Blog

  • Punjab News: बम से उड़ाने की धमकी मिलने से स्कूल में हुई छुट्टी, देखें Live

    Punjab News: बम से उड़ाने की धमकी मिलने से स्कूल में हुई छुट्टी, देखें Live

    अमृतसरः जिले में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ईमेल के जरिए स्कूल प्रशासन को पत्र मिला है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुतली घर के पास द सीनियर स्टडी स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया है। वहीं स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई।

    स्कूल में छुट्टी घोषित होने पर पेरेंट्स बच्चों को लेने के लिए पहुंचे। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी ओर स्कूल से बच्चे बाहर आते हुए दिखाई दिए। हालांकि स्कूल प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिए गए है। पेरेंट्स बच्चों को लेकर चले गए। प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्क्वायड टीम को सूचित कर दिया गया है। जहां प्रशासन द्वारा स्कूल के कमरों की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने धमकी मेल की जांच के लिए साइबर सेल को भी शामिल किया। मेल की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे किसने भेजा और उसका मकसद क्या था। पुलिस का कहना है कि हालांकि धमकी गंभीर लग रही है, लेकिन पिछले मामलों की तरह इसमें भी यह संभावना जताई जा रही है कि यह एक फेक मेल हो सकता है। यानी, वास्तविक खतरे की बजाय किसी ने लोगों को डराने के लिए यह मेल भेजा हो। इसी आधार पर पुलिस पूरी जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है।

     

  • 15 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, अटकी व्यक्ति की जान, देखें वीडियो

    15 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, अटकी व्यक्ति की जान, देखें वीडियो

    नॉर्थ क्वींसलैंड: ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग के दौरान गंभीर हादसा होने से बच गया। दरअसल, जब एक अनुभवी स्काइडाइवर 15 हजार फीट ऊंचाई पर 16-वे फॉर्मेशन स्काइडाइव की तैयारी कर रहा था। इस दौरान स्काइडाइवर का रिजर्व पैराशूट उड़ान के दौरान ही खुलकर विमान की पूंछ में अटक गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे स्काइडाइवर की जान मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि उसकी समझदारी और सही फैसले ने उसे बचा लिया। ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इसका वीडियो जारी किया।

    वीडियो में एक स्काइडाइवर का रिजर्व पैराशूट प्लेन के पिछले हिस्से में फंसता हुआ दिखता है, जबकि प्लेन लगभग 15,000 फीट (4600 मीटर) की ऊंचाई पर था। यह घटना फार नॉर्थ फ्रीफॉल क्लब की तीसरी उड़ान के दौरान हुई। उस वक्त सेसना कारवां विमान टली एयरपोर्ट से रवाना होकर 15 हजार फीट ऊंचाई पर 16-वे फॉर्मेशन स्काइडाइव की तैयारी कर रहा था। सुबह करीब 10 बजे पायलट ने प्लेन की एयरस्पीड 85 नॉट तक कम करके स्काइडाइवर्स को कूदने का संकेत दिया गया।

    इसी दौरान पहला स्काइडाइवर जैसे ही विमान के रोलर डोर पर फ्लोट पोजिशन लेने पहुंचा, उसका रिजर्व पैराशूट विमान के विंग फ्लैप से टकराकर अनियंत्रित रूप से खुल गया। दरअसल, उनका प्लान था कि वे सभी 15,000 फीट की ऊंचाई से कूदने के बाद अपने पैराशूट खोलकर एक चेन बनाएंगे। यह सब एक कैमरा ऑपरेटर द्वारा फिल्माया जा रहा था। जैसे ही पहला स्काइडाइवर प्लेन से कूदा, उसका पैर फिसल गया और रिजर्व पैराशूट का तार प्लेन के विंग फ्लैप में फंस गया। इस कारण वह स्काइडाइवर हवा में लटक गया और उसकी जान पर संकट आ गया। लेकिन उसकी सूझबूझ ने उसे मौत से बचा लिया। लेकिन यहां पर दो बातें उसके पक्ष में थीं।

