Blog

  • Punjab: ठेका मुलाजिम की मौत के बाद बिजली कर्मियों का रोष पर्दशन, देखें वीडियो

    Punjab: ठेका मुलाजिम की मौत के बाद बिजली कर्मियों का रोष पर्दशन, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीते दिन लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में बिजली की मरम्मत करते समय खंभे से गिरने के कारण एक पीएसपीसीएल के ठेका कर्मचारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद ठेका कर्मचारियों ने फिरोजपुर रोड स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। 

    पावरकॉम ट्रांसको कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बलिहार सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की नीतियों के कारण उन पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है।  मृतक कर्मचारी बिना सेफ्टी बेल्ट पहने बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ने को मजबूर था, जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

    वहीं मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की पीएसपीसीएल अधिकारियों से बातचीत चल रही है ओर पीड़त परिवार को उचित मदद मिलनी चाहिए।

  • India से हार के बाद बोले Jos Buttler, ये बड़ी गलती पड़ी भारी

    India से हार के बाद बोले Jos Buttler, ये बड़ी गलती पड़ी भारी

    नई दिल्लीः विश्व कप में 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल में भारत के हाथों हारकर इंग्लैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी का लोहा खुद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी माना है। कहीं न कहीं इस मैच में जोस बटलर की एक गलती इंग्लैंड को भारी पड़ा, जिसके चलते टीम को विश्व कप से बाहर होना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, जो इस पिच पर काफी अच्छा स्कोर था। बारिश के बाद देखा गया था कि गेंद थोड़ा नीची और फसकर आ रही थी। हालांकि पहली पारी में फिर भी गेंद ठीकठाक बल्ले पर आ रही थी। इसके बाद दूसरी पारी में पिच थोड़ी स्लो लग रही थी जिसके चलते इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खेलने में थोड़ी दिक्कत भी हो रही थी। वहीं जोस बटलर ने माना कि उनसे बड़ी गलती हुई है।

    टॉस जीतकर अगर वह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते तो शायद स्थिति थोड़ी अलग हो सकती थी। दूसरी रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया था कि अगर वे टॉस जीत जाते तब भी बल्लेबाजी करने का ही फैसला करते। मैच के बाद बातचीत करते हुए जोस बटलर ने बताया कि टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और वे जीत के असली हकदार थे। हर परिस्थिति में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनका स्कोर भी काफी अच्छा था, जिसको बाद में भारत के स्पिनर्स ने और ज्यादा मुश्किल बना दिया था। बारिश के कारण थोड़ी स्थिति बदलने की उम्मीद भी थी लेकिन शायद बारिश के बाद भी कुछ नहीं बदला था।

  • Jalandhar: नहीं रूक रही स्नेचिंग की वारदाते, महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार 

    Jalandhar: नहीं रूक रही स्नेचिंग की वारदाते, महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार 

    जालंधर, ENS: महानगर में स्नेचिंग की वारदाते रूकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन महिलाओं से हो रही स्नेचिंग की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में मॉडल टाउन में बुजुर्ग महिला की कान से बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए थे। हादसे में महिला की कान से काफी खून बह रहा था। वहीं अब ताजा मामला भार्गव कैंप इलाके से सामने आया है। जहां भार्गव कैंप में स्थित चप्पली चौक के निकट एक्टिवा सवार महिला के कान से बाइक सवार स्नेचर बालियां झपट कर ले गए। घटना की शिकायत महिला ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में परमजीत कौर निवासी टैगोर नगर घास मंडी में बताया कि वह देवरानी को श्री गुरु रविदास चौक के निकट बस पर चढ़ने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी।  इसी दौरान उसकी देवरानी ने भार्गव कैंप मार्केट से कुछ सामान खरीदने की इच्छा जाहिर की तो उसने एक्टिवा चापली चौक की तरफ मोड़ ली। उसी दौरान पीछे आए बाइक सवार झपटमार उनके कान से सोने की बाली झपट ले गए। उसके शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए, जिसके बाद उसने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी और पुलिस मौके वारदात के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई।

