Blog

  • सतपाल सिंह सत्ती दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

    सतपाल सिंह सत्ती दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 6 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कुठार खर्द में महिला मंडल भवन का शुभारंभ करने के बाद जन समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 2 बजे वह बचत भवन ऊना में दिवंगत पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांय 5 बजे सत्ती बसोली में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करेंगे और जन शिकायतों का निवारण करेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती 7 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे बसदेहड़ा वार्ड नंबर 6 में एमसी पार्क के नजदीक जिम का लोकार्पण करेंगे, जबकि सांय 5 बजे संतोषगढ़ में 50 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्रदान करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • पंजाबः किसान नेता बलबीर राजेवाल सहित बड़ी गिनती में अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे हुए किसान, देखें तस्वीरें

    पंजाबः किसान नेता बलबीर राजेवाल सहित बड़ी गिनती में अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे हुए किसान, देखें तस्वीरें

    मोहालीः जिलें में आज एक बार फिर से किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस प्रदर्शन में 5 किसान जत्थेबंदिया शामिल है। किसानों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने वाले मैदान में रोष धरना दिया जा रहा है।

    इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी का मुद्दा, डैम सेफ्टी एक्ट, पंजाब यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर आज की यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रोष रैली और धरने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पंजाब के राज्यपाल को एक मांग पत्र भी दिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सीएम भगवंत मान के साथ किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मीटिंग की थी। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने किसानों की कुछ मांगों को मान लिया था और कुछ मांगों के लिए उनसे समय मांगा था।

  • जालंधरः कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ DC ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ DC ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण): देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोला है। दरअसल, खाद्य पदार्थों पर GST लगाने के विरोध में यह प्रदर्शन जांलधर सहित पूरे देश में किया जा रहा है। इसी को लेकर जालंधर के डीसी दफ्तर के सामने कांग्रेस की शहरी और देहाती इकाई के जिला प्रधानों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन के लिए काल दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज सुबह 11 बजे तक धरना स्थल पर कांग्रेसी नेता दिखाई ही नहीं दिए।

    कांग्रेसियों की ओर से लगाए गए धरने में कौंसलर बलराज ठाकुर खुद कांग्रेस के जिला प्रधान और जगदीश राजा मेयर बैठे दिखाई दिए, लेकिन अन्य कौंसलर नहीं दिखे। बता दें कि कांग्रेस के पास नगर निगम के 80 वार्डों में से 65 पार्षद है। हालांकि इनमें से डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और कौंसलर राजीव ओंकार टिक्का ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    लेकिन फिर भी इस समय कुल 63 कौंसलर पार्टी के पास हैं। लेकिन इन सबके बावजूद इस मंहगाई के खिलाफ जारी की गई कॉल के बावजूद कई कौंसलर इस प्रदर्शन से दूरी बनाते दिखाई दिए।

  • पंजाब: कालोनाईजर और प्राप्टी डीलर सोमवार को करेंगे पंजाब की सभी तहसीलों के बाहर प्रदर्शनः गुरविंदर सिंह लांबा

    पंजाब: कालोनाईजर और प्राप्टी डीलर सोमवार को करेंगे पंजाब की सभी तहसीलों के बाहर प्रदर्शनः गुरविंदर सिंह लांबा

    जालंधर, (अनिल वर्मा): पिछले चार महीनों से लगातार रियल एस्टेट कारोबार पूरी तरह ठप्प है मगर पंजाब सरकार द्वारा रियल एस्टेट कारोबार को पटरी पर लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे जिसके चलते पंजाब कालोनाईजर एवं प्राप्टी डीलर एसोसिएशन की लुधियाना ईकाई की ओर से पंजाब भर सोमवार को सभी तहसीलों के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

    इस दौरान भारी संख्या में कालोनाईजर और प्राप्टी डीलर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में इकट्ठे हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया। प्रधान गुरविंदर सिंह लांबा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से रियल एस्टेट कारोबार बुरी तरह से ठप्प है जबकि चुनावो दौरान रियल एस्टेट कारोबारियों की ओर से आम आदमी पार्टी का समर्थन किया गया था। कई बार सरकार से रियल एस्टेट को पटरी पर लाने के लिए बातचीत हो चुकी है मगर कोई हल नहीं निकल रहा जिसके चलते एसोसिएशन ने अब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।

