Blog

  • नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे 10 बच्चे हुए लापता

    नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे 10 बच्चे हुए लापता

    नई दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से 20 के करीब बच्चों को बाहर निकाला गया। कुछ ने तैर कर जान बचा ली। वहीं 10 के आसपास लापता है। कहा जा रहा है कि नाव पर कुल 30 की संख्या के आसपास बच्चे सवार थे।

    हालांकि स्पष्ट आंकड़ों को लेकर अभी कोई कुछ नहीं बता रहा है। यह घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुरपट्टी घाट के समीप की बताई जा रही है। लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है। स्थानीय गोताखोर भी बच्चों की खोज में लगे है। नाव पर कुछ महिलाओं के भी होने की बात कही जा रही है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई। नाविक के अनुसार करीब 30 लोग सवार थे। उसने कहा कि कई लोग अभी लापता है। कुछ लोग पानी की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे है।

  • आसाराम की जमानत याचिका को लेकर SC ने लिया यह फैसला

    आसाराम की जमानत याचिका को लेकर SC ने लिया यह फैसला

    नई दिल्ली :  अपने ही गुरुकुल की नाबालिक छात्रा से रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा काट रहे आसाराम को बड़ा झटका लगा है। आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है की सजा निलंबन के लिए आसाराम हाई कोर्ट जा सकते है।

    नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम सलाखों से बाहर आने के लिए लोअर कोर्ट से लेकर राजस्थान हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट व गुजरात हाईकोर्ट में अब तक 16 बार जमानत के लिए प्रयास कर चुके है। आसाराम को सिर्फ फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रकरण में एक बार जमानत मिली है। बता दें कि 2017 में आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जोधपुर सेंट्रल जेल डिस्पेंसरी का एक फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया था,

    जिसमें कई बीमारियों का हवाला दिया गया था। जमानत की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जब इस मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच कराई तो वो फर्जी निकला था। जिसके बाद एक अलग मामला इस संबंध में शुरू हुआ। उसमें भी जमानत मिलने के बावजूद आसाराम जेल से बाहर नहीं आ सकते है।

  • पंजाबः मान सरकार ने ये 2 टोल प्लाजा किए बंद

    पंजाबः मान सरकार ने ये 2 टोल प्लाजा किए बंद

    फाजिल्का: पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है। सीएम मान ने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर 2 टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जा रहा हैकि इन टोल प्लाजा को समय से पहले ही बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 48 दिन पहले टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है। फाजिल्का के गांव थेहकलंदर और महामू जोया टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। ये टोल प्लाजा आधी रात 12 बजे से बंद कर दिए गए है।

    बताया जा रहा है कि आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजोत खेड़ा ने खुद जाकर टोल प्लाजा बंद कराए। इस हाईवे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। वहीं आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजोत खेड़ा का कहना है कि सरकार द्वारा ये 2 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों की जेब पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। व्यापारी और आम लोग इन इन टोल प्लाजा से पैसे देकर गुजरते थे, लेकिन अब वे बिना पैसे दिए गुजर सकते हैं। 

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में महिला का हंगामा, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधरः सिविल अस्पताल में महिला का हंगामा, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर,ENS: सिविल अस्पताल में महिला द्वारा भारी हंगामा किया गया। महिला भी वहां पर सफाई कर्मी की नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि वह अपने बीमार रिश्तेदार को लेकर आई थी। महिला का आरोप है कि वह उनके मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे। उन्हें एक घंटे से अधिक समय हो गया है। सिविल अस्पताल में महिला द्वारा भारी हंगामा किया गया। महिला भी वहां पर सफाई कर्मी की नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि वह अपने बीमार रिश्तेदार को लेकर आई थी। महिला का आरोप है कि वह उनके मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे। उन्हें एक घंटे से अधिक समय हो गया है। उन्हें कभी किसी ओपीडी में भेज दिया जा रहा है तो कभी किसी ओपीडी में भेजा जा रहा है। 

    महिला का कहना है कि उनके मरीज की हालत काफी गंभीर है। वह पिछले 15 दिनों से ईलाज करवाने के लिए उसे लेकर आ रहे है। लेकिन रोज ग्लूकोज लगाकर शाम को घर वापिस भेज दिया है। लेकिन उन्हें मरीज को यहां पर भर्ती नहीं किया जा रहा है। महिला का कहना है कि वह मरीज के टेस्ट भी बाहर से करवा रहे है। उनका कहना है कि मरीज की हालत काफी गंभीर है जिसके कारण उससे चला भी नहीं जा रहा। उनका कहना है कि गंभीर हालत में मरीज बाथरूम भी बेड पर ही कर रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा उनके मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा। महिला का आरोप है कि प्रशासन उन्हें यह कह रहा है कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है। जिसके कारण उनके मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा। इसी के चलते आज सिविल अस्पताल की महिला कर्मी द्वारा वहां पर मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए हंगामा किया जा रहा है।

  • कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन और पीएफ का नहीं मिलेगा लाभ

    कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन और पीएफ का नहीं मिलेगा लाभ

    नई दिल्ली : केद्र सरकार की ओर से जारी​ निर्देश के मुताबिक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण और वस्तु एवं सेवा कर न्यायाधिकरण के सदस्यों को गेच्युटी, पेंशन और पीएफ का लाभ नहीं ​दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रिब्यूनल सदस्यता को पूर्णकालिक नौकरी वाली कैटेगरी में रख दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि उन्हें किसी एक सर्विस से इस्तीफा देना होगा।

    केद्र सरकार की ओर से जारी​ निर्देश के मुताबिक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण और वस्तु एवं सेवा कर न्यायाधिकरण के सदस्यों को गेच्युटी, पेंशन और पीएफ का लाभ नहीं ​दिया जाएगा। इसके अलावा, ट्रिब्यूनल सदस्यता को पूर्णकालिक नौकरी वाली कैटेगरी में रख दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि उन्हें किसी एक सर्विस से इस्तीफा देना होगा। 

    पहले उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के सेवारत न्यायाधीशों को कभी-कभी उनकी मौजूदा सेवा में रहते हुए अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाता था। इस कारण वे पेंशन और अन्य लाभ के हकदार थे, लेकिन अब किसी अदालत के सेवारत न्यायाधीश को ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा, तो उन्हें ट्रिब्यूनल में शामिल होने से पहले या तो इस्तीफा देना होगा या अपनी मूल सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेनी होगी। एक ही समय में ये लोग दोनों का लाभ नहीं उठा सकते है। 

  • पंजाबः श्री गुरुद्वारा साहिब में अमृतधारी शख्स ने की शर्मनाक करतूत, नाक रगड़कर मांगी माफी

    पंजाबः श्री गुरुद्वारा साहिब में अमृतधारी शख्स ने की शर्मनाक करतूत, नाक रगड़कर मांगी माफी

    फतेहगढ़ साहिबः श्री गुरुद्वारा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अमृतधारी शख्स की शर्मनाक करतूत के कारण वहां पर काफी हंगामा हो गया। दरअसल, जब एक अमृतधारी शख्स द्वारा बेअदबी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतधारी शख्स शराब के नशे में गुरु घर में घुस आया था। जिसे वहां पर मौजूद सेवादारों ने काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में जोड़ाघर के पास बैठा था, जिस पर सेवादारों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसकी जमकर छित्तर परेड की गई,  यहां तक की उससे नाक भी रगड़वाया  गया। वहीं बेअदबी करने वाले शख्स ने माफी मांगते हुए आगे से ऐसा ना करने की बात कही। 

  • जालंधरः जिमखाना क्लब के पास महिला से बाइक सवार पर्स छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः जिमखाना क्लब के पास महिला से बाइक सवार पर्स छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में लगातार लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला जिमखाना क्लब के पास लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दफ्तर से लौट रही महिला को पल्सर सवार दो युवकों ने निशाना बनाते हुए महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई नरिंदर कुमार का कहना हैकि जिमखाना क्लब के पास से आ रही महिला का बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि महिला के पर्स में 5 से 7 हजार रुपए कैश और कुछ एटीएम व अन्य दस्तावेज मौजूद थे।

    एएसआई ने कहा कि वह दफ्तर से घर वापिस आ रही थी कि जिमखाना क्लब के बाहर पल्सर बाइक सवार 2 युवक आए और महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि इस हादसे के दौरान उसे कुछ चोटें भी आई है।एएसआई नरिंदर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी पीड़ित ममता गुप्ता ने बताया कि वह लाडोवाली रोड से एक्टिवा वापिस आ रही थी। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे आए और वह एक्टिवा पर पीछे बैठी हुई कि बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से पर्स छीनकर फरार हो गए। इस हादसे के दौरान वह सड़क पर गिर गई। हादसे के दौरान उसे कई गंभीर चोटे आई है। 

  • जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने की गुटखा साहिब की बेअदबी, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने की गुटखा साहिब की बेअदबी, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: नूरमहल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सिद्धमोहाली सिंह गांव में एक व्यक्ति द्वारा घर में गुटखे के पन्नों के साथ बेअदबी की गई है। जिसके बाद गांव के लोगों द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया है। इस दौरान गांव के लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद गांववासी नूरमहल थाने के बाहर पहुंच गए है। गांव वासियों का कहना है कि आरोपी का उसकी मां के साथ कोई झगड़ा हुआ था। जिसकी वीडियो आरोपी द्वारा देर रात वायरल हुई। जिसमें वीडियो में वह गुटखा साहिब की बेअदबी कर रहा है।

    इस मामले को लेकर जब गांव के लोगों ने उसे काबू करने की कोशिश की तो उसने गांव के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान गांव के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि व्यक्ति की घर की लड़ाई थी, लेकिन इसमें आरोपी द्वारा गुटखा साहिब के पन्नों की बेअदबी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक पुरुष का कहना है कि वह अपनी मां के साथ अगर झगड़ा कर रहा था तो इसमें गुटखा साहिब की क्यों बेअदबी की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो को कब्जे में लेकर उक्त आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने आप पर जमकर साधे निशाने, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने आप पर जमकर साधे निशाने, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर,ENS: भुलत्थ से कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आज शहर में सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के दौरे से पहले प्रेस वार्ता की। इस दौरान खैहरा ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने आप सरकार को घेरते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। सुखपाल खैहरा का कहना है कि बीते दिन सीएम मान और केजरीवाल की रैली के दौरान आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। वहीं उन्होंने 17 जुलाई को छपी खबर के माध्यम से कहा कि कैसे सरकार द्वारा स्कूलों की रिपोर्ट को नंबर दिए जाते है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 3 साल पहले से स्कूल टॉप लिस्ट में शामिल है। जोकि पंजाब सरकार या दिल्ली सरकार की देन नहीं है। वह केंद्र की देन है। 

    वहीं उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों का खुलासा करते हुए कहा कि टॉप लिस्ट की बात करें तो दिल्ली के स्कूल पंजाब से आधे में है। उन्होंने कहा कि पंजाब पिछले 3 साल से टॉप में चल रहा है। लेकिन आप सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। इस दौरान खैहरा ने कहा कि आज वह जालंधर दौरे पर आए तो देखा काफी पैसा सरकार द्वारा बोर्ड पर खर्च किया गया है। वहीं उन्होंने कटारूचक्क के मामले को लेकर एक बार फिर से मामला साधा है। वहीं उन्होंने आप विधायक के किसी पत्रकार पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए है। इसी के साथ खैहरा ने आप के कई और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने अभी तक इन सभी नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं किया।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट Amrit overseas के बाहर किसान जत्थेबंदियों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधरः ट्रैवल एजेंट Amrit overseas के बाहर किसान जत्थेबंदियों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर,ENS: गढ़ा रोड़ पर स्थित ट्रैवल एजेंट Amrit overseas के बाहर किसान और कामरेड जत्थेबंदियों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 लाख रुपए के लेन-देन के मामले में जत्थेबंदियों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए लिए गए थे लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए जा रहे। उनका आरोप है कि इस दौरान उसे धमकियां दी जा रही है। 

    वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 7 लाख रुपए उक्त ट्रैवल एजेंट ने देना है, लेकिन पैसे वापुिस नहीं दिए जा रहे। वहीं इस मामले में लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके बाद किसान जत्थेबंदियां और कामरेड जत्थेबंदियों ने धरना लगा दिया है। उनका कहना है कि ट्रैवल एजेंट ने ना तो पीड़ितों को अभी तक पैसे वापिस किए है और ना ही उनके बच्चों को विदेश भेजा है। जिसके कारण ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    जत्थेबंदियों का कहना हैकि उक्त ट्रैवल एजेंट ने कई लोगों के पैसे देने है, जिसके कारण पीड़ित आए दिन उक्त ट्रैवल एजेंट के दफ्तर पर चक्कर काट रहे है। जत्थेबंदियों का आरोप है कि उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा पैसे वापिस मांगने के लिए आने वाले लोगों को गालियां निकालता है और धमकियां देता है।