Blog

  • संपूर्ण समाधान दिवस पर लूडो खेलते नजर आए अधिकारी, वीडियो वायरल

    संपूर्ण समाधान दिवस पर लूडो खेलते नजर आए अधिकारी, वीडियो वायरल

    हापुड़ : जिले में आज तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अधिकारीयों ने लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं, धौलाना तहसील सभागार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें समाधान दिवस के दौरान एक अधिकारी मोबाइल में लूडो खेलते हुए नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे से जिले की तीनों तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। धौलाना तहसील सभागार में भी एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में समाधान दिवस शुरू हुआ था।

    इस दौरान जिले के एडिशनल एसपी और धौलाना एसडीएम भी वहां मौजूद थे और लोग अपनी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। फरियादियों ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की गुहार लगाई। इसी दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में एक अधिकारी को मोबाइल में लूडो खेलते हुए किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर विभिन्न टिपणियां कर रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਤਿਆਰਬੰਦ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ਾ ਨੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ, ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਤਿਆਰਬੰਦ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ਾ ਨੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ, ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮੀਆਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਬਣ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਹਤਿਆਰਬੰਦ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੀ ਇਕ ਟੋਲੇ ਨੇ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਤੇ ਰਾਹਗੀਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੇ ਇਕ ਟੋਲੇ ਨੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਫਾਰੀ ਗੱਡੀ ਸਮੇਤ ਇਕ ਛੋਟਾ ਹਾਥੀ ਗੱਡੀ ਤੇ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਇਸ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਘਟਨਾ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਡੀਐਸਪੀ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ਤੇ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਤਫਤੀਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਜੋ ਕੁਝ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇਗਾ, ਉਸੇ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • नेशनल हाईवे में ढाबे पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें CCTV

    नेशनल हाईवे में ढाबे पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें CCTV

    मुरादाबादः दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद और रामपुर के बीच स्थित होटल NH-24 हाईवे पर दो गुटों में फायरिंग और लाठी-डंडे चलने का वीडियो सामने आया है। होटल में हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। जिस वक्त ये घटना हुई उस समय छोटे बच्चे भी होटल के कंपाउंड में झूले पर झूलते हुए नजर आ रहे हैं। सरेआम हुई फायरिंग और दो गुटों में टकराव की घटना में पुलिस फिलहाल किसी को अरेस्ट नहीं कर पाई है।

    सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम का कहना है कि पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की अरेस्टिंग पर मीडिया ब्रीफिंग होगी। वहीं नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना ने हाईवे सर्किल में पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने 10-12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। होटल मालिक ने मुकदमा तक लिखाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद खुद पुलिस को इस मामले में वादी बनना पड़ा। मूंढापांडे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राशिद अख्तर की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है।

    घटना 5 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो गुटों में आपस में लाठी-डंडे और बेल्टों से भिड़ंत होती है। इसी बीच एक युवक तमंचा लेकर आता है और फायरिंग कर देता है। होटल पर हुई सरेआम फायरिंग की घटना से वहां मौजूद लोग सहम गए। जिस वक्त घटना हुई होटल कंपाउंड में बच्चे झूलों पर खेल रहे थे। गनीमत रही कि कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, मची तबाही, 14 लोगों की मौत

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, मची तबाही, 14 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः भूकंप के जोरदार झटके से अफगानिस्तान कांप उठा है। अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया है, जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है। जानकारी के अनूसार अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में आए भूकंप में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई और 78 अन्य घायल हो गए।

    जानकारी में बताया जा रहा है कि ढही हुई इमारतों के नीचे लोगों के दबे होने की खबरों के बीच मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हेरात प्रांत के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक मोहम्मद तालेब शाहिद ने बताया कि अब तक केंद्रीय अस्पताल में लाए गए शवों के आधार पर मौत का यह आंकड़ा है, लेकिन यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। हमें जानकारी है कि लोग मलबे में दबे हुए हैं।

    दरअसल, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार (7 अक्टूबर) को आधे घंटे की समय सीमा के भीतर देश में तीन जोरदार भूकंप आए। पहला भूकंप का झटका 12:11 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.1 थी। दूसरा भूकंप दोपहर 12ः19 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई थी। तीसरा और लेटेस्ट भूकंप दोपहर 12.42 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी।

  • स्कूल बस की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

    स्कूल बस की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

    भखाराः सरस्वती शिशु मंदिर सिलौटी में पढऩे वाली 4 साल की बच्ची की अपने ही स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तर्रागोंदी थाना भखारा निवासी योगेश साहू की बेटी ख्याति साहू 4 वर्ष सिलौटी के सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा अरुण में पढ़ती थी। योगेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 7.10 बजे स्कूल बस में सवार होकर वह सिलौटी पहुंची थी। कक्षा में पहुंचने के बाद देखा की चप्पल बस में भूल गई है जिसे लेने के लिए वह बस की ओर जाने लगी।

    तभी बस क्रमांक सीजी 07 ई 1418 का चालक बस रिवर्स कर रहा था, उसी दौरान बच्ची पिछले चक्का के चपेट में आ गई। आचार्य ने परिजनों को सूचना दी। घायल ख्याति को लेकर धमतरी मसीही अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस का चालक धनेश साहू ग्राम चुलगहन थाना रानीतराई का निवासी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सवाल यह उठता है कि यदि बच्ची कक्षा तक पहुंच गई थी तो बाहर निकलते वक्त स्कूल प्रबंधन या आचार्य ने इसे क्यों नहीं देखा। यदि उस बच्ची के साथ कोई स्टाफ जाता तो शायद यह घटना नहीं हो पाती।