  • कमिशनर दविंदर सिंह ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाई, आज से कूड़े की लिफ्टिंग शुरु, देखें वीडियो

    कमिशनर दविंदर सिंह ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाई, आज से कूड़े की लिफ्टिंग शुरु, देखें वीडियो

    जालंधर, (अनिल वर्मा):  महानगर में बीते बुधवार माईहीरां गेट में निगम के ड्राईवर के साथ मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पूरे शहर में सफाई कर्चारियों की ओर से हड़ताल कर दी गई थी। यूनियन प्रधान देवानंद थापर और मुनीष बावा ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कमिशनर दविंदर सिंह मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उन्होने यूनियन की कोई मदद की जिस कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कारवाई नहीं की। गुस्साए युनियन नेताओं ने पूरे शहर में हड़ताल की घोषणा कर दी। पिछले दो दिनों से शहर में कूड़े की लिफ्टिंग बंद है जिस कारण पूरे शहर में 2 हजार टन से ज्यादा कूड़ा सड़कों पर जमा हो चुका है। 

    मामले को सुलझाने के लिए आज कमिशनर दविंदर सिंह, ज्वाईट कमिशनर मैडम रंधावा तथा ज्वाईट कमिशनर शिखा भगत ने यूनियन प्रधान देवानंद थापर, मुनीष बावा सहित अन्य पद्दाधिकारियों के साथ मीटिंग और शहर से कूड़ा उठाने की विनती की। कमिशनर दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस कमिशनर द्वारा मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी के खिलाफ कारवाई कर दी जाएगी इस मामले में वह खुद पुलिस कमिशनर से बात करेगें जिसके बाद यूनियन ने कमिशनर के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर कूड़े की लिफ्टिंग का काम शुरु कर दिया।

  • रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया इजाफा, जानिए आप पर क्या होगा असर

    रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया इजाफा, जानिए आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में वृद्धि करने का फैसला किया है। यह जानकारी रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 बेसिस अंक यानी कि 0.50 प्रतिशत की बढोत्तरी की है। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट 4.90% से बढ़कर 5.40% हो गया है। बीते चार महीनों में रेपो रेट में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। रेपो रेट बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण महंगाई में हुई वृद्धि है। इससे पहले मई महीने में भी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाया था। फिर जून महीने में मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई थी जिसमें रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाया गया था।

    क्या होता है रेपो रेट

    रेपो रेट वह दर होती है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंको को कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं। बैंक आरबीआई से कर्ज तब लेते हैं जब उनके पास पैसे की कमी होती है और बाजार में कर्ज की मांग अधिक होती है। बाजार की मांग को पूरा करने के लिए वाणिज्यिक बैंक आरबीआई से पूंजी प्राप्त करने के लिये रेपो दर के अनुसार उधार लेते हैं। जिस दर पर बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं उससे ज्यादा दर पर अपने ग्राहकों को उधार देते हैं। 

    रेपो रेट बढ़ने से क्या असर होगा

    रेपो रेट बढ़ने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। जैसे कि होम लोन और गाड़ियों के लिए लिया गया लोन। अगर किसी ने पहले से ही बैंक से लोन ले रखा है तो उसकी मासिक किश्त पर रेपो रेट बढ़ने का असर दिख सकता है। रेपो रेट बढ़ने से इएमआई भी बढ़ जाएगी।

    बता दें कि पिछले चार महीनों में रेपो रेट तीन बार बढ़ चुका है। आरबीआई ने मई महीने में करीब दो साल बाद पहली बार रेपो रेट में बदलाव किया था। करीब दो साल तक रेपो रेट 4 फीसदी पर बना रहा था। अब रेपो रेट बढ़कर 5.40 प्रतिशत हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूपये की गिरावट भी इसका बड़ा कारण है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है। हाल में यह 80 के पार पहुंच गया था। हालांकि बीच में मजबूत होने के बाद बुधवार को यह 62 पैसा टूटा और बृहस्पतिवार को 25 पैसे गिरकर 79.40 पर बंद हुआ।