  • Jalandhar: Vig Hospital की पार्किंग से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: Vig Hospital की पार्किंग से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    अस्पतालों की पार्किंग को लगातार निशाना बना रहे चोर 

    जालंधर, ENS: अस्पतालों की पार्किंग में बाइक चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ल रहे है। आए दिन चोर अस्पतालों की पार्किंग में वारदातों को अंजाम दे रहे है। हाल ही में Panacea Hospital की पार्किंग से बाइक लेकर चोर फरार हो गया था। वहीं अब Vig Hospital की पार्किंग से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कमलदीप सिंह ने बताया कि Vig Hospital में उसकी पत्नी दाखिल है।

    वह अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल गया हुआ था, जहां उसने अस्पताल की पार्किंग में स्पलेंडर बाइक पीबी 08 ईके 5628 खड़ी की हुई थी। इस दौरान वह अस्पताल में पत्नी से मिलकर एक घंटे बाद जब वापिस अस्पताल के बाहर आया तो देखा पार्किंग से उसकी बाइक गायब थी। इस दौरान अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वहां से चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 2 की पुलिस को दे दी है। 

  • बारिश से मौसम हुआ ठंडा, अब इन राज्यों में बरसेंगे बादल

    बारिश से मौसम हुआ ठंडा, अब इन राज्यों में बरसेंगे बादल

    नई दिल्लीः शुक्रवार को दिल्ली-NCR में सुबह झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इससे जलती-तपती गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल गई है। ठंडी हवाएं भी चल रही थीं। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते राजधानी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। लोगों को सड़कों पर निकलने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

    देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। मानसून के पहुंचते ही तापमान में गिरावट आ गई है। कई राज्यों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। हरियाणा में शुक्रवार को मानसून पहुंचने की संभावना है। दिल्ली की कई इलाकों में हुई बारिश के बाद हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

  • Highway पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

    Highway पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

    कर्नाटक: नेशनल हाईवे पर आज अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक टेम्पो ट्रैवलर ने खड़ी लॉरी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैवलर में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गया और मृतकों का खून ही खून बिखर गया। मरने वालों में 2 छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। 4 घायलों को लोगों ने किसी तरह पिचके हुए ट्रैवलर से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में हादसा तेज स्पीड और नींद की झपकी आने के कारण हुआ।

    घायलों ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी लॉरी में पीछे से टक्कर लगी है। इसका कारण नींद की झपकी लगने से बैलेंस बिगड़ना हो सकता है। हावेरी के SP अंशु कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। ब्यादगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास लॉरी खड़ी थी, जिसमें पीछे से आकर टेम्पो ट्रैवलर भिड़ गई। हादसे में मारे गए लोग शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुक के येमहट्टी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रैवलर में कुल 17 लोग सवार थे, जो बेलगावी जिले के सवादट्टी में येल्लम्मा मंदिर के दर्शन करने के बाद भद्रावती जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।

    मृतकों की पहचान 45 वर्षीय परशुराम, 40 वर्षीय भाग्य, 50 वर्षीय नागेश, 50 वर्षीय विशालाक्षी, 65 वर्षीय सुभद्रा बाई, 50 वर्षीय पुण्या, 57 वर्षीय मंजुला बाई, 23 वर्षीय चालक आदर्श, 24 वर्षीय मनसा, 40 वर्षीय रूपा, 50 वर्षीय मंजुला और 4-6 साल के 2 बच्चों के रूप में हुई। 18 वर्षीय अर्पिता (18) समेत 4 लोग घायल हैं। अर्पिता के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी लग रही थी। लोगों ने उसे आराम करने को कहा, लेकिन वह बोला कि नहीं लेट जो जाएगा। SP के अनुसार, मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।