Blog

  • पंजाबः कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सामान हुआ जलकर राख

    पंजाबः कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सामान हुआ जलकर राख

    लुधियानाः मौजपुरा बाजार स्थित सुभानी बिल्डिंग में संदीप टेक्सटाइल कपड़ा की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आज सुबह जब लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखा तो तुरंत दुकान के मालिक को सूचित किया। इसके साथ आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि दुकान की चारों मंजिलों को अपनी चपेट में लिया था, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस भी मौके पर है। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

    दुकान में आग लगने के कारण मार्केट के दुकानदारों में पावरकॉम के प्रति रोष है। आग बुझाने में देरी तारों के जंजाल के कारण हुई। इस कारण लाखों रुपए का माल राख हो गया। दुकानदारों ने कहा कि कई बार पावरकॉम के अधिकारियों से तारों के जंजाल हटाने के लिए कहा गया, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन तारों से भी स्पार्किंग होती रहती है। दुकान के मालिक हरीश मदान ने कहा कि आग शॉट सर्किट होने के कारण लगी है। मोहल्ले में बिजली की तारों के जंजाल है। उनका लाखों का नुकसान हो गया। समय रहते यदि पावरकॉम ने तारों का जंजाल बाजार से हटवाया होता तो आग पर दमकल कर्मचारी जल्दी काबू पा लेते।

  • पंजाबः इस मामले में DSP, रीडर मंदीप सहित 2 अन्य गिरफ्तार

    पंजाबः इस मामले में DSP, रीडर मंदीप सहित 2 अन्य गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले पंजाब पुलिस के डीएसपी अमरोज सिंह, उनके रीडर मंदीप और दो अन्य व्यक्ति मनीष गौतम और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से डीएसपी और रीडर को दो दिन के सीबीआई रिमांड और मनीष व प्रदीप को जेल भेज दिया गया। वर्ष 2021 में अंबाला निवासी व आईटी कंपनी मालिक मोहित शर्मा ने जीरकपुर के तत्कालीन डीएसपी अमरोज सिंह को शिकायत दी थी कि हरियाणा के जींद निवासी अनिल मोर और कैथल निवासी दिलबाग सिंह उसे ब्लैकमेल कर कंपनी में शेयर और पैसे मांग रहे हैं लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। वहीं, मोहित ने अनिल और दिलबाग न तो पैसे दिए और न ही कंपनी में शेयर।

    इस बीच, प्रदीप नामक शख्स ने शिकायत दी कि उसके मोहित की कंपनी में 15 लाख रुपये के शेयर हैं लेकिन वह उसे लौटा नहीं रहा। अनिल और दिलबाग को इस शिकायत के बारे में पता चल गया। उन्होंने पुलिस से मिलीभगत कर प्रदीप की शिकायत के आधार पर मोहित की कंपनी के बैंक खाते फ्रीज करवा दिए। वहीं, इसी शिकायत पर डीएसपी अमरोज सिंह के रीडर मंदीप ने मोहित को कॉलकर कहा कि उसके खिलाफ शिकायत आई है। इस बारे में डीएसपी ने बुलाया है। उसी दिन अनिल और दिलबाग ने मोहित को फोन कर कहा कि अगर वह इन सभी मामलों से छुटकारा चाहता है तो उसे इसके एवज में 50 लाख रुपये देने होंगे।

    मोहित ने आरोपियों को 12.5 लाख रुपये की रिश्वत दे दी और आगे के रुपये देने से इन्कार किया। इस पर दोनों आरोपी दबाव बनाने लगे। मोहित ने इस संबंध में चंडीगढ़ सीबीआई को शिकायत दे दी। उसकी शिकायत पर चंडीगढ़ सीबीआई ने जाल बिछाकर 7 मार्च 2021 को 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के लिए अनिल को बुलाया। उसके साथ दिलबाग भी आया था। सीबीआई ने उसी समय दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पूछताछ में पता चला कि इस मामले को रचने में अमरोज सिंह, उसके रीडर मंदीप और दो अन्य आरोपियों का हाथ था। उस दौरान सीबीआई के पास अमरोज सिंह व मंदीप के खिलाफ सबूत नहीं थे लेकिन जांच एजेंसी ने वॉयस रिकॉर्डिंग व अन्य सबूत फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। फॉरेंसिक जांच में इन दोनों के खिलाफ सबूत मिले और सीबीआई ने दोनों को दबोच लिया।

