Blog

  • Punjab News: घर में खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसा युवक, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसा युवक, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कंगनवाल इलाके में पुरानी चुंगी के सामने घर में खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट गया। इस घटना में 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार बुरी तरह झुलस गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार चाचा के साथ कंगनवाल में पुरानी चुंगी के पास रहता है और उनके साथ ही टायर पेंचर लगाने का काम करता है।

    मंगलवार रात घर में रसोई गैस खत्म होने के कारण उन्होंने खाना बनाने के लिए डीज़ल वाले स्टोव का सहारा लिया। जैसे ही स्टोव जलाकर खाना बनाना शुरू किया अचानक उसमें जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़े चंदन को संभलने का मौका नहीं मिला और वह आग की लपटों की चपेट में आ गया।

    मौके पर मौजूद उसके चाचा ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाकर चंदन को तुरंत ऑटो से साहनेवाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। साहनेवाल सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक युवक काफी ज्यादा झुलस चुका है। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

  • Punjab News: राणा बलाचौरिया की गायब पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: राणा बलाचौरिया की गायब पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    मोहालीः कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रमोटर राणा बलाचौरिया की सोहाना कबड्डी कप में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दौरान राणा की की पिस्टल, मोबाइल और सोने की चैन व कड़ा गायब हो गए थे। वीडियो में एक शख्स पर पिस्टल की चोरी का भी आरोप लगाया गया था जो नहिंग सिंह बाणे में था और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस उसकी तालाश में मलोट के पास गांव पहुंची तो पता चला कि वह कई सालों से गांव नहीं आया था।

    लेकिन अब बठिंडा में पकड़े गए आरोपी गुरमेल सिंह के पास से राणा बलाचोरिया की पिस्टल बरामद कर ली गई है। उसे लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है कि उसके पास पिस्टल कहां से आई। आरोपी गुरमेल सिंह ने रास्ते में एक बाइक सवार को रोककर पिस्टल दिखा कर नकद, मोबाइल और बाइक छीन ली थी।

    पुलिस ने आरोपी को काबू किया और जांच के दौरान उसी दिन पिस्टल बरामद की गई, जो राणा बलाचोरिया की हत्या के बाद मौके से गायब हो गई थी। बताने योग्य बात यह है कि मोहाली के सोहाना कबड्डी कप में दिसंबर महीने में राणा बलाचोरिया की गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और इस मामले में करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिनमें से एक की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

  • Punjab News: 15 साल की छात्रा से Gang-rape, Classmate और उसके 3 दोस्तों ने की वारदात

    Punjab News: 15 साल की छात्रा से Gang-rape, Classmate और उसके 3 दोस्तों ने की वारदात

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में एक स्टूडेंट से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 15 साल की छात्रा के साथ उसके ही क्लासमेट और 3 अन्य दोस्तों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 3 नाबालिग हैं। तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की वारदात का मुख्य आरोपी पीड़िता का सहपाठी है। वह और उसके 3 दोस्त पीड़िता को डरा-धमकाकर अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाते थे। जहां आरोपियों ने छात्रा के साथ कई बार रेप किया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। पीड़िता ने कई दिनों तक यह जुल्म सहा। उसने माता-पिता को कुछ नहीं बताया, क्योंकि आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों में से एक ने गुस्से में आकर पीड़िता का वीडियो एक प्राइवेट ग्रुप में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के डर और अपमान से टूटी छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी (नाबालिग सहपाठी), 2 अन्य नाबालिग और एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन पर POCSO एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: कनाडा में युवक के कत्ल मामले में आरोपी जिमी गैसनर गिरफ्तार

    Punjab News: कनाडा में युवक के कत्ल मामले में आरोपी जिमी गैसनर गिरफ्तार

    लुधियानाः कनाडा के अल्बर्टा स्टेट में स्थित हाईवे-QEII पर पंजाबी मूल के युवक बीरइंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने 18 वर्षीय जिमी गैसनर को गिरफ्तार किया है। RCMP के मुताबिक, आरोपी जिमी गैसनर को सस्केचेवान के कैनो लेक से गिरफ्तार किया गया। उस पर सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। उसे वापस अल्बर्टा लाया गया है, जहां उसकी कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस का मानना है कि ट्रक में एक से अधिक लोग सवार थे, जिनकी तलाश जारी है।

    14 मार्च को हुई इस घटना में 22 वर्षीय बीरइंदर की गर्दन में गोली लग गई थी। वह अपनी कार पर बैठा था। हमलावरों ने ट्रक में आकर उस पर हमला किया था और उसके बाद फरार हो गए थे। बीरइंदर के साथ उसके साथी भी थे, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। बीरइंदर सिंह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमोंटन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीरइंदर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहा था। 14 मार्च को बीरइंदर अपने 2 बचपन के दोस्तों के साथ पहली बार बैनफ घूमने जा रहा था।

    पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 2:50 बीरइंदर अपनी होंडा सिविक कार चला रहा था। तभी एक सफेद पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक सवार 2 लोगों ने पहले बीरइंदर की तरफ दोस्ती का इशारा किया। गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी। उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन (WSO) के अल्बर्टा चैप्टर के अध्यक्ष जसकरण संधू ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक पगड़ीधारी थे। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि वे ‘हेट क्राइम’ के एंगल से भी जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे।

  • Punjab News: SGPC में हो रही नए आदेशों की पालना, कर्मचारी अब इस तरीके से कर रहे काम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC में हो रही नए आदेशों की पालना, कर्मचारी अब इस तरीके से कर रहे काम शुरू, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य कार्यालय में एक विशेष आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जहां सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दैनिक कार्यों को शुरू करने से पहले सामूहिक रूप से मूल मंत्र और गुरुमंत्र का जाप किया। जाप के बाद, अकाल पुरख के चरणों में अरदास की गई, जिसमें उनसे प्रार्थना की गई कि वे सभी को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवा निभाने की शक्ति प्रदान करें।

    इस अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ढंगरा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने आदेश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारी अपना काम शुरू करने से पहले गुरुमंत्र और मूलमंत्री का जाप करें। इसी आदेशों का सभी कर्मचारियों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया जा रहा है। श्री दरबार साहिब के सभी सेवकों और कर्मचारियों ने उसी दिन से इस प्रथा को अपना लिया है और अब हर दिन काम शुरू करने से पहले, वे ईश्वर की शरण लेते हैं।

    ढंगरा ने सिख सिद्धांतों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी की मूल शिक्षाएं—’नाम जपो, किरत करो, वंड छको’ (नाम जपो, मेहनत करो, बांटकर खाओ)—हमारे जीवन का आधार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां शिरोमणि कमेटी के कर्मचारी इस प्रथा का पालन कर रहे हैं, वहीं हर सिख का यह कर्तव्य है कि वह अपना काम शुरू करने से पहले गुरबानी का जाप करे। इसके साथ ही, उन्होंने ‘दशवंध’ (अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करना) के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि महीने के अंत में वेतन के रूप में हमें जो भी पैसा मिलता है, उसमें से हमें गुरु की गोलक (दान पेटी) के लिए दशवंध अवश्य निकालना चाहिए, ताकि इसका उपयोग नेक कार्यों के लिए किया जा सके। अंत में, उन्होंने प्रधान के आदेशों को खुले दिल से स्वीकार करने के लिए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया और अपने भाषण का समापन ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के साथ किया।

  • Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में नवरात्रों की भीड़ में 40 हजार का फोन निकाल कर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में नवरात्रों की भीड़ में 40 हजार का फोन निकाल कर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: नवरात्रों के चलते श्रद्धालु मंदिरों में माथा टेकने के लिए जा रहे हैं, वहीं चोर भी इन में सक्रिय हुए और भीड़ में फायदा उठा वारदातों अंजाम देकर फरार हो रहे है। मंगलवार रात श्री देवी तालाब मंदिर में भीड़ का फ़ायदा उठाते हुए चोर ने प्रसाद ले रहे व्यक्ति की जेब से मोबाइल निकाल दिया और घटना मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी का पता मोबाइल मालिक को मंदिर से बाहर लौटने के दौरान चला था, जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाना की पुलिस और मंदिर में मौजूद पुलिस टीम को दी।

    संतोखपुरा के रहने वाले सागर ने बताया कि नवरात्रों के चलते श्री देवी तालाब मंदिर में बीती रात उसके पिता रोमी परिवार के साथ माथा टेकने के लिए गए। मंदिर में कीर्तन हो रहा था जिसे सुनने के बाद पिता प्रसाद लेने के लिए लाइन में लग गए। वह प्रसाद लेने से पहले मंदिर में मौजूद पुजारी से बात कर रहे थे कि उसी दौरान उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया।

    वारदात के बाद वह पीछे से ही फरार हो गया और वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उनके पिता मंदिर से बाहर निकलें तो उन्होंने कॉल करने के लिए मोबाइल देखा तो उनकी जेब में मोबाइल नहीं था। उन्होंने कहा कि मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपये की, जिसे चोर ले गया। उन्होंने वारदात के बारे मंदिर में मौजूद पुलिस से बात की तो उन्होंने सुबह सीसीटीवी देखने आने के लिए कहां। उन्होंने सुबह सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो व्यक्ति वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दिया, जिसकी शिकायत उन्होंने मंदिर में मौजूद पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस को दे चोर के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की है।

  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ में मौजूद हैं। डॉक्टर की टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की निगरानी में लग गई है, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत को लेकर सवाल उठ रहे थे, और अब यह खबर सुनकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

    बता दें कि सोनिया गांधी की तबियत जनवरी, 2026 में भी बिगड़ी थी, जब उन्हें 6 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उस समय उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चर्चा का विषय बनी थीं। अब एक बार फिर उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। यह जानकारी राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ लाती है, खासकर जब देश के विभिन्न मुद्दों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। जबसे सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी है, तबसे कांग्रेसी नेताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी के अंदर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं।

    कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने की योजना बना रहे हैं ताकि वे उनकी सुध ले सकें। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को प्रभावित कर सकती है। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया है कि सोनिया गांधी की तबियत स्थिर है, और उन पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सकीय टीम उनकी देखभाल कर रही है, और आवश्यक चिकित्सा उपाय किए जा रहे हैं। अस्पताल की ओर से और जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है, जो जल्द ही साझा किया जाएगा। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य हमेशा से चर्चा का विषय रहा है।

    कई बार उनकी सेहत के कारण उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने में मुश्किलें आई हैं। हालांकि, उनके समर्थक और पार्टी के नेता हमेशा उनके स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। उनकी ठीक हो जाने की कामना की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में सोनिया गांधी के नजदीकी रिश्तेदार और कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। उनका हालचाल जानने के लिए कई प्रमुख नेता अस्पताल पहुंचे हैं। इस प्रकार की घटनाएं न केवल परिवार के लिए, बल्कि पार्टी के लिए भी महत्वपूर्ण होती हैं। इसलिए सहानुभूति और समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, नशे में धुत्त के आरोप, कार पर लगा पुलिस का स्टिकर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, नशे में धुत्त के आरोप, कार पर लगा पुलिस का स्टिकर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर के काला सिंघा रोड पर एक आल्टो कार चालक ने खड़ी एक्टिवा में जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना के दौरान कार सवार एक्टिवा को घसीटता हुआ कुछ दूरी तक ले गया। हादसे में घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सतीश कुमार ने कहा कि वह दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में बेटी घायल हो गई। सतीश का आरोप है कि कार चालकों ने ड्रिंक की हुई थी और कार पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था।

    हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसका एक टायर फटने से कार से निकल कर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक टायर टूटकर से पूरी तरह अलग हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दुर्घटना में अल्टो कार का काफी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार और एक बाइक के बीच हुई भिड़ंत के बाद हुआ। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे जा टकराई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है।

    हादसे के समय कार में एक परिवार सवार था। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी को काफी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पिता की हालत भी सदमे में दिखाई दी, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। काला सिंघा रोड पर अक्सर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है, इस हादसे के बाद वहां काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या तेज रफ्तार इसकी वजह थी।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चले तेजधार हथियार और गमले, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चले तेजधार हथियार और गमले, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अंतगर्त आते इलाके थिंद एंक्लेव में बच्चों को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि दूसरे पड़ोसियों ने साथियों को बुलाकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि पोते के सिर पर दातर मारा गया। इस घटना में पोते की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने कहा कि बुआ के पास पोता आया हुआ था। इस दौरान नौजवानों ने पोते के सिर पर दातर से हमला कर दिया। वहीं मनी नामक व्यक्ति ने बताया कि बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था।

    मनी ने कहा कि बच्चों ने गली में ही खेलना है। इस दौरान ध्रुव नामक युवक ने दर्जन भर साथियों को घटना स्थल पर बुलाया था। इस दौरान लोगों ने युवकों से तलवार, जिम की रॉड बरामद कर ली है। वहीं बाहर पर गमलों से हमला किया गया। मनी ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। परिवार ने बताया कि इस दौरान जाते समय नौजवान फिर से धमकियां देकर गए है।

    वहीं करण ने बताया कि बच्चों की लड़ाई हुई थी। आरोप है कि इसके बाद 6 वर्षीय गुड़ियां की दूसरे पक्ष द्वारा पिटाई गई। व्यक्ति ने कहा कि वह देर रात घर पहुंचा और मामले को लेकर पूछताछ कर रहा था कि दूसरे पड़ोसी का युवक साथियों सहित आया और दातर से उसने हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद परिवार घर को ताला लगाकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कहा कि बच्चों की लड़ाई को लेकर झगड़ा हुआ है। घटना में घायल युवक उपचार के लिए सिविल अस्पताल गया हुआ है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं मौके से तलवार और रॉड बरामद कर ली गई है। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: चलती Car को अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती Car को अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के PTL लाइट प्वाइंट पर अचानक एक गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया है। जब ड्राइवर ने चलती गाड़ी के इंजन से धुआं निकलते देखा, तो उसने तुरंत गाड़ी को किनारे पर रोक दिया और खुद बाहर निकल गया। इसके बाद, आग भड़क उठी और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को मामले की सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    है। जानकारी मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी स्विफ्ट कार से किसी काम से जा रहा था। इस दौरान जब वह पीटीएल लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो कार चालक को अचानक लगा कि उसकी गाड़ी से धुआं निकलना शुरू हो गया है। बाद में अचानक धुआं तेजी से बढ़ गया तो उसने गाड़ी को साइड पर खड़ा कर चेक करने की सोची। जैसी ही चालक ने गाड़ी साइड पर रोकी और बाहर निकला तभी गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने मौके पर ही फायर ब्रिगेड को बुलाया, जो घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान कार बुरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।