चंडीगढ़: यूटी में मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है जिसका ऐलान कांग्रेस के लीडर पवन बंसल ने किया है। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी। मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस ने आप को समर्थन दिया है। इन दोनों पार्टियों में सहमति बनी है कि मेयर उम्मीदवार ‘आप’ का और डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी उम्मीदवार कांग्रेस से होंगे। बता दें कि 18 जनवरी को मेयर चुनाव होने जा रहा है।
Blog
-

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दिल्ली दमकल सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कपड़े की दुकान के मालिक मुकेश जैन ने बताया कि वह शाम सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट आए थे।
जैन ने बताया मुझे रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली और मैंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। दूसरी तरफ पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे से कितना नुकसान हुआ है अभी यह साफ नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर मार्केट में आग कैसे लगी।
-
पंजाब : 2 बड़ी राजनीति पार्टियों में आई दरार! देखें वीडियो
चंडीगढ़ : चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारे में बड़ी उथल-पुथल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में बसपा से बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने देश भर में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और अकाली दल से गठबंधन से कहीं ना कहीं किनारा करते हुए नजर आ रहे है।
हालांकि दोनों दलों के प्रदेश नेताओं का कोई बयान नहीं आया है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीएसपी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह चुनाव किसी गठबंधन या पार्टी के साथ नहीं लड़ा जाएगा, जिन राज्यों में बीएसपी का गठबंधन है, वहां वे इससे बचती नजर आ रही हैं।
-
ਪੰਜਾਬ : Gun Point ਤੇ ਵਪਾਰੀ ਤੋਂ ਲੁੱਟੀ ਗੱਡੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਹਰ ਰੋਜ਼ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ‘ਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਐਨੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਇੱਕ ਵਪਾਰੀ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਲੁਟੇਰੇ ਵੱਲੋਂ ਪਿਸਤੌਲ ਦੇ ਬੱਲ ਤੇ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਪੈਸੇ ਲੁੱਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਪਾਰੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਇਸਦੀ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਸਦੇ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਇੱਕ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਆਪਣਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
ਉਸ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਵੀ ਉਹ ਲੁਟੇਰਾ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸਦੀ ਬੱਚੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਤਾਰਾਂ ਵਾਲੇ ਪੁੱਲ ਤੇ ਹੀ ਛੱਡ ਕੇ ਉਹ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਂਤੀ ਬਰਕਰਾਰ ਰਹੇ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਫ ਜਾਂਚ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਗੋਂਗਲੂਆਂ ਤੋਂ ਮਿੱਟੀ ਝਾੜੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੋ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛੇ ਤਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ਦੀ ਗੱਲ ਤਾਂ ਕਿ ਕਹੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਹੀ ਫੜਨ ਦੀ ਗੱਲ ਦੱਸੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਇਲਜ਼ਾਮ ਇਸ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਸਨੂੰ ਬਰੀਕੀ ਦੇ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਜਲਦ ਹੀ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
-
पंजाब : पशुशाला में आग लगने से पशुओं सहित व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो
गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के गांव आलेचक्क में मवेशियों से भरे छप्पर में अचानक आग लग गई, जिसमें एक 60 वर्षीय वृद्ध, 2 भैंस व एक बकरी की जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के बेटे मंगल सिंह जवाई हरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे पशुशाला से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, आग ने पशुशाला में सो रहे गुरदीप सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई। पशुशाला में दो भैंस और एक बकरी जलकर मर गई। साथ ही इस हादसे में एक ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आग की लपटें देखकर आसपास के गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए, लेकिन आग इतनी बढ़ गई थी कि उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया, फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो चुका था।
