Blog

  • चंडीगढ़ः करवा चौथ और दिवाली पर लगाई विशेष प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः करवा चौथ और दिवाली पर लगाई विशेष प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: ‘करवा चौथ और दिवाली पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। किसान भवन में इस सीज़न की पहली प्रदर्शनी है जो करवा चौथ और दिवाली के मद्देनजर लगाई गई है। करवा चौथ के लिए महिलाओं के लिए करवा थाली और ट्रेंडी त्योहार थीम वाले डिजाइनर परिधान भी उपलब्ध है। कश्मीर घाटी की एक सदियों पुरानी कला को कश्मीर शॉलों में देखा जा सकता है। ये शॉल अत्यंत गर्म और मुलायम होती है। इन्हें विशेष रूप से पश्मीना बकरियों के ऊन से बनाया जाता है।

    ये शॉल दो प्रकार की होती है। कानी कर शॉल तथा कढ़ाई वाले शॉल।मूल कश्मीरी सूट और शॉल विभिन्न कला कृतियों जैसे – पेपर माचे, सोज़नी कढ़ाई डिजाइन और कानी वर्क में जम्मू और कश्मीर के स्थानीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित की प्रदर्शनी भी लगी है। यहां हस्तनिर्मित आभूषण और जूतियां की प्रदर्शनी लगी हुई है। इस प्रदर्शनी में औषधीय जड़ी-बूटियों से बने प्राकृतिक हस्तनिर्मित त्वचा और शरीर देखभाल उत्पाद भी है।

  • जालंधर में करवाई गई  हाफ मैराथन, देखें वीडियो

    जालंधर में करवाई गई हाफ मैराथन, देखें वीडियो

    जालंधर : हर साल की तरह इस साल भी जालंधर में हाफ मैराथन कराई गई है। मैराथन तीन कैटेगरी में करवाई गई। जिसमें पहले 5 किलोमीटर दूसरी 10 और तीसरी 21 किलोमीटर की कैटेगरी में थी। इस मैराथन में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन में करीब 3 हजार लोग दौड़े, जिसमें नौजवान, बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

    मैराथन की खूबसूरती यह थी कि इसमें जालंधर के अलावा अन्य शहरों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मैराथन में भाग लेने वाले 21 किलोमीटर के विजेता पहले और दूसरे नंबर पर आने वाले विजेताओँ ने बताया कि यह जालंधर प्रशासन की ओर से अच्छा प्रयास है। जिससे नौजवानों को खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।

  • ऑडी में सब्जी बेचने निकला शख्स, Video देख लोक हुए हैरान

    ऑडी में सब्जी बेचने निकला शख्स, Video देख लोक हुए हैरान

    वायरल वीडियो : आप अक्सर बाजार में सब्जियां खरीदने जाते होंगे. लेकिन कैसा लगता है जब कोई महंगी कार से सब्जी बेचने आता है? किसान अपने खेतों से सब्जियों को ट्रैक्टर में या छोटी गाड़ी में रखकर बाजार में लाते हैं, आपने देखा होगा. बाद में यहां सब्जियां बेची जाती हैं. लेकिन जमाना अब बदल चुका है. केरल में एक सब्जी वाले की मेहनत का नतीजा है जो आज वह अपनी ऑडी ए4 कार में बैठकर सब्जियां बेचने आता है.

    वायरल वीडियो में एक शख्स मंडी में अपनी सफेद ऑडी कार से पहुंचता है. तब वह कार पार्क करके अपनी लुंगी उतार देते हैं ताकि वह सब्जी विक्रेता की तरह दिखें और लुंगी भी गंदी न हो. उन्हें हाफ पैंट और टीशर्ट पहनने के बाद, प्लास्टिक की पन्नी को एक ऑटो रिक्शा से निकालकर जमीन पर बिछाकर सब्जी लगाते हैं. उसके बाद शख्स को ग्राहकों को सब्जियां बेचते हुए देखा जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार सब्जी बेचने वाले व्यक्ति का नाम सुजीत है. वह सारी सब्जियां बेचने के बाद अपनी लुंगी फिर से पहनते हैं, पन्नी को ऑटो रिक्शा में रखते हैं और फिर कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं.

