Blog

  • जालंधरः 24 घंटे में सुलझी दाना मंडी में युवक के क’त्ल की गुत्थी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने सी.पी स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर 24 घंटे में दाना मंडी में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में थाना 2 की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुलिस को आज सुबह अनाज मंडी (दाना मंडी) के गेट नंबर एक पर एक व्यक्ति शव बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सरजू कुमार उर्फ ​​काला वासी मकान नंबर बी-4/69 मोहल्ला पर्वत नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच तकनीक के आधार पर शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना दो दोस्तों – मृतक और करण भाटिया उर्फ ​​रिक्की निवासी बीएच1-695 राम नगर जालंधर के बीच शराब पीने के कारण हुए झगड़े के कारण हुई थी।

    उन्होंने कहा इस दौरान दोनों में टकराव बढ़ गया था। दरअसल, बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी को भड़काऊ शब्द कहे थे, जिस पर आरोपी करण भाटिया ने हिंसक जवाब दिया। स्वपन शर्मा ने कहा कि करण पेशे से एक ऑटो चालक है। उसने सरजू को काबू कर लिया और पीड़ित सरजू के चेहरे को सीमेंट के भारी ब्लॉक से कुचल दिया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत थाना डिवीजन नंबर 2, जालंधर में मुकदमा नंबर 07 दिनांक 13-01-2024 दर्ज किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : सेंट्रल जेल में कैदी की तलाशी लेने पर प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखी नशीली गोलियां हुई बरामद

    गुरदासपुर : सेंट्रल जेल गुरदासपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें कैदी के पास से 268 नशीली गोलियां बरामद की गईं। जिसके चलते सिटी पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायक सुपरिनटैंडैंट अवतार सिंह ने बताया कि जब जेल में लंगर बैरक की तलाशी ली गई तो कैदी ने लंगर की भट्ठी के नीचे कोई वस्तु फेंक दी।

    जब वार्डर सुरजीत सिंह ने उसे खोला तो उसमें 96 नशीली गोलियां थीं। जब कैदी की तलाशी ली गई तो उसके प्राइवेट पार्ट्स से 172 और नशीली गोलियां बरामद हुईं। कैदी 5 साल की सजा काट रहा है। कैदी काला नंगल बटाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी है

  • पंजाबः 31 दिनों तक इस डैम से पानी पर लगी पूर्ण पाबंदी 

    पठानकोटः पंजाब के जल संसाधन विभाग ने शाहपुरकंडी डैम में ज़रूरी काम करने और जल भंडार में पानी भरने के लिए रणजीत सागर डैम से 31 दिनों के लिए पानी की पूर्ण पाबंदी रखने का फ़ैसला किया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मौसम और फ़सलों के हालात को मुख्य रखते हुए शाहपुरकंडी डैम के अस्थायी गेट बंद करने और डैम में पानी भरने आदि ज़रूरी कार्यों के लिए 15 जनवरी, 2024 से 14 फ़रवरी, 2024 तक (दोनों दिनों समेत) 31 दिनों के लिए रणजीत सागर डैम से पानी की पूर्ण पाबंदी होगी।

  • दर्दनाक हादसा : नदी में गिरी बस, 12 की मौ’त, 23 घायल

    नई दिल्ली : नेपाल में एक भीषण बस हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दुर्घटना नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बस सड़क मार्ग से चलते-चलते अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और राप्ती नदी में जाकर गिर गई। इस दुर्घटना में दो भारतीय नागरिक समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।  रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई जब नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर भगलुबंग पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई।

    रिपोर्ट में कहा गया एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं।” इस हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए। पुलिस उप निरीक्षक सुंदर तिवारी ने कहा सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि हादसे में बस चालक लाल बहादुर नेपाली(28) की जान बच गई। पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नेपाल पुलिस के अनुसार बस ड्राइवर से गहनता से पूछताछ करने के बाद ही हादसे की असली वजह बताई जा सकेगी। ​ 

  • महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत विधवाओं को फ्री राशन चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

    महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत विधवाओं को फ्री राशन चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित :हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2024-25 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं 31 जनवरी,2024 तक अपने आवेदन पत्र रोटरी गली ऊना स्थित हिमोत्कर्ष कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 45 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं पात्र होगी। आवेदन करने वाली महिला को प्रदेश सरकार से विधवा पैंशन नही मिल रही हो,वहीं उनकी पारिवारिक आय भी 50 हजार रूपए वार्षिक से कम हो। इसके अलावा उन्हें हिमोत्कर्ष परिषद से पहले कभी किसी भी  प्रकार की सहायता प्राप्त नही हुई हो।


    उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन पत्र परिषद के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि चयनित महिलाओं को वर्ष 2024-25 के तहत अप्रैल,2024  से मार्च,2025 तक हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि 2013-14 वर्ष से शुरू इस प्रकल्प के तहत परिषद ने अभी तक 620 विधवाओं को करीब 42 लाख रूपए राशन व अन्य मदद उपलब्ध करवाई है। 

  • उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार 15 जनवरी को दोपहर 1 बजे ग्राम नंदपुर में क्रॉस रोड रेस्टोरेंट पर माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट एमेनिटी सेंटर का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गाँव दुलैहड़ में प्रातः 11.30 बजे आयोजित होने वाले सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
  • तीन ट्रैक्टरों पर 15 हजार का जुर्माना

    तीन ट्रैक्टरों पर 15 हजार का जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन करके रेत बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों से 15615 रूपए जुर्माना वसूला। पुलिस की नियमित कार्रवाई में यातायात के नियम तोड़ने वाले 142 वाहनों के भी चालान कटे हैं। उऩमें से 18 लोगों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 9000 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 4 लोगों से भी 400 रूपए जुर्माना वसूला गया है।
  • मवा सिंधियां में सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट

    मवा सिंधियां में सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट के मवा सिंधियां गांव में सिंचाई कर रहे एक किसान ने 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठेड़ा जसवालां निवासी नेक मोहम्मद पुत्र सुल्तान मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि शुक्रवार को शाम पांच बजे के करीब वह मवा सिंधियां गांव में खेतों को सींच रहा था। तभी उसी के गांव कुठेड़ा जसवालां के निवासी सरदार मोहम्मद पुत्र बली मोहम्मद, शोकत अली पुत्र सरदार मोहम्मद व चार अन्य व्यक्तियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया व गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। गगरेट थाने में सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 323 के तहत मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
  • पंजाब में बनेगा अयोध्या की तर्ज पर श्री राम मंदिर

    लुधियानाः  22 तारीख को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के लिए अब लोगों को और इंतजार नहीं करना होगा। लंबे समय के इंतजार के बाद अब करीब 15 दिन बाद अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम मंदिर को लेकर जहां भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की तर्ज पर लुधियाना में भी भगवान श्री राम का भावी मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर को बनाने वाले वास्तुकार राजस्थान से संबंधित हैं और इस मंदिर का निर्माण उन्होंने बिना किसी सरया के करवाया है। 

    इस मंदिर का इतिहास हजारों साल का बताया जाता है। यहां यह भी बताने योग्य है कि यह मंदिर हूबहू अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही दिखता है। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए ट्रस्टी रमेश गर्ग ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण पिछले पांच साल से चल रहा है और अगले छह महीने तक यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस मंदिर में किसी भी प्रकार के लोहे का उपयोग नहीं किया गया है और इसका निर्माण पत्थर से किया गया है, जिसे नर-मादा का जोड़ लगाकर जोड़ा गया है।

    उन्होंने बताया कि इस मंदिर का डिजाइन राजस्थान के एक वास्तुकार द्वारा किया जा रहा है और इसमें इस्तेमाल होने वाला पत्थर भी राजस्थान से ही आ रहा है। हालांकि, इस मंदिर में स्थापित होने वाली भव्य मूर्तियां भी जयपुर से आएंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस मंदिर में 31 हवन कुंड बनाए गए हैं। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए यहां पर हवन होगा और 17 तारीख से यहां पर हवन कुंड शुरू हो जाएगा और 101 घंटे तक यहां पर हवन होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धरती से मिट्टी लाई जा रही है। जिसे तिलक के रूप में लोगों को लगाया जाएगा। साथ ही सीता माता के मायके नेपाल से चरणामृत मंगवाया गया है। इसके अलावा राम सेतु से एक पत्थर लाया गया है। जिसे यहां के लोगों को दिखाया जाएगा।

  • हरोलीः सैंसोवाल में मारपीट, केस दर्ज

    हरोलीः सैंसोवाल में मारपीट, केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के सैंसोवाल में लकड़ियां काट रहे एक व्यक्ति को धमकी देने वाले शख्स पर हरोली थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसाल गांव के रहने वाले सरवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब वह सैंसोवाल में लकड़ी का कटान कर रहा था। तभी हरोली के धर्मपुर गांव वासी पम्मी सैनी पुत्र सुखदेव सैनी ने उसके कार्य में बाधा उत्पन की। उसे गंदी गंदी गालियां निकालीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।