-
जालंधर: BAL HOSPITAL के पास हुए हादसे की CCTV आई सामने
जालंधर : अमृतसर हाईवे पर भयानक सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के नजदीक आगे जा रही ट्राली में कार टकराने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और 2 व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ।
-
पंजाब: जल्द हो सकते हैं चुनाव, आदेश जारी
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव करवा सकती है। पंजाब सरकार ने राज्य के जिला विकास व पंचायत अधिकारियों को जरूरी जानकारियां 16 जनवरी तक उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। ताकि पंचायतों का समय खत्म होने के साथ ही उन्हें भंग किया जा सके और पंचायती अधिकारी नियुक्त किए जा सकें। पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार भेजे संदेश में लिखा गया है कि ग्राम पंचायतों को भंग करके उनके रिकॉर्ड की संभाल के लिए AE, JE, VDO, SCPO और पंचायत अधिकारियों को नियुक्त करने का सरकार का विचार है।

पहली मीटिंग के 5 साल खत्म होने के बाद ग्राम पंचायतों का काम चलाने के लिए प्रबंधक नियुक्त किए जाने हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों को बांटने के लिए जरूरी जानकारियां चाहिए, जो 16 जनवरी तक भेजी जाएं। स्पष्ट है कि सरकार जल्द ही पंचायतों को भंग कर सकती है और अधिकारी नियुक्त कर सकती है।
-
पंजाब : मामूली कहासुनी के बाद 2 पक्षों में चली गोलियां, देखें वीडियो
लुधियाना : डाबा रोड पर 2 पक्षों में गैंगवार हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। गैंगवार की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जैन कॉलोनी के बार दोनों पक्ष पहले हुए झगड़े के राजीनामा को लेकर पहुंचे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। गोली लगने से दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों को मारपीट से बचाने के दौरान घायल हुए इलाके के पोमी गोयल ने बताया कि मारपीट करने वाले एक-दूसरे को जानते हैं। आज सुबह कबीर नगर इलाके के बाबा और उनके भाई लड्डू और कॉलोनी के हंस महाजन के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच किसी चीज से तमंचे से फायर हो गया। इस बीच जहां दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर रहे थे, वे भी घायल हो गए। जबकि बाबा और उसका भाई लड्डू भी घायल हैं। जिसे अस्पताल ले जाया गया।
-
पंजाब : सुखपाल खैहरा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर: कपूरथला कोर्ट ने आज एक मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को जमानत दे दी है। इसकी पुष्टि खैहरा के वकील कंवलजीत सिंह और रजत ढिल्लों ने की है। दरअसल, महिला द्वारा धमकी देने के आरोप में खैहरा खिलाफ सुभानपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।
-
मकर संक्रांति को देश के अन्य-अन्य हिस्सों में इन नामों से जाना जाता है, इस तरह मनाया जाता है यह त्योहार
मकर संक्रांति: यह का पर्व भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, साथ ही इसके मनाने का तरीका भी हर राज्य में थोड़ा अलग होता है. आज हम आपको मकर संक्रांति का पर्व किस राज्य में कौन से नाम से जाना जाता है और कैसे मनाया जाता है,उस बारे में बताएंगे. तो आइए जानते हैं
मकर संक्रांति पर्व इस राज्य में इस नाम से जाना जाता हैपंजाब, दिल्ली और हरियाणा में इसे मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है. इस दिन लोग तिल गुड़ का दान करते हैं ।
उत्तर भारत में तो इसे खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग उड़द और दाल की खिचड़ी बनाते हैं. इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके सूर्य को अर्ध्य देकर, तिल गुड़ और उड़द का दान करते हैं। वहीं, पोंगल तमिलनाडु में मकर संक्रांति को के रूप में जाना जाता है. इस राज्य में यह पर्व पूरे 4 दिन मनाया जाता है. जिसमें पहले दिन भोगी
पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल शामिल है. इस दिन चावल को गुड़ के साथ उबालकर डिश तैयार की जाती है.
गुजरात में इस पर्व को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है. इस दिन मनाया जाने वाला ‘काइट फेस्टिवल’ पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है. इस दिन लोग अपने-अपने छतों पर रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर इस त्यौहार का आनंद लेते हैं.
माघ साजी के नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. इस दिन लोग स्नान करके पूजा पाठ करते हैं फिर रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर उन्हें खिचड़ी, घी और मिठाईयां उपहार में देते हैं।पूर्वात्तर राज्य में इसे बिहू के नाम से जाना जाता है. इस दिन से असम में सारे शुभ कार्यो की शुरूआत हो जाती है.