    पहली यह कि उसके पास मुख्य पैराशूट बचा हुआ था, और दूसरी यह कि उसकी सोच इस मुश्किल स्थिति में भी सही दिशा में काम कर रही थी। उसने तुरंत अपने चाकू से रिजर्व पैराशूट के तार काट दिए और खुद को फंसे हुए पैराशूट से मुक्त कर लिया। फिर उसने अपना मुख्य पैराशूट खोला और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गया। हालांकि, इस घटना से प्लेन का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, और पायलट को प्लेन पर नियंत्रण बनाए रखने में मुश्किल हो रही थी। उसे इमरजेंसी कॉल (मेडे कॉल) भी करना पड़ा, लेकिन पायलट ने प्लेन को सुरक्षित रूप से लैंड कर लिया। यह वाकया यह दिखाता है कि कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच केवल एक पल का अंतर होता है, और सही समय पर लिया गया फैसला किसी की जान बचा सकता है।

     

  • Adarsh ​​Public School की बस में लगी भीषण आग, बच्चों में मची अफरा-तफरी

    Adarsh ​​Public School की बस में लगी भीषण आग, बच्चों में मची अफरा-तफरी

    हिसारः नारनौंद के लोहारी राघो गांव स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल की बस में बच्चों को ले जाते समय आग लगने का मामला सामने आया है। समय रहते ड्राइवर को आग का पता चल गया और सभी बच्चों को धुआं उठते ही नीचे उतार लिया गया। वहीं बच्चों के उतारते ही बस में आग तेजी से फैल गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    बताया जा रहा है कि दोपहर के समय जब बच्चों की छुट्‌टी हुई, तो बच्चे बस में बैठ गए। इसी दौरान ड्राइवर ने बस स्टार्ट की तो उसमें आग लग गई। इसके बाद बच्चों को बस से नीचे उतारा गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर में दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से सभी बच्चे डर और सहमे हुए हैं। ड्राइवर और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्कूल के मालिक नवीन कुमार का कहना है कि बस में अचानक आए शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्कूल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर की देरी भी बड़ा हादसा बन सकती थी। गर्मी और धुएं के कारण आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • Bharat Taxi ऐप की Testing शुरू, मनमाने किराए पर लगेगी रोक, ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई

    Bharat Taxi ऐप की Testing शुरू, मनमाने किराए पर लगेगी रोक, ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई

    टेकः ज्यादातर लोग Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप्स से कैब बुक करवाते है। इनकी मांग बढ़ने के कारण ये ऐप्स मनमाने ढंग से किराए बढ़ाते जा रहे हैं। हालांकि, अब लोगों को इससे राहत मिलने वाली है, क्योंकि भारत सरकार ने Bharat Taxi ऐप की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को संसद में घोषणा की है कि सरकार पीक आवर्स के दौरान कैब किराए पर लिमिट लगाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने के उद्देश्य से भारत टैक्सी ऐप का ट्रायल शुरू हो गया है। यह ऐप किसी कॉर्पोरेट कंपनी का नहीं, बल्कि ड्राइवरों के अपने सहकारी मॉडल पर काम करेगा।

    गडकरी ने बताया कि भारत टैक्सी ऐप के लिए टेस्टिंग और ट्रायल फेज शुरू हो गया है। उन्होंने 11 दिसंबर को लोकसभा के सदस्यों को बताया कि भारत टैक्सी ऐप को कोऑपरेटिव मॉडल के जरिए कैब ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने के मकसद से लाया गया है। यह सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के बैनर के नीचे काम करेगा।

    यह नया बिजनेस मॉडल कॉर्पोरेट-ओन्ड एग्रीगेटर मॉडल पर नहीं बल्कि ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगा। इसका मतलब है कि कैब कंपनियां नहीं, बल्कि ड्राइवर खुद इस ऐप के मालिक होंगे। इससे कैब एग्रीगेटर कंपनियों की कमाई में से कुछ हिस्सा सीधे ड्राइवरों की जेब में जाएगा।

    परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने सभी ऐप आधारित कैब सेवाओं को कंट्रोल करने के लिए मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश 2025 जारी कर दिए हैं। इन दिशानिर्देशों में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ किराए को भी कंट्रोल करने का प्रावधान है।

    ‘भारत टैक्सी’ एक राष्ट्रीय स्तर का ऐप है, जो कैब सर्विस देगा। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह नए मोटर एग्रीगेटर नीति के तहत सभी राज्यों में लागू होगा। इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप्स पर पीक आवर्स में कैब के ऊंचे किराए से परेशान थे। वहीं, ड्राइवरों को भी अब अपनी मेहनत का ज्यादा हिस्सा मिलेगा।

  • संदिग्ध हालात में शिवसेना नेता की मौत, पुलिस पर लापरवाही के लगे आरोप

    संदिग्ध हालात में शिवसेना नेता की मौत, पुलिस पर लापरवाही के लगे आरोप

    चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिबः शिवसेना नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में परिजनों और समाजसेवी संस्थाओं ने पुलिस पर बड़ी लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं।

    जानकारी मुताबिक, कुछ दिन पहले शिवा कुमार जो श्री मुक्तसर साहिब में शिवा सेना के यूथ जिला प्रधान थे, संदिग्ध हालातों में लापता हो गए। परिवार ने इसको लेकर थाने में शिवा कुमार के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। परिजनों के मुताबिक, नेता की अचानक गुमशुदगी के बाद परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

    दूसरी ओर, पुलिस को खेतों में एक लाश मिली, जिसके चेहरे पर चोटों के निशान थे जिससे लग रहा था कि उनकी किसी ने हत्या की है। 6 दिसंबर से थाने की पुलिस ने बरामद हुए शव को लावारिस मानकर रखा हुआ था, जिसकी सही पहचान तक नहीं करवाई गई। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पुलिस ने शुक्रवार को समाजसेवी संस्था की मदद से उस शव का अंतिम संस्कार कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद समाजसेवियों ने मृतक की पहचान शिवसेना नेता शिवा कुमार के रूप में की जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    बाद में परिजनों को बुलाकर उनकी पहचान की गई और शव उनको सौंपा। यदि समाजसेवियों द्वारा यह पहचान नहीं की जाती, तो नेता की संदिग्ध हत्या एक साधारण गुमशुदगी का मामला बनकर रह जाती और सच सामने ही नहीं आ पाता। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजन अब निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, करवाया खाली, मचा हड़कंप

    Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, करवाया खाली, मचा हड़कंप

    अमृतसरः जिले में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ईमेल के जरिए स्कूल प्रशासन को पत्र मिला है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुतली घर के पास द सीनियर स्टडी स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया है।

    वहीं पेरेंट्स भी बच्चों को लेने के पहुंचे और बच्चों को लेकर चले गए। प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्क्वायड टीम को सूचित कर दिया गया है। जहां प्रशासन द्वारा स्कूल के कमरों की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने धमकी मेल की जांच के लिए साइबर सेल को भी शामिल किया। मेल की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे किसने भेजा और उसका मकसद क्या था। पुलिस का कहना है कि हालांकि धमकी गंभीर लग रही है, लेकिन पिछले मामलों की तरह इसमें भी यह संभावना जताई जा रही है कि यह एक फेक मेल हो सकता है। यानी, वास्तविक खतरे की बजाय किसी ने लोगों को डराने के लिए यह मेल भेजा हो। इसी आधार पर पुलिस पूरी जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है।

     

  • America के San Francisco में विस्फोट; 4 मकान तबाह, 6 लोग घायल

    America के San Francisco में विस्फोट; 4 मकान तबाह, 6 लोग घायल

    कैलिफोर्निया: सैन फ्रांसिस्को के अश्लैंड इलाके में एक भयानक गैस विस्फोट हुआ। विस्फोट में 4 मकान पूरी तरह तबाह हो गए और 6 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सड़क पर मरम्मत के दौरान हुआ। सड़क चौड़ी करने और बाइक लेन बनाने वाली लेवलिंग मशीन ने गलती से जमीन के नीचे दबी हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन को तोड़ दिया।

