Blog

  • Himachal News: उपायुक्त ने हरोली में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    Himachal News: उपायुक्त ने हरोली में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    परियोजनाओं को गुणवत्तायुक्त और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से उपायुक्त जतिन लाल ने आज(बुधवार) को विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रोड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन ट्रैफिक पार्क, हरोली कॉलेज परिसर, खड्ड क्षेत्र में बन रहे इंडोर स्टेडियम, जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, पंडोगा में प्रस्तावित रोपवे परियोजना तथा पंडोगा-त्युड़ी पुल स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

    उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में चल रही ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ये विकास की नई दिशा को दर्शाती हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।

    उपायुक्त ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन विकास कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र और प्रभावी रूप से मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा ताकि क्षेत्र में विकास को गति  मिल सके।

     

  • Jalandhar News: सरकारी स्कूलों के 25 छात्र जाएंगे ISRO

    Jalandhar News: सरकारी स्कूलों के 25 छात्र जाएंगे ISRO

    जालंधर, ENS: जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 25 होनहार छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का अवसर मिला है। इन छात्रों में कक्षा 7वीं, 9वीं और 11वीं के 15 छात्राएँ और 10 छात्र शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इसरो जाने वाले सभी छात्रों से मुलाकात की और छात्रों की हौसला अफजाई की। इस दौरान छात्रों को सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

    डीसी ने छात्रों से कहा कि वह इस यात्रा से अधिकतम सीखने का प्रयास करें क्योंकि यह मौका उनकी जिंदगी बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल उनकी पढ़ाई के लिए लाभकारी होगी बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा भी दे सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत छात्रों को विश्वस्तरीय शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कदम छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मददगार साबित होंगे।

    उन्होंने कहा कि ISRO जैसी संस्थाओं के दौरे से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इन छात्रों के चयन के लिए जिला प्रशासन और ISRO की साझा पहलों के तहत पहले ब्लाक स्तर पर क्विज़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें जीतने वाले छात्रों के जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिला स्तर पर विजयी रहे 25 छात्रों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के चलते ISRO जाने का मौका मिल रहा है। छात्रों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस यात्रा के दौरान अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करेंगे।

  • Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडा: जिले में खुफिया टीम ने बड़े आतंकी घटना का नाकाम करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जिनका संबंध सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़ा हुआ है।

    इनका मकसद पंजाब में शांति और जन सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हुई है, ताकि इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की पहचान की जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

     

  • Punjab News: अस्पताल से बच्चा चोरी, 3 दिन के जन्में नवजात को लेकर महिला फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल से बच्चा चोरी, 3 दिन के जन्में नवजात को लेकर महिला फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गुरु नानक देव अस्पताल में नवजात बच्चा चोरी हो गया। दरअसल, बेबे नानाकी वार्ड से 3 दिन के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, शिशु अपनी मां के साथ बेबे नानाकी वार्ड में था। वहीं शिशु की मां ने बताया कि 3 दिन पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया था। उसने कहा कि आज बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इसी दौरान एक महिला बच्चे को उठाकर लेकर भाग गई।

    मां ने पुलिस को बताया कि यह उसका पहला बच्चा था और वह किसी भी तरह बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती थी। वहीं अस्पताल के स्टाफ और अन्य लोगों के अनुसार, महिला ने बच्चे को अचानक उठाकर बाहर चली गई। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार ने खुद बच्चे को उस महिला के हवाले कर दिया और अब वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह महिला कौन थी और वह बच्चे को कहां ले गई, इस मामले में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

    उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बच्चा चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा और बच्चे को सुरक्षित लौटाया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों के बयान भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। यह घटना लोगों के बीच चिंता और भय का माहौल पैदा कर रही है। कई लोग इस बात पर हैरान हैं कि कोई अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान से बच्चे को उठा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा हो या किसी प्रकार की जानकारी हो, तो तुरंत सूचित करें।

