Blog

  • बड़ा हादसा: Electric कार Charging से लगी आग, फटे Cylinder, 7 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: Electric कार Charging से लगी आग, फटे Cylinder, 7 की मौत, देखें वीडियो

    इंदौरः तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में घर में आग लग गई। घटना बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी बुधवार भोर के समय हुई है। मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग की वजह से घर के अंदर रखे कुछ कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद वह फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक घटना में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कुंदन मंडलोई ने बताया कि बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित घर में सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आग लगी। आग में 7 लोगों की मौत हो गई। ACP ने बताया कि घटना के बाद एक बच्चा लापता बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन-मंजिला घर के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी। उन्होंने कहा कि चार्जिंग पॉइंट पर एक धमाका हुआ और उसके बाद कार में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि घर के दरवाज़ों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे, जिससे पुलिस के लिए दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसना मुश्किल हो गया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के अंदर रखे कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई। आग लगने के दौरान घर के अंदर फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के समय घर के अंदर करीब 10 लोग मौजूद थे। सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया ने बताया कि आग में मारे गए सात लोगों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया है।
  • Jalandhar News: Highway पर टिप्पर और कार में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर टिप्पर और कार में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर: फिल्लौर/नवांशहर से फिल्लौर जानेवाले हाईवे पर पिंड रसूलपुर के नज़दीक एक भयानक सड़क हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार टिप्पर और एक सफेद कार में अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि सफेद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्यों में जुट गए।

    गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ लोगों के हल्की चोटें लगने की संभावना जताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफ़िक जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मिलकर सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटाने में मदद की, जिससे ट्रैफ़िक फिर से नार्मल हुआ।

    सूचना मिलते ही 112 टीम के इंचार्ज थानेदार मनप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के असली कारणों की पड़ताल की जा रही है। इलाके के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हाइवे पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए और सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएँ, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। प्रशासन ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएँ, नियमों का पालन करें और तेज़ रफ्तार से बचें, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके। पुलिस ने कहा है कि बयानों के आधार पर जिसकी भी गलती पाए गई उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शेयर बाजार में आया उछाल

    कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 मार्च 2026 को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी हरे निशान पर खुले। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 100 अंक से अधिक उछला।

    सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 350.93 अंक यानी 0.46% तेजी के साथ 76,421.77 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 122.75 अंक यानी 0.52% तेजी के साथ 23,703.90 अंक पर था। इससे पहले लगातार दो दिन शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई।

    इसके अलावा टीसीएस, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी तेजी रही। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा है। निफ्टी मिडकैपमें 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1 फीसदी तेजी आई है।

    सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी आई। निफ्टी मेटल में 0.83 फीसदी गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 92.43 पर आ गया। कच्चा तेल 1.42 फीसदी गिरावट के साथ 102 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

  • Punjab University में युवक पर Firing की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab University में युवक पर Firing की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद एक कथित धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में विभिन्न गैंग के नामों का जिक्र करते हुए विरोधी गुटों को खुली धमकी दी गई है। वायरल पोस्ट में बंबीहा ग्रुप के दविंदर बंबीहा से जुड़े गैंगस्टर डोनी बल और शगनप्रीत सिंह ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी में गोलीबारी का शिकार छात्र लॉरेंस से जुड़ा हुआ है।

    इस घटना के चलते उस पर गोली चलाई गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 4 युवक भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस ने युवकों की स्कूटी को बरामद कर लिया। यह चोरी की है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया, लेकिन भविष्य में ऐसा हर किसी के साथ नहीं होगा।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/chandigarh/big-revelation-in-punjab-university-shooting-incident-cctv-of-attackers-comes-to-light/

    कुछ गैंगों के नाम लेते हुए उनके साथ जुड़ने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। अंत में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते हुए ‘रेस्ट इन पीस’ लिखा गया है।

     

     

  • Punjab News: Paragon International School से नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Paragon International School से नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के थाना डेहलों के अंतर्गत आते गांव नंगल में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ स्थित पैरागोन इंटरनेशनल स्कूल को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे में दीवार फांदकर घुसे 4 अज्ञात युवकों ने स्कूल के कमरों के ताले तोड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। स्कूल में तैनात प्राइवेट टीचर मनपाल सिंह निवासी किला रायपुर ने पुलिस को बताया कि यह वारदात 13 मार्च की रात करीब 3:05 बजे हुई।

    स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिख रहा है कि 4 अज्ञात नौजवान दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने स्कूल में प्रवेश करते हुए पहले माथा टेका और कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान को खंगाला और दराज में रखा कैश, 2 लेनोवो टैबलेट, ब्लूटूथ स्पीकर और कॉलर माइक, बच्चों के लिए रखे गए गिफ्ट्स ले गए।

    टीचर मनपाल सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305, 331(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

     

     

  • आज का राशिफल, 18 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 18 मार्च 2026

