इस बीच ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया। सरपंच प्रतिनिधि अंबालाल की सूचना पर उदयपुर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बोछारें डाली जा रही थी, लेकिन पहाड़ी इलाका होने से आग तक पाइप नहीं पहुंच सके। बाद में पुलिस और गोगुंदा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात आग पर कंट्रोल हुआ लेकिन धुआं सुबह तक उठता रहा है। वहां जमा हुए ग्रामीणों का कहना है कि आग बुझाने का काम शुरू कर दिया नहीं तो आग घरों तक पहुंच सकती थी और उससे काफी नुकसान हो सकता था। फिलहाल लोगों ने आग बुझने पर राहत की सांस ली है।
Blog
-

जंगल में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
उदयपुरः गोगुंदा थाना क्षेत्र के काछबा गांव स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर के सामने वाली पहाड़ी पर शनिवार रात को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रात के समय तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 बीघा जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ी पर सूखी घास थी जिससे आग तेजी से आगे बढ़ रही थी। आग की लपटे तेजी से फैलने के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। पहाड़ी से इलाके में आबादी का रहवास होने से वहां रहने वाले लोग दशहत में आ गए। -

Jalandhar News: Security Guard से बहस के बाद युवक ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें CCTV
जालंधरः पॉश सोसाइटी शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट्स, सूर्या एन्क्लेव में देर रात 12.30 बजे गोली चलने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करने के बाद हवा में फायरिंग की। घटना के बाद हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सोसाटी की शिकायत पर रामामंडी पुलिस ने आरोपी युवक रूबी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मुताबिक, आरोपी रूबी ने शौर्य ग्रीन सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ है। बीती रात करीब 12:30 बजे जब वह अपार्टमेंट में आया, तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोककर पूछताछ की। इस दौरान युवक ने गार्ड से बदसलूकी शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने अपना हथियार निकालकर हवा में गोली चला दी। गोली चलने से पॉश सोसाइटी में हड़कंप मच गया। निवासियों ने तुरंत थाना रामामंडी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रूबी को हिरासत में ले लिया।
एसीपी सेंट्रल अजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर शिकायत मिली थी कि एक युवक ने सोसाइटी के बाहर हवा में गोली चलाई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
-

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत
देसूरीः उपखंड क्षेत्र के नाडोल-कोटड़ी सड़क मार्ग पर बीती रात को एक सड़क हादसा हो गया जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कानाराम पुत्र झालाराम देवासी (स्थानीय निवासी) के रूप में हुई है। जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देसूरी के नाडोल-कोटड़ी सड़क पर युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने अचानक उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नाडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके।
-

Jalandhar News: पुलिस हिरासत से मुजरिम फरार, पत्नी पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधरः करतारपुर के एक पुराने मामले में नया मोड़ सामने आया है, जहां आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह के अनुसार, 2017 में दर्ज केस नंबर 240 से जुड़े इस मामले में फर्जी और झूठे दस्तावेज तैयार करके घर पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में, बलवंत सिंह द्वारा अपने दामाद को वकालतनामा दिए जाने के बाद, कंवलजीत सिंह और अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय तक न्याय नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। DCP द्वारा की गई जांच के आधार पर संजय खन्ना सहित कई लोगों को इस मामले में शामिल किया गया था।
अब आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस टीम ने संजय खन्ना को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रास्ते में वह नाटकीय ढंग से फरार हो गया। आरोप है कि उसकी पत्नी एक अन्य वाहन में आई और उसे भगा ले गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे, जिन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। हरप्रीत सिंह ने मांग की है कि आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, क्योंकि उसने आरोपी को भागने में मदद की। उन्होंने कहा कि यदि सिविल पुलिस स्टेशन में कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह उच्च अधिकारियों या अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि आरोपी को अभी तक आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया था और न ही उसे हथकड़ी लगाई गई थी, जिसका फायदा उठाकर वह मौका पाते ही फरार हो गया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: बेसमेंट में खड़ी Innova car में अचानक लगी आग, देखें वीडियो
मोहालीः सेक्टर-126 के Gillco Park में मंगलवार सुबह बेसमेंट में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलने के तुरंत बाद मोहाली दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, कार बेसमेंट में खड़ी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग को बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग ने कुछ ही मिनटों में वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले कार के इंजन क्षेत्र में शुरू हुई और उसके बाद तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। दमकल कर्मियों ने कठिन प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, बेसमेंट में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी आग से नुकसान होने का खतरा बना रहा। पुलिस और दमकल विभाग ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए अपने इलेक्ट्रिक उपकरणों और वाहनों की नियमित जांच कराएं। दमकल विभाग और पुलिस ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा।
-

