Blog

  • Punjab News: जग्गू की मां का परिवार नहीं करेंगा संस्कार, SSP दफ्तर के बाहर धरना देने का किया ऐलान

    Punjab News: जग्गू की मां का परिवार नहीं करेंगा संस्कार, SSP दफ्तर के बाहर धरना देने का किया ऐलान

    बटालाः जिले के कादिया रोड पर सरेआम गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और नौजवान का दो दिन पहले गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। इस घटना की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। वहीं आज जग्गू के परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर संस्कार ना करने का ऐलान किया है। इस दौरान जग्गू की मां का शव बटाला एसएसपी कार्यालय के बाहर रखकर धरना देने की घोषणा की गई।

    इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद आज फिर से बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें बंबीहा गैंग ने कहा कि वह जग्गू की माता को टारगेट करने नहीं आए थे। गलती के साथ उनकी माता की मौत हुई है जिसके लिए वह अफसोस प्रगट कर चुके हैं। वहीं इसके बाद आज एक और पोस्ट सामने आई है जो कि जग्गू भगवान पुरिया की टीम के द्वारा पोस्ट की गई है जिसमें लिखा गया है कि हमें कोई गलत न कहें, अब हद पार हो गई।

    उक्त घटना के बाद जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप की ओर से भी एक पोस्ट डाली गई है। जिसमें लिखा गया है कि हमारे भाई और माता का जो कत्ल हुआ गलत हुआ। हमारी जो दुश्मनी है, वह आपस में है, न कि एक दूसरे के परिवार के साथ। मां-बाम सबके आम लोगों की तरह रहते हैं। हम हमेशा करते हैं हमने जिन लोगों का कत्ल किया वह हमारी तरह क्रिमिनल थे, आम लोग नही। गैंगवार चलती है, लेकिन परिवार को टारगेट करना गलत है। इन्होंने कुछ समय पहले भी एक दस साल के बच्चे का कत्ल कर दिया था और बाद में माफी मांग ली थी। हमने कभी किसी के परिवार का नुक्सान नहीं किया।

    पहले भी हमारे भाईयों के कत्ल हुए और हमने बदले भी लिए। चलो आज हमारा भाई और मां चले गये, आज चैलेंज करने का टाइम नहीं है। ये वाहेगुरु तय करेगा कि आगे क्या होगा। वो मां जिसने मेरे लिए बहुत तंगी देखी, मैं उसका देना नहीं दे सकता, आज मैं अपने बाप को भी याद कर रहा हूं। वाहे गुरू मेहर करें अब हमें भी कोई गलत न कहें, क्योंकि अब हद पार होगी। वही गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माता और रिश्तेदार का कल शाम को पुलिस की हाजरी मैं पोस्टमार्टम करवाया गया था

  • टेंपो की अगली सीट पर बैठने पर बेटे ने बाप का गोली मारकर किया कत्ल

    टेंपो की अगली सीट पर बैठने पर बेटे ने बाप का गोली मारकर किया कत्ल

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली विवाद को लेकर बेटे ने बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय युवक ने सिर्फ टेंपो की आगे की सीट पर बैठने को लेकर अपने पिता से लड़ाई कर ली। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गोली मारकर बाप की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। एमएस ब्लॉक, तिमारपुर के पास जब इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

    इस दौरान घटना स्थल पर व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं स्थानीय लोग आरोपी से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह CISF से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक थे। सुरेंद्र को तुरंत नजदीकी HRH अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली उनके बाएं गाल में लगी थी, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी पिता की लाइसेंसी बंदूक और 11 कारतूस बरामद किए हैं।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुरेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद उनका परिवार उत्तराखंड स्थित अपने मूल गांव में स्थानांतरित हो रहा था। इस काम के लिए उन्होंने एक टेंपो किराए पर लिया था और सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र और उनके बेटे दीपक के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई कि टेंपो की आगे की सीट पर कौन बैठेगा। सुरेंद्र सिंह का कहना था कि भारी सामान होने के कारण वह आगे बैठेंगे, लेकिन दीपक इससे नाराज हो गया।

    गुस्से में आकर दीपक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाली और उन पर गोली चला दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या पहले भी परिवार में ऐसे तनाव की घटनाएं हुई थीं।

