Blog
-
ओपन एथलेटिक मीट में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
ऊना/सुशील पंडित : हाल ही में एक दिवसीय ओपन एथलेटिक मीट जो रविवार को इंदिरा स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं के छात्र उज्जवल शर्मा ने अंडर- 16 ,शॉट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया। कक्षा चौथी के आरव चौधरी ने अंदर -14,लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया तथा 60 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता।कक्षा दसवीं के आयुष कुमार ने अंडर -16,लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा 100 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा दसवीं के शौर्य प्रीत ने अंडर -16, लॉन्ग जंप में कांस्य पदक हासिल किया तथा 300 मीटर रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया। आरव चौधरी , शौर्य प्रीत, उज्जवल शर्मा, आयुष कुमार का चयन इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल के लिए हुआ है जो कि आगामी दिनों में गुजरात में होगी।यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत तथा लगन का परिणाम है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। -
जालंधरः D-Mart की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हुआ केस दर्ज
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा ट्रैफिक समस्या में सुधार लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत आज वाल्मीकि चौक में पुलिस द्वारा फुटपाथ पर अवैध रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर अवैध सामान रखकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि करीब चार दिन पहले शहर के 80 अवैध कब्जा धारियों को नोटिस जारी किया था। इसे लेकर 6 के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई।
वहीं, जल्द बाकियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ये केस पुलिस ने ट्रैफिक वॉयलेशन की धाराओं के तहत दर्ज किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने इसे लेकर बीते दिन श्री गुरु नानक मिशन चौक में स्थित डी-मॉर्ट को नोटिस भी जारी किया था। मगर ट्रैफिक लोकर डी-मार्ट के बाहर कंपनी द्वारा कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। जिसके चलते पुलिस ने सोमवार को दोपहर डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर ट्रैफिक समस्या में सुधार नहीं हुआ तो FIR दर्ज की जाएगी।
-
ਪੰਜਾਬ : ਨਵਜੰਮੇ ਬਚੇ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੇਹ ਲੈਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੋਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਭਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੇਹ ਲੈਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਮਾਮਲਾ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋ ਗਰਭਵਤੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਦਰਦ ਹੋਈ ਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪੁਹੰਚੀ, ਪਰ ਓਥੇ ਡਾਕਟਰ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਪਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਣ ਲਈ ਆਖ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।
ਮੈਂ ਜਦੋਂ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਮੈਂ ਫਿਰ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਮੰਗਵਾਈ ਪਰ ਜਦੋ ਤਕ ਹਸਪਤਾਲ ਗਏ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਲਗਾਤਾਰ ਇਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਪਰ ਜਦੋ ਸਾਨੂੰ ਤਕਲੀਫ ਹੋਈ ਹਸਪਤਾਲ ਨੇ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਹਸਪਤਾਲ ਕੇ ਡਾਕਟਰ (ਡਾਇਰੈਕਟਰ) ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਇਹ ਆਏ ਸਨ ਪਰ ਸਾਡੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਡਾਕਟਰ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਸਾਡੇ ਚੌਕੀਦਾਰ ਨੇ ਏਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਣ ਨੂੰ ਕਿਹਾ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਕਿ ਹੋਇਆ ਨਹੀਂ ਪਤਾ। ਅਸੀਂ ਜਦੋ ਵੀ ਕੋਈ ਐਮਰਜੰਸੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰੀ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਮੰਗਵਾਕੇ ਮਰੀਜ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਣਦੀ ਹੀ ਸਲਾਹ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਲਗਾਤਾਰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਨਹੀਂ ਆਂਦੇਸੀ
-
पंजाबः पान मसाला के पाऊच को लेकर FSSAI ने कंपनियों को दिए नए निर्देश
बठिंडाः पान मसाला के पाउच पर लिखे चेतावनी संदेश को लेकर सरकार (FSSAI) ने कंपनियों ने नए निर्देश जारी कर दिए है। इस दौरान FSSAI ने कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा है कि पान मसाला के पाऊच पर 50 फीसदी Warning का संदेश लिखना होगा। सरकार ने पान मसाला बनाने वाली कंपनियों को पान मसाला के पैकेट के पचास फीसदी हिस्से पर चेतावनी लिखने के मामले में छह महीने की और मोहलत दे दी है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एफएसएसएआई) ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। दरअसल पान मसाला के पैकेटों पर चेतावनी अभी भी लिखी जाती है, लेकिन उसके अक्षर इतने छोटे होते हैं, कि उन्हें आसानी से पढ़ा भी नहीं जा सकता है।
सरकार का मानना था कि इतने छोटे अक्षरों में चेतावनी लिखना सिर्फ खानापर्ति है, इसलिए फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया ने साल 2022 में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड (लेबलिंग एंड डिस्प्ले) रेग्युलेशन में संशोधन किया था, जिसके तहत पान मसाला के पैकेट के फ्रंट पर पचास फीसदी हिस्से पर पान मसाला चबाना सेहत के लिए हानिकारक है चेतावनी लिखना लाजिमी कर दिया था। यह नियम एक मई 2023 से लागू होने थे। हालांकि उससे पहले ही पान मसाला कंपनियों ने सरकार से कुछ मोहलत मांगी। उनका कहना था कि उनके पास पैकेजिंग मैटीरियल का पुराना स्टाक पड़ा है, जो बेकार चले जाने पर उनका आर्थिक नक्सान होगा, इसलिए उन्हें कुछ वक्त दिया जाए, ताकि वह पुराना स्टाक खत्म कर सकें और नया नियमों के मुताबिक पचास फीसदी वार्निंग वाला पैकेजिंग मटीरियल तैयार करवा सकें।
इसके बाद पहले उन्हें दो बार तीन-तीन महीने (मई व अगस्त में) की मोहलत दी जा चुकी है। अब एक बार फिर पान मसाला कंपनियों के पुराने पैकजिंग मैटीरियल के स्टाक को आधार बनाकर उन्हें मोहलत दे दी गई है। हालांकि इस बार उन्हें तीन नहीं बल्कि छह महीने की मोहलत दी गई है। अब उन्हें एक मई 2024 से पहले पान मसाला के पैक के पचास फीसदी हिस्से को वार्निंग से कवर करना होगा। सरकार की तरफ से तंबाकू पदार्थ के साथ इससे जुड़े दूसरे प्रोडेक्ट्स को भी उक्त वार्निंग लिखने की हिदायतें दी है।
इसके पीछे तर्क दिया गया कि हाल ही में हुई एक जांच में देश भर में पान मसाला कंपनियों का झूठ निकोटीन का दावा महज फरेब साबित हुआ था। भारत सरकार के राष्ट्री य तंबाकू परीक्षण प्रयोगशाला में जब नामी कंपनियों के पान मसालों की जांच की गई, तो उनमें खतरनाक निकोटीन की मौजूदगी पाई गई, जबकि पान मसाला कंपनियां पान मसाले के पाऊच पर साफ-साफ लिखती हैं कि इसमें निकोटीन और तंबाकू नहीं हैं। दुखद पहलू यह हैं कि इस खुलासे के बाद भी पान मसाला धडल्ले से बिक रहा है। इसके बाद सरकार ने चेतावनी संबंधी नियम को सख्त से लागू करवाने का फैसला लिया व इसमें कंपनियों को पुराना स्टाक समाप्त होने तक उक्त वार्निंग को सख्ती से लागू करवाने का फैसला लिया है।
-
NIA की बड़ी कार्रवाई : 19 ठिकानों पर की छापेमारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दक्षिण भारत के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भी एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए की तरफ से ये कार्रवाई कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडोफोड़ करके की गई। छापेमारी की शुरुआत सोमवार (18 दिसंबर) सुबह से ही हो गई। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर छापेमारी की है। पिछले कुछ महीनों में एनआईए ने बड़े पैमाने पर जिहादी ग्रुप्स के खिलाफ कार्रवाई की है।
एनआईए की टीम के जरिए अमरावती जिले के अचलपुर में छापेमारी की गई है। टीम ने अचलपुर के एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिया गया युवक अचलपुर के एक स्थानीय कॉलेज का छात्र है। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया खासतौर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए छात्र जिहादी संगठनों के संपर्क में था। उक्त छात्र के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका पर एनआईए की एक टीम आज सुबह 4 बजे स्थानीय एटीएस और जिला पुलिस की टीम के साथ अचलपुर में पहुचीं।
-
जालंधरः ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस का एक्शन, कई लोगों को किया नोटिस जारी, देखें Live
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 3 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की टीम को मर्ज कर शहर को 4 जोन में बांट दिया था। इस दौरान ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों से साथ मीटिंग करके सीपी स्वप्न शर्मा ने उक्त दुकानदारों और अवैध रेहड़ी लगाने वालों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। इसी के तहत आज पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा ने कहा कि शहर को 4 जोन में बांटे जाने के बाद प्रत्येक जोन में हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया। जिसके तहर नो टोलरेंस नीति के तहत कोई भी व्हीकल सड़क पर पार्क ना करें इसकी हिदायते दी गई थी।
वहीं उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी रेहड़ी ना लगाए जाने को लेकर भी लोगों से अपील की गई थी। सीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें आम पब्लिक से कई बार ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायते मिल रही थी। जिसके तहत उन्होंने 3 दिन पहले ही मीडिया के जरिए दुकानदारों और रेहड़ी वालों को सड़कों पर अवैध कब्जे करके अपना सामान ना बेचने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नो टोलरेंस एरिया में अपनी रेहड़ियां और दुकानों के बाहर सामान लगाकर बेच रहे थे।
