Blog

  • कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर निकाली संकल्प रैली

    कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर निकाली संकल्प रैली

    ऊना/सुशील पंडित: पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर कर्मचारियों ने ऊना शहर में पेंशन संकल्प रैली निकाली। इस रैली में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारी हितों के लिए सरकार की गलत नीतियों को कोसा। 

    इस पेंशन संकल्प रैली में जुटे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एमसी पार्क से लेकर ट्रैफिक लाइट चौंक तक रैली निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

    रैली के बाद एमसी पार्क में धरना प्रदर्शन भी किया गया।  न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेश भर में यह आठवीं पेंशन संकल्प रैली आयोजित की गई है। 

    पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर ऊना में भी कर्मचारियों ने रोष मार्च किया दरअसल न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर आज ऊना में पेंशन संकल्प रैली का आयोजन किया था। पेंशन संकल्प रैली में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया।

  • जालंधर में रविवार को मिले अधिक संख्या में कोरोना मरीज…

    जालंधर में रविवार को मिले अधिक संख्या में कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरुण): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को जिले में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 20 नए रोगी जिले के रहने वाले पाए गए। 

  • पंजाब सरकार द्वारा IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें, देखे लिस्ट…

    पंजाब सरकार द्वारा IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें, देखे लिस्ट…

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर का तबादला कर दिया है। अमृतसर के नए कमिश्नर और कुमार सौरभ राज को बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही यहां संदीप ऋषि को कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

  • STF ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर की रेड, 9 गिरफ्तार

    STF ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर की रेड, 9 गिरफ्तार

    पटना. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को विशेष ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर नौ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित अवैध असलहे और असलहा बनाने के सामान व उपकरण बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज, बबलू, शैलेंद्र सिंह, शिवम कुमार, जैकी यादव, ललित उर्फ बीनू, सोनू शर्मा, मदन शर्मा और मोहित कुमार है. यह सभी लोग मुंगेर जिला के रहने वाले हैं जो वर्तमान में मैनपुरी में रह कर अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चलाते थे.

    मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ को अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करों का मुंगेर के कुछ कारीगरों की मदद से प्रदेश के कुछ जनपदों में अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालन करने की सूचना मिली थी. इस दौरान, बिहार एसटीएफ के द्वारा भी जानकारी दी गई कि मुंगेर के कारीगरों के द्वारा यूपी के मैनपुरी जनपद में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इस सूचना के बाद दोनों राज्यों की एसटीएफ ने मिल कर जांच की और संयुक्‍त कार्रवाई में मैनपुरी के आगरा बाइपास के पास सिरसागंज चौराहे के पास स्थित मिनी गन फैक्ट्री पर रेड डाल कर वहां से नौ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

    गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 75 हजार रुपये मासिक किराया पर फैक्ट्री को रेंट पर लिया था जहां वो असलहे और पिस्तौल बनाते थे. वो करीब 25 हजार रुपये में एक पिस्टल बेचते थे. उन्होंने अभी तक लगभग 100 पिस्टल बनाकर बिहार और उत्तर प्रदेश में बेचे हैं. छापेमारी में जो सामान बरामद हुआ है उससे वो 80 पिस्टल बनाने वाले थे. गिरफ्तार हथियार तस्करों के ख‍िलाफ मैनपुरी कोतवाली थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

  • कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    पणजी। महाराष्ट्र संकट के बाद अब गोवा में कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी किसी भी तरह की टूट से इनकार कर रही है। बता दें कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। यदि 9 विधायक भाजपा में आते हैं तो कांग्रेस के पास केवल दो विधायक रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विपक्ष के नेता माइकल लोबो और अन्य कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है

    हालांकि कामत और लोबो दोनों ने इस बात से इनकार किया कि वे भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को भाजपा में लेने का फैसला पार्टी आलाकमान ने किया है। सूत्रों ने कहा कि अयोग्यता से बचने के लिए सामूहिक रूप से भाजपा में जाने का फैसला किया गया है। दरअसल गोवा के 40 सदस्यीय सदन में, कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 20 और एमजीपी के 2 सदस्य और तीन निर्दलीय हैं।

    जानकारी मुताबिक गोवा में कांग्रेस के कई विधायक सत्ता में आने और भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पणजी के एक होटल में पार्टी के 11 विधायकों के साथ शनिवार की बैठक का अनुमान से कोई लेना-देना नहीं था। यह बैठक सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित की गई थी।

  • दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

    दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

    जोहान्सबर्ग. दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में हुई भयंकर गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि बार में हुए इस भीषण हमले की असली वजह क्या है?

    पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में जमकर गोलीबारी की. पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि ये भयंकर गोलीबारी क्यों हुई? गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और एक अन्य घायल व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है.

    गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का एक बड़ा गिरोह था, जिन्होंने बार में घुसकर इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया और बार के संरक्षकों को सामूहिक रूप से गोली मारी. मावेला ने बताया कि ‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां पर घटना के समय मौजूद लोग एक लाइसेंस वाले बार में जश्न मना रहे थे.’

    उन्होंने कहा कि ‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की. इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया. इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर’ बन्दूकों का इस्तेमाल इस हमले में किया गया है और वे अंधाधुंध ढंग से गोलीबारी कर रहे थे. आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए कोशिश कर रहे थे.’

