Blog

  • Fake Visa लेकर महिला पहुंची Airport, 52 लाख की हुई ठगी, देखे Video

    Fake Visa लेकर महिला पहुंची Airport, 52 लाख की हुई ठगी, देखे Video

    पंचकूला: महिला को अमेरिका भेजने के नाम पर लाखो की ठगी करने का मामला सामने आया है।  आरोपी की पहचान गुरदास सिंह के रूप में हुई है।  आरोपी ने महिला को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 80 लाख रुपए की मांग की थी और 52 लाख एडवांस  देने की डिमांड की गई थी।  जिसके बाद महिला ने आरोपी को 52 लाख दे दिए। 

    आरोपी  द्वारा महिला को नकली वीजा लगाकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भेज दिया। जहां पर उसे पता चला कि वीजा नकली है।

  • कांग्रेस ने राज में कानून व्यवस्था ठप, जनता परेशान : सुमित

    कांग्रेस ने राज में कानून व्यवस्था ठप, जनता परेशान : सुमित

    जनता स्वयं पुलिस से ही असुरक्षित महसूस कर रही है

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर ने सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा की जब-जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तब तब कानून व्यवस्था ठीक हो जाती है, यह अब से नहीं है पहले से ही चली आई प्रक्रिया है और वर्तमान सरकार ने इस प्रथा को आगे ही बढ़ाया है। हिमाचल के 12 जिलों में जनता, आन जनमानस, पर्यटक परेशान है, महिला, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे असुरक्षित है पर कांग्रेस सरकार मस्त है। 

    उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है। धर्मशाला में विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां पोलैंड की एक महिला को स्थानीय युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी ओर दवा लेकर लौट रही एक ब्रिटेन की महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। दोनों ही आरोपी स्थानीय युवक बताए जा रहे हैं. धर्मशाला के साथ लगते मैक्लोडगंज में ब्रिटेन से आई महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।  

    पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक महिला के साथ बलात्कार करने वाले समुदाय के आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी द्वारा जांच अधिकारी पर दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के बार-बार दबाव डालने से तंग आकर जांच अधिकारी ने समय से पहले सेवानिवृति तक ले ली। इसका खुलासा सब इंस्पेक्टर रैंक के जांच अधिकारी के द्वारा नालागढ़ थाना में दर्ज रपट में हुआ है।

    उन्होंने कहा की एक जगह महिला असुरक्षा , विदेशी महिलाओं के साथ अत्याचार की अनेकों वारदाते सामने आ रही है। दूसरी ओर जनता स्वयं पुलिस से ही असुरक्षित महसूस कर रही है, पुलिस सरकार और अपने ही अधिकारियों के दबाव में काम कर रही है। यह समाज की सुरक्षा के लिए उचित नहीं है।

  • आतंकियों की अब खैर नहींः गृह मंत्री ने Army के साथ की High level meeting

    आतंकियों की अब खैर नहींः गृह मंत्री ने Army के साथ की High level meeting

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर आज क्षेत्र के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। साथ ही गृह मंत्री ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आने वाले दिनों में सुरक्षाबल वहां आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर सकते हैं। शाह ने यहां नॉर्थ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इससे तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी मुद्दे पर एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था। 

    सूत्रों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को हुई एक बैठक में शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों की तैनाती, घुसपैठ की कोशिशों, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी गई थी। 

    आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सहित सेना के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

    बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। 

    आतंकवादियों ने 9 जून को तीर्थयात्रियों के बस पर किया था हमला

    आतंकवादियों ने नौ जून को तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की जब यह शिव खोरी मंदिर से कटरा की ओर जा रही थी। इस बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु सवार थे। गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे। 

  • Punjab: बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, मौ’त, देखें video

    Punjab: बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, मौ’त, देखें video

    तरनतारन। जिले के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडापिंड में जमीन विवाद में बिजली का खंभा खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना श्री गोइंदवाल साहिब के एसएचओ परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज के लिए तरनतारन सिविल अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद मृत व्यक्ति का शव तरनतारन सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये रखवाया दिया गया है। मृत व्यक्ति के परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेगी हिमाचल सरकार : उप मुख्यमंत्री

    बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेगी हिमाचल सरकार : उप मुख्यमंत्री