अब नो टॉलरेंस के नाम से जानी जाएगी ये सड़कें
- वेरका मिल्क प्लांट से इंडस्ट्रियल एरिया तक सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम 5 बजे के लेकर रात 8 बजे तक हैवी वाहनों के जाने पर पूर्ण रुप से मनाही। क्योंकि अंडरपास छोटा होने के कारण हर रोज जाम लग रहा है।
- Y-पॉइंट भगत सिंह कॉलोनी से संजय गांधी नगर तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
- लम्मा पिंड चौक से इंडस्ट्रियल एरिया तक शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक। क्योंकि इस समय फैक्टरियों में लेबर को छुट्टी होती है और जाम लगता है।
- फोकल पॉइंट से इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक। क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर से सारी ट्रैफिक निकलती है।
- पठानकोट चौक से रेरु चौक चुंगी तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
- रामा मंडी फ्लाईओवर से काकी पिंड चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
- जौहल मार्केट चौक में रेस्टोरेंट व खाने की रेहड़ियों के कारण जाम लगता है। इस कारण शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक।
- एपीजे स्कूल के पास सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर 3.3.0 बजे तक।
- गुरु नानक मिशन चौक से मिल्कबार चौक, डी मार्ट और शॉपिंग माल के पास सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
- बक्शी वर्कशाप से पीपीआर माल तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक।
- दुल्हन पैलेस से वाइट डायमंड चौक तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
- माता रानी चौक से बबरीक चौक तक सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक।
- झंडिया वाला पीर से कार बाजार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
- गिल गाखल नहर पुली से बस्ती पीरदाद चौक तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।
- PNB चौक से बस्ती अड्डा चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
- बस्ती अड्डा चौक से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
- जेल चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
- बीएसएफ चौक से कमल पैलेस और कमल पैलेस से कचहरी चौक तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
- कचहरी चौक से टी पॉइंट कांग्रेस भवन तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
- मदन फिल्लौर से रेलवे स्टेशन तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
- अड्डा होशियारपुर से भगत सिंह चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

जिसके तहत आज टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको नोटिस दिए गए है। पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर को बांटे गए 4 जोन में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए उक्त एरिया का समय भी निर्धारित किया गया है। इस दौरान आज दोबारा पुलिस कमिश्नर ने उक्त दुकानदारों और रेहड़ी वालों से नो टोलरेंस एरिया में अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर सामान रखकर ना बेचने की अपील की है, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलवाया जा सके। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा इस कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया गया।



-
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने की एडवाइजरी जारी
कर्नाटकः देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए। हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ सीमा साझा करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्ट कराना होगा। इस बीच केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने राज्य सरकार पर कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के प्रसार को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। सतीशन ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भले ही देश में कोविड के 89 फीसदी मामले इसी राज्य में हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे लेकर क्या कार्रवाई की है, उन्होंने इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड के 1,800 से अधिक मामलों में से 1,600 से अधिक मामले केरल में सामने आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा, केरल में रविवार को चार लोगों की मौत हुई तथा 111 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा, इससे पहले कि लोग वायरस को लेकर भयभीत हों, सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि राज्य में मिला कोविड-19 का नया उपस्वरूप जेएन.1 चिंता का कारण नहीं है।
-
एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर ह’त्या, मचा हड़कंप
