चंडीगढ़ः एयरपोर्ट पर सासंद व अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के आरोप में CISF कांस्टेबल कुलविंदर का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि कुलविंदर कौर का तबादला बेंग्लूर में किया गया है। दरअसल, इस घटना के बाद कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब कुलविंदर कौर को बहाल कर दिया गया है और उसका तबादला कर दिया गया है।
Blog
-

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने के आरोप में CISF कांस्टेबल Kulwinder Kaur का हुआ तबादला, देखें वीडियो
-

Punjab: ऑयल मिल में आग से 50 क्विंटल कॉटन सीड और मशीनें जली, देखें वीडियो
फाजिल्काः फिरनी रोड पर बुधवार सुबह बिदानी ऑयल एंड जिनिंग इंड्रस्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मिल के अंदर पड़ा करीब 50 क्विंटल कॉटन सीड ऑयल और जिनींग मशीनें जलकर राख हो गई l इमारत काे भी काफी नुक्सान हुआ है। आग लगने की वजह मिल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिली तो मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी देते हुए बिदानी आयल एंड जिनिंग इंडस्ट्री के मालिक मोहन सरुप बिदानी ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे आग लगने की घटना सामने आई है l किसी व्यक्ति ने उनके घर आकर आग संबंधी सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी बुलाई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मिल के बाहर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे चिंगारी निकली है और आग लगी है। उनका कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कांशीराम ने बताया कि आग ज्यादा भयानक होने के चलते पता चला कि अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकल गया और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर मंगवानी पड़ी l जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
-

एक और पुल गिरा, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशाही, देखें वीडियो
पटना: मानसून की एंट्री के साथ बिहार एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। तेज बरसात के बीच बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सीवान जिले में आज फिर एक पुल टूट गया है। बिहार की गंडकी नदी पर बना पुल अचानक से नीचे गिर गया और देखते ही देखते पुल का मलबा नदी में बह गया। बता दें कि ये पुल बिहार के महारजगंज में स्थित था। देवरिया पंचायत के पास बहने वाली गंडकी नहर (गंडकी नदी) पर पुल बनाया गया था। हालांकि आज सुबह 5 बजे करीब पुल का एक पिलर गंडकी नदी में धंस गया।
इसके कारण आधा पुल गिरकर टूट गया और पुल का मलबा नदी में बहने लगा। इस पुल के टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो भारी बारिश के कारण गंडकी नदी अपने उफान पर है। ऐसे में तेज बहाव के चलते पुल का एक हिस्सा जमीन में धंस गया। देवरिया और भीखा बांध गांव की सीमा पर मौजूद ये पुल पहले से काफी जर्जर अवस्था में था। बीते 22 जून को ग्रामीणों ने पुल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की आवाज से प्रशासन की नींद खुली और पुल की मरम्मत शुरू की गई थी।पुल की मरम्मत अभी भी जारी थी। मगर इसी बीच पुल नदी में धंस गया। बता दें कि इससे पहले 22 जून को ही गंडकी नदी पर बना एक पुल पानी में बह गया था। बिहार के गरौली से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये विशाल पुल अचानक से टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि गंडकी नदी से आने वाली नहर की सफाई कराई गई थी। इस दौरान जेसीबी की मदद से नहर की मिट्टी काटकर किनारों को चौड़ा कर दिया गया। ऐसे में पानी के तेज बहाव से पुल जमीन में धंस गया। इस पुल के गिरने से एक दर्जन गांवों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने पुल की जर्जर हालत के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया था। मगर इसपर कोई कदम नहीं उठाया गया। 22 जून को धरना प्रदर्शन के बाद जब प्रशासन जागा तो पुल की ध्वस्त हो गया।
-

Jalandhar: BJP को झटका, सुभाष गोरिया AAP Party में हुए शामिल
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। वहीं पार्टी छोड़कर नेताओं का दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिल लगातार जारी है। आज सीएम मान ने 2 पूर्व पार्षदों सहित सीनियर नेता को कुछ देर पहले आप पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब भाजपा को झटका देते हुए सुभाष गोरिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुभाष गोरिया पिछले 31 वर्षों से समाज सेवा में अपनी भूमिका निभा रहे है और 2 बार जालंधर लोकसभा व 2 बार जालंधर वेस्ट हल्के से शिव सेना की टिकट से चुनाव भी लड़ चुके है और राष्ट्रीय हिन्दू हेल्पलाइन संगठन के भी वो चेयरमैन है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुभाष गोरिया को पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि सुभाष गोरिया जालंधर से मेंबर पार्लियामेंट रह चुके सुशील कुमार रिंकू के करीबी बताए जाते है। सुभाष गोरिया लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। जिनका प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी में स्वागत किया था। पहले सुभाष गोरिया आम आदमी पार्टी में ही थे लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। अब वापस से उनकी आप में घर वापसी मानी जा रही है।
सुभाष गोरिया के साथ लोग दिल से जुड़े हुए है और उन्ह लोगो को पार्टी से मतलब नही होता सिर्फ गोरिया से मतलब होता है जिसका फायदा अब जालंधर वेस्ट से आप के प्रत्याशी मोहिंदर भगत को होगा।सुभाष गोरिया का पार्टी में शामिल होने से मोहिंदर भगत कर वोट बैंक की अब बड़ौती होगी। वही बाल किशन बाली,डॉ तीर्थ राम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया।इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता गगन धालीवाल, नीतू कपूर, केएन भटी आदि भी मैजूद रहे।
-