    इस वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने कमेंट देकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि उसे पता चला कि सब्जियां बेचने के लिए पहले ऑडी कार खरीदनी होगी. एक व्यक्ति ने कहा कि ये किसान बहुत धनी है. इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है.

  • भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, 2000 लोगों की मौत

    भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, 2000 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि अफगानिस्तान के पश्चिम में शक्तिशाली भूकंप में लगभग 2 हजार लोग मारे गए है। पश्चिमी अफगानिस्तान में ईरानी सीमा के पास आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप ने हेरात शहर से लगभग 40 किमी (25 मील) दूर कई गांवों को तबाह कर दिया है

    कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और लोग अभी भी मलबे के ढेर में फंसे हुए हैं लोगों द्वारा कम से कम तीन शक्तिशाली झटके महसूस किए गए जिंदा बचे लोगों ने खौफनाक मंजर का वर्णन किया जब कार्यालय की इमारतें पहले हिलीं और फिर उनके चारों ओर ढह गई। देश के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने कहा कि हेरात में भूकंप से मरने वालों की संख्या मूल रूप से बताई गई संख्या से अधिक है उन्होंने तत्काल मदद की अपील करते हुए कहा, लगभग छह गांव नष्ट हो गए हैं और सैकड़ों नागरिक मलबे के नीचे दब गए है। एक अपडेट में कहा गया है कि 465 घर नष्ट हो गए हैं और 135 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए हैं 

  • जालंधर: नकोदर बेअदबी में 4 युवकों की मौत के मामले में SIT गठित

    जालंधर: नकोदर बेअदबी में 4 युवकों की मौत के मामले में SIT गठित

    जल्द से जल्द जांच पूरी करने का आदेश

    जालंधर, ENS: 1986 में नकोदर में हुई बेअदबी के मामले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में 4 युवकों की मौत के मामले में पंजाब सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। यह जानकारी पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। इस जानकारी पर जांच को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। जालंधर के बलदेव सिंह ने एडवोकेट एचसी अरोड़ा के माध्यम से 37 साल पुराने इस मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

    तत्कालीन डीएम दरबारा सिंह गुरु, एसएसपी मोहम्मद इजहार आलम और एसपी ऑपरेशंस अश्वनी कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान रिटायर जस्टिस गुरनाम सिंह आयोग की जांच रिपोर्ट सौंपने का पंजाब सरकार को आदेश दिया था। पंजाब सरकार ने बताया था कि रिपोर्ट का दूसरा भाग गायब है। हाईकोर्ट ने पूछा था कि जो रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई है वह कैसे गायब हो सकती है। नकोदर में गुरुद्वारे में 2 फरवरी 1986 को श्री गुरुग्रंथ साहिब के 4 पावन स्वरूप जलाने की घटना सामने आने के बाद 4 फरवरी को रोष मार्च निकाला गया था। 

    पुलिस ने लोगों को काबू करने के लिए गोली चला दी और इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में बिना मृतकों के परिजनों को जानकारी दिए चारों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया गया और अस्थियां परिजनों को सौंपने का प्रयास किया गया। इस मामले में जस्टिस गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया जिसकी रिपोर्ट 2001 में विधानसभा में पेश की गई। इसी रिपोर्ट का भाग दो गायब है जिसकी खोज के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है।

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में कहासुनी ने लिया गैंगवार का रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः रेस्टोरेंट में कहासुनी ने लिया गैंगवार का रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में देर रात अढ़ाई बजे 2 पक्षों में झड़प हो गई। साउथ सिटी नजदीक एक निजी रेस्टोरेंट में एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पार्टी में 2 पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। शराब के नशे में दोनों गुट एक दूसरे को गालियों देने लगे। किसी तरह रेस्टोरेंट के प्रबंधकों द्वारा मामला शांत करवाया गया। इस बीच देर रात धक्का कालोनी के मैदान में दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने हो गए।

