Blog

  • सरकार की बड़ी कार्रवाईः 138 सट्टेबाजी, 94 लोन ऐप्स पर लगाया बैन…

    सरकार की बड़ी कार्रवाईः 138 सट्टेबाजी, 94 लोन ऐप्स पर लगाया बैन…

    नई दिल्ली. चीनी लिंक वाले सट्टेबाजी और कर्ज देने वाले ऐप्स के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 लोन देने वाले ऐप्स को तत्काल बैन और ब्लॉक करना शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप्स को ब्लॉक करने के बारे में एक निर्देश मिला. सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि MeitY ने इन ऐप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले 28 चीनी लोन देने वाले ऐप की जांच शुरू की थी. जांच में पाया कि ऐसे 94 ऐप ई-स्टोर पर मौजूद हैं और किसी अन्य तीसरे पक्ष के लिंक के जरिये काम कर रहे हैं. बड़े पैमाने पर कर्ज में लोगों को फंसाने के लिए अक्सर जाल बिछाने वाले इन ऐप्स का जासूसी और प्रोपेगेंडा के औजार के रूप में भी दुरुपयोग किया जा सकता है. इसके अलावा भारतीय नागरिकों के डेटा की सुरक्षा को खतरा भी हो सकता है. सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था.

    जांचकर्ताओं ने ये भी पाया कि सर्वर-साइड सिक्योरिटी का दुरुपयोग करके इन ऐप्स को जासूसी उपकरण में बदलने की क्षमता है. क्योंकि इन ऐप्स के पास भारतीयों के महत्वपूर्ण डेटा तक पहुंच है. ऐसे डेटा तक पहुंच का उपयोग बड़े पैमाने पर निगरानी के लिए किया जा सकता है. बैन किए गए लगभग सभी ऐप चीनी नागरिकों ने तैयार किए थे. जिन्होंने भारतीयों को काम पर रखा और उन्हें कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी. लोगों को कर्ज लेने के लिए लुभाने के बाद उन्होंने सालाना ब्याज 3,000 फीसदी तक बढ़ा दिया. जब कर्जदार पूरा कर्ज तो दूर ब्याज चुकाने में असमर्थ हो गए, तो इन ऐप्स के लोगों ने कर्जदारों को परेशान करने का सिलसिला शुरू कर दिया.

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिर विवादों में, नशे में पत्नी को पीटने का आरोप

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिर विवादों में, नशे में पत्नी को पीटने का आरोप

    नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि उन्होंने शराब पीकर उन्हें गाली दी और मारपीट की। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब कांबली को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है। इससे पहले भी वो विवादों में फंसे रहे हैं।

    बांद्रा पुलिस के मुताबिक कांबली को लेकर IPC की धारा 324 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर अपनी पत्नी को कुकिंग पैन फेंककर मारने का आरोप है, जिसमें पत्नी को हेड इंजरी भी हो गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांबली और उनकी पत्नी के बीच मारपीट रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई, जब कांबली नशे की हालत में अपने ब्रांद्रा वाले फ्लैट पर आए। नशे की हालत में कांबली ने अपनी पत्नी के साथ काफी गाली गलौच की। कांबली और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का गवाह उनका 12 साल के बेटा बना, जो ये सब देख डरा सहमा था।

    झगड़ा सिर्फ गाली-गलौच तक ही सीमित नहीं रहा, इसके बाद कांबली किचन में जाकर कुकिंग पैन उठा आए और उसे अपनी पत्नी की ओर फेंककर मारा। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने आने से पहले कांबली की पत्नी ने पहले भाभा हॉस्पीटल जाकर मेडिकल ट्रीटमेंट लिया था।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद विनोद कांबली का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। पत्नी ने उनके खिलाफ दर्ज कराए FIR में लिखाया कि, वो उन्हें डराते हैं। उन्हें और उनके बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि उन्हें मारते भी हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा।

    शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले विनोद कांबली को इससे पहले बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब उन्होंने शराब के नशे में ही अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी।

  • बस का ब्रेक हुआ फेल, सवार थे 34 छात्र

    बस का ब्रेक हुआ फेल, सवार थे 34 छात्र

    पुणे: महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दरअसल, एक निजी स्कूल के 34 छात्र बस में बारामती के मोरगांव से पिकनिक ट्रिप पर जा रहे थे. पुणे के भोर कस्बे के चौपाटी इलाके में अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया. ड्राइवर ने सड़क पर लोगों को चेतावनी दी कि बस का ब्रेक फेल हो गया है. वह चलती बस से कूट गया और पहिए के नीचे पत्थर रखकर उसे रोक दिया. बस छात्रों को वरणघाट के रास्ते रायगढ़ किले की यात्रा के लिए ले जा रही थी. यह सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका फुटेज सोशल मीडिया में वायरल है.