Punjab News: बाइक सवार स्नेचरों ने बच्चों को मारी टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो
स्नेचरों को काबू करके लोगों ने की धुनाई
लुधियाना: गणेश नगर रोड पर झपटमारी की वारदात के बाद बड़ा शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार तीन बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार हो रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे खड़े बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। झपटमारों का बाइक भी मौके पर गिर गया। दो झपटमार मौके से फरार हो गए जबकि उनके एक साथी को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार खुद भी संतुलन खो बैठे और सप्लेंडर बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक झपटमार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल बच्चे आयूष ने बताया कि वह गणेश नगर रोड पर खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक आई और उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाजू और टांग पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उसे आस-पास के लोगों ने तुरंत एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती करवाया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सलेम टाबरी इलाके का रहने वाला है और अपने दो साथियों के साथ झपटमारी करने आया था। उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। मौके से बरामद सप्लेंडर बाइक की फ्रंट नंबर प्लेट डबल लगी हुई थी। पुलिस को शक है कि बदमाश फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदातों को अंजाम देते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक भी कब्जे में ले ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। गणेश नगर मार्केट के दुकानदार मोनू ने बताया कि शाम के समय अक्सर बाइक सवार युवक बाजार में संदिग्ध तरीके से घूमते रहते हैं और झपटमारी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। -

मंदिर में छत का हिस्सा गिरने से श्रद्धालु की मौत, 2 घायल
तिरुचिरापल्ली: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के समायपुरम मरियम्मन मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां छत का एक हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना सन्नाथी स्ट्रीट मंडपम में हुई, जहां दर्शन के लिए समायपुरम पहुंचे श्रद्धालु सो रहे थे। त्रिची जिला पुलिस के मुताबिक, तंजावुर जिले की रहने वाली 32 वर्षीय नादिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाया और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को काउंटिंग होगी। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सत्ता के लिए होने वाली इस जंग की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में इस तरह के हादसे विपक्ष के लिए वो हथियार हैं, जो सत्ता पक्ष को घेरने में इस्तेमाल हो सकते हैं। इससे पहले तमिलनाडु के तंजौर से भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई है। यहां तिरुवैयारू के पास एक मंदिर उत्सव के दौरान 10 साल की छात्रा की मौत हो गई थी।
मृत बच्ची 5वीं कक्षा की छात्रा थी और एक मालवाहक ऑटो में बैठकर मंदिर जा रही थी। वह ऑटो में चल रहे जनरेटर इंजन के पास बैठी हुई थी, अचानक उसके बाल जनरेटर में फंस गए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह घायल हो गई।
उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसे तंजौर के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। त्रिची जिला पुलिस के मुताबिक, तंजावुर जिले की रहने वाली 32 वर्षीय नादिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाया और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-