    पेसेफिक गेस कंपनी को सुबह 7:30 बजे इसकी सूचना मिली, लेकिन गैस कई जगहों से रिस रही थी, इसलिए लाइन पूरी तरह बंद करने में 2 घंटे का समय लग गया। ठीक 9:35 बजे के करीब, यानी गैस बंद होने के सिर्फ दस मिनट बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के घर हिल गए, दीवारों से सामान गिर पड़ा और दूर तक धुआं और मलबा कई फीट तक ऊपर उड़ गया।

    पड़ोस में रहने वाली ब्रिटनी माल्दोनाडो ने बताया कि हम घर में बैठे थे, अचानक सब कुछ जोर से हिलने लगा, सामान गिरने लगा, लगा जैसे कोई बम फट गया या कोई गाड़ी सीधे हमारे लिविंग रूम में घुस आई हो। घायलों में से तीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, बाकी तीन को मामूली चोटें आईं। ये घायल मजदूर थे या स्थानीय निवासी, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

  • Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, इन्हें मिला Jalandhar का चार्ज, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, इन्हें मिला Jalandhar का चार्ज, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों में 7 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी का तबादला किया गया। जारी आदेशों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक विभाग लगाया गया है। वहीं फिरोजपुर और जालंधर के मंडल के आयुक्त का चार्ज संभालने वाले अरुण सेखड़ी से अब जालंधर का चार्ज लेकर फरीदकोट का चार्ज दिया गया है।

    मनजीत सिंह बराड़ स्थानीय निकाय विभाग के सचिव होंगे। रामवीर सिंह को उनके पुराने विभागों के साथ साथ अब जालंधर मंडल का चार्ज दिया गया है। इसी तरह मनवेश सिंह सिद्धू को उनके पुराने विभागों के साथ साथ उन्हें रोपड़ मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

    रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पूंजी प्रोत्साहन ब्यूरो के साथ साथ अतिरिक्त सचिव प्रवासी भारतीय मामले विभाग का चार्ज दिया गया है। सोनम को उनके पुराने विभाग के साथ साथ संयुक्त आयुक्त नगर निगम पटियाला का चार्ज दिया गया है। पीसीएस अफसर जगदीप सहगल को संयुक्त सचिव स्थानीय सरकार और अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब लघु उद्योग व निर्यात निगम लगाया गया है।

     

     

  • Jalandhar News: पुतले को लेकर गरमाया मामला, भाणा सिद्धू ने किया चैलेंज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुतले को लेकर गरमाया मामला, भाणा सिद्धू ने किया चैलेंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में कुछ दिन पहले पंजाब मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी मिन्हास और भाणा सिद्धू द्वारा पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद क्रिश्चन समुदाय ने 5 दिसंबर को डीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर लगातार विवाद गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में मूसेवाला की मां चरण कौर की ओर से क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को लीगल नोटिस भेजा है। वहीं भाणा सिद्धू में भी रोष पाया जा रहा है। भाणा सिद्धू ने कहा कि पुतले फूंकने से क्या हो गया। इस दौरान उन्होंने क्रिश्चन समुदाय से अपील की कि वह माताओं के पुतले ना फूंके, और कहा कि उसने अकुंर नरूला का तो पुतला नहीं फूंका था। भाणा ने कहा कि मेरे पुतले फूकंने से फिर क्या कर लिया। वहीं चैलेंज करते हुए भाणा सिद्धू ने कहा कि अगर हिम्मत है तो उसके सामने पुतला फूकंकर दिखाए। सिद्धू ने पुतला लेकर आए क्रिश्चन समुदाय को कहा कि तुम्हारी टांगों में इतनी जान नहीं है कि वह मेरे सामने आकर खड़े हो जाएं। सिद्धू ने कहा कि वह सभी को अपना भाईचारा मानता है और दोबारा कहा कि जो वह कर रहे है यह सही बातें नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले क्रिश्चन समुदाय भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला लेकर डीसी दफ्तर के बाहर पहुंच गए थे। जहां मूसेवाला की मां का पुतला लाकर रोष प्रदर्शन करने के मामले में आज गायक मूसेवाला की मां चरण कौर ने क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को लीगल नोटिस भेजा। जिसको लेकर चरण कौर ने अपने वकील गुरविंदर संधू के ज़रिए लीगल नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ ये सब किसी के इशारे पर किया गया। 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित माफ़ी मांगी जाए। माफीनामा को अखबार में पब्लिश किया जाए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला जाए और 10 लाख की राशि चरन कौर को दी जाए।
  • Jalandhar News: Australia में 5 Mercedes कारें चुराने का मामला, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Australia में 5 Mercedes कारें चुराने का मामला, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः ऑस्ट्रेलिया में जिस पंजाबी के घर से 4 करोड़ की गाड़ियां चोरी हुईं, वह जालंधर के शक्ति नगर के रहने वाले सौरभ अग्रवाल हैं। सौरभ पेशे से इमिग्रेशन एडवोकेट हैं। उनका परिवार 2004 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। उनका हाई सिक्योरिटी एरिया मेलबर्न के हेलेंसविले इलाके में घर है। जहां से चोरों ने 5 गाड़ियां चोरी कर लीं। इनमें 4 करोड़ जी-वैगन भी है।