  • Jalandhar News: Server बंद होने से Driving Test Track पर लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Server बंद होने से Driving Test Track पर लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के नजदीक बने ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर आए दिन सर्वर बंद रहने की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने पहुंचने वाले आवेदकों को बार-बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है, जिससे उनमें रोष भी बढ़ता है। ड्राइविंग टेस्ट पर सर्वर सिस्टम में तकनीकी खामियों की दिक्कत के कारण काम ठप्प हो रहा है और मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा आवेदकों को यह कहकर वापिस भेज दिया जाता है कि सर्वर बंद है और टेस्ट संभव नहीं है। न्यूजीलैंड से भारत लौटे राहुल ने बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनाना है, जिसके लिए अपना लाइसेंस बनाने के लिए भारत लौटा है।

    साढ़े चार घंटे से ज्यादा समय हो चुका कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पहले जनरेटर नही चल रहा था, जब जनरेटर चला तो स्टाफ ने यह कहना शुरू कर दिया कि सर्वर बंद है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को उनकी वापसी है और दस दिन उनके पास बचे है। ऐसे में लाइसेंस कैसे बनेगा। वहीं टेस्ट ट्रैक पर मौजूद आवेदकों ने कहा कि वह दूसरी बार आए है। सारा दिन निकल गया लेकिन उनका लाइसेंस नहीं बना।

    उन्होंने कहा कि वह 12 बजे से लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक बजे स्टाफ ने कह दिया कि लंच टाइम हो गया है और ढाई बजे के करीब स्टाफ वापिस लौटा और कहने लगा के सर्वर बंद हो गया। उन्होंने पहले अपॉइंटमेंट के 250 रुपए दिए थे और फिर दोबारा से पैसे देने पड़े। ऐसे में कौन जिम्मेवार है। वहीं टेस्ट ट्रैक ले रहे स्टाफ के अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब का सर्वर बंद है अगर किसी को कोई परेशानी आ रही है तो उसे दुबारा अपॉइंटमेंट उनकी तरफ से दे दी जाएगी। किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा ये टैक्नीकल इश्यू है कभी भी हो सकता है।

     

  • जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

    जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार करते हैं तथा सरकार को जनहित में प्रभावी नीतियां बनाने में सक्षम बनाते हैं। यह बात उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को नवीन तकनीकों, डिजिटल साधनों तथा जनगणना की प्रक्रिया से भली-भांति अवगत करवाना है, ताकि कार्य सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्ठा, ईमानदारी और सजगता के साथ करें ताकि फील्ड में प्रत्येक व्यक्ति और परिवार के सही आंकड़े दर्ज हो सके।

    उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया और फील्ड में कार्य करते समय व्यवहार कुशलता के साथ समयबद्ध कार्य निष्पादन पर भी बल दिया।

    मानचित्र निर्माण व क्षेत्र निर्धारण का व्यावहारिक अभ्यास करवाया

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को डिग्री कालेज ऊना की कम्प्यूटर लैब में प्रैक्टिकल सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रशिक्षुओं को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया, जिससे वे धरातल स्तर पर कार्य करने के लिए पूर्णतः सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप और सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके तहत मानचित्र निर्माण, क्षेत्र निर्धारण और मकानों को सूचीबद्ध करने का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया।

    इसके अलावा घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन, मोबाइल ऐप/टैबलेट के माध्यम से डाटा एंट्री तथा त्रुटि रहित जानकारी संकलन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि किसी भी परिस्थितियों का सामना करने और उसके समाधान के लिए सक्षम बने सकें।  इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त निदेशक आशीष चौहान ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना हो रही है, जिसके लिए देश भर में कर्मचारियों को मोबाइल ऐप, जियो-टैगिंग और डेटा संग्रह का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पहली जून से 15 जून तक फील्ड प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण तत्पश्चात् 16 जून से 15 जुलाई तक मकान सूचीकरण का कार्य पूरा करना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल सत्र से उन्हें कार्य की बारीकियों को समझने में विशेष सहायता मिली है।

     

  • Punjab News: चोर ने पहले दुकान में लगाई आवाज, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर ने पहले दुकान में लगाई आवाज, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के काकोवाल रोड स्थित प्रेम धाम के पास एक सोफा रिपेयर की दुकान में चोर ने घटना को अंजाम दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकान मालिक प्रिंस ने बताया कि पगड़ीधारी व्यक्ति ने पहले दुकान के बाहर रुककर आवाज लगाई। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो वह बेखौफ होकर अंदर दाखिल हुआ।

    उसने वहां पड़ा बिजली वाला कटर उठाया और उसे दुकान के अगले हिस्से में छिपाकर रख दिया। इसके बाद वह एक बार बाहर निकला और वापिस आकर हरे रंग के कपड़े में कटर को लपेटकर वहां से पैदल ही फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से लकड़ी काटने वाला बिजली का कटर (वूड कटर) चोरी कर रफूचक्कर हो गया।

    प्रिंस ने बताया कि दोपहर करीब 12:40 के बीच चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। वह किसी काम के सिलिसिले में गए थे और उस दौरान उसने दुकान का शटर आधा नीचे कर गया हुआ था। जब वापिस आया तो दुकान में रखा कटर गायब था पीड़ित दुकानदार के मुताबिक उनकी दुकान के बाहर कैमरा नहीं लगा था लेकिन दुकान के अंदर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोर की करतूत सामने आई। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी को लेकर हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी को लेकर हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    लुधियानाः भामिया इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा हंगामा होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि गांव में 2 पक्षों द्वारा सेवा की प्रधानगी को लेकर विवाद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सीनियर लोगों के साथ मीटिंग करके शांतिमय ढंग से मामले को हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मुद्दे को जल्द खत्म करवाया जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों से धार्मिक मुद्दे को शांतिमय ढंग से हल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करते हुए किसी को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुद्वारा साहिब में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं संगत भी गुरुद्वारा साहिब में मौजूद है।

    मामले की जानकारी देते हुए सरपंच परमिंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में ताला तोड़ने को लेकर उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से गुरुद्वारा साहिब का मुद्दा चल रहा है और 2 फरवरी को उनके द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी। जिसमें कहा गया कि शरारती अंनसरों द्वारा धक्केशाही करते हुए गुरुद्वारा साहिब का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस दौरान पुलिस को शिकायत में गोलक ना खोलने की अपील की गई थी। सरपंच ने कहा कि लेकिन उक्त पक्ष द्वारा गोलक खोलकर पैसे निकाल लिए गए। सरपंच के अनुसार अब दूसरे पक्ष ने पुलिस के समक्ष माना है कि गोलक के पैसे उनके पास मौजूद है। वहीं गांव वासियों द्वारा अन्य व्यक्ति को सरपंच नियुक्त किया गया और उक्त प्रधान ने उन्हें घटना स्थल की सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सरपंच के अनुसार 13 परिवारों द्वारा व्यक्ति को सरपंच बनाया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने 10 परिवारों के साथ मिलकर अपना नया प्रधान नियुक्त किया गया। इसी मामले को लेकर विवाद हो गया।

    दूसरे पक्ष ने कहा कि गुरु घर में किसी द्वारा धक्के से प्रधान नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष कहा गया कि उनके साथ लोग कम संख्या है, जिसके बाद उनके द्वारा आज सुबह भारी संख्या में गांव वासी गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। लेकिन दूसरे पक्ष मौके नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि गुरु घर के पुराने पैसों को लेकर विवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु घर में प्रधान को गुरु की संगत ही नियुक्त करती है और उन्हीं ने नया प्रधान नियुक्त किया है। ऐसे में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है।

  • Property Dealer के कत्ल की इस Gang ने ली जिम्मेदारी, बताई मुख्य वजह

    Property Dealer के कत्ल की इस Gang ने ली जिम्मेदारी, बताई मुख्य वजह

    चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की चरणप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। वहीं इस घटना में अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि लक्की पटियाल गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ले ली। इस दौरान पोस्ट में लक्की पटियाल ने कत्ल की वजह भी बताई है। गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- आज सेक्टर-9 में चिमनी कुब्बाहेड़ी लीर का जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं लक्की पटियाल लेता हूं। यह हमारे एंटी लीरा का खबरी था और उन्हें फिरौतियां लेकर देता था।