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज कांड को अंजाम दिया गया। यहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों की हत्या करने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। मृतकों में पति, पत्नी और पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मधेपुरा सदर थाना के भर्राही सहायक थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान सूर्य नारायण साह, उनकी पत्नी अनिता देवी और उनके पुत्र प्रद्युम्न साह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मधेपुरा सदर थाना के प्रभारी राजकुमार मंडल ने सोमवार को बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं।
-
पंजाबः कबाड़ की दुकान में लगी आग, लोगों में भारी रोष
अमृतसरः फतेहपुर इलाके में आज सुबह कबाड़ की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को आग लगने की सूचना दी। लोगों का आरोप है कि जब तक फायर ब्रिगेड गाड़ी की पहुंची तब तक सारा सामान जल चुका था। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी के देरी से आने पर पर भी लोगों ने रोष जताया। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर इलाके में कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी की वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्लास्टिक और अन्य सामान होने की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल गया।
दमकल विभाग को फोन करने के एक घंटे के बाद गाड़ी पहुंची और 10 मिनट में ही उसका पानी खत्म हो गया। वहीं दुकानदार गुरजंट सिंह ने बताया कि दमकल विभाग में बार-बार फोन करने पर भी किसी ने फोन नहीं उठाया। खुद जाकर गाड़ी को बुलवाना पड़ा। उसके बाद भी काम नहीं बना। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि आग बहुत ज्यादा थी और पहले तीन गाड़ियां और फिर और गाड़ी भी बुलवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही संदेश मिला वो गाड़ी लेकर आ गए। आग को रोकने की कोशिश की।
-
ਪੰਜਾਬ : ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੋਹ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਅਤੇ ਵੱਡੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਦਿਨ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਮਨਾਉਂਦੀ ਹੈ ਉਹ ਤੇ ਹੀ ਅੱਜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਾਡਾ ਵਿਰਸਾ ਸਾਡਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਮਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਡਵੋਕੇਟ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਲੀਕਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਕੋਲੋਂ ਕਈ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛੇ ਗਏ। ਜੋ ਕਿ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਜੀਵਨੀ ਉੱਤੇ ਸਮਰਪਿਤ ਸਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਡਵੋਕੇਟ ਜੋ ਕਿ ਸਾਡਾ ਵਿਰਸਾ ਸਾਡਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੈਂਬਰ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ 25 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵੀ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਸਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦਸਤਾਰ ਸਜਾ ਕੇ ਆਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉੱਤੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਹ 7 ਦਿਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੁਰੂ ਧਾਮ ਵਿੱਚ ਮਿਠਾਈ ਜਾਂ ਮਿੱਠੇ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਾਉਣ ਤੋਂ ਰੋਕ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਡੇ ਵਿਰਸੇ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਜਾਂ ਸਾਡੇ ਆਣ ਗਵਾਂਢ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਆਨੰਦ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਠ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੜਾਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਖਾ ਕੇ ਹੀ, ਉਥੋਂ ਉੱਠਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਫਾਇਦਾ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਵਾਲਾ।
ਜੇਕਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਕੁਝ ਕਰਨਾ ਹੀ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਅਕਾਲ ਪੁਰਖ ਕੀ ਫੌਜ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਅਤੇ ਵੱਡੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆ, ਉਹ ਲਿਖ ਕੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਬੱਚੇ ਆਪਣੇ ਵਿਰਾਸਤ ਨਾਲ ਜੁੜ ਸਕਣ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਸ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਛੁੱਟੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਪੈਸ਼ਲ ਤੌਰ ਤੇ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਲਗਾ ਕੇ, ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ।ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਦੁੱਖ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਂ ਵੱਡੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਬਹੁਤਾਤ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜੀਵਨੀ ਦਾ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਅਤੇ ਵੱਡੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਈਏ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਆਪਣੇ ਸੁੰਦਰ ਭਵਿੱਖ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਜੁੜ ਸਕਣ।