  • शादी के बंधन से पहले Partner जरूर करें एक-दूसरे से सवाल, ताउम्र के लिए निभेगा रिश्ता

    शादी के बंधन से पहले Partner जरूर करें एक-दूसरे से सवाल, ताउम्र के लिए निभेगा रिश्ता

    लाइफस्टाइलः अगर आप भी शादी करने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर जरूर पढ़े। अगर आप भी अपने रिश्ते को ताउम्र के लिए निभाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सगाई और शादी से पहले अपने पार्टनर से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए। इससे आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार बहुत से लोग सगाई होने के बाद पर्सनल बातचीत शुरू करते हैं। यूं तो ये सब पहले कर लेनी चाहिए, लेकिन अगर आप यहां तक आ गए हैं तो अब आपको अपने होने वाले पार्टनर के साथ उन बड़ी और जरूरी बातें करने में देर नहीं करनी चाहिए। कुछ ऐसे सवाल हैं जिन्हें शादी से पहले पूछा जाना जरूरी है।

    – सबसे जरूरी है कि आपको अपने पार्टनर के साथ पैसों के बारे में बात करनी चाहिए। चूंकि वित्तीय मामले जोड़ों के बीच रिश्ते में तनाव का एक बड़ा कारण हो सकते हैं। इसलिए ऐसे में जोड़ों को लोन, खर्च और बचत जैसी चीजों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए।

    – कई लोग शादी से पहले बच्चों के बारे में बात करते होंगे लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है। जबकि इस मुद्दे पर आपको अपने होने वाले पार्टनर के साथ लंबा डिस्कशन करना चाहिए कि आप दोनों बच्चे चाहते हैं या नहीं। प्रेग्नेंसी में दिक्कत अक्सर पति-पत्नी के रिश्ते के लिए खराब होती है। ऐसे में आप दोनों की क्या राय होगी। हालांकि समय के साथ आपकी राय बदल सकती है लेकिन इस पर पहले से पार्टनर की राय लेना काफी मददगार हो सकता है।

    – अगर आप दोनों बच्चे चाहते हैं और कितने चाहते हैं, यह सवाल पूछने के बाद अगला सवाल यह होना चाहिए कि उन्हें कैसे पाला जाए। अगर पति-पत्नी दोनों काम करते हैं तो बच्चों की देखभाल कैसे होगी। क्या इसके लिए महिला को घर में रहना होगा, या फिर इस पर उसके पति की क्या राय होगी।

    – शादी का मतलब हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। कुछ लोगों को लगता है कि यह पूरी तरह से एक पार्टनरशिप है जबकि कुछ लोगों को लगता है कि यह एक कानूनी समझौता है। अपनी-अपनी अपेक्षाओं के बारे में बात करने से यह तय करने में मदद मिल सकती है कि आप दोनों में से किसी की भी जरूरतें या अपेक्षाएं इस रिश्ते में किस हद तक पूरी हो रही हैं या नहीं हो रही हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में डीसी दफ्तर को जाती सड़क पर पेड़ गिर गया। यह पेड़ ट्रांसफार्म के पास हाईवोल्टेज तारों पर गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 2.45 बजे यह घटना हुई है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और बिजली की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां वन विभाग की टीम द्वारा सड़क से पेड़ को हटाने का काम किया जा रहा है।

    चश्मदीद ने बताया कि दो खंभों के बीच सफेदे का पेड़ लगा हुआ था, जोकि अचानक हाईवोल्टेज तारों पर गिर गया। बिजली विभाग की टीम द्वारा हाईवोल्टेज तारों की रिपेयर किया जा रहा है। इस घटना को लेकर जहां लोगों द्वारा तूफान आने से पेड़ गिरने की वजह बताई जा रही है, वहीं विभाग के कर्मियों द्वारा अचानक पेड़ गिरने के बारे में कहा जा रहा है। उनका कहना है कि कोई तूफान आने से यह हादसा नहीं हुआ है।

  • Nursing Student का Murder, युवक ने दिन दहाड़े अस्पताल में घुसकर चाकू से गला काटा

    Nursing Student का Murder, युवक ने दिन दहाड़े अस्पताल में घुसकर चाकू से गला काटा

    नरसिंहपुरः जिला अस्पताल में एक युवक ने नर्सिंग छात्रा संध्या चौधरी (18) की गला रेतकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने रात को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अभिषेक कोष्ठी के रूप में हुई है। वहीं दूसरी और गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार देर रात तक हत्यारे को देखने की मांग को लेकर धरना लगा दिया जो शनिवार को भी जारी रहा। पुलिस के समझाने के बाद वे माने और शव लेकर गए।

    जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सांकल रोड स्थित पटेल वार्ड गली निवासी हीरालाल चौधरी की बेटी संध्या जो नर्सिंग की छात्रा है, ट्रेनिंग के लिए अस्पताल पहुंची थी। दोपहर करीब 3 बजे इमरजेंसी वार्ड के बाहर काली शर्ट पहने एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। युवक ने उसा गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दोपहर 3.30 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शाम 5 बजे से चक्काजाम कर दिया। जाम करीब 7.30 बजे तक चला। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मान गए थे। लेकिन 10 मिनट बाद उन्होंने फिर जाम लगा दिया।

    जानकारी देते नर्सिंग ऑफिसर नलिन ने बताया कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक आया था। आते ही वह कुर्सी पर बैठी लड़की को पीटने लगा। मैंने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने मुझे भी धमकी दी। कहा कि बीच में मत बोलो नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा। मैं थोड़ा पलटा ही था कि काले रंग के चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। इसके बाद वह भाग गया।

    डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा जिला अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। इसके पिता सब्जी बेचते हैं। मां-बाप की इकलौती बेटी थी। बॉडी को अभी कवर्ड किया हुआ था। उसके माता-पिता के आने के बाद खोला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की सोशल मीडिया के जरिए पहले से छात्रा से पहचान थी।

  • Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

    Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज बस्ती गुजा के मंजीत नगर में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मनजीत नगर में रहने वाले नशा तस्कर विशाल के घर पर की गई। जहां निगम और पंजाब पुलिस की अगुवाई में घर की छत से अवैध हिस्से को गिराया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाल पर नशा तस्करी के 4 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

    यह कार्रवाई नशा विरोधी सरकारी अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जिसका उद्देश्य नशा तस्करों के हौंसले तोड़ना और समाज को नशे की लत से बचाना है। वहीं नगर निगम की टीम का कहना है कि अवैध इमारत को लेकर कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब ना मिलने के चलते आज उक्त व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    इलाके के निवासियों ने सरकारी कार्रवाई को लेकर राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि इन कदमों से इलाके में नशे की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अन्य नशा तस्करों की सूची तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसी और कार्रवाईयां की जाएंगी। सरकार की तरफ से दिया गया साफ संदेश है कि नशा बेचने वालों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है।

  • ये Diet फॉलो करने से न केवल फैट कम होगी बल्कि Muscles भी होंगे Grow

    ये Diet फॉलो करने से न केवल फैट कम होगी बल्कि Muscles भी होंगे Grow

    हेल्थः अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वजन घटाने के लिए ऐसी डाइट फॉलो करनी पड़ती है, जिसमें कैलोरी कम हो। दरअसल, इस मैकेनिज्म में आप एक दिन में जितनी कैलोरी बर्न करते हैं आपको उससे कम कैलोरी लेनी होती है। इस मैकेनिज्म को फॉलो करने से न केवल आपकी फैट कम होगी बल्कि मसल्स ग्रो भी होंगे। जानें क्या करें।

    – ये बात आपको अपने दिमाग में डालनी होगी कि फल आपको मोटा नहीं करते। फलों में चीनी होती है, लेकिन इनमें फाइबर और पोषक तत्व भी होते हैं।

    – ऐसा नहीं है कि वजन कम करने के लिए खाली पेट एक्सरसाइज/कार्डियो करने से आपकी बॉडी पर जादुई असर दिखता है। ऐसे में सिर्फ और सिर्फ खाली पेट कार्डियो करना वेट लॉस करने का तरीका नहीं है।

    – ग्रीन पाउडर सब्जियों की जगह नहीं ले सकते। ये खाने से अच्छा है कि आप हरी सब्जियां खाएं। ग्रीन पाउडर आपकी फैट कम करने और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां कम करने में मदद नहीं करता है।