    उप मुख्यमंत्री ने ऊना के बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रही महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी। परियोजना का कुल खर्च राज्य और केंद्र सरकार द्वारा 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी में वहन किया जाएगा। परियोजना के संचालन का जिम्मा भी हिमाचल सरकार ही देखेगी।

    उप मुख्यमंत्री ने रविवार को ऊना जिले के बढ़ेड़ा में एक जनसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले समेत पूरे प्रदेश के लिए विकास और रोजगार सृजन में मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हरोली के पंजुआणा में इस परियोजना के प्रशासनिक खंड का शिलान्यास किया जाएगा।

    बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ
    इससे पहले, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा स्थित हिमकेप्स नर्सिंग कॉलेज में 40 बिस्तरों की सुविधा वाले मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ रहे।

    अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, आत्यायिक चिकित्सा एवं अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं समेत पंचकर्मा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां लोगों को रियायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की देशज चिकित्सा पद्धति है। सरकार प्रदेश में इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि यह अस्पताल अपनी विशिष्ट सेवाओं से प्रदेश और देश में ख्याति अर्जित करेगा। 

    उन्होंने कहा कि हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है। उन्होंने आशा जताई कि सोसाइटी अब आयुर्वेद के क्षेत्र में भी उसी प्रकार से नाम बनाएगी। उन्होंने सोसाइटी सदस्यों की मांग पर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को संस्थान में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।

    500 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का भी शुभारंभ किया। इस शिविर में आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला के वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

    अब अपनी बिजली पैदा करेगा ऊना
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना अब बिजली पैदा करने वाला जिला बन गया है। हाइड्रो क्षेत्र में विद्युत उत्पादन के साथ साथ अब प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र के दोहन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ऊना जिला अग्रणी बना है। पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना बनकर तैयार हो गई है। 20 जून को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना के नींव पत्थर रखे जाएंगे।

    प्रगति पथ पर अग्रसर ऊना
    उन्होंने कहा कि ऊना जिला आज औद्योगिक विकास का हब बनकर प्रगति पथ पर अग्रसर है। ऊना निवेशकों के लिए पूंजी लगाने का पसंदीदा जिला बन गया है। प्रदेश सरकार जिले के समग्र और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में करीब 1 हजार करोड़ रुपये की पानी की परियाजनओं के काम किए जा रहे हैं। कुटलैहड़ में करीब मंदली-लठियाणी पुल के निर्माण पर करीब 950 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। तमाम विकास परियोजनाओं के साथ साथ धार्मिक महत्व के स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के लिए काम किया जा रहा है। चिंतपूर्णी माता मंदिर के निर्माण पर सवा सौ करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

    जिन्होंने फार्म भरे उन्हें 19 से मिलने लगेंगे 1500 रुपये

    जो महिलाएं वंचित रहीं वे बीजेपी वालों से जरूर लें उनके झूठ का हिसाब
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर दिया है। जिन्होंने हमारी बात मान कर फार्म भरे हैं, उन्हें 19 से यह लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा। जो महिलाएं अभी इससे वंचित रहीं हैं और बीजेपी के बरगलाने के कारण जिन्होंने फार्म नहीं भरे, वे अब बीजेपी वालों से यह सवाल जरूर पूछें कि उन्होंने झूठ बोल कर महिलाओं का अहित क्यों किया।

    19 को कांगड़ से योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने महिलाओं को अप्रैल से 1500-1500 रुपये देने की बात कही थी, लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते तब इसे टालना पड़ा था। लेकिन अब यह राशि अप्रैल महीने से ही जारी की जा रहरी है। लाभार्थी महिलाओं को अप्रेल से जून की तिमाही की धनराशि 4500-4500 रुपये एकमुश्त प्रदान की जाएगी। 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ किया जाएगा। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। इसमें 7 हजार से अधिक लाभार्थी महिलाओं को एकमुश्त 4500-4500 प्रदान किए जाएंगे।

    इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार जनकल्याण और गरीबों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली क्षेत्र में हुए अतुलनीय विकास को एक मिसाल बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर कुटलैहड़ क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