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए. वाहन चालक व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर सड़क पर लगे जाम को खाली कराया. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि एयर पाइप फटने के कारण बस का ब्रेक फेल हुआ था. कहते हैं ‘जिसका समय नहीं आता, उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ पाता’, इस हादसे में यह कहावत बिल्कुल सच साबित होती है. इसलिए एक बड़ा बस हादसा टल गया. सौभाग्य से, दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बस में सवार सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित हैं. सभी अभिभावकों ने ड्राइवर की सूझबूझ और साहस की सराहना की है.

    बीते 31 दिसंबर को इचलकरंजी के छात्रों की बस बारामती तालुका में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. बस इचलकरंजी से एक स्कूल की 8वीं और 10वीं कक्षा की छात्राओं को लेकर शिरडी-औरंगाबाद की यात्रा पर गई थी. शिरडी से इचलकरंजी लौटते समय बस पहुनेवाड़ी में पुल से गिर गई. इस हादसे में 24 लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गई थीं और 3 लड़कियां गंभीर रूप से. बस में 48 लड़कियों और 5 शिक्षकों के अलावा कुछ स्टार के लोग सवार थे. ऐसा ही एक हादसा गत साल 12 दिसंबर को हुआ था. बोरघाट में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर एक निजी बस का एक्सीडेंट हो गया था. हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई थी और 35 अन्य घायल हो गए थे. हादसा उस वक्त हुआ जब मुंबई के चेंबूर से निजी क्लास की यात्रा मावल जा रही थी.

  • आज का राशिफल, 05 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 05 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रही अनबन भी समाप्त होगी और आप अपने परिवार में किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने आलस्य को बनाए रखा, तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें, नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होती दिख रही है। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आप आय से ज्यादा व्यय होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ अनोखी कोशिशों में लेंगे रहेंगे और यदि आपको आज किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कुछ नए कामों में बढ़ सकते हैं, लेकिन रचनात्मक विषयों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कला व कौशल में आज वृद्धि होगी। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी दिखावे में ना पड़े। अत्यधिक धन व्यय ना करें। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मित्र से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपके मन की बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके अंदर घमंड व अहंकार की भावना जागृत हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों को आप गति देंगे और व्यापार कर रहे लोगों का रुका हुआ धन मिलने से आज प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आपको उनकी मदद करनी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और अधिकारी आपकी अच्छी सोच से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको उनसे शाबाशी भी मिल सकती है। आपकी कोई छुपी हुई कलह लोगों के सामने उजागर हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह परेशान नहीं होंगे। सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें भी उछाल आएगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप सभी कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे और परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति भी आस्था बढ़ेगी और उनके कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामंजस्य भरा रहने वाला है। आप किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा। आपके करीबियों का  आपको सहयोग मिलेगा और किसी आवश्यक कार्य में आप सावधानी बरते, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको व्यस्तता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आज कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिलने से आप टीम वर्क के जरिए काम करके उसे समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी से कोई संपत्ति प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपकी कुछ योजनाओं आपको गुप्त रखनी होंगी व उन्हें लोगों के सामने भी उजागर ना करें।

    मकर राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको कुछ छिपे हुए लोगों से सावधान रहना होगा और अपने धन को आप इधर-उधर के कामों में ना लगाएं और मेहनत के अनुसार आपको लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्याग व सहयोग की भावना में लेकर आएगा। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ काम मजबूत रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके अंदर छुपी हुई कला निखर कर आएगी, जिसे देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशिफल। आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा और बिजनेस के कुछ फैसलों को आप भाइयों से सलाह मशवरे से ले, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप धर्म पालन बनाए रखें और आपकी अपने किसी करीबी से कुछ काम लोग को लेकर दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी मकान, दुकान व वाहन को खरीदने की इच्छा थी, तो आज वह भी और प्रबल होगी, लेकिन आपको लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी।

