Blog

  • बुलेट और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत दो घायल

    बुलेट और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव बड़ूही में बुलेट और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट चालक रणजीत सिंह निवासी अम्ब की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए है। 

    प्राप्त जानकारी अनुसार, ऊना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने ऊना से बड़ूही की तरफ जा रहे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटी सवार राज कुमार नीचे गिरकर घायल हो गया। दूसरी ओर बुलेट चालक और उसके पीछे बैठा आशिम खान बाइक समेत घिसटते हुए सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरे। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया यहाँ पर रंजीत सिंह की मौत हो गई।

    एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि बुलेट और स्कूटी के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है व शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

  • कुटलैहड़ में विकास कार्य किया होता तो आज मंत्रीजी हताशा न होते: भुट्टो

    कुटलैहड़ में विकास कार्य किया होता तो आज मंत्रीजी हताशा न होते: भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जनसभा व नुक्कड़ सभा में महिलाओं व युवाओं का जोश से पता चलता है कि इस बार कुटलैहड़ में कांग्रेस की लहर है। अपने संबोधन में एक नुक्कड़ सभा में भुट्टो ने कहा कि अगर मंत्री जी ने विकास कार्य करवाए होते तो आज इतने हताश नहीं होते।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कुटलैहड़ ऐसा क्षेत्र है यहां डैम होने के बावजूद कई पंचायतों में पीने को पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंवर हर बार चुनावों के समय पानी की समस्या हल करने की बात कहते है, लेकिन अभी भी कई गांवों में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले 20 वर्ष के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए। अगर कोई फरियादी उन के पास जाता है, तो सिर्फ उसे आश्वासन ही मिलता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में ट्रैक्टर की सबसिडी को लेकर महा घोटाला हुआ है। क्षेत्र के युवाओं के लिए न तो कोई खेल मैदान ला पाए और न ही कोई उद्योग।

    युवाओं को उनकी डिग्रीयों के हिसाब से बकरी, गाय व सुअर बांटे गए। गाय बकरी बांटने में भी घोटाला किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लूट खसूट करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। भुट्टो ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं हम बड़ी ईमानदारी से काम करेंगे, जो 20 साल में नहीं किया वो एक वर्ष में करके दिखाएंगे। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में बताई गई 10 ग्रटीयों की बात करते हुए महिलाओं के लिए 15 सो रुपए प्रतिमाह, 300 यूनिट बिजली फ्री और किसानों के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया तथा कांग्रेस का सहयोग करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार आते ही न केवल पानी की समस्या का हल किया जाएगा, बल्कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा प्रदेश में लोगों को तमाम जरूरी साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी प्रचार में हमें जनता का खूब प्यार व समर्थन मिल रहा है।इन नुक्कड़ सभाओं में वह जनता से समर्थन की अपील भी कर रहे हैं।भुट्टो ने कहा कि ऐसे राज को खत्म करने का समय आ गया है। इसलिए क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील की गई। इन नुक्कड़ सभाओं में प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देशराज गौतम, देसराज मोदगिल, सुमित शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल से दौलत राम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • एयरपोर्ट पर 3 भारतीय यात्री गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की विदेशी करंसी की बरामद, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट पर 3 भारतीय यात्री गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की विदेशी करंसी की बरामद, देखें वीडियो

    मुंबईः एयरपोर्ट कस्टम्स ने दुबई की यात्रा कर रहे तीन भारतीय यात्रियों से 4,97,000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा जब्त की, जो लगभग 4.1 करोड़ रुपये के बराबर है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह तीनों नागरिक बरामद किये गए डॉलर साड़ियों, जूतों और एक बैग में छिपाकर लाए थे। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर कस्टम विभाग की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार को निगरानी कर रही थी।

    एयरपोर्ट पर एक ही परिवार के तीन लोग संदिग्ध में दिखे, इसके बाद तीनों के सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान इनके बैग की तलाशी लेने पर अमेरिकन डॉलर मिले। इसके बाद तीनों की गहन तलाशी के दौरान साड़ियों, जूते और बैग में छिपाकर लाए गए कुल 4.1 करोड़ रुपये मूल्य के 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • जालंधरः रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग, धुंआ फैलने से मचा हड़कंप