    हिमकेप्स के चेयरपर्सन विक्रमजीत सिंह ने अस्पताल के शुभारंभ के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हिमकेप्स ने साल 2002 से अपनी यात्रा आरंभ की थी, आज यहां नर्सिंग तथा लॉ कॉलेज में 700 बच्चे अध्ययनरत हैं। आने वाले समय में नर्सिंग कॉलेज में बीएएमएस डिग्री कोर्स आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे।

    इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा तथा हिमकेप्स के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा विकास की सौगातों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के जिला प्रधान प्रमोद कुमार, स्थानीय प्रधान नीलम कुमारी सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, हिमकेप्स नर्सिंग तथा लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य, स्टाफ और बच्चे तथा शिविर में आए सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • Air Force में चयन होने के बाद गांव पहुंची Punjab की बेटी, देखें Video

    Air Force में चयन होने के बाद गांव पहुंची Punjab की बेटी, देखें Video

    नंगल। पंजाब की लड़कियों के लिए माई भागो सशस्त्र बल तैयारी संस्थान (एएफपीआई), एसएएस नगर (मोहाली) की तीन और महिला कैडेटों को प्रतिष्ठित भारतीय वायु सेना अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया है, पंजाब की तीन लड़कियों में  से एक जालंधर की अलीशा हैं और दूसरी पठानकोट की हरनूर सिंह हैं और तीसरी लड़की नया नंगल शिवालिक एवेन्यू की कृतिका है नंगल की शिवालिक एवेन्यू में रहने वाले कृतिका के पिता प्राईमो कैमीकल लि. में बतौर यूनियर इंजीनियर के तौर पर सेवाएं देने वाले शक्तिशरण की बेटी कृतिका का चयन ऐयर फोर्स में होने से परिवार में खुशी की लहर है। इस समय पूरा परिवार अपनी होनहार बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है। पूरे पंजाब से 25 लड़कियों में से तीन लड़कियां ही इंडियन एयरफोर्स में सेलेक्ट हुई है इनकी ट्रेनिंग जुलाई 2024 से शुरू होगी।

    नया नंगल के कैप्टन अमोल कालिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल से जमा दो तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली कृतिका का प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे माई भागों आमर्ड फोर्स इंस्टीच्यूट मोहाली में सलैक्शन हो गया था यहां एयरफोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से कृतिका ने बीएससी नॉन मैडिकल किया बस उसी की फीस देनी होती थी। कृतिका ने कहा कि यहां तक पंहुचने में मेरे माता पिता, भाई व मेरे टीचरों का बहुत सहयोग रहा। कृतिका ने कहा कि अब उसकी ट्रेनिंग ऐयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में होगी। कृतिका ने कहा कि अगर बच्चे में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो उसे अपने शहर से दूर भेजने में भी कोई संकोच नहीं करना चाहिए। 

    पिता बोला- बेटियां हमारी मान होती हैं

    उधर कृतिक के पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धी से भावुक हो गए कहा कि बेटियां हमारी मान होती है और अधिक से अधिक पढ़ाना चाहीए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा भी एनडीए की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि माई भागों आमर्ड फोर्स इंस्टीच्यूट मोहाली में टैस्ट दिया था और आगे की पढ़ाई एमसीएम डीएबी कालेज मैं की हैं।

  • चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश!

    चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश!

    नई दिल्ली। देश भर में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं, इसी बीच मौसम विभाग कि ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश को लेकर देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।   

    राजधानी वालों को अभी गर्मी से राहत नहीं
    देश की राजधानी दिल्ली इस समय बुरी तरह से तप रही है। सुबह सूरज निकलने कुछ घंटे बाद से ही तापमान चढ़ना शुरू हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली वालो को अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं हैं।

  • Rahul Gandhi ने EVM को लेकर दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सवाल उठाया है। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ‘ब्लैक बॉक्स’ है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर ‘गंभीर चिंताएं’ जताई जा रही हैं।  

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जब संस्थाओं में जवाबदेही ही नहीं होती तो लोकतंत्र दिखावा बन कर रह जाता है और धांधली की आशंका बढ़ जाती है।’’ इस पोस्ट के साथ गांधी ने एक खबर भी साझा कि जिसमें दावा किया गया कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से 48 वोट से जीत दर्ज करने वाले शिवसेना के उम्मीदवार के एक रिश्तेदार के पास एक ऐसा फोन है जिससे ईवीएम में छेड़छाड़ संभव थी। 