  • हरोली पुलिस का विजिवल नम्बर प्लेट अभियान जारी

    हरोली पुलिस का विजिवल नम्बर प्लेट अभियान जारी

    ऊना/ सुशील पंडित : पिछले करीब तीन महीने से हरोली पुलिस ने विजिवल नम्बर प्लेट अभियान तलाया हुआ है । हरोली पुलिस का ट्रैफिक विंग तथा थाने के कर्मचारी विना नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों पर पैनी नजर रखे हुए है । थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि विना विजिवल नम्बर प्लेट कोई भी गाडी इलाके मे नजर नही आनी चाहिए, अगर कोई भी गाडी विना नम्बर प्लेट पाई जाती है तो उसे रोककर या तो नम्बर लिखवाया जाए या नियमानुसार कडी कारवाई अमल में लाई जाए । हरोली उपमंडल पंजाब के साथ सटा इलाका होने के चलते क्राईम भी पंजाब की तर्ज पर लगातार वढ रहा है । कई अपराधी पंजाब से वार्डर एरिया पर आकर क्राईम कर जाते हैं तथा कई बार विना नम्बर प्लेट गाड़ियों पर सवार होकर भी क्राइम करने आते है । कई बार विन नम्बर गाड़ियां एक्सीडेंट करके भाग जाती हैं । इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह पहल हरोली पुलिस द्वारा की गई है जिसे साकार करने मे पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है । आम जनता ने भी इस मुहिम को सराहा है ।
  • बड़े पैमाने पर फेरबदलः 53 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    बड़े पैमाने पर फेरबदलः 53 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    जयपुर: चुनावी साल प्रशासनिक अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी है। सरकार अलग-अलग विभागों की जिम्मदारी संभाल रहे अधिकारियों का तबादला कर रही है। आचार संहिता लागू होने से पहले गहलोत सरकार जमीनी स्तर पर अधिकारियों की तैनाती करने में जुट गई है। यही वजह है कि एक के बाद एक हर दिन आईएएस, आईपीएस, आरपीएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देर रात एक बार फिर गहलोत सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक बेड़े में बड़ा बदलाव करते हुए एक आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की।

  • राशन कार्ड धारक 31 अक्तूबर तक करवाएं अपना ईकेवाईसी – महेंद्र पाल गुर्जर

    राशन कार्ड धारक 31 अक्तूबर तक करवाएं अपना ईकेवाईसी – महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सभी उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि समस्त राशन कार्ड उपभोक्ता से आहवान किया कि जिन उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है वे 31 अक्तूबर, 2023 से पूर्व अपनी ईकेवाईसी नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवा सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत भविष्य में सस्ता राशन प्राप्त करने हेतु  ईकेवाईसी अनिवार्य है।
    उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वे प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपरांत भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे बुजुर्ग) उनसे उनके अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वे नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके। उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खण्ड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 या 1967 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • शराब के शौकीनों को बड़ी राहत, अब घर में खोल सकेंगे बार

    शराब के शौकीनों को बड़ी राहत, अब घर में खोल सकेंगे बार

    देहरादूनः उत्तराखंड में शराब पीने वालों की चांदी हो गई है। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति 2023- 24 में शराब के शौकीनों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए घर में बार खोलने की अनुमति दे दी है। इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। इस योजना के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक व्यक्ति ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिसे घर में बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस प्रावधान के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया की आबकारी नीति के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर व्यक्तिगत उपयोग के लिए देहरादून में इस तरह का पहला लाइसेंस जारी किया गया है।

    लाइसेंसधारक को इस नीति के शर्तों के अनुसार सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल की इजाजत होगी। इतना ही नहीं जिस जगह बार बनाया जाएगा उस जगह पर घर का कोई भी 21 वर्ष से कम उम्र का सदस्य नहीं जाएगा। सार्वजनिक छुट्टी के दिन बार को बंद रखा जाएगा। इन शर्तों को पूरा करने के लिए लाइसेंधारक से शपथ पत्र भी लिया गया है। इस तरह के बार लाइसेंस के लिए हर साल 12 हजार रुपये फीस देनी होगी और एक निश्चित मात्रा में भारत मे निर्मित शराब 9 लीटर और विदेशी मदिरा (इम्पोर्टेड) 18 लीटर, वाइन 9 लीटर और बियर 15.6 लीटर रखने की अनुमति दी गई है।

    इस नई आबकारी नीति को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि अब लोग अपनी पसंद की ज्यादा शराब घर में रखने के लिए आजाद होंगे। हालांकि उन्हें यह भी साफ कर दिया कि बाजार में सिविल में बिकने वाली शराब को ही लोगों को अपने व्यक्तिगत बार में रखने की आजादी होगी। अधिकारी ने साफ कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी बार में कैंटीन या फिर राज्य के बाहर से खरीदी गई शराब को नहीं रख सकता है। व्यक्तिगत बार लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया रखी गई है और इसे स्वीकृत करने का अधिकारी जिले के डीएम के पास होगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਸੀਰ ਸਿੰਘ ਝੁੰਬਾ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪਿੰਡ ਚ  ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਝੁੰਬਾ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। 

     ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜਨਾਂ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਵਿਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਅੱਜ ਦੇ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਦੀ ਔਰਤਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਕੀਤੀ ਨਾਰੇਬਾਜੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੀ ਤਰਫੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰਿਆਂ ਐਮਐਲਏ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਿਲਸਿਲੇ ਚ ਅੱਜ ਵੱਡੀ ਸੰਖਿਆ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕ 10 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਐਮਐਲਏਆਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ।