Blog

  • Punjab News: बहू पर लगे नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: बहू पर लगे नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथला: थाना ढिलवां के अंतर्गत आते गांव रायपुर रईयां में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दरअसल, घर की बहू पर ससुराल पक्ष ने दहेज़ में लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर बहू ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए झूठा करार दिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सुच्चा सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य गांव रायपुर रईयां ने बताया कि उनका बेटा मंविंदर सिंह विदेश (इटली) में रहता है। पूर्व पंचायत सदस्य का आरोप है कि बेटे की पत्नी प्रभजोत कौर ने घर से 25 से 30 तोला सोना चुरा लिया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 के दौरान उन्हें इसकी जानकारी मिली। सुच्चा सिंह के अनुसार इसके अलावा प्रभजोत कौर ने घर में रखी अटैची से लगभग ढाई लाख रुपये और विभिन्न बैंक खातों से धीरे-धीरे कर करीब 7 लाख 14 हजार रुपये गूगल पे और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए निकालवाए।

    सुच्चा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद 2 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2 बार पंचायत भी हुई, जिसमें प्रभजोत कौर द्वारा रकम वापस करने की बात मानी गई थी, लेकिन अभी तक कोई राशि वापस नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे एसएसपी कपूरथला से शिकायत लेकर जाएंगे।

    दूसरी ओर, गांव हबीबवाल में अपने ननिहाल में रह रही प्रभजोत कौर और उनके नाना करतार सिंह ने ससुराल वालों द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा, मनगढ़त और आधारहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष प्रभजोत कौर से पीछा छुड़ाने के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। उनके अनुसार पूरा मामला पुलिस के पास विचाराधीन है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।

    इस संबंध में जब डीएसपी भुलथ करनैल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: कोल्ड-डे का दोहरा अटैक जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab News: कोल्ड-डे का दोहरा अटैक जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहाली: पंजाब और चंडीगढ़ में शीतल लहर और घना कोहरा जारी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड-डे का दोहरा अटैक जारी रहेगा। रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। रात्रि तापमान शून्य तक जा सकता है। प्रदेश में पाला जमने के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 जनवरी तक पंजाब में मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा, लेकिन घने कोहरे का कहर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने आज, 6 जनवरी के लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। सोनीपत व आसपास के जिलों में सुबह से ठंडी हवा चल रही है।

    इससे लोगों को कंपकपी छूट रही है। पंजाब में तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दिन के मुकाबले औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। बठिंडा और फरीदकोट राज्य के सबसे ठंडे शहर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इसके साथ ही अमृतसर में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे शहरों की बात करें तो लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, पटियाला में 7 डिग्री, गुरदासपुर में 7.8 डिग्री, बल्लोवाल सेखड़ी में 5.1 डिग्री, होशियारपुर में 9.2, मानसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कोहरे के कारण वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।

     

  • आज का राशिफल, 6 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 6 जनवरी 2026

    आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जायेगी। आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत भी है। तो वहीं आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। चलिए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला हैं।

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।कर्मचारियों को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना होगा।

    वृष राशिः आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेस मैन को आज नई डील मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी के साथ रिश्ते अच्छे हो जायेंगे। खुशी के मौके को सेलेब्रेट करने के लिए घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नये नौकरी पेशा लोगो के लिए आज अच्छी खबर है पर उन पर काम बोझ कम रहेगा आज किसी फ्रैंड से आपकी अनबन हो सकती हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी।

    कर्क राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसकी सलाह भविष्य में आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के बच्चों के भविष्य से रिलेटेड योजनायों पर चर्चा कर सकते हैं।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सामना करते हुए कार्य पूरा कर लेंगे। आज सोसाइटी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने की योजना बना सकते है।

    कन्या राशिः आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाने के लिए दिन शुभ है। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद पकवान बना सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के शुभ योग है। बहुत पहले किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन शांति पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों को जानते तो है लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कमियां नही है। ऐसे लोगों से बचने का प्रयास करें। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें।

    धनु राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप जरुरी बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है। अपने इमैल्स को एक बार अच्छे से चेक करके जाएं । साथ ही दोस्तों के साथ वक्त बिताने से मूड अच्छा रहेगा।

    मकर राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सभी कार्यों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दबाजी में काम करने पर गलतियां हो सकती है।

    कुम्भ राशिः आजका दिन आपके लिए मह्त्त्वपूर्ण है। आज आप सबसे जादा उसे महत्व देंगे जिसकी वजह से आप एक उच्च पड़ को प्राप्त कर पायें है यानि आपक पेरेंट्स और गुरु। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी दस्तावेज को संभालकर रखें साथ ही किसी कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतें।

  • Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवकों ने कार चालक पर बोला धावा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवकों ने कार चालक पर बोला धावा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: महानगर से एक एक्टिवा सवार युवकों द्वार कार चालक पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है चौगिट्टी फ्लाईओवर के समीप एक कार सवार आ रहा है था। इसी दौरान अचानक एक्टिवा सवार कार के सामने आ गिरे। जिसके बाद कार सवार चालक बचाव करते हुए अचानक ब्रेक लगा दी। वहीं, एक्टिवा सवार युवकों ने कार सवार से बहस बाजी करते हुए हाथापाई करने लगे। जिसके बाद कार के उपर ईंट-पत्थर चलाते हुए मौके से भाग निकले। इस हमले कार चालक को चोटें भी लगी हैं।

    कार के सामने अचानक गिरे एक्टिवा सवार
    जानकारी के अनुसार कार चालक अपने बच्चे के साथ जनरल स्टोर से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए एक्टिवा सवार युवक अचानक कार के सामने गिर गए। हादसा टालने के लिए कार चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी। कार रुकते ही एक्टिवा सवार युवकों ने कार चालक से बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने कार चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

    कार पर फेंके ईंट-पत्थर
    इतना ही नहीं, गुस्साए युवकों ने कार पर ईंट और पत्थर भी फेंके। इस हमले में कार को नुकसान पहुंचा और कार चालक को भी चोटें आईं।

    भीड़ जुटते ही आरोपी फरार
    घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ को आता देख एक्टिवा सवार युवक मौके से फरार हो गए।

     

     

  •  आपदा का दंश झेल रहे प्रदेश में सीमेंट का दाम बढ़ाना प्रभावितों के साथ अमानीयता : जयराम ठाकुर

     आपदा का दंश झेल रहे प्रदेश में सीमेंट का दाम बढ़ाना प्रभावितों के साथ अमानीयता : जयराम ठाकुर

    सीमेंट का दाम बढ़ने पर बोले नेता प्रतिपक्ष ऊना/शिमला/सुशील पंडित:  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आपदा की चपेट में है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं और उससे ज्यादा लोगों के पशु शालाएं और घर आंशिक  रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार एक तरफ लोगों की मदद नहीं कर रही है और दूसरी तरफ सीमेंट के दाम बढ़ाकर जो लोग खुद से अपना आशियाना बना रहे हैं उनके लिए मुश्किल है खड़ी कर रही है। ऐसे समय में बार-बार सीमेंट के दाम बढ़ाना आपदा प्रभावितों के साथ अमानीयता है।हैरानी यह है कि आगे भी दाम बढ़ाने का अल्टीमेटम सीमेंट कंपनियों ने अपने डीलर्स को दे रखे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि आपदा की गंभीर स्थिति में भी कांग्रेस सरकार के फैसले आम जनता की परेशानियाँ बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं। प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने टूटे-फूटे घरों के पुनर्निर्माण के लिए जूझ रहे हैं, वहीं सरकार बार-बार सीमेंट के दाम बढ़ाकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी कम कर सीमेंट के दाम घटाने का संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय लिया था, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उस राहत को समाप्त करते हुए एडिशनल गुड्स टैक्स लगाकर सीमेंट के दाम फिर से बढ़ा दिए।  यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है और विशेषकर उन लोगों के साथ अन्याय है जो प्राकृतिक आपदा में अपना सब कुछ खो चुके हैं। सरकार को इस समय राहत देने की आवश्यकता है, न कि नए-नए कर लगाकर पीड़ितों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की।इसी तरह 2023 की त्रासदी के समय डीजल पर वैट बढ़ाकर प्रदेशवासियों को परेशान करने का काम किया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियाँ यह साबित करती हैं कि उसे न तो आपदा पीड़ितों की पीड़ा का एहसास है और न ही उनके पुनर्वास की कोई  चिंता।  जिस समय सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के दाम लोगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के प्रयास होने चाहिए उस समय सरकार द्वारा बार-बार इन चीजों के दाम बढ़ाना बहुत दुःखद है। भाजपा आपदा पीड़ितों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ेगी और सरकार के हर जनविरोधी फैसले का विरोध करती रहेगी
  • कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित

    कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। इस संबंध में पूर्व में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एसडीआरएफ को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में अब संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने हेतु औपचारिक पत्राचार जारी कर दिया गया है। कैबिनेट निर्णय के अनुपालन में श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज़ प्लेसमेंट विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, श्रम आयुक्त तथा उपायुक्त ऊना को पत्र जारी करते हुए उक्त भवन के उपयोग को स्वीकृति प्रदान की गई है। पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार एसडीआरएफ को 15 फरवरी, 2026 तक पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट परिसर में शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में एसडीआरएफ के कार्यालय स्थापित करने का निर्णय हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। इसके तहत अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती से न केवल ऊना जिला बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आपात परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा। साथ ही, इससे हरोली क्षेत्र को प्रशासनिक एवं विकासात्मक दृष्टि से एक नई पहचान भी प्राप्त होगी।
  • ₹467.49 लाख का निवेश, लाखों युवाओं की उम्मीद: नशा मुक्ति की दिशा में मान सरकार का बड़ा कदम

    ₹467.49 लाख का निवेश, लाखों युवाओं की उम्मीद: नशा मुक्ति की दिशा में मान सरकार का बड़ा कदम

    चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए ठोस और प्रभावी कदमों के परिणाम आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कुल 467.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में नशों के विरुद्ध जन-जागरूकता पैदा करने, लोगों को संवेदनशील बनाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय से व्यापक योजना के तहत कई प्रभावशाली कार्यक्रम लागू किए गए हैं। विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और अध्यापकों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम तैयार कर लागू किए गए हैं, जिनके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 107.22 लाख रुपये, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों हेतु 202.99 लाख रुपये, जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित करने के लिए 109.12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशों की सबसे बड़ी मार राज्य के युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ती है। कई माताएं अपने बेटों के भविष्य के लिए प्रतिदिन प्रार्थना करती हैं, कई बच्चे अपने पिता की आंखों में से आशा को समाप्त होते हुए देखते हैं और कई घरों की खुशियां नशों की भेंट चढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस पीड़ा को गहराई से समझती है और नशा मुक्त पंजाब की लड़ाई को केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय, संवेदनशील और सामाजिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है।

    कैबिनेट मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशों को जड़ से समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा को पुनः सपने देखने का साहस देना, प्रत्येक मां के आंसू पोंछना और हर परिवार में खुशहाली वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दृढ़ संकल्प है कि पंजाब का प्रत्येक युवा नशों से दूर रहकर प्रगति, आत्मगौरव और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए आगे बढ़े।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार केवल नीतियाँ नहीं बना रही, बल्कि टूटे हुए परिवारों के सपनों को फिर से जोड़ रही है। करोड़ों का बजट और विभागों का आपसी तालमेल यह साबित करता है कि पंजाब अब सुरक्षित हाथों में है।”

  • Punjab News: इस मामले में सस्पेंड DIG भुल्लर को मिली जमानत

    Punjab News: इस मामले में सस्पेंड DIG भुल्लर को मिली जमानत

    चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, रिश्वत से जुड़े एक अन्य केस में वह अभी भी जेल में ही रहेंगे। यानी फिलहाल उन्हें जेल से रिहाई नहीं मिलेगी।

    चालान समय पर पेश न होने का उठा मुद्दा
    सुनवाई के दौरान भुल्लर के वकील ने अदालत में दलील दी कि सीबीआई ने तय समय सीमा के भीतर चालान पेश नहीं किया। वकील का कहना था कि कानून के अनुसार 60 दिनों के भीतर चालान दाखिल होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी आधार पर जमानत दिए जाने की मांग की गई।

    सीबीआई के सरकारी वकील ने भुल्लर के वकील की दलील का विरोध करते हुए कहा कि आय से अधिक संपत्ति जैसे मामलों में चालान दाखिल करने के लिए 90 दिन का समय मिलता है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अदालत में बहस हुई।

    29 अक्टूबर को दर्ज हुआ था केस
    गौरतलब है कि सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ 29 अक्टूबर को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। हालांकि, उन्हें इस केस में औपचारिक रूप से 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह पहले से ही रिश्वत के एक अन्य मामले में जेल में बंद थे।