    जालंधर में सौरभ अग्रवाल के रिटायर्ड एक्सईएन पिता अरूण अग्रवाल से बात की। उन्होंने कहा कि चोरी के बाद से बेटा-बहू सहमे हुए हैं। दोनों अपने घर को छोड़कर किसी अन्य के घर में रह रहे हैं। वह कुछ समय पहले ही आस्ट्रेलिया में उनके पास गए थे और वहां से लौटकर आए हैं।

    अरुण अग्रवाल ने कहा कि समुद्र के किनारे सौरभ का घर बहुत बड़ा है। चारों तरफ कैमरे और सिक्योरिटी अलार्म लगे हैं। चोरों को कैमरों और सिक्योरिटी अलार्म का पता था। 7 दिसंबर को 3 चोर रात 10 बजकर 3 मिनट पर घर की पिछली साइड से आए। उनके हाथ में बड़ा सा चाकू था। उन्होंने बैक साइड की खिड़की की जाली काटी और अंदर घुसे।

    उस रात घर में केयरटेकर, सौरभ का एक दोस्त, सौरभ का 6 साल का बेटा और छोटी बेटी थे। तीनों चोरों के हाथ में गन, चाकू और बेसबैट थे। घर में मौजूद किसी सदस्य से उनका सामना नहीं हुआ। वे न किसी कमरे में घुसे, न किसी को डराया। जैसे उन्हें पहले से पता हो कि चाबियां कहा रखी हैं। वे सीधे उस जगह पहुंचे और सभी कारों की चाबियां उठाकर गैराज की ओर बढ़ गए।

    गैराज में जाकर चाबी से कारें स्टार्ट कीं। सभी गाड़ियों को अलग-अलग दिशा की तरफ लेकर गए ताकि उनको पुलिस आसानी से ट्रेस न कर पाए। यहां तक कि घर में 14 साल से रह रहा पालतू कुत्ता भी नहीं भौंका। सौरभ के घर में कुछ दिन पहले ही एक पार्टी थी। उसमें काफी सारे लोग आए थे। उनको ये भी शक है कि हो सकता है, उनमें से किसी का काम हो।

    अरुण अग्रवाल ने बताया कि 4 कारें रिकवर हो गई हैं। हालांकि उनमें से 2 कारों को बुरी तरह से डैमेज कर दिया है। इसमें एक स्पोर्ट्स कार जी वैगन थी। ये बहुत महंगी कार है और बहुत कम लोगों के पास होती है। इसकी कीमत ही 4 करोड़ रुपए है। आस्ट्रेलिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते कारों को रिकवर कर लिया है। 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए। चाकू बरामद कर लिए। एक कार अभी तक नहीं मिली है।