    एक गुट के युवक एक्टिवा पर जा रहे थे। इतने में करीब 4 से 5 गाड़ियां से कुछ युवक उतरे और गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग दौरान 2 युवकों के गोलियां लगी। घायलों की पहचान अभयजीत सिंह और मुदत सूद के रुप में हुई। घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। मुदर सूद डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। अभयजीत को दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    घायलों की हालत नाजुक बनी है। थाना मॉडल टाऊन की एसएचओ गुरशिंदर कौर मुताबिक सीसीटीवी चैक किए जा रहे है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों की पुरानी रंजिश थी। जिस कारण देर रात गैंगवार हुई।

  • छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के कांड से मचा हड़कंप 

    छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के कांड से मचा हड़कंप 

    नई दिल्ली :  फेमस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए। यहां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे 20 साल के स्वीपर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार छात्राओं के बाथरूम में जाकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। छात्राओं को पहले तो कभी इस बात की भनक नहीं लग पाई।

    लेकिन छात्राओं को बीते कुछ दिनों से शक होने लगा कि जब भी वे बाथरूम में जाती हैं तो कोई उनकी चुपके से तस्वीरें लेता है। लेकिन एक छात्रा ने उसे एक दिन ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दरअसल, छात्रा को स्वीपर पर पहले से ही शक होने लगा था। फिर जब वह एक दिन बाथरूम गई तो उसे लगा कि कोई उसके पीछे आ रहा है।

    पहले उसने कुछ नहीं किया. लेकिन छात्रा ने फिर बाथरूम में रखा मोबाइल देख लिया। उसने देखा कि चपरासी भी बाथरूम के बाहर खड़ा है। छात्रा तुरंत मोबाइल लेकर बाहर आई। उसने चपरासी से इसे लेकर सवाल किए. स्वीपर पहले बहानेबाजी बनाने लगा। लेकिन लड़की ने और भी छात्राओं को वहां एकत्रित कर लिया।  उसके फोन पर छात्राओं की तस्वीरें थी।

  • इजरायल में फंसी  bollywood एक्ट्रेस, नहीं हो पा रहा संपर्क

    इजरायल में फंसी bollywood एक्ट्रेस, नहीं हो पा रहा संपर्क

    नई दिल्ली: हमास की ओर से रॉकेट हमलों के बाद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जंग हो रही है. हमले के बाद से ही इजरायल के हालात बुरे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इजरायल में फंस गई हैं.

    इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी परेशान हो रहे हैं. चिंता की बात ये है कि उनकी टीम की तरफ से भी कहा गया है एक्ट्रेस से संपर्क नहीं हो पा रहा है. अगर नुसरत का जल्द पता नहीं चला तो भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद मांगी जा सकती है. बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे इजरायल पर फिलिस्तीन संगठन हमास ने महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे जिसने 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली.

    एक्ट्रेस नुसरत के एक टीम मेंबर ने कहा कि ‘दुर्भाग्यवश नुसरत इजराइल में फंस गई हैं, वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं. नुसरत से आखिरी बार संपर्क शनिवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ था’. एक्ट्रेस के सुरक्षा कारणों की वजह से इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. टीम की तरफ से अभी बस इतना कहा गया है कि वह उम्मीद कर रहें हैं कि एक्ट्रेस को सुरक्षित भारत वापस ला सकें. 

    बता दें कि शनिवार से ही गाजा के अलग-अलग हिस्सों में बमबारी जारी है. इस हमले में अब तक इजराइल और फलस्तीन दोनों के ही सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले को युद्ध की शुरुआत करना बताया है. हमास के जरिए इजराइल पर हाल के सालों में किया गया ये सबसे बड़ा हमला है.