    आज चैत्र अमावस्या है। चन्द्रमा कुंभ व शनि, सूर्य के साथ मीन राशि में शुक्र के साथ रहेंगे। 11:36 pm के बाद चन्द्रमा,सूर्य के साथ मीन राशि में आ जाएंगे। आज चैत्र अमावस्या का पुण्य है। गंगा स्नान करें। प्रयागराज के संगम में स्नान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व यथासंभव अन्न दान करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। जो लोग घर पर रहेंगे वह स्नान पात्र में गंगा जल लेकर ऊपर से सामान्य जल मिलाकर स्नान करें। अमावस्या को स्नान करते हुए मौन रहकर भगवान नाम का जप करें। आज अन्न, फल व द्रव्य का दान बहुत फलित होता है।घर में सभी लोग मिलकर भगवान नाम का संकीर्तन व भजन करके आरती करें।पितृ दोष के शमन हेतु त्रिपिंडी श्राद्ध करवाएं।

    मेष- चन्द्रमा एकादश भाव में है। सूर्य-शनि एकसाथ बारहवें भाव में रहेंगे। स्टुडेंट्स सफल रहेंगे। करियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अब बेहतर है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। आज का उपाय – विष्णु जी की उपासना करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

    वृष- दशम चन्द्रमा कर्म के लिए बहुत बेहतर होता है। परिवार में विवादों से बचें।चैत्र अमावस्या को दान – पुण्य करें। कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। स्टूडेंट्स क्रोध पर संयम रखें। शुक्र आर्थिक लाभ देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के प्रयास में रहेंगे। तिल का दान करें।प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय – गुड़ व गेंहू दान करें।

    मिथुन- आज धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। जाँब व बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जाँब में किसी विशेष प्रोन्नति को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। आज का उपाय – गाय को गुड़ खिलाएं।

    कर्क- चैत्र अमावस्या के दिन पितृ दोष का समाधान कर सकते हैं। इधर जाँब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। सूर्य व शनि नवम रहेंगे। छात्र कॅरियर के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा।लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं व मूंग का दान करें।

    सिंह- चन्द्रमा सप्तम गोचर में हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। जाँब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। समय उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें। आज का उपाय- सूर्योपासना का आलम्ब लें। मसूर का दान करें।

    कन्या- अमावस्या के पावन पर्व पर तीर्थ यात्रा करेंगे। छात्रों को कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। कुंभ के चन्द्रमा व मीन के शनि – सूर्य शुभ गोचर में हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बड़ों का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

    तुला- आज अमावस्या के दिन खष्ठम शनि -सूर्य व पँचम चन्द्रमा शुभ गोचर में हैं। व्यवसाय में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी।लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर पेशेंट को अपने हेल्थ के प्रति सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ प्रत्येक शारीरिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

    वृश्चिक- चैत्र अमावस्या को जाँब व बिजनेस में प्रगति है।व्यवसाय में मध्यम लाभ की स्थिति अभी बनी रहेगी। जाँब प्रोग्रेस में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में किसी नई डील से लाभ रहेगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य सम्बंधित कार्य बाधा समाप्त होती है। गुड़ का दान करें।

    धनु- तृतीय चन्द्रमा व चतुर्थ शनि – सूर्य के साथ गुरु इसी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। जाँब में नवीन पोस्ट को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। जाँब में अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। आज का उपाय- शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में अन्न व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।

    मकर- आज अमावस्या का पुण्य लाभ लें।इस भाव से तृतीय गोचर रत सूर्य – शनि धार्मिक कृत्य देते हैं। स्टूडेंट्स का क्लास में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। वे आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं।जाँब में भी सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज का उपाय – शिव उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें।

    कुम्भ- चन्द्रमा इसी राशि में है।व्यवसाय को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। अमावस्या को दान – पुण्य करें। शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें।स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय – शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। तिल का दान करें।

    मीन- चैत्र अमावस्या के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेंगे।कॅरियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी, जिससे आप जल्द किसी बड़े पद पा सकते हैं। शुक्र अनुकूल हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय – शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

  • Jalandhar News : Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर फिर चली डीच, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर फिर चली डीच, देखें वीडियो

    संयुक्त कमिश्नर Mandeep Kaur का कार्रवाई पर आया बयान

    राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पहुंचे ‘छुट भैया’ नेता

    जालंधर: Punjab Kesari Group के सिविल लाईन्स स्थित होटल पार्क प्लाजा के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार देर शाम दोबारा होटल पर डीच चलाई गई। इससे पहले सरकारी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने वाले राजनीतिक लोगों को राउंडअप भी किया गया।

    नगर निगम का बिल्डिंग विभाग डिच मशीनें एवं भारी पुलिस बल लेकर होटल पार्क प्लाजा के अवैध हिस्से को डिमोलिश करने पहुंचा है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एमटीपी मेहरबान सिंह द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ एटीपी रविंदर सिंह, एटीपी विकास दूआ, ड्राफ्ट्समैन शविंदर कौर, इंस्पैक्टर अजय कुमार शामिल है।