  • पंजाबः गैंगस्टरों के निशाने पर आया सिद्धू मूसेवाला का दोस्त, रेकी की वीडियो हुई वायरल 

    पंजाबः गैंगस्टरों के निशाने पर आया सिद्धू मूसेवाला का दोस्त, रेकी की वीडियो हुई वायरल 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद भी गैंगस्टर एक्टिव दिखाई दे रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में सिद्धू मूसेवाला का दोस्त जोकि मुक्तसर में रहना वाला है उसकी गैंगस्टर की ओर रेकी गई। यानि कि गैंगस्टर अब गैंगस्टर्स के निशाने पर मूसेवाला के करीबी है।

    इससे पहले गैंगस्टरों की ओर से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई। अब मूसेवाला के मुक्तसर में रहने वाले दोस्त की रेकी की गई। यह वही दोस्त हैं, जिनका जिक्र गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपनी वीडियो में किया था। गोल्डी ने दावा किया था कि यही दोस्त मूसेवाला के साथ सौदेबाजी करा रहे थे। मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।

    मूसेवाला के करीबी मुक्तसर में रहते हैं। उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि एक युवक उनकी रेकी कर रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। मूसेवाला के करीबी पहले गांव भंगचिड़ी में रहते थे। तब भी उनके घर फायरिंग होने के बाद उन्हें सिक्योरिटी दी गई है। पुलिस का कहना है कि रेकी करने की शिकायत की हर एंगल से जांच की जा रही है।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से धमकाया गया। सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें धमकी दी गई। जिसमें ‘अगला नंबर बापू दा’ लिखा हुआ था। हालांकि पंजाब पुलिस ने दावा किया कि मूसेवाला के पिता की सिक्योरिटी पूरी तरह से पुख्ता है। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके पिता लगातार बुलेटप्रूफ गाड़ी में ही आते-जाते हैं।

  • एक्शन में पंजाब पुलिस: बीएसएफ के साथ साझा ऑपरेशन कर चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    एक्शन में पंजाब पुलिस: बीएसएफ के साथ साझा ऑपरेशन कर चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब में नशे व ड्रोन के जरिए हथियारों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस लगातार प्रदेश के जिलों में अभियान चला रही है। बीती रात पंजाब पुलिस की तरफ से बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा बीती रात मेरी टीम ने 

    बीएसएफ के सहयोग से पंजाब के सीमावर्ती जिलों में कई अभियानों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना था।

    वहीं इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने बीएसएफ के साथ बीती रात संयुक्त अभियान चलाया और पंजाब के 7 सीमावर्ती जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरनतारन, फ़िरोज़पुर और फ़ाज़िलका में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन की आवाजाही पर सक्रिय निगरानी रखना है।

  • हाथों-हाथ बिक रही सोमभद्रा इको फ्रैंडली राखियां, मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

    हाथों-हाथ बिक रही सोमभद्रा इको फ्रैंडली राखियां, मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

    राखी उत्सव मेले में पर्यावरण मित्र एवं आकर्षक डिजाइन की राखियों की सेल 

    ऊना/सुशील पंडित। एमसी पार्क ऊना में 11 अगस्त तक चलने वाले राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बिक रही इको फ्रैंडली राखियां ऊनावासियों की पसंदीदा बन गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राखी उत्सव मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर हस्त निर्मित तथा पर्यावरण मित्र राखियों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिनकी भारी मांग बनी हुई है। जहां यह राखियां किफायती दामों पर मिल रही हैं, वहीं इनके डिजाइन सभी को पसंद आ रहे हैं। राखियों को बनाने में बांस, रुद्राक्ष, मोती तथा सूती धागे जैसी पर्यावरण मित्र सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

    स्वयं सहायता समूहों से जड़ी ईसपुर निवासी जतिंद्र कुमारी, अंब विकास खंड के शिवपुर की रहने वाली ममता, दिलवां की पूनम कुमारी तथा गगरेट की रहने वाली चंचल कुमारी ने कहा कि रक्षा बंधन के त्यौहार को देखते हुए एमसी पार्क में मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से राखियां बना रही हैं और लोगों में इसको लेकर काफी अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि उनके पास 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक राखी उपलब्ध है और इन पर नाम भी लिखवाया जा सकता है।
     
