Blog

  • पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए कुछ डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें डी.एस.पी. वरयाम सिंह, जंगजीत सिंह, कुलभूषण सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, कमलजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, संजीव कुमार व अश्विनी कुमार के नाम शामिल हैं। देखें  लिस्ट

  • हरोली में नशा मुक्ति के लिय ट्रेंड किए 60 टीचर

    हरोली में नशा मुक्ति के लिय ट्रेंड किए 60 टीचर

    स्कूली स्तर पर छिड़ेगा अभियान 

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत  60 प्रेरक अध्यापकों की 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हरोली में हुआ। इस बैठक में डिप्टी डायरेक्टर गुंजन संस्था पंकज पण्डित, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार एनजीओ जिला अध्यक्ष  
    रजनीश शर्मा आदि ने भाग लिया। कार्यशाला में नशा मुक्ति को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सभी अध्यापक नशा मुक्ति अभियान में बढ़चढ़ भाग लें। और इसे एक मिशन के तौर पर लेकर अपनी सहभागिता दें।

    बीडीओ मुकेश कुमार ने स्कूल स्तर से नशे की लत लगने की आशंका रहती है। इसलिए स्कूल लेबल पर स्टूडेंट्स को नशे की लत से होने वाले गंभीर परिणाम बताने होंगे। ताकि बच्चे नशे से दूर रहें। एनजीओ जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि अध्यापक वर्ग   नशा मुक्त करने में बेहतर रोल अदा कर रहा है। स्कुल से ही अगर जागरूकता अभियान चले  तो  नशे को शुरू में बाल्यबस्था में रोका जा सकता है।

  • आबकारी विभाग के रक्कड़ कॉलोनी परिसर में किया गया पौधा रोपण

    आबकारी विभाग के रक्कड़ कॉलोनी परिसर में किया गया पौधा रोपण

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना द्वारा विभाग के आवासीय परिसर रक्कड़ कॉलोनी में हर्बल सहित अन्य किस्मों के पौधे रोपित किए। इस बारे जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि आवासीय परिसर में 60 पौधे रोपित किए ताकि आस-पास के पर्यावरण को हरा-भरा रखा जा सके। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    इस मौके पर सहायक आयुक्त जोध सिंह ठाकुर, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी दीपक डोगरा, मनोज सहगल, देसराज, दलबीर राणा, विनोद, दिनेश, नीरज़, वेद प्रकाश, भाग सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

    मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

    नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला हरोली में संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिला के स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरुक करने व उनमें लाइफ स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय मेंटर टीचर कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में हरोली ब्लॉक के 49 स्कूलों से आए मेंटर टीचर शामिल थे। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है क्योंकि इन युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। जागरुकता की कमी के चलते यही वर्ग नशे का सबसे आसान शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम स्कूली स्तर पर ही मेंटर टीचर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें इतना मजबूत बनाए कि वे नशे के न और जिंदगी को हां कह सके। 

    स्त्रोत निशिल शर्मा ने कार्यशाला में सेफ और अनसेफ टच से टू नो विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में हेल्दी फूड का महत्त्व बताने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तौर पर इनता मज़बूत करना होगा कि वे हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर नशे व अन्य अवैध गतिविधियों को न कह सकें। इस कार्यशाला में सभी स्कूलों से एक-एक मेंटर टीचर को प्रशिक्षित किया जाएगा जो नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल इंटरवेशन प्रोग्राम को स्कूलों में संचालित करेगें।

  • माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 17 से 25 अगस्त तक होगा आयोजित: उपायुक्त ऊना

    माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 17 से 25 अगस्त तक होगा आयोजित: उपायुक्त ऊना

    ऊना/सुशील पंडित: छिन्मस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 17 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन की तैयारियों से संबंधित समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ऊना ने बताया कि 17 से 25 अगस्त तक चलने वाले माता श्री चिंतपूर्णी आश्रवण आष्टमी मेले में एडीसी मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए केवल एक घंटा बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान धारा 144 लागू रहेगी तथा किसी भी प्रकार का हथियार ले जाने के अलावा मेले में ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर तथा चिंमटा इत्यादि बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्माेकोल के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मालवाहक वाहनों के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नियमों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    राघव शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को दस सैक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा जिसके लिए सरकार से 1600 अतिरिक्त पुलिस तथा होमगार्ड जवानों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों की पार्किंग भरवांई में की जाएगी जबकि छोटे वाहनों की पार्किंग बाबा माई दास सदन मैं बने पार्किंग स्थल तथा नए बस अड्डे में बने पार्किंग स्थल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान डॉग स्क्वायड का प्रबंध भी किया जाएगा। सभी सैक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुबारकपुर चौक से चिंतपूर्णी तक विभिन्न स्थानों पर 80 अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे। भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए मेला क्षेत्र में जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर 7 एलोपैथिक तथा 2 आयुर्वैदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 3 मोबाइल चिकित्सा वाहन भी उपलब्ध रहेंगे। किसी भी आपात अथवा आगजनी इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगें। 
    उन्होंने बताया कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को बाबा माई दास सदन में दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सुगम दर्शन प्रणाली के तहत 5 लोगों तक के समूह के लिए 1100 सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए परिचारक सहित 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ देने वालों के लिए बाबा माई दास सदन से मंदिर की लिफ्ट तक ई वाहन द्वारा आने जाने की निशुल्क सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुगम दर्शन प्रणाली के तहत प्रतिदिन केवल 500 व्यक्तियों को दर्शन करने की अनुमति होगी तथा मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक संख्या की स्थिति में इसमें कटौती की जा सकती है।
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि श्रावण आष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए लंगर के आयोजक को 10 हजार रुपए सिक्योरिटी देनी होगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान डीएफएससी ऊना नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।
    बैठक के उपरांत उपायुक्त ने चिंतपूर्णी में मंदिर परिसर के अलावा बाबा माई दास सदन, माधो का टीला, शिव मंदिर, नया बस अड्डा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विषयों बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
    उपायुक्त ऊना ने मेले के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों, क्षेत्र के लोगों तथा आने वाले श्रद्धालुओं से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर,एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, मंदिर अधिकारी अजय सिंह, डीएसपी सुधा सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रधान तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के ट्रस्टी भी उपस्थित थे।
  • महाविद्यालय ऊना के वोकेशनल कोर्स के छात्रों ने फैशन शो में भाग लिया