    इसे पहले भी समझाया गया था कि हमारे एरिया में हमारे लोगों की जानकारी एंटियों को न दिया करे। इसके अलावा मोहाली में गुरविंदर के मर्डर में भी इसका हाथ था। गुरविंदर मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था। लेकिन जो हमारे खिलाफ जाते हैं, उनके खिलाफ हमने यह कार्रवाई की। अब हम एक-एक करके सभी को ढूंढकर मारेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने परिवार को बताया कि हमारे पास आरोपियों की बाइक का नंबर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक जिस जगह पर हत्या हुई, वहां पर आसपास दो कैमरे लगे हैं। लेकिन वह सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। हालांकि पुलिस को जल्दी ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पूरे शहर में कैमरे लगे हुए हैं।

    बता दें कि चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। प्रॉपर्टी डीलर को पहले भी धमकियां मिल चुकीं थीं।

     

  • चैत्र नवरात्रि पर सिर्फ इतने मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

    चैत्र नवरात्रि पर सिर्फ इतने मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

    धर्म: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र बहुत ही पवित्र पर्व माना जाता है। यह नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। यह त्योहार हमें अच्छाई की बुरराई पर जीत का संदेश भी देता है। इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के लिए व्रत रखते हैं। पूजा-पाठ करते हैं और मां दुर्गा का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पंचागों के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरु होगी और 27 मार्च राम नवमी वाले के दिन खत्म होगी। इन 9 दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रुप की पूजा की जाती है। हर दिन का अपना खास रंग और भोग भी होता है आपको बता दें कि नवरात्रि में घटस्थानपा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

    शुभ मुहूर्त

    पंचागों के अनुसार, चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च यानी की क सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरु होगी और तिथि का समापन 20 मार्च का सुबह 4 बजकर पर खत्म होगा। इसी तिथि के चलते चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना का पहला मुहूर्त सुबह 6:52 मिनट से लेकर सुबह 7:43 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त जो दोबरहर 12:05 मिनट से लेकर 12:53 मिनट तक रहेगा।

    कलश स्थापना की विधि

    नवरात्रि की पूजा शुरु करने से पहले स्नान करें। इसके बाद मां दुर्गा के स्वागत के लिए घर और पूजा को स्थान को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। फिर मां दुर्गा के लिए घर और पूजा स्थान को अच्छे से साफ करें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति या खास तस्वीर स्थापित करें और पास में पानी से भरा कलश रखकर उसके ऊपर नारियल रखें। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना या फिर कलश स्थापना करें। फिर मां दुर्गा के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। मां को फूलों की माला चढ़ाएं और फल, सूखे मेवे, मीठा, पान, सुपारी, लौंग, इलायची का भोग लगाए। इसके बाद मां दुर्गा को कम से कम सात श्रृंगार की चीजें अर्पित करें और उनके मंत्रों का जाप करके आह्वान करें। फिर दुग्रा सप्तशाती और दुर्गा चालिसा का पाठ करें। शाम के समय भी रोज रोजाना मां की पूजा करें और भोग लगाएं। भोग अर्पित करने के बाद भक्त सात्विक् भोजन करके अपना व्रत खोल सकते हैं।

    पूजा में इस्तेमाल करें ये सामग्री

    चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना कुछ जरुरी सामग्री के बिना अधूरी मानी जाती है। इसमें लकड़ी की चौकी, मिट्टी का एक बर्तन, मिट्टी का कलश, पवित्र स्थान की मिट्टी, 7 तरह के अनाज, गंगाजल, कलावा या मौली, सुपारी, आम या अशोक के पत्ते, अक्षत, जटा वाला नारियल, लाल कपड़ा, और पुष्पमाला।