    अमरोज की पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई है। वह आर्मी और आयकर विभाग में अच्छे पदों पर रहा है। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाई गई सीएम हेल्पलाइन नंबर का को-आर्डिनेटर रहा है। इस समय वह मोहाली पुलिस के इंटेलिजेंस विंग में कार्यरत्त था। अमरोज की जहां भी तैनाती हुई मंदीप उसके साथ ही रहता था। जीरकपुर में डीएसपी रहने के दौरान मंदीप उसका रीडर था, उसके बाद मोहाली में डीएसपी पद पर तैनात रहते हुए भी मंदीप उसके साथ ही रहा। पंजाब पुलिस में अमरोज को काफी तेज माना जाता है, इसलिए आईटी से जुड़े कार्यों में भी उसका सबसे ज्यादा हाथ रहता था। यही कारण था कि अमरोज कई अधिकारियों का चहेता भी था। दूसरी ओर मोहाली का डीएसपी बनने के बाद अमरोज सिंह ने चंडीगढ़-खरड़ हाइवे पर रिश्वत ले रहे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया था।

  • आज का राशिफल, 30 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 30 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे और बिखरे व्यापार को संभालने में काफी समय लग जाएगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक थकान के कारण सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी बेवजह के तनाव को लेने से बचना होगा। आपकी कोई पिछली गलती आज लोगों के सामने आ सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकालने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि पहले अपने कामों को पूरा करने के लिए कुछ प्रयास किया था, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के सहयोग से घर परिवार में चल रही किसी समस्या को समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान हैं, तो उन्हें  कोई अच्छा काम मिल सकता है, लेकिन आप  अपने किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको  किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर मेहनत करनी होगी और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपके किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज आपको चुप रहना होगा, क्योंकि वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझता दिख रहा है। आपको  किसी आस-पड़ोस में होने वाले वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम  लेकर आएगा। आप अपने आत्म विश्वास से आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई सुझाव देगा, तो  आप उसकी बात का पूरा मान रखेंगे। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपको गलत राह दिखा सकता है।  आपके घर किसी परिजन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य उनकी आवभगत  करते नजर आएंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और कोई आपके धन को किसी गलत योजना में भी निवेश करा सकता है, इसलिए  आपको उनसे बचना होगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। भाई बहनों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा और ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी से बिना मांगे सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप नौकरी में प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को  अपने बिजनेस में कुछ नये उपकरणों को अपनाना होगा, तभी वह अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

    तुला राशिफल।  आज आप अत्यधिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी उस ऊर्जा को इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने काम में लगाएं और आप कार्यक्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको  कुछ अप्रिय लोगों से  दूरी बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके किसी मित्र के अचानक आने से  आपको हैरानी होगी, लेकिन माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी संपत्ति का सौदा लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह फाइनल हो सकता है और परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको माता-पिता के सौपे गए कामों को नजरअंदाज करने से बचना होगा और आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी भविष्य की कुछ योजनाओं पर बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएंगे, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने लेन-देन को  समय रहते निपटाना होगा। आपकी आज अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सेहत से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप किसी से डॉक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको आज माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो खर्चे आपकी समस्या का कारण बन सकते हैं और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको आज परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और उन्हे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं, जो लोग कुछ आवश्यक वस्तु की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें खर्चा देख ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको संतान से  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है, नहीं तो आप किसी गलत काम को कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, क्योंकि उनका चिड़चिड़ा स्वभाव  परिवार के सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़ा करवा सकता है। आज आपको जीवनसाथी से के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और आप किसी बात को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रही है, तो आज उसका समाधान भी हो जाएगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन अपने धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ योजनाओं को यदि वह गुप्त रखेंगे, तो वह भविष्य में  अच्छा लाभ कमा सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य को मांस मदिरा आदि की आदत लगी हुई है, तो उसे छुड़ाने की पूरे कोशिश करे, नहीं तो भविष्य में उन्हे कोई बीमारी  हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए  दिन उत्तम देने वाला है यदि वह किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे जीत अवश्य मिलेगी।

  • भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    डिवाइडर से टकराने के बाद कार जलकर हुई राख

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ऋषण पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। दरअसल क्रिकेटर दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

    माना जा रहा है कि कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है। रुड़की में ये हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक धुंध के चलते हादसा हुआ है और तेज रफ्तार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार ने तुरंत आग पकड़ ली। हादसे में पंत को बहुत चोट लगी है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पंत को कार से बाहर निकाला और फिर 108 पर फोन कर जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

  • PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    अहमदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.’

