाइयों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर “एक गाँव – एक तिरंगा” अभियान के तहत कुल 420 स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। जिस में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत प्रतिनिधि,  पूर्व सैनिक समेत गाँववासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रीय गान गाया गया। 

    इस अभियान के तहत अभाविप विभाग संगठन मंत्री अमन राणा द्वारा अभाविप विभाग कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय गान गाया गया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  आज पुरा भारत अपना 76वा  स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है यह दिन न केवल उन हुतात्माओं के बलिदान को याद करने का है बल्कि भारत की इस युवा पीढी को उन बलिदानों से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का है। क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में भारी संख्या में विद्यार्थी थे जो आप की ही तरह पढ़ाई करते थे। आज जब कि हम स्वतंत्र है आज हमारे देश के बुद्धिजीवी वर्ग को बलिदान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आज हमें आवश्यकता है अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझने की। अतः मैं आप सभी से अपील करना चाहता हू  कि इस आजादी का जश्न और उत्सव को मनाने के साथ-साथ हर व्यक्ति को देश के प्रति अपने जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना चाहिए। अंत में मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानीयों को नमन करता हू और उनके बलिदान से आजाद हुए इस देश की स्वतंत्रता की अत्यंत विपरित परिस्थितियों में भी सुरक्षा करनेवाले हमारे देश की सेना के जवानों को भी इस स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता हूँ। 

    इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के जयघोष लगाए। वही ज़िला संयोजक अरूण कौशल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो हमेशा छात्र के हितों की बात करने के साथ – साथ देशहित और समाजहित की विचारधारा को लेकर बढ़ रहा है जब जब देश में विपत्ति आई है तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है और भविष्य में भी हमारी देशविरोधी विचारधारा के ख़िलाफ़ ये लड़ाई जारी रहेगी।इस दौरान काफ़ी लोगों ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते  हुए ऐसे ही अपने इस कार्य को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में फहराया झंडा

    क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में फहराया झंडा

    ऊना/सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सीएमओ डॉ. मंजू बहल ने तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।