  • पंजाबः सीएम आवास पर घेराव करने गए बेरोजगार अध्यापकों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, कई घायल

    पंजाबः सीएम आवास पर घेराव करने गए बेरोजगार अध्यापकों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, कई घायल

    संगरूर। बेरोजगार 646 पीटीआइ यूनियन ने रविवार काे मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का अपनी मांगों को लेकर घेराव किया। इस दाैरान यूनियन काे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट लगाए थे। इसके बावजूद बेरोजगारों के आगे बढ़ने के चलते यूनियन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। बेरोजगार पीटीआइ अध्यापकों ने बैरिकेट लांघ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।

    इसी बीच एक बेरोजगार अध्यापक शिंदरपाल सिंह की हालत तक बिगड़ गई, जिसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धक्कामुक्की में एएसआइ मक्खन सिंह भी घायल हो गया, उसे घुटने में चोट लगी। इससे पहले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान गुरलाभ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लटकती आ रही मांगों को हल नहीं किया जा रहा।

    पीटीआइ बेरोजगार यूनियन की भर्ती मुकम्मल नहीं की जा रही। विधानसभा चुनाव के समय मांगों के हल के लिए यूनियन के सदस्यों सिपी शर्मा, गगन मानसा व इकबाल मानसा ने मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदस्यों को नीचे उतारकर मांगों का हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

    उन्होंने बताया कि लोकसभा संगरूर चुनाव में भी दो लड़कियां संगरूर की वाटर टंकी पर चढ़ी थीं, तब भी शिक्षा मंत्री मीत हेयर व विधायक नीना मित्तल ने विश्वास दिलाकर नीचे उतार लिया था और कहा था कि दस दिन में भर्ती मुकम्मल की जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

  • पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

    पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

    अमृतसर। अमृतसर में शक्ति नगर के पास टूंडा तालाब स्थित एक ड्राई फ्रूट के गोदाम में रविवार की सुबह एकाएक आग लग गई। गोदाम के भीतर लोहे के टीन, बोरी और गत्ते के डब्बे रखे हुए थे। हादसे में लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम के मालिक वरुण ने बताया कि बिजली के शार्ट-सर्किट से उनके गोदाम में आग लगी है।

    उधर, घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लारेंस रोड निवासी वरुण ने बताया कि सुबह नौ बजे उन्हें बाजार के चौकीदार ने फोन पर जानकारी दी कि उनके गोदाम को आग की लपटों ने चारों तरफ से घेर रखा है। वह तुरंत किसी तरह टूंडा तालाब स्थित अपने गोदाम में पहुंच गए। वहां आसपास के लोग किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग ने चारों तरफ से उनकी इमारत को घेर चुकी थी।

    कुछ ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। फायर फाइटर्स ने पानी की बौछारों से सवा घंटे के भीतर किसी तरह आग बुझा दी। लेकिन तब तक उनका लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट जलकर राख हो चुका था। वरुण ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि गोदाम के भीतर कितना सामान पड़ा हुआ था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

  • पंजाब में 4 इंजीनियर सस्पेंड: ​​​​​​​होशियारपुर में बारिश में बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

    पंजाब में 4 इंजीनियर सस्पेंड: ​​​​​​​होशियारपुर में बारिश में बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

    होशियारपुर। पंजाब में सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। यह तीनों होशियारपुर में बारिश में ही सड़क की रीकार्पेटिंग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने इनका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सस्पेंड किए इंजीनियरों में SDO तरसेम सिंह, जेई विपन कुमार, प्रवीन कुमार और जसबीर सिंह शामिल हैं। होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में यह सड़क बनाई जा रही थी। 

    माहिलपुर ब्लॉक में नंगल खिलड़िया और शेरपुर गांव को इसके जरिए कनेक्ट किया जा रहा था। उसी वक्त AAP के वर्कर गुरविंदर सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने बारिश में सड़क न बनाने को कहा। इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज कर काम चलता रहा।
    पंजाब सरकार के PWD प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने यह आदेश जारी किए। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बारिश में सड़क बनाई जा रही है। इसलिए तुरंत इन चारों अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।

  • पंजाबः आप विधायक के भाई की कार पुल से टकराई, 3 लोगों की मौत

    पंजाबः आप विधायक के भाई की कार पुल से टकराई, 3 लोगों की मौत

    बटाला। बटाला के मौजूदा विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के भाई अमृतपाल सिंह कलसी की कार का शनिवार के दरमियानी रात को एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में से विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी व मानिक को अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी अपने साथियों समेत आई-20 कार में देर रात अमृतसर-जालंधर रोड बाईपास से शहर की तरफ आ रहे थे, जब बीएच रिसार्ट के पास पहुंचे तो टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल के साथ जाकर टकराई। जिसके कारण कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर जख्मी रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में लाया गया। पांच घायलों में से शैरी कलसी के दो साथी उपदेश कुमार, सुनील सोढी और शैरी कलसी के ताया के बेटे गुरलीन की मौत हो चुकी थी।

    सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि कार के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो जख्मियों को अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।