  • 3.05 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    3.05 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना हरोली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को टाहलीवाल पुलिस अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान नंगल कलां के पास युवक मोटर साईकल पर संतोखगढ़ की और जा रहा था । ज़ब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस टीम को देखकर वह घबराहट में भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसे काबू करके शक के आधार तलाशी ली तो उसके पास से 3.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित की पहचान अमित कुमार (23) निवासी नंगल कलां के रूप में हुई है। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • आज़ादी के 76 बर्षो बाद हिंडोला झेल रहा पिछड़ेपन का दंश,इसका श्रेय भाजपा को: भुट्टो

    आज़ादी के 76 बर्षो बाद हिंडोला झेल रहा पिछड़ेपन का दंश,इसका श्रेय भाजपा को: भुट्टो

    जनता की हर समस्या को पुख्ता समाधान करें अधिकारी
    ऊना/ सुशील पंडित: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र भुट्टो ने हिंडोला में जन समस्याओं को सुना और प्रशासनिक अधिकारियों को जन समस्याओं को खत्म करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का हिंडोला गांव अंतिम सीमा पर है और यहाँ सैकड़ों की आवादी है। एक तरफ झील तो दूसरी तरफ पंजाव की सीमा है। देश को आज़ाद हुए 76 वर्ष हो चुके है। लेकिन यह गांव ओर पँचायत आज भी पिछड़ेपन का दंश झेल रही है। और इसका सारा श्रेय भाजपा को जाता है। भुट्टो ने कहा कि 1985 के बाद गैर कांग्रेस विधायक  का विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ में कब्जा रहा। 1993 से लगातार कुटलैहड़ में भाजपा का विधायक रहा और बीते 5 वर्ष पूर्व में कुटलैहड़ को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्रालय भी मिला। लेकिन हिंडोला की जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। आज भी हिंडोला की जनता सड़क बिजली, पानी, रास्ते जैसी समस्याओं से जुझ रही है।  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव हिंडोला में देश का दूसरा भगवान ब्रह्मा का मन्दिर है। जोकि भरमौती के नाम से प्रसिद्ध है। लाखों लोगों की आस्था भरमौती मन्दिर से जुड़ी हुई है। लेकिन फिर भी पूर्व भाजपा सरकार में मन्त्री महोदय ने यहाँ की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ समाधान नहीं करवाया। 
    देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में हर विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। और यहां की जनता ने जो भी समस्याएं बताई है। उनका एक सप्ताह के भीतर समाधान करके मुझे रिपोर्ट करनी होगी कोई किंतु परन्तु नहीं चलेगा। जिस जनता ने मुझे विधायक बनाया है वह जनता मेरे लिए देव तुल्य है। और उनकी हर समस्या का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है। उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि सड़क का एस्टीमेट बनाकर मुझे दिया जाए। बिजली पानी की जो भी जनता की समस्याएं है। उनका तुरंत समाधान हो। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, जल शक्ति विभाग के एक्सिन, एसडीओ,लोकनिवि, एक्सिन एसडीओ बिजली विभाग के एसडीओ खण्ड बिकास अधिकारी प्रकाश चंद सीडीपीओ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सयोजिक सुरेंद्र ठाकुर, बलराम,भूपेंद्र राणा, दिनेश, राज कुमार,उपप्रधान भूषण शर्मा, मलूक,तिलक राज,कुलदीप किशन के अलावा पार्टी के गणमान्य एवं विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
    भरमौती मन्दिर को विख्यात करने के लिए बनाई जाएगी रूप रेखा
    भुट्टो ने भरमौती में चल रही श्री मदभागवत कथा का रसपान भी किया और मन्दिर महंत द्वारा विधायक को सम्मानित भी किया। भुटटो ने कहा कि देश का दूसरा व्रह्मा मन्दिर कहे जाने बाले भरमौती मन्दिर को ओर ज्यादा विख्यात करने के लिए अलग रूप रेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ का सौभाग्य है कि भरमौती मन्दिर कुटलैहड़ की धरोधर बना हुआ है। लेकिन जितना विकसित भरमौती मन्दिर होना चाहिए। उससे अभी बहुत कम है। और अब भरमौती मन्दिर को विख्यात करने के लिए अलग रोडमैप तैयार किया जाएगा। 
  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की प्रोन्नति की मंजूरी दी। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की प्रोन्नति को मंजूरी दी।’ बता दें कि कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नति के लिए उच्च न्यायालय के तीन मुख्य न्यायाधीशों और दो न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी।