आज का राशिफल, 29 मार्च 2026
आज 29 मार्च 2026 का दिन अपनी भावनात्मक जड़ों को मजबूत करने और फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाने का है। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू सुख-शांति से निकलकर सामाजिक और बौद्धिक एडवेंचर की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक आज अपने इंटुइशन और व्यक्तिगत आकर्षण के बल पर करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव महसूस करेंगे। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को आज अपनी नेटवर्किंग, प्रोफेशनल इमेज और ग्लोबल विजन को विस्तार देने पर ध्यान देना चाहिए। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज पार्टनरशिप, व्यक्तिगत विकास और कार्यक्षेत्र में हुनर हासिल करने के शानदार योग बने हुए हैं।
मेष राशि: आपके जुनून और रोमांस में अचानक तेजी आएगी। आज सुबह चंद्रदेव आपके चौथे भाव (सुख और माता का क्षेत्र) में रहेंगे, जिससे आपका ध्यान पारिवारिक सुरक्षा पर रहेगा। दोपहर होते ही चंद्रदेव पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके जुनून और रोमांस में अचानक तेजी आएगी। आपकी अपनी राशि में शुक्रदेव विराजमान हैं, जिससे आपका व्यक्तिगत आकर्षण चरम पर है और आप महफिल की जान बनेंगे।
वृषभ राशि: आपके करियर को नई रफ्तार मिल सकती है।सुबह के समय चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे भाई बहनों और छोटी यात्राओं पर ध्यान रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव आपके चौथे भाव में आएंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान घर और परिवार की ओर मुड़ जाएगा। बारहवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपको आध्यात्मिक शांति और निजी आकर्षण प्रदान कर रही है।
मिथुन राशि: आज सुबह चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में रहकर धन और पारिवारिक मूल्यों पर जोर देंगे। दोपहर तक चंद्रदेव तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके बोलने और लिखने की इच्छा तेज होगी। ग्यारहवें भाव में शुक्रदेव आपको सामाजिक रूप से आकर्षक बनाएंगे, जिससे नए दोस्तों के जरिए भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढेगी। आज सुबह चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो खुद की देखभाल और निजी जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दोपहर में चंद्रदेव दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिरता और लक्जरी के प्रति रुचि बढ़ेगी। दसवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बेहद लोकप्रिय बना देगी।
सिंह राशि: आज सुबह की शुरुआत आपके बारहवें भाव में चंद्रदेव के गोचर से होगी, जो अकेलेपन और मन की शांति पर जोर देगा। दोपहर में चंद्रदेव आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके आकर्षण और जीवन शक्ति में अचानक गति आएगी। नौवें भाव में शुक्रदेव आपको जादुई रूप से बुद्धिमान और एक अच्छा गाइड बना रहे हैं।
कन्या राशि: सुबह के समय चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका ध्यान दोस्तों और अतिरिक्त आय पर रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे अकेलेपन और मन की शांति की इच्छा तेज होगी। आठवें भाव में शुक्रदेव आपको वित्तीय रूप से एक गाइड की तरह बनाएंगे, जिससे साझा संपत्ति के ज़रिए भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला राशि: पार्टनरशिप्स के जरिए भाग्य का साथ पाएंगे। आज सुबह चंद्रदेव आपके दसवें भाव में रहकर करियर, प्रतिष्ठा और अधिकारियों के साथ तालमेल पर जोर देंगे। दोपहर में चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके सामाजिक आकर्षण और सामूहिक लक्ष्यों में अचानक गति आएगी। सातवें भाव में शुक्रदेव के आने से आप नई और साहसिक पार्टनरशिप्स के जरिए भाग्य का साथ पाएंगे।
वृश्चिक राशि: पब्लिक इमेज में अचानक गति आएगी। आज सुबह चंद्रदेव आपके नौवें भाव (भाग्य और उच्च शिक्षा का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। दोपहर होते ही चंद्रदेव दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी करियर महत्वाकांक्षा और पब्लिक इमेज में अचानक गति आएगी। छठे भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपको कार्यस्थल पर कुशल और लोकप्रिय बनाएगी। दोपहर में दसवें भाव के चंद्रदेव आपके पेशेवर आत्मविश्वास में गजब की प्रगति लाएंगे।
धनु राशि: आज सुबह चंद्रदेव आपके आठवें भाव में रहकर शेयर्ड रिसोर्सेज और साइकोलॉजिकल रिसर्च पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव नौवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक विकास की इच्छा तेज होगी। पांचवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपको जादुई रूप से क्रिएटिव बना रही है।
मकर राशि: आर्थिक बदलाव की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आज सुबह चंद्रदेव आपके सातवें भाव में रहकर विवाह और बिजनेस अलायंस पर जोर देंगे। दोपहर तक चंद्रदेव आठवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे गहरी रिसर्च और शेयर्ड प्रॉपर्टी के मैनेजमेंट की इच्छा तेज होगी। चौथे भाव में शुक्रदेव के आने से घरेलू जीवन में शांति और लक्जरी आएगी।
कुंभ राशि: आज सुबह चंद्रदेव आपके छठे भाव में रहकर कामकाज के तरीके और स्वास्थ्य पर जोर देंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव सातवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे बड़े गठबंधनों, विवाह और पब्लिक कॉन्ट्रैक्ट्स में सक्रियता आएगी। तीसरे भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपको जादुई रूप से प्रभावशाली बना रही है।
मीन राशि: आज सुबह चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे, जो रोमांस और रचनात्मक कार्यों पर जोर देंगे। दोपहर में चंद्रदेव सिंह राशि में आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वास्थ्य, सेवा और प्रशासनिक सटीकता की इच्छा तेज होगी। दूसरे भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके लिए आय के नए और शानदार साधन खोलने में मदद करेगी।
-

Punjab News : 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू, देखें वीडियो
वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल/मैगज़ीन सहित एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद
कपूरथला: पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने और फायरिंग करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हथियारों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी नंबरों से धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। SSP गौरव तूरा ने बताया कि 21 मार्च को गांव अहली कलां में एक व्यक्ति को विदेशी नंबर से कॉल आया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जब पीड़ित ने रकम नहीं दी, तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने उसके घर पर फायरिंग कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। CIA स्टाफ और टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों का करीब 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें तरनतारन इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल (मैगज़ीन सहित) और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह विदेश में बैठे आपराधिक सरगनाओं के इशारे पर काम कर रहा था और अन्य बड़ी घटनाओं की भी योजना बनाई जा रही थी।
पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ चल रही है और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
-

RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, जानें कौनसी टीम पहले करेगी बल्लेबाजी
RCB vs SRH, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। मुकाबले में टॉस आरसीबी ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस पिच से किसे मिलेगी मदद आईपीएल सीजन के शुरुआत का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। ये ग्राउंड अपनी छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन RCB : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, नीतीश रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकटRajat Patidar Ishan Kishan
Are you ready for a blockbuster #TATAIPL 2026 opener? #KhelBindaas | #RCBvSRH pic.twitter.com/jRpfldwsSi — IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026