कारों का शीशा तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पंचकूला पुलिस ने चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस ने करीब दो महीनों में पांचवीं चोरी की वारदात को सुलझाया है। सेक्टर-10 के चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ियों की शीशे तोड़कर सामान चुराते थे। आरोपियों की पहचान खुशहालदेर निवासी भैंसा तिब्बा पंचकूला और नितिन जिंदल निवासी सेक्टर-19 पंचकूला के रूप में हुई है। दोनों को अंबाला जेल ज्यूडिशियल भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि चोरों के पास से दो लैपटॉप, 6 पर्स, चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र और चार्जर बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। खुशहालदेर लैपटॉप चोरी करने के बाद नितिन जिंदल को भेज देता था। क्योंकि नितिन जिंदल सेक्टर 16 पंचकूला में कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर की दुकान चलाता है।पहला केसः शिकायतकर्ता अमन निवासी सेक्टर-26 ने बताया कि 1 जून को उसने कार सेक्टर-5 की यवनिका पार्क की खड़ी की थी। वह अपने दोस्त के साथ उसकी कार में डिनर करने चंडीगढ़ चले गए थे। रात करीब 1 बजे वह वापस पहुंचे तो देखा कि उनकी कर का शीशा टूटा हुआ था और कार से उनका लैपटॉप चोरी हो चुका था।
दूसरा केसः बलटाना निवासी रेनू ने बताया कि 15 जून को वह अपने दामाद के साथ कार में बेटी, भांजे और भांजियों के साथ सेक्टर 5 की यवनिका पार्क में आई थी। दामाद ने पार्क की पार्किंग में कार खड़ी की थी। करीब 1:30 बजे पार्क से बाहर आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर से बेटी का पर्स गायब था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 2000 रुपए थे।
तीसरा केसः जीरकपुर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह 29 जून की रात को सेक्टर-5 के होटल में खाना खाने गए थे। रात को करीब 12 बजे बाहर आए तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा था और अंदर से बैग चोरी हो चुका था। बैग में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे सब गायब थे। जिसके बाद पुलिस को उन्होंने सूचना दी थी।
-

Jalandhar: भ्रष्टाचार को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live
जालंधर, ENS: भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को लेकर विचारिक विपक्ष के साथ मतभेद हो सकते है, लेकिन पर्सनल मतभेद उनका कोई नहीं है। वहीं 2 दिन पहले शीतल अंगुराल द्वारा सीएम मान सहित विधायक पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी परिवार पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन जब घर की इज्जत राजनैतिक में हिस्सा डाल लें, तो इस मामले को लेकर जांच की जानी चाहिुए।
उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप लगाते हुए शीतल ने एक चीज साबित कर दी है कि जो कांग्रेस के विधायक और नेता नहीं कर सके। भाजपा प्रधान ने कहा कि सीएम मान ने विधानसभा में कांग्रेस नेताओं को कहा था कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर बात करें। वहीं इस बात को लेकर अब शीतल अंगुराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मान को लेकर कहा है कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर इस मुद्दे पर बात करें। वहीं भाजपा प्रधान ने नशे के मुद्दे पर कहा कि पिछले 14 दिनों में 14 मौतें नशे के कारण हो गई। इस दौरान मोहिंदर भगत के टविट किया था जिस पर लिखा था कि बच्चे-बच्चे को पता है कि नशा कौन बेचता है।
इस पर पलटवार करते हुए जाखड़ ने कहा कि भगत सहित कई नेताओं को नशे के बारे में पता है, लेकिन सीएम मान को इस बारे में नहीं पता। जाखड़ ने कहा कि सीएम मान 25 हजार बच्चों को लेकर गोल्डन टेंपल में सौंगध उठाने के लिए गए लेकिन नशे का मसला हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गांवों में ठिकरी पहरे लगाए गए लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। अब आप नेता ने टविट के जरिए बता दिया है कि नशे का बच्चे-बच्चे को पता है। जाखड़ ने कहा कि सीएम मान ने अपनी जिम्मेदारी से हथियार गिरा दिए है, जोकि किसी नेता को शोभा नहीं देते। वहीं उन्होंने परिवार पर शीतल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर जाखड़ ने कहा कि वह इस पर स्पष्टीकरण करें और खुद ही इस मामले में जांच करवाकर मीडिया के सामने जनतक करें।
वहीं जाखड़ ने लारेंस के मामले में को लेकर कहा कि संदीप नंगल अंबिया के कत्ल मामले में शूटरों को दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं उन्होंने कहा कि विक्की मिड्डूखेड़ा मामले में भी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक मूसेवाला के पिता पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे है। अभी तक पंजाब सरकार द्वारा कोई इंसाफ नहीं दिया गया। वहीं अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उनके साथ कई सासंद ओर भी जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली। वहीं जेल में बंद रिहा करने के मामले में जाखड़ ने कहा कि ऐसे में फिर लारेंस को भी रिहा कर देना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि जो लोग गंभीर केसों में जेल में बैठे है, उनकी जांच चल रही है।
-