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए जिन 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्तियों को मंजूरी दी, उनमें राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल, पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार, पटना हाई के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज मिश्रा शामिल हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इन पांच न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद न्यायालय की कार्य शक्ति 32 हो जाएगी। वर्तमान समय में सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत कार्य शक्ति सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ सहित 27 है। जबकि इसकी क्षमता 34 है।

  • कांग्रेस सरकार ने 45 दिनों में बदले की भावना से कार्य किया: सुरेश कश्यप

    कांग्रेस सरकार ने 45 दिनों में बदले की भावना से कार्य किया: सुरेश कश्यप

    बीजेपी प्रदेश कार्य समिति बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयार की रणनीति
    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 45 दिनों में बदले की भावना से कार्य किया हैं। 619 संस्थान बंद कर दिए। ओपीएस को लेकर अभी तक कांग्रेस सरकार अधिसूचना भी जारी नहीं कर पाई हैं। हैरत का विषय हैं कि प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव में प्रत्येक महिला को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी। लेकिन अब सरकार नए मापदंड अपनाते हुए हरेक परिवार की एक महिला को यह राशि देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में सिर्फ महंगाई को मुददा बनाया। जबकि कांग्रेस सरकार बनते ही डीजल पर 3 रुपए व तेल पर 9 रुपए बैट बढ़ा करके महंगाई का बोझ डाला हैं। आयुषमान व हिमकेयर योजना को बंद करने के अलावा मंडी के शिव धाम, मंडी विश्वविद्यालय काे बंद करने के बारे में सूचनाएं मिल रही हैं। 

    सीमेंट उद्योग बंद होने से हजारों लोग बेराेजगार होने के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदेश व केंद्र के परिदृश्य व कांग्रेस सरकार के निर्णयों के खिलाफ प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान का अहम विषय कार्यसमिति की बैठक में रहेगा। इसके तहत कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, धरने प्रदर्शन हरेक जिला में प्रदर्शन करेंगे। भाजपा डाटा प्रबंधन व उसके मैनेजमैंट को लेकर काम किया जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में पार्टी के कार्यालयों को बनाने के लिए काम किया जा रहा हैं। ताकि पार्टी की बैठकों के आयोजन में किसी तरह की असुविधा ना हो सकेगा।
    वहीं पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि हमने नारा दिया था कि रिवाज बदलेगा लेकिन वह नहीं बदल पाया। और ताज बदल गया ताज कैसे बदला नारा कैसे साकार नहीं हुआ उन सभी तथ्यों को लेकर भी चिंतन इस बैठक के दौरान किया जा रहा है और अनुशासन हीन कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कार्यवाही करने की योजना बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि अभी सभी जिलों से आंकड़े आ रहे हैं आंकड़ों को देखने के उपरांत ही कोई और निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने हिमाचल को रेल में अच्छा खासा बजट तीन परियोजनाओं के लिए दिया है जिससे हिमाचल के विकास की गति और तीव्र होगी वहीं उन्होंने बल्क ड्रग पार्क को लेकर भी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की इस परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि केंद्र द्वारा समय-समय पर मुहैया करवाई जाएगी ताकि इस वल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। 
    इस मौके पर, पूर्व , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, तिरलोक जमबाल, राकेश शर्मा,सुमित शर्मा,कर्ण उपस्थित रहे।
  • समाज की भलाई करना अपना कर्म समझते थे प्रेम चंद सिंगला