    – जब तक आपका कैलोरी इनटेक कम रहता है, तब तक आप चावल, ब्रेड या कोई भी कार्ब्स से भरपूर फूड बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं। इन्हें छोड़ने की जरूरत नहीं है।

    – इंटरमिटेंट फास्टिंग फैट घटाने का जादुई तरीका नहीं: यह सिर्फ आपके खाने के समय को सीमित करता है। अगर आप उस समय में अपने शरीर द्वारा बर्न की गई कैलोरी से ज्यादा खाते हैं, तो भी आपका वजन बढ़ेगा।

  • खड़े कैंटर से Swift की जोरदार टक्कर, मां बेटे सहित 4 की मौत, Car के उड़े परखच्चे

    खड़े कैंटर से Swift की जोरदार टक्कर, मां बेटे सहित 4 की मौत, Car के उड़े परखच्चे

    जयपुरः हाईवे पर खड़े कैंटर से स्विफ्ट कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में कार सवार मां, बेटा-बेटी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार की देर रात करीब सवा 11 बजे दौसा के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास RTO ऑफिस के सामने हुई। आरोप है कि RTO टीम ने चेकिंग के कारण हाईवे किनारे कैंटर को रोका था, जिसके चलते हादसा हो गया।

    करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हरियाणा नंबर की कार को कैंटर से अलग किया जा सका। कार सवार बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका। घायलों को दौसा के सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। डिप्टी एसपी रविप्रकाश शर्मा और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।

    मृतक मां-बेटा।
    मृतक मां-बेटा।

    पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू करवाया। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मरने वालों में प्रमिला देवी (40), उसकी बेटी साक्षी (16), बेटा दीपांशु (20) और एक अन्य महिला राजबाला जाट (60) शामिल हैं। राजबाला जाट दूर के रिश्ते में दादी लगती थीं। ये सभी रोहतक (हरियाणा) जिले के खेड़ी साध क्षेत्र के रहने वाले थे। दीपांशु के साथ दो गाड़ियां और थीं। इनमें करीब 12 लोग थे। वे मेहंदीपुर बालाजी पहुंच गए थे, जबकि दीपांशु रास्ता भटकने की वजह से पहुंच नहीं पाया था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार डॉक्टर क्रेटा गाड़ी नबंर PB 91 B 7105 में सवार होकर फिरोजपुर रोड से गुजर रहा था। जहां हाईवे पर स्वीफ्ट गाड़ी के साथ क्रेटा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डॉक्टर की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में स्वीफ्ट के टायर गाड़ी से अलग हो गए।

    इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक डॉक्टर था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ी को सड़क से हटवाया दिया गया है। घटना को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जिसके चलते परिवार अभी कुछ भी बयान देने की हालत में नहीं है।

    मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर गगनदीप सिंह जगराओं जा रहा था। जबकि स्वीफ्ट गाड़ी में सवार 5 लोग फतेहाबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्वीफ्ट गाड़ी सवार जालंधर से प्रोग्राम में शामिल होने के बाद फतेहाबाद जा रहे थे। जहां एलिवेटिड पुल पर तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पीछे से स्वीफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में स्वीफ्ट गाड़ी के दोनों टायर फट गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Insurance Company के Manager ने पत्नी के साथ फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Insurance Company के Manager ने पत्नी के साथ फंदा लगाकर की आत्महत्या

    जयपुरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, निजी इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर और उनकी पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव फ्लैट में मिले। घटना मुहाना थाना इलाके के दादू दयाल नगर के राधा-रानी अपार्टमेंट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए थानाधिकारी गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भरतपुर के नदबई निवासी धर्मेंद्र चौधरी (45) और उनकी पत्नी सुमन चौधरी के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। धर्मेंद्र एक निजी बैंक की इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर थे। सुमन गृहिणी थीं। उनके 11 और 8 साल की 2 बेटियां हैं। स्कूल की छुट्टियां होने के कारण बेटियां अपने गांव हंतरा (नदबई) गई हुई थीं। पीछे से परिजनों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

    मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस टीम ने एफएसएल को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच के अनुसार- घटना रात में ही हो चुकी थी, जिसका करीब 12 घंटे बाद पता चला। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र के फंदे पर लटकते हुए बेड पर पैर टच होने और पत्नी के फर्श पर पड़ा होने के कारण हत्या की भी आशंका जताई गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।