  • पंजाबः प्रवासी पंजाबी को मिलेगी राहत, कब्जे की ज़मीन को छुड़ाएगी सरकार

    पंजाबः प्रवासी पंजाबी को मिलेगी राहत, कब्जे की ज़मीन को छुड़ाएगी सरकार

    चंडीगढ़: गांव रोडे के यूके में बसने वाले प्रवासी पंजाबी परिवार को अब आशा बंध गई है कि उनकी अवैध कब्जे के अधीन ज़मीन को छुड़ाकर जल्द ही उनके सुपुर्द कर दी जाएगी। इस मामले में आज पंजाब के प्रवासी पंजाबी मामले विभाग के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव रोडे पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि इस मामले में पंजाब सरकार हर संभव कानूनी समाधान करेगी। इसके अलावा इस मामले में दोषी पाए जाने वाले हरेक अधिकारी और व्यक्ति के खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आज गांव रोडे में सम्बन्धित ज़मीन और मकान को मौके पर देखने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यूके में बसने वाले स्वर्गीय हरनाम सिंह और उनकी पत्नी जसपाल कौर की 17.5 एकड़ ज़मीन और पैतृक घर पर गांव के ही एक रसूखदार परिवार द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया हुआ है। यह कब्जा कराने में साल 2019 में तहसील बाघापुराना में तैनात रहे कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पीडि़त परिवार अपनी ज़मीन छुड़वाने के लिए पिछली सरकार के दौरान दर-दर भटकता रहा परन्तु उनका हाथ किसी ने नहीं थामा। अंत यूके निवासी हरनाम सिंह का निधन हो गया। अब उनके रिश्तेदार सुरजीत सिंह द्वारा यह लड़ाई लड़ी जा रही है। धालीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा इस मामले में कानूनी समाधान करके हर संभव कोशिश की जायेगी कि पीडि़त परिवार को अपनी ज़मीन और घर वापिस मिल जाएं।

    इसके अलावा इस मामले में शामिल हरेक अधिकारी के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्रवाई की जायेगी, भले ही उनमें से कुछ सेवामुक्त ही क्यों न हो गए हों। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर को हिदायत की कि पीडि़त परिवार को उनके घर का कब्ज़ा अगले दो दिनों में दिलाया जाए। धालीवाल ने समूह प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि कोई भी प्रवासी पंजाबी जो विदेश में है और उसका पंजाब से सम्बन्धित कोई भी मामला लंबित है तो यह ज़रूरी नहीं कि वह निजी तौर पर पंजाब आकर अपने मसले के समाधान के लिए फ़रियाद करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी गांवों में रहने वाले अपने सगे-संबंधियों के द्वारा अपना आवेदनपत्र हमारे सामने पेश कर सकते हैं और सरकार निर्धारित समय में उनके मसलों का निपटारा करेगी।  

    प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एनआरआईज़ के मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्टों की स्थापना जल्द से जल्द किये जाने की कोशिश की जायेगी, जिससे प्रवासी पंजाबियों के मामले कम से कम समय में निपटाए जा सकें, जिससे उनका समय और पैसा बच सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों के जि़ला स्तर पर मसलों की सुनवाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा नोडल अफ़सर नियुक्त किए जा रहे हैं, जो केवल एनआरआई पंजाबियों की शिकायतों आदि का समय पर उचित ढंग से निपटारा सुनिश्चित बनाएंगे।  

    उन्होंने कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रवासी पंजाबी परिवारों की ज़मीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की जगह चोरों का साथ दिया। अब इनको ‘आप’ सरकार की नुक्ताचीनी करने की बजाए पीड़ित लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानन्द, अतिरिक्त पुलिस प्रमुख पीके सिन्हा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सुभाष चंद्र, एसडीएम राम सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट मोगा के चेयरमैन दीपक अरोड़ा और अन्य उपस्थित थे।

  • पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, एक कैदी का कटा कान 

    पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, एक कैदी का कटा कान 

    बठिंडाः केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद कैदियों के दो गुट आज आपस में भिड़ गए। एक गुट के कैदियों ने दूसरे गुट के दो कैदियों में से एक का कान दांत से काट दिया। दूसरे कैदी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैरक में शोर होने पर जेल स्टाफ ने तुरंत कैदियों को अलग-अलग किया। फिर दोनों घायल कैदियों को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया गया। हमले में जिस कैदी का कान काटा गया, उसकी पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। उसके कान पर करीब आठ टांके लगे हैं। दूसरा घायल कैदी गुरजीत सिंह है। इलाज के बाद उसे दोबारा जेल ले जाया गया।

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल कैदियों के संबंध में संबंधित थाना पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। रोहित कुमार को भी इलाज के बाद वापस जेल ले जाया गया। कैदियों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ, इस संबंध में जेल स्टाफ उनसे पूछताछ कर रहा है।मामले में संबंधित थाना पुलिस डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। लेकिन केस दर्ज किए जाने संबंधी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी पंजाब की जेलों में कैदियों के बीच मारपीट होने के मामले सामने आते रहे हैं।

  • मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के जूस में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म, पैसे और शादी का दिया ऑफर

    मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के जूस में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म, पैसे और शादी का दिया ऑफर