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एलन मस्क की पोस्ट को किया शेयर

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एलन मस्क की उस पोस्ट को भी साझा किया जिसमें मस्क ने ईवीएम को हटाने की बात कही थी। मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा था, ‘‘हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए। मुनष्यों या कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है।’’ विपक्षी दल पिछले कुछ समय से ईवीएम पर चिंता जताते रहे हैं और उसने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) पर्चियों का शत प्रतिशत मिलान करने की अपील की की थी लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। 

  • दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चार मजदूरों की मौत सहित कई घायल

    दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चार मजदूरों की मौत सहित कई घायल

    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में दो ट्रकों की टक्कर में चार मजदूरों की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. ये दर्दनाक सड़क हादसा मुरादनगर के पास हुआ. घटना पर टिप्पणी करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को मुरादनगर के पास जिस ट्रक में ये लोग यात्रा कर रहे थे, उसे पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी.

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गाजियाबाद अतिरिक्त परिवहन विभाग के वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम करीब 1:15 बजे हुई जब ट्रक मुरादनगर पुलिस स्टेशन के रिंग एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे थे। कुमार ने कहा कि ट्रक, जो ईंट भट्ठा श्रमिकों को ले जा रहा था, हरियाणा के सोनीपत से हरदोई जा रहा था।

    इसी दौरान कुछ लोग शौच (टॉयलेट) के लिए जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आयशर कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। चार लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। आयशर-कैंटर में 35 लोग थे।

    अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मायादेवी, इरशाद, नजुमन और 20 वर्षीय शमीना के रूप में हुई है. ये सभी हरदोई जिले के रहने वाले हैं. घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां से गाजियाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुमार ने कहा कि नौ घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

  • Diljit Dosanjh ने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, देखें Video

    Diljit Dosanjh ने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, देखें Video

    नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ अपनी गायिकी ही नहीं, एक्टिंग से भी लोगों को दीवाना बनाते हैं। वे दुनियाभर में कॉन्सर्ट करते हैं, जहां उनकी लोकप्रियता देखने लायक होती है। बीते दिनों उनकी शादी को लेकर तमाम तरह की अफवाहें सामने आई थीं। उन्होंने हाल में एक पॉडकास्ट में अपने ‘पहले प्यार’ के बारे में बताया।

    दिलजीत अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सीक्रेट रखते हैं, जबकि ऐसी अफवाहें हैं कि वे शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। दिलजीत इन अफवाहों से बेपरवाह हैं। जब उनसे उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी होशियारी से अपना ही नाम ले लिया। और बोले, ‘भाई मैं खुद से बेइंतहा प्यार करता हूं। पहला प्यार तो मैं ही हूं अपना।

    दिलजीत ने पॉडकास्ट से बातचीत में सेल्फ लव का महत्व समझाया। वे आगे बोले, ‘मैं दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करने पर यकीन करता हूं। पहले अपनी परवाह करें। अगर आपको सबसे पहले प्यार नहीं मिलेगा, तो आप किसी और को कैसे प्यार दें पाएंगे?’ उन्होंने पुराने और नए जमाने के प्यार पर भी अपनी राय दी।

    दिलजीत का मानना है कि बदलते समय के साथ प्यार भी विकसित हुआ है। दिलजीत कहते हैं, ‘पहले दूरदर्शन हमारा एकमात्र चैनल था। अब, बहुत सारे चैनल हैं। इसी तरह, खाने-पीने की प्राथमिकताएं बदल गई हैं।’ जब दिलजीत से पूछा गया कि क्या वह भी अपने पार्टनर के लिए एक चेकलिस्ट में यकीन करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि हमें पहले खुद से प्यार करना चाहिए। जब किसी फ्लाइट में गड़बड़ का एहसास होता है, तब दूसरों के बजाय खुद की मदद करनी होती है। अगर कोई व्यक्ति खुद से प्यार नहीं कर सकता, तो वह किसी और से प्यार या सम्मान नहीं कर सकता।’ दिलजीत की लव लाइफ तब सुर्खियों में आई, जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सिंगर की एक पत्नी और बच्चा है। बताया गया कि पंजाबी सिंगर की पत्नी भारतीय मूल की अमेरिकी हैं और उनका एक बेटा भी है।