Punjab: पत्नी को मनाने के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, केस दर्ज
6 माह पहले हुई थी शादी
पटियालाः समाना के गांव कुलारां में युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाते हुए जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक रूठी पत्नी को बहनों के साथ मनाने के लिए ससुराल गया था। जहां व्यक्ति ने ससुरालियों की बेइज्जती से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर समाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कौर व जगतार सिंह निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। जोरा सिंह निवासी गांव कुलारां जिला पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके बेटे कुलवंत सिंह की शादी दिसंबर 2023 में बठिंडा का रहने वाली प्रदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही प्रदीप कौर अपने पति को छोटी-छोटी बातों पर तंग-परेशान व मारपीट करने लगी। चार महीने पहले प्रदीप कौर रूठ कर अपने मायके चली गई। उनका बेटा पत्नी को मनाकर वापस घर ले आया था। कुछ दिनों के बाद प्रदीप कौर फिर से किसी बात को लेकर रूठ गई और मायके चली गई। कुलवंत सिंह अपनी बहनों के साथ बठिंडा में अपने ससुराल गया। वहां अपनी पत्नी प्रदीप कौर को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रदीप कौर व उसके पिता ने कुलवंत सिंह व उसकी दोनों बहनों को काफी बेइज्जत किया। इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। इसी कारण कुलवंत सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। -

Punjab: बारिश में छप्पड़ ओवरफ्लो, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो
लोग बोले- जल्द छप्पड़ की सफाई नहीं की तो बीडीओ दफ्तर का करेंगे घेराव
अमृतसरः मजीठा हलके के अंतर्गत गांव फत्तू भीले के छप्पड़ की निकासी न होने से तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार ने समय रहते छप्पड़ की सफाई नहीं करवाई। जिससे पहली बारिश में ही छप्पड़ ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी घरों में घुस रहा है। वहीं लोगों में बीमारी फैलना का भी डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मानसून का सीजन अब सिर पर है। काफी समय से इस छप्पड़ की सफाई नहीं करवाई गई। सफाई संबंधी बीडीओ साब को मौके का मुआयना करने की मांग की थी, लेकिन एक बार भी अधिकारी ने दौरा नहीं किया। जिससे आज ऐसे हालात पैदा हो रहे है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही इस तालाब की सफाई नहीं की तो आने वाले समय में मजीठे के बीडीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार होगी। -

Punjab: घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
होशियारपुरः दसूहा की अर्जन कॉलोनी के एक घर में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संचित बांसल के रूप में हुई है। मृत का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों द्वारा युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में अर्जन कालोनी निवासी युवक की मां तृप्ता बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पति और अपने बेटे सचित सिंह उर्फ सांचू के साथ व्यास डेरे गए हुए थे।
सांचू व्यास डेरे में कुछ दिन रहने के बाद अकेला घर वापस आ गया। हम उसे कुछ दिनों तक फोन करते रहे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि सांचू डिप्रेशन में था। पड़ोसियों ने उसे और उसके पति को फोन किया और बताया कि आपके घर से बहुत दुर्गंध आ रही है। जब वह घर वापस लौटे तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटे का शव बेड़ पर पड़ा हुआ था। शव से दुर्गंध आ रही थी। मौत का कारण डिप्रेशन की बहुत अधिक गोलियां लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab: सेना की वर्दी पहनकर इलाके में घूमते दिखे 3 सदिंग्ध
पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में पिछले एक सप्ताह से तीन संदिग्ध लोग सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों संदिग्धों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वायरल फोटो 29 और 30 जून की बताई जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर तीनों संदिग्धों को देखा गया। तीनों सेना की वर्दी में घूम रहे हैं। तीनो संदिग्ध नंगलपूर इलाके में देखे गए थे।
किसी ने तीन संदिग्धों की तस्वीरें ले लीं और पुलिस को सतर्क कर दिया। फोटो वायरल होते ही नंगलभूर थाना पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए नंगलभूर अड्डे में लगे सीसीटीवी की स्कैनिंग भी शुरू कर दी है। पुलिस और सेना पिछले 8 दिनों से उनकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। तीनों संदिग्ध पुलिस और सेना से बच रहे हैं। इससे पहले रविवार रात संदिग्धों को गुरदासपुर के दीनानगर में देखा गया था। दीनानगर पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इससे पहले, दो संदिग्ध सीमा क्षेत्र के कोट भट्टियां गांव में एक फार्म हाउस में घुस गए थे, जहां खाना खाने के बाद वे भाग गए। तीन दिन बाद किड़ी गंडयाल गांव में लोगों ने फिर संदिग्धों को देखा। नंगलभूर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अड्डा नंगलभूर में तीन संदिग्ध लोग देखे गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, संदिग्धों की तस्वीरें सेना के साथ भी साझा की जाएंगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध असली हैं या सेना के जवान थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगो से अपील की घबराने की जरूरत नहीं है।