    मिली जानकारी अनुसार बीते समय दौरान होटल पार्क प्लाजा की निगम की ड्राईंग ब्रांच द्वारा पैमाईश की गई थी जिसमें होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया गया था जिसे आज डिमोलिश करने के लिए निगम प्रशासन लाव लश्कर लेकर पहुंचा है वहीं दूसरी तरफ इस मामले को राजनिती रंगत देने के लिए पूर्व एमपी सुशील रिंकू, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्डा सहित कई लोग पहुंचे हैं, जोकि एमटीपी मेहरबान सिंह के साथ तीखी बहस कर रहे हैं।

    वहीं मौके पर मौजूद संयुक्त कमिश्नर Mandeep kaur ने कहा कि इस संबंधि सैशन कोर्ट में केस की सुनवाई हुई जिसमें अदालत द्वारा पंजाब केसरी (चोपड़ा होटल्स प्राईवेट लिमिटेड) के होटल पार्क प्लाजा को कोई राहत नहीं दी गई और निगम कमिशनर संदीप रिषी के आदेशों के बाद आज कारवाई करने के लिए टीम भेजी गई है। मिली जानकारी अनुसार डिच मशीन द्वारा होटल पार्क प्लाजा के दो पिल्लरों को डिमोलिश किया गया है बाकी की कारवाई अभी जारी है। जल्द ही खबर अपडेट की जाएगी जुड़े रहिए एनकाऊंटर न्यूज के साथ..

     

     

     

     

  • Punjab University में स्कूटी सवार हमलावरों ने चलाईं गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab University में स्कूटी सवार हमलावरों ने चलाईं गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Sartaj Satinder के कार्यक्रम से पहले हुई वारदात

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। यह घटना यूनिवर्सिटी के बॉटनी डिपार्टमेंट की पार्किंग के सामने हुई, जहां SOPU (स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन) से जुड़े एक्टिविस्ट जसन दीप सिंह को निशाना बनाया गया।

    स्कूटी पर आए हमलावर, चलाई दो गोलियां
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और जसन दीप सिंह पर करीब से दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे कैंपस में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी दलबीर और थाना सेक्टर-11 के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए। साथ ही, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें।

    मौके से मिले खाली खोल, CCTV खंगाले जा रहे
    पुलिस को घटनास्थल से दो खाली कारतूस (खोल) बरामद हुए हैं। डीएसपी दलबीर ने बताया कि शुरुआती जांच में दो गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। साथ ही, आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    पुलिस ने बनाई टीमें, जल्द गिरफ्तारी का दावा
    पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    कार्यक्रम से पहले हुई वारदात
    बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में बुधवार को सरताज सतिंदर का एक कार्यक्रम भी होना है। ऐसे में इस फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
    सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की घटना को लेकर एक पोस्ट डाली गई है। जिसमें दविंदर बंबीहा, गोपी घनश्यामपुरिया व कौशल चौधरी ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

     

     

     

     

     

     

     

     

     

  • Civil अस्पताल में 30 हजार रुपये चुराने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Civil अस्पताल में 30 हजार रुपये चुराने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: ढकोली के सिविल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच एक्टिव जेबकतरा गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है। हैरानी की बात ये हैं कि इस गैंग में शामिल महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल में घूमती थी ताकि किसी को उन पर शक न हो। इसी चालाकी का फायदा उठाकर ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाती थी और पलक झपकते ही पैसे साफ कर देती थी।

    ताजा मामला उस समय सामने आया जब करनैल सिंह अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पर्ची कटवाने के दौरान चार महिलाएं उनके आस-पास आकर खड़ी हो गई। कुछ ही मिनटों में 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेज कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के अंदर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22,500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी समय से एक्टिव है और अन्य वारदातों में भी शामिल है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ में और भी खुलासे हो पाएं। ऐसे में अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी एक्टिव रहने की जरुरत है।

     

     

  • Punjab News : इस इलाके में गुटका साहिब के मिले अंग, लोगों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में गुटका साहिब के मिले अंग, लोगों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के नजदीक भवानीगढ़ रोड पर एक संवेदनशील घटना सामने आई है। जहां, एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान के बाहर गुटका साहिब के अंग (पन्ने) मिले। यह देखकर इलाके के लोगों ने भारी विरोध जताया।

    सिख समुदाय में रोष
    घटना की जानकारी मिलते ही सिख भाईचारे के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यह गुरु महाराज के अंगों की बेअदबी है। लोगों का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसे अंजाम देने वाले व्यक्ति का जल्द पता लगाया जाना चाहिए।

    पुलिस में की गई शिकायत
    इस घटना को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस थाना सामना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    पुलिस का आया बयान
    मामले में डीसीपी फतेह सिंह ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

    जांच जारी
    पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।