Blog

  • पंजाबः काली गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर बाजार में हूटर मारना युवक को पड़ा मंहगा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां काली गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर युवक बाजार में घूमकर हूटर बजा रहा था। जिसकी शिकायत लोगों द्वारा पुलिस को की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी रणधीर कुमार ने बताया कि मालवा रोड़ फिरोजपुर में युवक स्कॉर्पियों गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर हूटर बजा रहा था। जिसे उनकी टीम द्वारा रोककर गाड़ी के कागज चैक किए गए।

    चैकिंग दौरान गाड़ी चालक के पास ना तो लाइसेंस था और ना ही गाड़ी की आरसी मौजूद थी। जिस पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को इपाउंड कर किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी रणधीर ने लोगों से अपील की है कि वह गाड़ियों पर रेड लाइट, काले शीशे या हूटर ना लगाए और ट्रैफिक नियमों की पालना करें। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर अपील के बावजूद शरारती अनंसर हुल्लड़बाजी करने नहीं रुकते तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਲੈਰੀਕਲ ਸਟਾਫ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੀਤਾ ਮਟਕਾ ਤੋੜ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕਲੈਰੀਕਲ ਸਟਾਫ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਟਾਲਾ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਗਾਂਧੀ ਚੌਂਕ ਤਕ ਕੱਢਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਤੇ ਕੀਤਾ ਮਟਕਾ ਤੋੜ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਜੇ ਤਕ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਡੀ ਏ ਦੀ ਕਿਸਤ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ, ਪਰ ਅਜੇ ਤਕ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ।

    ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ 42 ਫੀਸਦੀ ਡੀਏ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਾਨੂੰ 34 ਫੀਸਦੀ ਡੀਏ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਜਿਹੜੇ ਕੱਚੇ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਪਿਛਲੇ 15 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਿਆ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹੀ ਅਸੀਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਅਗਰ ਅੱਜ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • साउथ अफ्रीका में पूरी टीम इंडिया का होगा डेब्यू

    नई दिल्ली : भारत की युवा T20 टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाली है। लेकिन इस सीरीज के लिए भारतीय सेलेक्टर्स ने एक ऐसी टीम चुनी है जो एक साथ साउथ अफ्रीका में डेब्यू करने जा रही है।  अफ्रीका में पूरी टीम इंडिया का होगा डेब्यू भारतीय सेलेक्टर्स ने 30 दिसंबर को टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है। वहीं, रवींद्र जडेजा को टीम का उपकप्तान बनाया गया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। वहीं, इनके नेतृत्व में खेलने वाली पूरी टीम साउथ अफ्रीका की कंडिशन से अनजान है, क्योंकि स्क्वॉड में एक भी ऐसा खिलाड़ी शामिल नहीं है जिसने इससे पहले कभी भी साउथ अफ्रीका में टी20 मैच खेला है। 

    साउथ अफ्रीका में भारत का प्रदर्शन

    टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में अभी तक 7 मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 5 मैच जीते हैं और 2 मैच अफ्रीकी टीम के नाम रहे हैं। टीम इंडिया ने साल 2018 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में सीरीज खेली थी। तब टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी थी। वहीं, दोनों टीमों के बीच अभी तक 24 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 13 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। 

    T20 सीरीज के लिए भारत की टीम

      यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

  • सुबह-सुबह स्कूल के पास विस्फोट होने से बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को स्कूल के पास एक IED विस्फोट में होने के मामले में 3 बच्चों सहित कम से कम 4 लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि विस्फोट प्रांतीय राजधानी पेशावर में एक स्कूल के पास सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर हुआ। ब्लास्ट के लिए सड़क किनारे ‘सीमेंट ब्लॉक’ में रखे गए कम से कम 4 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। डॉन अखबार ने वारसाक के पुलिस अधीक्षक अरशद खान के हवाले से कहा कि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सात से 10 साल की उम्र के घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    रिपोर्ट में पेशावर लेडी रीडिंग अस्पताल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दो बच्चों की हालत गंभीर है। खान ने बताया कि ‘पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। उनके हवाले से कहा गया कि विस्फोट में जबरन वसूली के तत्व पर भी विचार किया जा रहा है। यह कहना जल्दबाजी होगी कि निशाना कौन था।’ हाल ही में, पाकिस्तान विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित आतंकवादी गतिविधियों की लहर से प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) थिंक टैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत नवंबर में आतंकवादी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित था, जिसमें 54 मौतों और 81 चोटों के साथ 51 हमले दर्ज किए गए।

  • CID फेम दिनेश फडनीस का निधन

    मुंबई : टीवी के हिट शो CID में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर फेमस होने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का कल रात 4 दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। दिनेश फडनीस अपने पीछे पत्नी और उनके 2 बच्चें है जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। दिनेश के निधन से इस वक्त पूरे इंडस्ट्री में गम का माहौल है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

    वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था और बताया कि उनका लिवर डैमेज था। वहीं हाल ही में दिनेश के निधन की खबर भी उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने फेमस होने वाले एक्टर बताया कि- ‘हां, ये सच है कि वह अब नहीं रहे। उन्होंने लगभग 12:08 बजे आखिरी सांस ली। मैं अभी उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार आज होगा। सीआईडी के लगभग सभी लोग अभी यहां मौजूद हैं।’

  • पंजाबः विदेश जाने की फिराक में आतंकी रोडे का साथी एयरपोर्ट से गिरफ्तार 

    अमृतसरः भारत के मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की आज ही मौत होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा हैकि आतंकी रोडे पिछले काफी समय से पाकिस्तान में रह रहा था और 2 दिसंबर को उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं अब आतंकी लखबीर सिंह रोडे के साथी को पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। परमजीत सिंह डाडी विदेश भागने की फिराक में था। फिलहाल खुफिया एजेंसियों ने परमजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह डाडी मंगलवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था। वह अमृतसर से इंग्लैंड की फ्लाइट पकड़ना चाहता था, लेकिन एयरपोर्ट पर उसके खिलाफ जारी रेड कॉर्नर के चलते उसे हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। अभी कोई भी सीनियर अधिकारी इस बारे में अतिरिक्त जानकारी सांझा नहीं कर रहा है।

  • पंजाबः शिक्षा अधिकारी समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरकारी स्कूलों के लिए आई 1 करोड़ 51 लाख रुपए की ग्रांट में हेराफेरी के मामले में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने गुरुहरसहाए के ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में लेखा विभाग का एक क्लर्क अपने रिश्तेदारों के खाते में धनराशि डालता था। पुलिस के मुताबिक पंजाब सरकार ने गुरुहरसहाए ब्लाक के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपए की ग्रांट भेजी थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से लेखा विभाग के मुलाजिमों ने स्कूलों में ग्रांट न भेज कर अपने रिश्तेदारों के खाते में धनराशि डाल देते थे।

    स्कूलों में ग्रांट बांटी नहीं और इस तरह करके एक करोड़ 51 लाख रुपए का गबन किया है। इस मामले की पहले शिक्षा विभाग ने विभागीय कार्रवाई की, उसके बाद मामला पुलिस को सौंप दिया। जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार की शिकायत पर थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने गुरुहरसहाए ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी गुरमीत सिंह, लेखा विभाग का क्लर्क चरणजीत सिंह, महिंदर सिंह, राकेश कुमार वासी कोटली रोड मुक्तसर समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : उत्तराखंड में सड़क हादसे बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे है। पिछले एक से डेढ़ महीने में उत्तराखंड के नैनीताल में कई बड़े हादसे हो चुके हैं जिनमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है  नोएडा से नैनीताल घूमने आए एचसीएल कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक हादसा हुआ है। इनका टेंपो ट्रैवलर नैनीताल से कालाढूंगी आते वक्त पलट गया। जिसमें 2 लड़कियों की मौत हो गई है 2 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।

    जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी कुछ लोगों के मामूली चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है टेंपो ट्रैवलर में ड्राइवर सहित कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से 2 की मौत मौके पर ही हो गई इस हादसे को लेकर एसपी ट्रैफिक नैनीताल जगदीश चंद्र ने बताया कि ड्राइवर ने पूछताछ में बताया है कि टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल हो गए थे जिस कारण यह हादसा हुआ है गनीमत रही कि गाड़ी खाई में ज्यादा नीचे नहीं गई, वरना कोई बड़ी घटना घट सकती थी हादसे में 2 लड़कियों की मौ’त हुई है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है