    महाविद्यालय ऊना के वोकेशनल कोर्स के छात्रों ने फैशन शो में भाग लिया

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वोकेशनल कोर्स के छात्रों ने रिलायंस ट्रेंड्स ऊना द्वारा प्रायोजित फैशन शो (रैंप वॉक) में भाग लिया। महाविद्यालय के वोकेशन कोर्स ट्रेनर खुदरा प्रबंधन गौरव सांख्यान ने बताया कि इस शो में महाविद्यालय के बी.वॉक खुदरा प्रबंधन के 40 छात्रों को भाग लेने का अवसर मिला। इस फ़ैशन शो में नये सीजन कलेक्शन 2023 फैशन के साथ रैंप शो किया गया। पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने पर 
    विद्यार्थी काफी उत्साहित थे। 

    इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खुदरा प्रबंधन के छात्रों को परिधान उद्योग के प्रबंधन तथा विपणन प्रणाली की बारिकियों से अवगत कराने के साथ ही नये फैशन की थीम को भी समझाना है। रिलायंस ट्रैंड द्वारा फ़ैशन शो में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मौका देने के लिए स्थानीय स्टोर के प्रबंधक अश्वनी और मुकेश का आभार व्यक्त किया।

  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री 16 अगस्त को प्रातः 11 बजे रावमापा धुसाड़ा में साईंस लैब का लोकार्पण करेंगे। तदपश्चात दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज चौकी मिनार (चिंतपूर्णी) के भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जनसमस्याएं सुनंेगे तथा पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग करेंगे।
  • जालंधर: 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के थाना नूरमहल में 9 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नूरमहल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि उसका 9 वर्षीय बच्चा घर से दूर डेयरी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी रशीद निवासी पत्ती सूरतीयां बंढाला लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। 
    जब वह तीन घंटे बाद वापस आया तो उसका पेट पीछे से खून से सना हुआ था।  उसने जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि उसकी पीठ और पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। वह उसे बाथरूम में ले गई। वहां कपड़े उतार कर देखा तो बच्चे की पीठ से खून बह रहा था। जब उसने प्यार से पूछा तो बच्चे ने बताया कि रशीद ने क्विक कार वॉश में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया।

    पुलिस ने धारा 377 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रशीद पुत्र गालिबद्दीन निवासी पत्ती जोधा बंढाला थाना नूर महल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। वही पीड़ित बच्चे का भी नूरमहल सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।

  • जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे मुख्यातिथि

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे मुख्यातिथि

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के खेल मैदान में हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह मे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उन्हांेने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रातः 10.45 पर शहीद स्मारक ऊना में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। प्रातः 11.02 बजे ध्वज़ारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगें तथा भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत शिक्षा मंत्री जिलावासियों को अपना संदेश देंगे। 
    उपायुक्त ने बताया कि समारोह में जिला के विकास को प्रदर्शित करने वाली कृषि, बागवानी, डीआरडीए, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, नशे पर अधारित स्किट, लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगें।
    उन्हांेने जिलावासियों से आग्रह किया है कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने का आहवान किया।
  • पंजाबः संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

    पंजाबः संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

    मोगाः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवाळिया को गिरफ़्तार किया है, जोकि संतोख सिंह कत्ल कांड में मुख्य शूटर था। यह जानकारी आज डी.जी.पी. गौरव यादव ने देते हुए बताया कि मुलजि़म गोपी डल्लेवालिया, जोकि जालंधर के गाँव डल्लेवाल का रहने वाला है, गोरू बच्चा गिरोह का मैंबर है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से एक पिस्तौल और पाँच कारतूस भी बरामद किए हैं।  
    यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा तीन शूटरों, जिनकी पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के रूप में की गई थी, को गिरफ़्तार करने से 15 दिनों के बाद अमल में लाई गई। पुलिस ने उनके कब्ज़े से अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन .32 कैलीबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस और एक हुंडयी वर्ना कार बरामद की थी। बताने योग्य है कि चार हमलावरों ने मोगा में 16 जुलाई, 2023 को संतोख सिंह के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया था।  
     डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्र मिलने के उपरांत ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन ए.जी.टी.एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया को जालंधर के महतपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति चार आपराधिक मामलों में दोषी है और उसको 2016 के गुराया कत्ल कांड में भगौड़ा करार दिया गया था।  
     अधिक विवरण साझे करते हुए ए.आई.जी.ए. जी.टी.एफ. सन्दीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।  
     इस सम्बन्धी केस एफ.आई.आर. नं. 155 तारीख़ 16/07/2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।