    जालंधरः रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग, धुंआ फैलने से मचा हड़कंप

    सूचना मिलते ही अधिकारियों ने रुकवाई ट्रेने

    जालंधर/वरुणः खेतों में आग लगाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नकोदर के गांव बीर में आज खेतों में पराली को लगाई आग वहां से गुजरते रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। शुक्र यह है कि उस वक्त कोई ट्रेन इस रूट पर नहीं थी। अन्यथा यह आग किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी। रेलवे के कर्मचारियों को जैसे ही रेलवे ट्रैक के पास आग लगी होने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से रेलवे के अपने अधिकारियों को सूचित किया।

    रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से इस रूट पर चलनी वाली गाड़ियों को आग बुझने तक ब्रेक लगाई। इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों और किसान जिन्होंने खेतों में आग लगा रखी थी उन्हीं की मदद से आग को बुझाया। नकोदर के गांव बीर में आग बिल्कुल ट्रैक के साथ-साथ काफी दूरी तक फैली हुई थी। खेतों में लगी आग और ट्रैंक के आसपास सूखी घास को लगी आग से काफी धुआं भी फैला हुआ था।

    धुआं इतना गहरा था कि आगे कुछ भी दिखाई नहीं रहा था। रेलवे के कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें समय पर खेतों से निकली आग के ट्रैंक तक पहुंच जाने की जानकारी मिल गई। यदि जानकारी के अभाव में कोई ट्रेन इस ट्रैक पर आ जाती को बड़ा हादसा हो सकता था। बहरहाल इस खेतों की आगजनी से प्रभावित हुए रेलवे को लेकर प्रशासन के संज्ञान में भी मामला आ गया है। प्रशासन ने जिन किसानों ने रेलवे ट्रैक के पास खेतों को आग लगाई थी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जुट गया है। अधिकारियों ने कहा कि दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन

    आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। छात्रों को परिसर में इकट्ठा किया गया और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर औपचारिक परिचय के बाद एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया l 

    शपथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार  शपथ ग्रहण के बाद परिसर के बाहर 1 किमी की दूरी की दौड़ का आयोजन किया गया l जिसमें सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़  कॉलेज के मेन गेट से शुरू होकर भरवांई  तक पहुंची और फिर कैंपस में खत्म हुई। दौड़ के दौरान अधिकांश छात्रों ने अपनी सेल्फी क्लिक की और कार्यक्रम का आनंद लिया। छात्र और शिक्षक भी शामिल हुए और आम लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन सुचारु रूप से किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो ऋतु जसवाल , डॉ रेखा गुप्ता ,विनोद डॉ ज्योति शर्मा, डॉ रिचा शर्मा प्रो नीलम कुमारी व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
  • अनुराग ठाकुर ने सम्भाली भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार की कमान

    अनुराग ठाकुर ने सम्भाली भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार की कमान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार की कमान वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद संभाली। बाद दोपहर उना पहुंचे अनुराग ठाकुर ने करीब 8 जनसभाओं को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में प्रचार किया। अनुराग ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के भटोली, सनोली चढ़तगढ़, झुड़ोवाल, जनकौर, रामपुर, मलाहत और जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे। जनसभाओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए सतपाल सिंह सत्ती की जमकर तारीफ की।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यदि चुनाव हार जाता है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने देता। इस विधानसभा क्षेत्र में भी जनता पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच सालों में कांग्रेस का ये चेहरा देख चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस के विधायक ने पूरे 5 साल विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का ही काम किया। ना तो वह कांग्रेस सरकार के समय विकास के नाम पर एक ईंट लगवा पाए और ना ही विधायक रहते हुए वह विधानसभा क्षेत्र में कोई काम करवा पाए। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती ने पिछले 5 साल में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य पूर्ण करते हुए जनता को समर्पित किए हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा केवल मात्र विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।
  • कंटेनर मार्च के दौरान चली गोलियां, गोली लगने से पूर्व PM घायल, देखें वीडियो

    कंटेनर मार्च के दौरान चली गोलियां, गोली लगने से पूर्व PM घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इस फायरिंग में इमरान खान घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया है।

    बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम के पैर में गोली लगी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को मौके से पकड़ लिया है। हमलावरों ने बकायदा इमारान खान को टारगेट करते हुए गोली मारी है। इस गोलीबारी में चार से पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। गोलीबारी की आवाज से पैदल मार्च में भगदड़ मच गई। लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे। घायलों में फैसल जावेद खान भी घायल हुए हैं।

  • इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने सीटीईटी (दिसंबर 2022) उत्तीर्ण करने के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएँ शुरू कीं

    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने सीटीईटी (दिसंबर 2022) उत्तीर्ण करने के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएँ शुरू कीं

    जालंधर विजय: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) क्वालिफाई कर समाज को अधिक से अधिक योग्य शिक्षक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन फ्री इवनिंग क्लासेस शुरू की हैं।

    विशेषज्ञ शिक्षाविद् प्रोफ़ेसर डॉ. तीरथ सिंह द्वारा उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा की योजना, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, पिछले वर्षों के परिणाम और सीटीईटी की तैयारी और योग्यता के लिए रणनीति के साथ अपडेट किया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान मैथेमेटिकल रीज़निंग क्वेश्चंस, प्रॉब्लम क्वेश्चंस पूछे जाते हैं जिसमें उम्मीदवार सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। वे इस तरह की परीक्षाओं के दौरान अपने विषय संबंधी संदेह को दूर करते हैं। प्रत्येक शिक्षार्थी पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है और उम्मीदवारों को दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

    यह भावी शिक्षकों के लिए एक अच्छा अवसर है क्योंकि उनकी मानसिक क्षमता, एकाग्रता, समस्या समाधान, सामान्य ज्ञान, शिक्षण-दक्षता और भाषा-कौशल को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नियमित मॉक टेस्ट इन कोचिंग कक्षाओं की एक विशेषता है और केंद्रीय स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए भावी शिक्षकों को सक्षम करने के लिए फीडबैक दिया जाता है।

    प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने कहा कि निम्न आय वर्ग के छात्र भी यूट्यूब चैनल “लर्निंग टू एक्चुअलाइज़” के माध्यम से इन मुफ्त ऑनलाइन इवनिंग कोचिंग कक्षाओं से लाभान्वित होंगे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि इन कक्षाओं के माध्यम से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को अधिकतम कौशल, प्रशिक्षण और ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।

  • जालंधरः हैरोईन की सप्लाई देने जा रहे चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधरः हैरोईन की सप्लाई देने जा रहे चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 ग्राम हैरोईन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र विजय कुमार वासी आबादपुरा, अंकुश सहोता पुत्र शांति सरूप वासी तेज मोहन नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम इवनिंग कालेज बस्ती नौ पर मौजूद थी, उसी दौरान उन्होने 2 नौजवानों को शक के आधार पर रोककर जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनो युवक ज्यादा पैसे कमाने की चाह और बुरी संगत में के चलते इस रास्ते पर चल पड़ थे। आरोपी हमीरा से 2500 प्रति ग्रामी लेकर 3200 से 3500 रुपए तक बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है और पुलिस जल्द ही हैरोईन मुहैया करवाने वाले बड़े मगरमच्छों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

  • पंजाबः इस मामले में NIA ने गायक दलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से की पूछताछ

    पंजाबः इस मामले में NIA ने गायक दलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से की पूछताछ

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। इस सिलसिले में वीरवार को एनआईए ने पंजाब के दो टॉप पंजाबी सिंगर्स से पूछताछ की। एनआईए की टीम ने पंजाबी गायक दलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से दिल्ली मुख्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एनआईए ने मूसेवाला कत्ल केस के मामले में दोनों गायकों से करीब 4 -5 घंटे तक पूछताछ की।

    हालांकि, जरूरत पड़ने पर दोनों पंजाबी गायकों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पूछताछ के दौरान दोनों गायकों के एलबम और कई अन्य जानकारियां भी मांगी गईं। हाल ही में दो अलग-अलग दिनों में एनआईए ने दोनों पंजाबी सिंगर्स से ये अहम सवाल पूछा था।

    बता दें कि मनकीरत और ढिल्लों के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसके बाद गायक मनकीरत औलक को बांबिहा गैंग मूसेवाला कांड के बाद धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में पंजाबी गायक अफसाना खान से भी सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद अफसाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लाइव हो कर इसके बार में जानकारी दी थी।