  • जालंधर के बाद अब इस इलाके में गौ रक्षा दल ने 2 तस्कर पकड़े

    फिरोजपुरः गौ तस्करी के मामलेे लगातार बढ़ रहे है। दो दिन पहले ही जालंधर पठानकोट चौक पर गौ मांस से भरा हुआ ट्रक हिंदू संगठनों ने पकड़ा था। जो कि पानीपत से श्रीनगर जा रहा था। अभी यह मामला थमा नहीं था कि अब फिरोजपुर से गौ तस्करी का मामला सामने आया है। फिरोजपुर में बूचड़खानें में लेकर जा रहे गोवंशों को गऊ रक्षा दल के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में जिले से गौ रक्षा दल की यह दूसरी बरामदगी है। आरोपियों को पुलिस का सौंप दिया गया है। छोटा हाथी में गोवंशों को छुपा कर ले जा रहे थे। आरोपियों के वाहन से दो गोवंश भी बरामद हुए है। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    थाना कुलगढ़ी पुलिस को दिए गए बयान में गऊ रक्षा दल के महासचिव महंत गरीब दास संचालक अपना घर वृद्ध आश्रम कोटकपूरा ने बताया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लक्खा व करन मसीह निवासी जिला तरनतारण बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर बूचड़खाने ले जाते है। आज भी ऐसी पक्की सूचना मिली थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई। सूचना के आधार उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। जो कि छोटा हाथी में गोवंशों को छुपा कर ले जा रहे थे। आरोपियों के वाहन से दो गोवंश भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी बरामदगी जिले से उनकी टीम ने की है।

    इसके पहले फाज्लिका से पठानकोट किन्नू के कैरेटों की आड़ में ट्रक के अंदर छुपा कर ले जाए जा रहे 12 गोवंशों को बरामद कर फिरोजपुर कैंट पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः थाने के सामने मोबाइल हाउस के मालिक पर युवक ने चाकुओं से किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां थाने के सामने युवक द्वारा मोबाइल हाउस के मालिक पर चाकुओं से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने कहा कि उसकी थाने के सामने अरोड़ा मोबाइल हाउस के नाम से दुकान है। बीते दिन उसके पास एक महिला पैसे ट्रांसफर करवाने के लिए आई थी। पीड़ित का कहना है कि सर्वर में आ रही प्रॉब्लम के चलते पैसे ट्रांसफर नहीं हो सके। जिसके बाद उक्त महिला का उसे पैसे ट्रांसफर करने को लेकर 2 बार फोन आया, लेकिन सर्वर की प्रॉब्लम के कारण उसने महिला को बता दिया था कि सर्वर जैसे ही ठीक होगा पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

    इस बात के कुछ देर बाद एक युवक उसकी दुकान पर आ गया और गाली गालौच करता हुए पैसे मांगने लगा। दुकानदार का कहना है कि मैंने उसे कहा कि मैं तुम्हे नहीं जानता इसलिए मैं तुम्हे पैसे नहीं दे सकता। पीड़ित का आरोप है कि इस बात को लेकर गुस्साए युवक ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पीड़ित को दोनों हाथों पर 12 से 13 टांके लगे है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने पुलिस पर उक्त युवक के खिलाफ हल्की धाराएं लगाकर मामला दर्ज करने के आरोप लगाए है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जमानती धाराएं लगाई है। ऐसे में पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक दोबारा आकर उस पर हमला कर सकता है। पीड़ित ने गुहार लगाते हुए कहा कि जब उक्त युवक उसे जान से मार देंगा, क्या उसके बाद पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार करेंगी। पीड़ित का कहना है कि अगर वह हाथ आगे ना करता तो उक्त युवक उसकी गर्दन पर चाकुओं से हमला कर उसे जान से मार सकता था। पीड़ित ने कहा कि उसके मामले की जांच एएसआई सुखविंदर सिंह कर रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि वह पहले वह मकसूदा थाने में शिकायत देने के लिए गया था, लेकिन मकसूदा थाने की पुलिस ने यह कहते हुए मामला दर्ज नहीं किया कि एरिया उनके हलके में नहीं आता है।