    समाज की भलाई करना अपना कर्म समझते थे प्रेम चंद सिंगला

    स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट
    पंजाब हरियाणा हिमाचल, दिल्ली, नोएडा, बॉम्बे सहित अन्य प्रदेशों के संगठनों ने पाठ के भोग में शिरकत की
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल के  उद्योगपति क्यूरटेक ग्रुप के एम डी व फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री एफ आई आई के हिमाचल प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट सुमित सिंगला के पिता स्वर्गीय प्रेमचंद्र सिंगला की याद में श्री गरुड पुराण पाठ का भोग एसडीकेएस भवन में हिंदू धार्मिक रीति रिवाज संस्कृति के अनुसार डाला गया । इस अवसर पर स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला के सुपुत्र सुमित सिंगला के अतिरिक्त पुत्र वधू रिशु सिंगला, धर्मपत्नी दर्शना देवी,पौत्र युवराज सिंगला भाई विजय सिंगला, मौजूदा कुल पुरोहित पंडित हरिदास नालागढ़ के अनुसार ही गरुण पुराण के अंतिम अध्याय व संपूर्ण आहूति व श्रद्धांजलि दी गई।
    इस अवसर पर पंडित हरिदास कुल पुरोहित, प्रसिद्ध कथा वाचक विनोद,ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनो ने भजन बंदगी व अध्यात्मिक प्रवचन दिया। इस अवसर सुमित सिंगला ने अपने पिता स्व प्रेम चंद सिंगला को समर्पित दो भावपूर्ण कविताएं लिखी गई को भी पंडित कथा वाचक विनोद ने भजन के रूप में सुनाया तो उनकी आंखें नम हो गई और आए हुए व्यक्तियों की  अश्रुधारा बह निकली ।इस कविता में सुमित सिंगला ने  पिता के जीवन का महत्व बताते हुए कहा कि परिवार के दुखों को छुपाकर, परिवार का हौसला बढ़ाया, धीरज देना,संकट के समय परिवार की रक्षा करना पिता का गौरवमई रूप है ।उन्होंने कहा कि जिनके पिता जीवित हैं उनकी सेवा करें और जो स्वर्गधाम जा चुके हैं उनकी भगवान से प्रार्थना करें।

    इस श्रद्धांजलि समारोह में कुल पुरोहित पंडित हरिदास ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला जी जैसा व्यक्ति आजकल के कलयुग में मिलना बहुत ही कठिन है । इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला के दिखाए सच्चाई और सादगी के मार्ग पर चलेंगे व अपनी माता दर्शना देवी सिंगला का पूरा ध्यान रखेंगे व इन्हें सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार की सहमति से अपने पिताजी की याद में प्रेम चैरिटेबल अस्पताल, प्रेम मंदिर व प्रेम चौक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह और भी कई सामाजिक व धार्मिक कार्यों को करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर शोक संदेश भेजने वालों में कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीबा जयरेंद्र कौर, रानी परनीत कौर, ब्रह्मा महिंद्रा, आम आदमी पार्टी के डॉ बलबीर सिंह,तेजपाल कोहली, सुरजीत सिंह कोहली, नाभा के विधायक देव माल,अमरगढ़ के युवा नेता सुमित सिंह मान, हरपाल जुनेजा, संजीव सिंगला, पिंकी पंडित, जसकरण टॉहरा, सुरेंद्र पाल पासी पासी,सनी पासी, अखिल शर्मा, अंजू शर्मा, केके मल्होत्रा ,विपिन शर्मा, संजीव शर्मा बिट्टू, ज्योति खान, विकासपुरी व केके  शर्मा,सभी शामिल हुए।
  • नवजोत सिद्धू को लेकर राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान 

    नवजोत सिद्धू को लेकर राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह को लेकर कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। पहली बार राजा वड़िंग ने जेल में बंद नवजोत सिद्धू की रिहाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने सीएम से अपील की है कि उन्हें जल्द सिद्धू की रिहाई पर विचार करना चाहिए। जो 1988 में सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पटियाला केंद्रीय कारागार में एक साल की सजा काट रहे हैं। अपील पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा जेलों में सजा काट रहे पांच दोषियों को विशेष छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के एक दिन बाद आई है। हालांकि सूची में सिद्धू का नाम नहीं है। वड़िंग ने ट्वीट किया, ‘‘मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द रिहाई पर भी विचार करें। न्याय के मामलों को पक्षपातपूर्ण विभाजन से ऊपर माना जाना चाहिए।’’

    कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट दी जा सकती है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख शमशेर सिंह दूलो सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के कई नेताओं ने पिछले महीने सिद्धू को रिहा नहीं करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार की आलोचना की थी। पिछले साल 20 मई को, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख सिद्धू को उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

    पंजाब मंत्रिमंडल ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने के लिए दूसरे चरण में पंजाब की जेलों में बंद दोषियों को विशेष छूट देने के मामले को शुक्रवार को मंजूरी दी। इसी तरह राज्य की जेलों में बंद उम्रकैद के दोषियों की समय पूर्व रिहाई की मांग करने वाले मामलों को भेजने को भी मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 163 के तहत मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ये विशेष छूट/समय से पहले रिहाई के मामले संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत पंजाब के राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।