    60 दिन में चालान न आने पर मांगी गई जमानत
    सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में 60 दिनों के भीतर चालान दाखिल नहीं किया गया। इसी बात को आधार बनाते हुए सोमवार को भुल्लर के वकील ने अदालत से जमानत देने की अपील की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

    2 जनवरी को जमानत याचिका हो चुकी थी खारिज
    इससे पहले 2 जनवरी को अदालत ने भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उस समय भी भुल्लर के वकील ने कई सवाल उठाए थे।

     

  • पंजाब सरकार की बड़ी पहल: एनआरआई को ई-सनद पोर्टल पर 27 सेवाएं, 2026 में होगी भव्य NRI मिलनी

    पंजाब सरकार की बड़ी पहल: एनआरआई को ई-सनद पोर्टल पर 27 सेवाएं, 2026 में होगी भव्य NRI मिलनी

    चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रवासी पंजाबियों और एनआरआई समुदाय के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ‘एनआरआई ई-सनद पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस डिजिटल पहल के तहत विदेशों में रह रहे पंजाबियों को अब 27 महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस पहल का उद्देश्य एनआरआई समुदाय को दस्तावेज़ीकरण और प्रशासनिक सेवाओं के लिए बार-बार पंजाब आने की मजबूरी से मुक्ति दिलाना है। यह पोर्टल खासतौर पर उन प्रवासी पंजाबियों के लिए वरदान साबित होगा जो कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में निवास करते हैं और अपने मूल प्रदेश से जुड़े रहना चाहते हैं।

    इस पोर्टल के माध्यम से एनआरआई अब जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित कई अन्य दस्तावेज़ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। पहले एनआरआई को इन दस्तावेज़ों के लिए या तो भारत आना पड़ता था या फिर रिश्तेदारों के माध्यम से लंबी प्रक्रिया पूरी करनी होती थी, जिसमें महीनों लग जाते थे। लेकिन अब मात्र कुछ क्लिक में और डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ये सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पोर्टल यूज़र-फ्रेंडली हो और पंजाबी, अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहे। इससे न केवल समय और पैसे की बचत होगी बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

    पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 में एनआरआई पंजाबियों के लिए ‘एनआरआई मिलनी’ नामक एक विशेष अंजुमन की योजना की भी घोषणा की है। इस अनूठी पहल के तहत विश्वभर में बसे पंजाबियों को एक मंच पर लाया जाएगा, जहां वे अपनी सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। यह मिलनी प्रवासी पंजाबियों और मातृभूमि के बीच एक सशक्त सेतु का काम करेगी। इस आयोजन में व्यापार, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे। सरकार का मानना है कि एनआरआई समुदाय पंजाब की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है और उन्हें सम्मानित करना राज्य का दायित्व है।

    आंकड़ों के अनुसार, पंजाब से सबसे ज्यादा प्रवासन हुआ है और दुनियाभर में लगभग 30 लाख से अधिक पंजाबी मूल के लोग बसे हुए हैं। ये प्रवासी भारतीय हर साल अरबों रुपये की विदेशी मुद्रा अपने परिवारों को भेजते हैं, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। लेकिन प्रशासनिक सेवाओं में जटिलताओं के कारण वे अक्सर असुविधा का सामना करते थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हमारे प्रवासी भाई-बहन पंजाब की धड़कन हैं। उनके लिए सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना हमारी प्राथमिकता है। ई-सनद पोर्टल उसी दिशा में एक ठोस कदम है।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार भविष्य में इस पोर्टल पर और अधिक सेवाएं जोड़ने की योजना बना रही है।

    एनआरआई कल्याण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़, पेंशन संबंधी सेवाएं और कानूनी प्रमाणपत्रों की सुविधा भी शीघ्र ही शामिल की जाएगी। राज्य सरकार ने विदेशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों के साथ समन्वय स्थापित किया है ताकि दस्तावेज़ों का सत्यापन तेज़ी से हो सके। डिजिटल हस्ताक्षर, आधार आधारित प्रमाणीकरण और ओटीपी वेरिफिकेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पोर्टल को पूर्णतः सुरक्षित बनाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बन सकता है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी समुदाय मौजूद हैं।