    मेले को लेकर खरीददारों का रुझान अच्छा
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि एक अगस्त को एमसी पार्क ऊना में राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया था, जिसका अच्छा रुझान मिल रहा है। सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत यहां पर राखियां, आचार, सेवियां आदि सामग्री बिक रही है। इसके साथ ही बांस का सामान भी लोगों की खरीददारी के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती चार दिन में मेले के दौरान स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 1.20 लाख रुपए की सेल की है। 

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में आज 22 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। प्रदेश सरकार पहले दिन से ही इन महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास कर रही है, जिसके लिए स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित मंच प्रदान किया जा रहा है। ऊना में अनेकों स्थानों पर जहां स्थाई केंद्र खोले गए हैं, वहीं मेले लगाकर भी समूहों की आय में वृद्धि की कोशिश की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

  • गुरुद्वारा और मंदिरों की सरायों पर नहीं लगेगा जीएसटी, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

    गुरुद्वारा और मंदिरों की सरायों पर नहीं लगेगा जीएसटी, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

    नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने जानकारी दी कि मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ वर्ग यह संदेश फैला रहे हैं कि धार्मिक/धर्मार्थ ट्रस्टों द्वारा संचालित सराय पर जीएसटी लगाया गया है, यह दावा करते हुए कि रिपोर्ट झूठी है।

    “मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ वर्ग यह संदेश फैला रहे हैं कि जीएसटी हाल ही में 18 जुलाई, 2022 से लागू किया गया है, यहां तक ​​​​कि धार्मिक/धर्मार्थ ट्रस्टों द्वारा संचालित ‘सराय’ पर भी। यह सच नहीं है,” केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड और सीमा शुल्क ने कहा।

    ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, CBIC ने कहा, “47 वीं GST Council बैठक की सिफारिशों के आधार पर, 1000 रुपये प्रति दिन तक के कमरे के किराए वाले होटल के कमरों पर GST छूट वापस ले ली गई है। अब उन पर 12% कर लगाया जाता है।

    “हालांकि, एक और छूट है जो एक धर्मार्थ या धार्मिक ट्रस्ट द्वारा धार्मिक परिसर में कमरे किराए पर लेने से छूट देती है, जहां कमरे के लिए चार्ज की गई राशि प्रति दिन 1000/ – से कम है। यह छूट बिना किसी बदलाव के लागू है, ” यह कहा।

    “छूट अधिसूचना, यानी, अधिसूचना संख्या 12/2017-सीटीआर दिनांक 28.06.2017 की क्रम संख्या 13 इस प्रकार है: यह कहा गया है कि अमृतसर में एसजीपीसी द्वारा प्रबंधित तीन सराय ने 18.7 से जीएसटी का भुगतान करना शुरू कर दिया है। 

    2022. ये तीन सराय हैं

    1. गुरु गोबिंद सिंह एनआरआई निवास। 
    2. बाबा दीप सिंह निवास। 
    3. माता भाग कौर निवास। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि इनमें से किसी भी सराय को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। सरायस ने अपने दम पर जीएसटी का भुगतान करने का विकल्प चुना होगा।”

    “उपरोक्त अधिसूचना के संदर्भ में एक धार्मिक स्थान की सीमा को व्यापक अर्थ दिया जाना चाहिए, भले ही वह किसी धार्मिक स्थान के परिसर की चारदीवारी के बाहर, आसपास के क्षेत्र में स्थित हो और सराय को शामिल करने के लिए व्यापक अर्थ दिया गया हो। एक ही ट्रस्ट / प्रबंधन, “सीबीआईसी ने कहा।

    “पूर्व-जीएसटी शासन में भी केंद्र द्वारा यह दृष्टिकोण लगातार लिया गया है। राज्य कर प्राधिकरण भी अपने अधिकार क्षेत्र में एक ही विचार ले सकते हैं। इसलिए एसजीपीसी द्वारा प्रबंधित ये सराय कमरे किराए पर लेने के संबंध में उपरोक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। उनके द्वारा, “सीबीआईसी ने सूचित किया।