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में श्रद्धा-अफताब का केस अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, इस बीच ग्रेटर नोएडा में भी मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती का के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली थाना पुलिस ने इंतजार नाम के युवक उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद मामले को दबाने के लिए आरोपी के पिता और भाई ने उसे पैसे भी ऑफर किए।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को उसके पिता और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस मामले में जिम मालिक और उसके पिता-भाई समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में रहने वाले इंतजार नाम का एक युवक एक जिम चलाता है। उसने पीड़ित लड़की को अपनी जिम में नौकरी भी दी थी।

    नशीला जूस पिलाकर किया दुष्कर्म

    जून महीने से इंतजार एक हिंदू युवती के संपर्क में था। उसने लड़की को अपना नाम सोनू बताया और अपने ही जिम में उसको मैनेजर की नौकरी पर रख लिया। मौका पाकर सोनू बने इंतजार ने लड़की को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में लड़की के साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि होश आने पर उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

    मामला दबाने के लिए लड़की को ऑफर किए पैसे

    पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता अब्बास और भाई सोहेल ने पीड़िता पर धर्म बदल कर इंतजार से शादी करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं पीड़िता को पैसों का भी लालच दिया गया। इस मामले पर नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि इंतजार ने उसको अपना असली नाम नहीं बताया था। उसने खुद को सोनू बताया था। नाम छिपाकर उसको अपने जिम में नौकरी दे दी। एक दिन मौका का फायदा उठाकर उसको नशीला जूस पिला दिया। उसके साथ इंतजार ने दुष्कर्म किया।

  • 31 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन: अभाविप 

    31 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन: अभाविप 

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश हित, समाज हित एवं छात्र हित में कार्य करती आई है। 1949 में कुछ अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा मिलकर इसकी नींव रखी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस वर्ष लगभग 45 लाख के सदस्यता कर देश का ही नहीं बल्कि WOSY जैसे प्रकल्पों के माध्यम से दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। हमारे देश ने अभी आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया इसी के साथ विद्यार्थी परिषद भी 75 वर्षो का होने जा रहा है एवं इन्ही 75 वर्षो की यात्रा का उत्सव 75 दिन 75 अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया।

    इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी सभी 18 संगठनात्मक जिलों में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती यानि राष्ट्रीय युवा दिवस से लेकर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती यानि राष्ट्रीय पराक्रम दिवस तक ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करेंगी। ऊना ज़िला सम्मेलन का आयोजन 31 जनवरी के दिन तय हुआ है। ज़िला सम्मेलन में विभिन्न सत्र होगे: उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी सत्र, शोभा यात्रा, समापन सत्र आदि। ज़िला सम्मेलन का मुख्य विषय स्वावलंबी भारत, स्वावलंवी हिमाचल पर अधारित रहेगा । ज़िला भर से आए छात्रों को प्रदेश व ज़िला में स्टार्टअप स्थपित करने वालों को मंच के माध्यम से मिलवाया जायेगा और उन्हे प्रेरित किया जायेगा। कैसा आपका विचार भी आय का स्त्रोत, लोगों की सुविधा व रोज़गार का जरिया बन सकता है।  प्रदर्शनी सत्र में ज़िला भर में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्यों,स्टार्टअप, लोकल ब्रांड्स आदि की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। ज़िला सम्मेलन में टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, स्थानीय हस्तकला, चित्रकला आदि पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें लोगो तक पहुंचाएंगे। हम कल्पना करते है कि जब भारी संख्या में छात्र भारी संख्या में युवा ज़िला सम्मेलन में पहुंचेगा तो उनमें किस तरह से “लोकल फॉर वोकल” का मज़बूत भाव आयेगा।

  • बस और ट्रक की टक्कर के बाद टनल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 37 घायल, देखें वीडियो

    बस और ट्रक की टक्कर के बाद टनल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 37 घायल, देखें वीडियो

    सियोलः साउथ कोरिया के ग्वाचियान शहर में भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे टनल से गुजर रही एक बस अचानक ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद धमाका हुआ, जिससे टनल में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 37 लोग घायल हो गए। नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक, घायलों में तीन की हालात गंभीर है। ट्रक में कौन-सा सामान था और बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

    लोग नहीं ले पा रहे थे सांस 

    घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा- हम टनल में लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। हमने 20 लोगों को रेस्क्यू किया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    अक्टूबर में 153 लोगों की हुई थी मौत

    29 अक्टूबर को सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई थी। इटावोन टाउन में हुए इस हादसे में 151 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में ज्यादातर 18-20 साल के युवा थे। 19 विदेशी नागरिक थे। इनमें 3 चीन के नागरिक थे। 2 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची।