Blog

  • निर्माण स्थल से गिरे 3 श्रमिकों की मौ’त

    नई दिल्ली : नोएडा और नोएडा एक्सेंशन में निर्माण स्थल पर अलग-अलग घटनाओं में 3 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। ये तीनों बिहार के रहने वाले थे। जिसके बाद निर्माण स्थलों पर अपनाए जाने वाले सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को लेकर सवाल उठने लगे है। मृतकों में 2 नाजिल अली (35) और राजाबुल रहमान (35 )की नोएडा एक्सटेंशन में मौत हो गई।

    ये दुर्घटनावश बिसरख इलाके के निर्माणाधीन वेरोना हाइट्स सोसायटी की 10वीं मंजिल से गिर गए। पुलिस ने बताया कि दोनों बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। वहीं रात को ही नोएडा सेक्टर 58 के निर्माण स्थल पर आंधी के कारण स्कैफोल्डिंग के गिर जाने से 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    इनमें से एक श्रमिक जय गोविंद झा (50) की मौत हो गई। जय गोविंद बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे और नोएडा में श्रमिक के रूप में काम करते थे। बाकी तीन का इलाज चल रहा है। नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः अकाली दल को झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देखें Live

    पंजाबः अकाली दल को झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देखें Live

    पठानकोट: लोकसभा चुनाव में नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के सीनियर अकाली नेता  जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला ने अकाली दल को छोड़ने का एलान कर दिया है। जानकारी देते हुए चावला ने बताया कि शिरोमणी अकाली की स्थापना 1920  में सिख कौम को होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई थी।लेकिन आज के समय में पार्टी की पंथक सोच

  • पंप पर डीजल भरवाकर चालक ने भगाई गाड़ी, कर्मचारी की हुई मौ’त

    पंप पर डीजल भरवाकर चालक ने भगाई गाड़ी, कर्मचारी की हुई मौ’त

    पाली :  पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। ड्राइवर ने 3 हजार रुपए का डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए गाड़ी दौड़ा दी। पेट्रोलपंप-कर्मी कार रोकने विंडो से लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाई तो कर्मचारी सिर के बल गिरा। घटना में उसकी मौत हो गई। मामला पाली जिले के सदर थाना इलाके के पुनायता बाइपास स्थित पेट्रोलपंप का है। वारदात शनिवार रात 12 बजे हुई। सदर थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि देर रात थाना इलाके के पुनायता बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर बिना नम्बर की सफेद स्कॉर्पियो आई। कार बिना नंबर की थी।

    पेट्रोल पंप पर उस वक्त कर्मचारी विशाल (21) पुत्र कानाराम था। 3 हजार रुपए का डीजल भरवाने के बाद ड्राइवर ने बिना पैसे दिए कार दौड़ा दी। यह देख कर्मचारी विशाल कार के पीछे दौड़ा और खिड़की पर लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। झटके से विशाल कार से सिर के बल गिरा। गम्भीर चोट लगने पर उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। विशाल भाटो की ढाणी (जवड़िया, पाली) का रहने वाला था।

    घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक की मौत की घटना सामने आते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित, पेट्रोल पम्प कर्मी रविवार सुबह पेट्रोल पम्प पर जुट गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों को रोकने का मृतक ने प्रयास किया तो उन्होंने तेज गति से गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसके हाथ छुड़ा दिए। इससे विशाल चलती स्कॉर्पियो से गिरा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

  • जालंधर: 48 किलो हेरोइन मामले में 10 गिरफ्तार

    जालंधर: 48 किलो हेरोइन मामले में 10 गिरफ्तार

    84 लाख की ड्रग मनी, 2 लग्जरी कारें और ट्रक बरामद

    जालंधर, (ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर CIA स्टाफ की पुलिस ने पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ी थी। जिसमे पुलिस ने 48 किलो हेरोइन सहित 3 तस्करो को गिरफ्तार किया था।  

    इस मामले की तह तक जाते हुए कमिशनरेट पुलिस ने इस सिंडिकेट के 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो लग्जरी कारों और एक ट्रक के साथ 84 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आपूर्तिकर्ताओं, खरीदारों, हवाला ऑपरेटरों जैसी विभिन्न भूमिकाओं में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब :  ट्रेन की चपेट में आने से  युवती की मौ’त, जाने मामला

    पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौ’त, जाने मामला

    संगरूर : एक युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिल्ली की रहने वाली निशा वर्मा के तौर पर हुई है।  पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। क्राइम सीन से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    दिल्ली की रहने वाली निशा वर्मा ने बिजली ग्रिड रेलवे स्टेशन लहरागागा के नजदीक रेलवे बुर्जी नंबर 111/3-4 के पास मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या की। मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो जांच के लिए जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

    रेलवे पुलिस लहरागागा के प्रभारी जगविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के वारिसों को ढूंढा गया। बाद में निशा वर्मा के वारिस यहां पहुंचे। मृतक के परिवार और लड़के प्रणय वर्मा निवासी दिल्ली के बयान के अनुसार सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।

  • नेपाली शेरपा ने तोड़ा रिकार्ड, 29वीं बार चढ़ा एवरेस्ट

    नेपाली शेरपा ने तोड़ा रिकार्ड, 29वीं बार चढ़ा एवरेस्ट

    नई दिल्ली : नेपाल के 10 पेशेवर पर्वतारोहियों ने शुक्रवार रात को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता हासिल की। यह इस मौसम में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाला पहला अभियान दल है। इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रैक’ के कर्मी थानी गुरगैन ने कहा कि डेंडी शेरपा के नेतृत्व में पर्वतारोहियों की टीम रात सवा आठ बजे 8,848.86 मीटर ऊंची शिखर पर पहुंची। 

    सबसे खास बात यह है कि इस समिट में नेपाली शेरपा ने वो कारनामा कर दिखाया है जो अब तक दुनिया में किसी ने नहीं किया है। पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की है। शेरपा ने इस बार एवरेस्ट की चढ़ाई के अपने ही 28वीं बार चढ़ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। कामी रीता शेरपा की उम्र 54 साल है और वो साल 1994 से पहाड़ों की चढ़ाई कर रहे हैं।

      शेरपा कामी रीता ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने से पहले पहले कहा था। उनका कोई अन्य उद्देश्य नहीं है, केवल पर्वतारोहण का पेशा जारी रखा है, रिकॉर्ड के लिए नहीं चढ़ा। उन्होंने यह भी कहा था कि इस साल वो 29वीं बार समिट करने के लिए निकले है। किसी निश्चित संख्या में चढ़ने की कोई योजना नहीं है। 

  • जालंधर: बच्चा पैदा न होने पर पत्नी का पासपोर्ट लेकर विदेश भागा पति, जाने मामला

    जालंधर: बच्चा पैदा न होने पर पत्नी का पासपोर्ट लेकर विदेश भागा पति, जाने मामला

    जालंधर (ENS): यूरोप के स्पेन से लौटी एक शादीशुदा महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वह उसे छोड़कर विदेश भाग गए है। इसके साथ ही विदेश जाते हुए महिला का पासपोर्ट भी अपने साथ ले गए है । 

    इस मामले की शिकायत महिला ने थाना डिवीजन नंबर-8 में लिखित में शिकायत दी है। स्पेन की रहने वाली अनुराधा ने कहा की वह मूल रूप से जालंधर के प्रीत नगर की रहने वाली है। उसकी शादी इंदर नाम के युवक के साथ हुई थी।  जिसके बाद दोनों स्पेन चले गए थे। ससुरालियों द्वारा अक्सर उसे अभद्र बोल बोले जाते थे। जिस लर्न उसका अक्सर अपने पति से झगड़ा होता था। 

    अनुराधा ने कहा कि शादी के बाद से दोनों का बच्चा नहीं हो रहा था। इसे लेकर भी ससुरालियों द्वारा उसे अक्सर बुरा भला कहा जाता था और ससुरालियों ने कई बार मारपीट उससे भी की। थाना 8 एएसआई फकीर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा पति और ससुरालियों पर लगाए गए हैं। जिसकी जांच के बाद बनती कानूनी कारवाई की जाएगी।

  • पंजाब : धान की रोपाई का शेड्यूल हुआ जारी, सरकार ने प्रदेश को दो भागों में बांटा

    पंजाब : धान की रोपाई का शेड्यूल हुआ जारी, सरकार ने प्रदेश को दो भागों में बांटा

    चंडीगढ़ : पंजाब में धान की रोपाई के लिए सरकार ने डेट तय कर दी है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के एक सप्ताह बाद किसान धान की रोपाई में जुट जाएंगे। पंजाब के खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मालवा क्षेत्र में जिला मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर के अलावा राष्ट्रीय सरहद की कंटीली तार से पार धान की रोपाई 11 जून से शुरू होगी। जबकि गत वर्ष मालवा में धान की रोपाई 16 जून से शुरू हुई थी।

    11 जून से धान की रोपाई का शेड्यूल तय किया गया है। यह पिछले साल से 5 दिन पहले है। इसके लिए प्रदेश को 2 जोन में बांटा गया है। हालांकि धान की सीधी रोपाई 15 से 31 मई तक होगी। 8 घंटे तक किसानों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। राज्य के शेष जिलों में धान की रोपाई के लिए 15 जून से तय की गई है। जबकि गत वर्ष 9 जिलों में धान की रोपाई आखिरी चरण में 21 जून से शुरू हुई थी। प्रोग्रेसिव किसान जगदीप सिंह फतेहगढ़ ने बताया कि अगर सरकार किसानों को तय समय पर बिजली मुहैया करवा दे तो फिर किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है।

    धान की रोपाई के समय बिजली का संकट पैदा न हो, इस चीज से निपटने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार की तरफ से पहले ही हिदायत की गई है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इस प्रक्रिया को कैसे पूरा करना है। इस संबंधी विभाग की तरफ से सारी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। हालांकि गोइंदवाल थर्मल प्लांट भी जून से शुरू करने की योजना पर काम शुरू किया था। इसके लिए माहिरों की कमेटी तक गठित की गई थी।

  • भूलकर भी न रखें इस जगह इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    भूलकर भी न रखें इस जगह इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    नई दिल्लीः आज के समय में इन्वर्टर घर का एक जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। गर्मी के मौसम में जब भी बिजली की कटोती होती है तो इन्वर्टर से सहारा रहता है। यही वजह है कि अगर आपके पास इन्वर्टर हो और लाइट लंबे समय के लिए चली भी जाए तो उतना पता नहीं चलता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके इन्वर्टर में आए दिन कोई न कोई दिक्कत होती रहती है और वह ठीक से काम नहीं कर पाता है। इन्वर्टर में दिक्कत कई कारण से हो सकती है, जिसमें से सबसे जरूरी तो ये है कि इन्वर्टर को केसी जगह रखा जाए।

    इन्वर्टर को लंबे समय तक चलाने के लिए जरूरी है कि आप इसकी बैटरी का खास ख्याल रखें।अगर आप इसकी ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपका इन्वर्टर बहुत जल्द खराब हो जाए। इन्वर्टर और बैटरी ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे साफ हवा लग रही हो, हवा के सर्कूलेशन के लिए वहां पर पर्याप्त जगह होना बहुत जरूरी है। खास ख्याल ये रखना होगा कि बैटरी के आसपास खारा पानी, अत्यधिक गर्मी या संक्षारक तत्व (गैर-सीलबंद बैटरी गैसिंग) जैसी कोई चीज़ न हो। सबसे जरूरी बात यह है कि इन्वर्टर को हमेशा छायादार जगह पर होना चाहिए। अगर इसे सीधी धूप लगेगी तो धीरे-धीरे इसकी लाइफ कम हो जाएगी। 

  • दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आया परिवार, 3 की मौ’त

    दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आया परिवार, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के दौसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर परिवार के 3 लोगों की  मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए ड्यूटी ऑफिसर जवान सिंह ने बताया कि एक परिवार अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहा था।

    उनकी कार के सामने एक गाय आ गई जिसके कारण उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी और सड़क पर खड़े थे। लेकिन तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और चाचा शामिल है। इसके अलावा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुआ गुजरात के अहमदाबाद का परिवार हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनबड़ा गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने गाय आ गई। जिसके बाद परिवार के लोग गाड़ी से निकलकर जैसे ही बाहर खड़े हुए तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।