Blog

  • पंजाबः तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो चालक ने 3 को कुचला, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल के पास चुंगी पर एक तेज़ रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक सवार तीन युवको सहित पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई। जिन्हें राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना थाना डिवीजन 7 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ताजपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

    अस्पताल में मृतक की पहचान गुरु रामदास नगर निवासी जयराम के रूप में हुई। वही घायलो की पहचान विकास कुमार, सुनील कुमार व बिमलेश के रूप में हुई। अस्पताल में घायल सुनील कुमार ने बताया कि  वह अपने जीजा जयराम व भाई बिमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे जोर से टक्कर मारी। जिसमे वह बाइक से कुछ दूरी पर जा गिरा। वही हादसे में उसके भाई को मामूली चोटें आई और जीजा जयराम ने मौके पर दम तोड़ दिया। वही बोलेरो चालक ने बाइक सवार के साथ साथ वहां से पैदल काम से घर लौट रहे विकास कुमार को भी बुरी तरह से कुचल दिया। जिसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से परिजनों से उसे निजी अस्पताल भर्ती करवाया।

  • पंजाबः सुबह-सुबह घर के बाहर खड़े युवक का क’त्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर स्थित संजय गांधी कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह घर के बाहर खड़े युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का पता उस समय चला जब राहगीर ने नौजवान को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

    सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार संजय गांधी कॉलोनी इलाके में रहने वाला दिनेश कुमार लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके की हत्या कब और किसने की? वहीं इलाका निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गस्त नहीं करती है।

  • पंजाब : महिला चोर गिरोह ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    होशियारपुर/ सोनू थापर :  चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। शहर में शातिर महिला चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है। गलियों में घुम-घुम कर गत्ता प्लास्टिक उठाने वाला यह गिरोह इस समय पूरी तरह से सक्रिय है। जो कि आए दिन अपने मनसुबो को अंजाम दें रहा है।

    मामला गौरा गेट स्थित जोशी गली का है। गली में खड़ी एक ई-रिक्शा से इन महिलाओं ने बड़ी होशियारी से उसमे पड़ी 4 बैटरीयों में से 3 बैटरीयां चोरी कर फरार हो गईं। जिनकी आने व जाने की cctv वीडियो भी है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जाते समय एक बोरी में कुछ भारी सामान लग रहा है। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा थाना सिटी को दें दीं गईं है।

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः शहर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ के दौरान सुभाष नामक एक बदमाश को गोली लगी है। घायल सुभाष को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ फिरोजपुर शहर के सोढ़ी नगर में हुई है, जिसमें गैंगस्टर सुभाष घायल अवस्था में पकड़ा गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर सुभाष उर्फ ​​बाशी और उसका साथी स्विफ्ट कार में आ रहे थे और पुलिस ने गांव सोढ़ीवाला थाना लक्खो के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस पार्टी को देखते ही दोनों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जब गैंगस्टर सुभाष और उसके साथी नौकर ने वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका पीछा किया। गोली लगने से सुभाष उर्फ ​​बाशी घायल हो गया तथा उसके साथी नौकर को पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए पकड़ लिया।

    इसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस घायल गैंगस्टर सुभाष उर्फ ​​बाशी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी जांच रणधीर कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घायल गैंगस्टर सुभाष उर्फ ​​बाशी पर हत्या के 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार दूसरे आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।

  • पंजाबः ट्रैवल एजेंट को आतंकी की धमकी, मांगे 20 लाख रुपए

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में कनाडा में छिपे बैठे आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने रंजीत एवेन्यू के एक आइलेट्स सेंटर संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने इस बाबत पुलिस को शिकायत करने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारने की धमकियां देने का केस दर्ज किया है।

    रंजीत एवेन्यू निवासी साहिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रंजीत एवेन्यू ए ब्लाक में आइलेट्स सेंटर चलाता है। शनिवार को उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से एक काल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद को गैंगस्टर लखबीर सिंह बताते हुए बीस लाख रुपये की मांग की। फोन करने वाले ने उसे धमकाते हुए पुलिस में शिकायत करने पर घातक परिणाम भुगतने की बात कही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे सहित 5 की मौ’त

    हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। यह हादसा बिल्हौर- कटरा राजमार्ग पर हुआ है। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गई। वह तेजी से जाकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी से लोगों को निकाला गया। लेकिन, अस्पताल में सभी को डेड घोषित कर दिया गया। दुखद दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    हरदोई में भीषण हादसे के बाद पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने इस हादसे पर कहा कि कुल चार लोग और एक चार साल का बच्चा एक वाहन में बराकंठ गांव से नयागांव जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो गया। गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर सभी को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सभी को मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    हरदोई में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा हाईवे पर जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को काटकर उसमें फंसे शवों को निकाला। हादसे की सूचना पर एसपी, एएसपी सीओ भी मौके पर पहुंचे। भीषण सड़क हादसा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास हुआ। यहां एक जाइलो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। जाइलो की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ में टकराने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

    अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पचदेवरा थाने के बालापुर गौटिया निवासी 50 वर्षीय राजाराम जाटव पुत्र मिट्ट लाल, 55 वर्षीय होशियार पुत्र छोट्टी, होशियार का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश, मुकेश का 4 वर्षीय पुत्र बल्लू और 28 वर्षीय मनोज पुत्र प्रकाश सोमवार की देर रात को जाइलो कार से सांडी थाने के नयागांव अपनी रिश्तेदारी की दावत में जा रहे थे। गाड़ी मुकेश चला रहा था। भीषण सड़क हादसे की सूचना पाकर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइड्रा मशीन के सहारे वाहन पेड़ को से अलग कराया। घायलों को सीएचसी सवायजपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

  • 35 साल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

    नई दिल्ली :  फिल्म जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने आत्महत्या कर ली है उनका शव उनके ही घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, एक्ट्रेस के करीबी इस खबर से बेहद शॉक्ड हैं

    35 साल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

    रंजुषा मेनन 35 साल की थीं हालांकि एक्ट्रेस की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, लेकिन इसकी जानकरी अब सामने आई है. रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया गया एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पुलिस फिलहाल मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है

    मौत से पहली पोस्ट की फनी रील

    रंजुषा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं मौत से कुछ वक्त पहले रंजुषा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील पोस्ट की थी अक्सर ही वो अपने को-एक्टर्स के साथ वीडियो बनाती रहती थीं रंजुषा ने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया और फांसी लगा ली ये बात अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है

  • फिर मिली मुकेश अंबानी को धमकी, अब मांगे 400 करोड़

    नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को तीसरी बार धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। सोमवार को भेजे गए इस ईमेल में कहा गया है कि अगर पुलिस मुझे नहीं खोज पाई तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती। ये ईमेल भी उसी एड्रेस से आया है जिससे पिछले दो ईमेल आए थे। पहली ईमेल में अंबानी से 20 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। दूसरी ईमेल में इसे 10 गुना बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

    अब तीसरी मेल में इसे 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मुंबई पुलिस अब तक पुराने दो ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है। ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई हैं। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आईपी एड्रेस बेल्जियम का है। लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा है। सोमवार को भेजे गए तीसरे ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा है, ‘अब हमने अपनी डिमांड बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी है।

    अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती।’ रिलायंस इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी इन-चार्ज ने पिछले शुक्रवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पहली मेल में 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। शनिवार को दूसरे मेल में इसे बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इस बारे में स्थानीय गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की साइबर क्राइम सेल्स मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह ईमेल एड्रेस केवल धमकी देने के लिए ही बनाया गया है।

  • मशहूर एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

    मुबंईः उर्फी जावेद  अपने अतरंगी अंदाज के लिए खूब जानी जानी है, लेकिन कभी-कभी उनका ये फैशन उन्हें काफी नुकसान भी पहुंचता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दो दिन पहले उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भूल भुलैया के छोटा पंडित में नजर आई थी। अब ये उर्फी का ये फैशन उनकी जान का खतरा बन गया है। अदाकारा को छोटा पंडित वाला लुक कॉपी करने के जान से मारने की धमकी मिली है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है।

    उर्फी जावेद ने 29 अक्टूबर की शाम इंस्टाग्राम पर अपना हैलोवीन पार्टी लुक शेयर किया था, जिसमें वह ऑरेंज और रेड कलर की धोती पहने, चेहरे पर लाल कलर लगाए गले में फूलों की माला पहने और कानों में अगरबत्ती लगाई थी। अब अदाकारा को इस लुक को लेकर मेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया। इसकी जानकारी खुद उर्फी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है और कैप्शन में लिखा, मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म के एक किरदार को दोबारा बनाने में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार पर कोई रिएक्शन नहीं आया।

    उर्फी जावेद के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी उन्होंने  ऐसी धमकी मिली थी। इसी साल अप्रैल में निर्देशक नीरज पांडे के ऑफिस से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट पर शेयर किया था  एक और बताया था कि निर्देशक नीरज पांडे के सहायक द्वारा परेशान किया गया था। उस दौरान उन्हें ये धमकी फोन पर कपड़ों के लिए  मिली थी। एक शख्स ने उर्फी को मेल करके लिखा, जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर, नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा। वहीं एक और शख्स ने मेल किया-हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है उर्फी जावेद।  जी से अपनी जिंदगी बीच चौराहे पर गोली मारेंगे।

  • आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है । तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र आज देर रात 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 31 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लेन-देन में ख्याल रखें, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। इस राशि की जो महिलाएं ग्रह उद्योग शुरू करना चाहती हैं उनको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको इसका अच्छा सलूशन मिलेगा। जरूरतमंद की सहायता करें, काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

    वृष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का पेंडिंग वर्क आज कम्पलीट हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। होलसेल का व्यापार करने लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होने से एनर्जेटिक रहेंगे और काम करने में आपका मन लगा रहेगा। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

    मिथुन राशि- आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम भी उठा सकती हैं। आज आप फालतू के खर्चों को कम करके बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आपके व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मंदिर में माथा टेककर किसी काम की शुरुआत करें, काम में सफलता अवश्य  मिलेगी।

    कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूरदराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा, आपके जीवन साथी का समर्थन और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। इस राशि की जो वकील हैं आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही कोई नया केस भी मिल सकता है। पिछले दिनों के पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने के लिए आज सही समय है। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें सब शुभ ही शुभ होगा।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि कि जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, फिल्म इंडस्ट्री से कोई ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं आप गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। चंदन का तिलक लगाएं मानसिक शांति बनी रहेगी।

    कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज थोड़ी बहुत नोक-जोक हो सकती है। लेकिन जल्दी ही सब सही भी हो जाएगा। आप जिस भी काम को करेंगे वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।

    तुला राशि- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी, इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट हैं उनको एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कोई काम जो बहुत दिन से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ के योग हैं। आज अचानक किसी अतिथि के आने से घर में उल्लास का माहौल बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने से आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी।

    धनु राशि- आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातो से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आपका सम्मान बढ़ जाएगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तनाव से मुक्ति मिलेगी।

    मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज रुका पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन कुछ सीखने का है। आज आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा क्योंकि पहलें के टाले काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको चुनाव करना है की परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार करना है या उनमें फसकर परेशान होना है।

    कुंभ राशि- आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कामों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा की आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है।

    मीन राशि- आज का दिन बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आप कोई आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी उच्चाधिकारी से बात करेंगे ,आपकी जो भी समस्या है उसका सॉल्यूशन मिल जाएगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैए पर कंट्रोल करने की जरूरत है नहीं तो अच्छी खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सारे काम बन जाएंगे।