    कैनेडा में रहने वाले जसविंदर सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है। अब हर छोटे-मोटे काम के लिए टिकट काटकर भारत नहीं आना पड़ेगा। पंजाब सरकार ने हमारी समस्याओं को समझा और उसका समाधान किया।” वहीं, लंदन में व्यवसाय करने वाली हरप्रीत कौर ने कहा कि इस तरह की डिजिटल सुविधाओं से प्रवासी पंजाबी अपनी जड़ों से और मजबूती से जुड़े रह सकेंगे। सोशल मीडिया पर भी इस घोषणा को लेकर एनआरआई समुदाय में खुशी की लहर देखी गई है। कई लोगों ने इसे ‘गेम चेंजर’ और ‘ऐतिहासिक कदम’ बताया है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है जो न केवल भ्रष्टाचार को कम करेगा बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार लाएगा। तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप सिंह ने कहा, “पंजाब सरकार का यह कदम दूरदर्शी है। ऐसे पोर्टल विकसित देशों में आम हैं लेकिन भारत में राज्य स्तर पर यह पहल उल्लेखनीय है।” उन्होंने कहा कि अगर इसे सही तरीके से लागू किया गया तो यह प्रवासी भारतीयों और मातृभूमि के बीच के संबंधों को नई ऊंचाई देगा। साथ ही, इससे निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

    पंजाब सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एनआरआई परिवारों के बुजुर्ग सदस्यों को भी इस सेवा का लाभ मिल सके। इसके लिए सभी तहसील और जिला स्तर के कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां प्रशिक्षित कर्मचारी नागरिकों की सहायता करेंगे और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में मदद करेंगे। सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिस पर एनआरआई किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। भाषा की बाधा को दूर करने के लिए अंग्रेजी और पंजाबी दोनों में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    इस पहल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पहले महीने में ही हजारों एनआरआई ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि अगले छह महीनों में सभी 27 सेवाएं पूरी तरह से चालू हो जाएं और एनआरआई समुदाय को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को इस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार एन्क्रिप्शन का उपयोग किया गया है।

    पंजाब सरकार की यह पहल निश्चित रूप से प्रवासी पंजाबियों और उनकी मातृभूमि के बीच के संबंधों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। विशेषकर युवा पीढ़ी, जो विदेशों में जन्मी और पली-बढ़ी है, वह भी अब आसानी से अपनी जड़ों से जुड़ सकेगी। डिजिटल युग में इस तरह की पहल न केवल सुविधाजनक है बल्कि समय की मांग भी है। आने वाले समय में जब ‘एनआरआई मिलनी’ आयोजित होगी, तो यह पोर्टल उसकी रीढ़ की हड्डी बनेगा और विश्वभर के पंजाबियों को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाएगा। पंजाब सरकार का यह प्रयास दर्शाता है कि जनता की सेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है।

  • Punjab News: रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुआ मंदीप, संत सीचेवाल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, देखें वीडियो

    Punjab News: रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुआ मंदीप, संत सीचेवाल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के गोराया निवासी मंदीप कुमार रूस में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी डेडबॉडी रविवार देर रात रूस से घर लाई गई। आपको बतादें कि युवक मनदीप की रूस-यूक्रेन जंग में मौत हो गई थी। परिवार ने अपने तौर पर रूस जाकर शव को तलाश किया। इस प्रक्रिया में 1 साल से ज्यादा का समय निकल गया।

    वहीं, इस घटना को लेकर परिवार के प्रति शोक जताने संत सीचेवाल और BSP अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी मृतक मंदीप के घर पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इसके बाद परिवार ने संत सीचेवाल का भी शुक्रिया अदा किया। परिवार ने कहा आपने परिवार का साथ दिया था। इसी वजह से मंदीप का शव घर पहुंचा है।

    3 साल पहले रूस गया था मनदीप
    मोहल्ला गुरु रविदास नगर से मनदीप 3 साल पहले रूस गया था। वहां नौकरी के झांसा देकर एजेंटों ने फंसा लिया और रूस की आर्मी में जबरन भर्ती कर लिया। मंदीप हैंडिकेप्ट था, टांग में प्राब्लम थी। बावजूद इसके उसे सेना में भर्ती कर लिया। 1 मार्च 2024 से परिवार का उसके साथ संपर्क टूट गया था। छोटे भाई जगदीप ने रूस जाकर उसे तलाश किया। दिल्ली में DNA भी करवाया है। इससे पहले पिता भी रूस जाकर ढूंढ़कर आए थे, लेकिन नहीं मिल पाया था।