  • जानिए क्यों मनाये जातें है 9 दिन के शारदीय नवरात्रि  

    जानिए क्यों मनाये जातें है 9 दिन के शारदीय नवरात्रि  

    Shardiya Navratri 2023: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। यह त्योहार लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और उन्हें देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगी।आइए जानते हैं नवरात्रि में घटस्थापना मुहूर्त, महत्व और नौ दिन तक क्यों मनाई जाती है शारदीय नवरात्रि।

    नवरात्रि 9 दिन तक क्यों मनाई जाती है 

    शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है और आखिरी दिन विजया“विजयादशमी (दशहरा) के रूप में मनाया जाता है, जिसमें भगवान राम ने लंकापति रावण को और देवी दुर्गा ने महिषासुर को मारकर विजय प्राप्त की थी। एक कथा के अनुसार, माता भगवती देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर के साथ नौ दिन तक युद्ध किया उसके बाद नवमी की रात्रि को उसका वध किया। उस समय से देवी माता को ‘महिषासुरमर्दिनी’ के नाम से जाना जाता है। तभी से मां दुर्गा की शक्ति को समर्पित नवरात्रि का व्रत करते हुए इनके 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।

    शारदीय नवरात्रि में व्रत का महत्व

    नव का शाब्दिक अर्थ है नौ और नया. शारदीय नवरात्रि से प्रकृति सर्दी की चाहर में सिकुड़ने लगती है. ऋतु में परिवर्तन होने लगता है।यही वजह है कि नवरात्रि की अवधि में उपासक संतुलित और सात्विक भोजन कर अपना ध्यान चिंतन और मनन में लगाते हैं और स्वंय को भीतर से शक्तिशाली बनाते हैं। इससे ऋतु परिवर्तन का बुरा असर उसकी सेहत पर नहीं पड़ता। इसके साथ ही मां दुर्गा की पूजा पूर्ण शुद्धि के साथ संपन्न कर पाते हैं।

    शारदीय नवरात्रि में ‘रात्रि’ पूजा का महत्व 

    नवरात्रि की 9 रातें बहुत खास मानी जाती है।कहते हैं इसमें व्यक्ति व्रत, पूजा, मंत्र जाप, संयम, नियम, यज्ञ, तंत्र, त्राटक, योग कर नौ अलौकिक सिद्धियां प्राप्त कर सकता है। पुराणों के अनुसार रात्रि में कई तरह के अवरोध खत्म हो जाते हैं। रात्रि का समय शांत रहता है, इसमें ईश्वर से संपर्क साधना दिन की बजाय ज्यादा प्रभावशाली है. रात्रि के समय देवी दुर्गा की पूजा से शरीर, मन और आत्मा. भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक सुख प्राप्त होता है।

    नवरात्रि की 9 शक्तियां 

    नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूप पूजे जाते हैं, जिन्हें नवदुर्गा के रूप में जाना जाता है- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री।

  • पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर की संपत्ति सील करने का लगाया नोटिस, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर की संपत्ति सील करने का लगाया नोटिस, देखें वीडियो

    तरनतारन : सब डिवीजन भिक्खीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला के अंतर्गत आने वाले गांव घुरक में एक किलो हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी बलविंदर सिंह के बेटे गुरपिंदर सिंह की संपत्ति को सील करने के लिए दीवारों पर नोटिस चिपकाए गए। सब डिवीजन भिक्खीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि गुरपिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी घुरकविंड के खिलाफ कुछ साल पहले फिरोजपुर में एफआईआर नंबर 50 दर्ज की गई थी।

    जिसमें गुरपिंदर सिंह के पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई थी, जो कि कच्चा पुलिस स्टेशन में पुष्टि की गई। एफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि गुरपिंदर सिंह का निवास कच्चा पक्का पुलिस स्टेशन के अंतर्गत था और इस संपत्ति की कीमत 71 लाख 40 हजार रुपये है। जिसे दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने सील कर दिया है।

    डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने कहा इसके अलावा गांव डल और गांव लखना में भी नशा तस्करों की कमाई को सील किया जा रहा है। जिसके बाद डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशा बेचकर प्रॉपर्टी जरूर बनाएंगे। लेकिन ये सब सरकारी खाते में जमा किया जाएगा। उन्होंने उन ड्रग तस्करों को चेतावनी दी कि किसी भी ड्रग तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजरेगी।