जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते आए दिन बढ़ रही है। वहीं आज थाना 5 की पुलिस ने 2 स्नेचरों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 बाइक सहित भारी मात्रा में मोबाइल पकड़े है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक नकोदर का रहने वाला है, जबकि एक जालंधर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 7 फोन बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
Blog
-

आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल
आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल
माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जरऊनासुशील पंडित:राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना में आईओसीएल पेखूबेला में तेल रिसाव के कारण आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य, उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर और उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी व उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा उपमंडल हरोली के तहत अचानक बाढ़ आने की स्थिति में सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास करवाया गया।माॅक अभ्यास के उपरांत कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि माॅक ड्रिल करने के उपरांत कर्मचारियों के बीच सुरक्षा एवं जागरूकता आती है तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल के माध्यम से हमें आपाकालीन स्थिति में आवश्यक सिस्टम जैसे एंबुलैंस, रेसक्यू टीम, फायर ब्रिगेड कैसे घटना स्थल पर समय पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता माॅक ड्रिल से कर्मचारियों सहित अन्य बचाव व राहत कार्यों में लगे वर्करों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रतीकात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने से अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य बचाव दल के सदस्यों को जानकारी मिलती है कि दुर्घटना होने की स्थिति में सर्वप्रथम किसे सूचित किया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि जिला के सभी उपमंडलों में माॅक ड्रिल चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित आयोजित की गई।एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने बताया कि उपमंडल ऊना में राहत बचाव कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए जेएनवी के खेल मैदान में स्टेजिंग बनाया गया था और यहीं से विभिन्न बचाव दलों को घटना स्थल आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आईओसीएल टर्मिनल में तेल रिसाव होने से आग लगने के कारण निर्धारित परिस्थितियों के अनुरूप रेसक्यू आॅप्रेशन चलाया गया तथा टर्मिनल में कार्यरत कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत माॅक ड्रिल का आयोजन आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में किया गया जोकि पूर्ण रूप से सुरक्षित समपन्न हुआ।माॅक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ टीम के सदस्य, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी कड़ी में उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर में एसडीएम मनोज कुमार, उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी में एसडीएम सोमिल गौतम, उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में एसडीएम विवेक महाजन तथा उपमंडल हरोली के तहत नागरिक अस्पताल हरोली में एसडीएम विशाल शर्मा की अध्यक्षता में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया। -

पंजाबः 1.750 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसरः काउंटर इंटेलिजेंस CIA पुलिस ने दो बड़े नशा तस्करों को काबू करके भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.750 किलो हेरोइन बरामद की है। तस्करों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा इलाके में रहने वाले हीरा सिंह और कोट धर्म चंद थाना झबाल निवासी निशान सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा ने बताया कि एसीपी डिटेक्टिव गुरिंदरपाल सिंह नागरा की टीम को तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों स्विफ्ट कार PB46-P-8383 में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे।
जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को छेहर्टा एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 1.750 किलो हेरोइन को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार यह खेप भी सरहद पार से आई है। दोनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि आरोपियों के लिंक के बारे में पता चल सके। पुलिस दोनों से उनके आगे व पीछे के लिंक्स की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस आगे कहां-कहां हेरोइन सप्लाई की जानकारी है, के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है।
इतना ही नहीं, इन दोनों तस्करों के साथ-साथ कौन-कौन जुड़ा है, के बारे में भी जानकारियां हासिल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियो से बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत तकरीबन 12 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
-

कपूरथलाः 2.5 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले की पुलिस ने शहर में की गई नाकाबंदी के चलते वाहनों की तलाशी के क्रम में एक इनोवा कार से 2 किलो 500 ग्राम अफीम सहित 4 आरोपियों को काबू किया है। इसकी पुष्टि SP D रमनिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। सभी काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे है। आरोपिओ से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने के भी आसार है। SP D रमनिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि DSP D बरजिंदर सिंह के निर्देश पर CIA प्रभारी जरनैल सिंह की निगरानी में ASI केवल सिंह ने काजली रोड के कोहली मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान एक इनोवा कार नंबर PB08-EU-7470 को रोका गया जिसकी तलाशी दौरान थैले में पड़ी 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
इनोवा कार में बैठे आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ बुली पुत्र गुरदीप सिंह वासी बूट, राम जी उर्फ राम पुत्र हरभजन लाल वासी उमरपुरा हाल निवासी तालवन थाना बिलगा जिला जालंधर, बलविंदर सिंह पुत्र कौरा सिंह वासी पंडोरी खास, थाना सिटी नकोदर व बलवीर सिंह उर्फ बावा पुत्र शिंदर सिंह वासी एयाली खुर्द थाना पुलिस PAU लुधियाना को भी काबू कर लिया गया है। जिनके खिलाफ सिटी थाना में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। SP D रमनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी कई नशे के मामलों में संलिप्त है। तथा कई मामलों में जमानत पर चल रहे हैं। यह सभी आरोपी काफी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं। इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिस दौरान कई अहम खुलासे होने के भी आसार है।
-

कुरियाला स्कूल में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के उपाय बताए
कुरियाला स्कूल में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के उपाय बताए
ऊना /सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल ने सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में बच्चों को बाढ़ जैसी आपदा से बचने के उपाय बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि बाढ़ एक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा है और किस प्रकार बाढ़ से बचा जा सकता है ।उन्होंने बच्चों को बताया कि बाढ़ से बचने के लिए सबसे पहले विजली का मेन स्विच ऑफ कर दें ।बहते पानी में ना जाएं, बच्चों को अवगत करवाया कि पानी में गिरे हुए बिजली के तार से दूर रहें, बहते हुए पानी से दूर जाकर उंची जगह पर चढ़ने की कोशिश करें। अगर घर पर हैं तो ऊपरी मंजिल की ओर चले जाएं साथ में आपातकालीन स्थितियों के लिए कुछ सामान अपने पास थैली में रखें।बूढ़े, बच्चे और विकलांगों की सहायता करें ।उन्होंने बताया कि राहत कार्यकर्ताओं का इंतजार करें ।और तैर कर भागने की कोशिश ना करें। इस तरह प्रधानाचार्य ने बच्चों को बाढ़ से बचने के उपाय बताते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्रीमती राजरानी, श्रीमती सुरेश रानी, श्रीमती रजनी कुमारी, श्रीमती अंजलि, श्रीमती किरण भरवाल, श्रीमती जीवन ज्योति, श्रीमती दिशा, श्रीमती कल्पना, श्रीमती रीना, श्रीमती सपना, श्रीमती संगीता, राजकुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, परमजीत, अमन कुमार, अनुज कुमार, तनुज कुमार, श्रीमती रितु कुमारी उपस्थित रहे। -

पंजाबः अवैध हथियारों सहित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी गिरफ्तार
मोगाः सीआईए स्टाफ मेहना ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथियों को दो अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मोगा के दोसांझ रोड पर नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों से 1 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 4 राउंड कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपी जगरांव के रहने वाले हैं। दोनों पर मोगा सिटी 1 थाने में 25(6) (7) (8)/ 54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा सीआईए मेहना की और से दोसांझ गांव में नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों गुरसन कुमार और दिलप्रीत सिंह को 1 रिवाल्वर 32बोर, 1 पिस्टल 32 बोर और 4 राउंड कारतूस बरामद किए गए। दोनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी हैं और दोनों जगरांव के रहने वाले हैं। आरोपियों पर जगरांव के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
-

जालंधरः 1.5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्ष: पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने रेलवे कालोनी गुरु नानकपुरा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान स्वीफ्ट कार गाड़ी नंबर पीबी-09-एम-9550 आती दिखाई दी, जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे।
पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तालाशी ली तो इस दौरान 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 53000 रुपए की ड्रग मनी, 315 बोर का देसी घटा, 1 जिंदा रौंद बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी मोहल्ला संतपुरा, कपूरथला, जसबीर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी पत्तीजहांगीर, फतुडिंगा, विकास पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला राईका, कपूरथला, हरिपाल पुत्र सोढीराम निवासी प्रेमपुर के तौर पर हुई है।

इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम ने मैनबरो चौक पर बाइक पर सवार एक तस्कर को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव चिट्टी, लांबड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
-

खालिस्तानियों ने की हिमाकत, निकाली गई इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी, उच्चायुक्त ने जताया खेद, देखें वीडियो
नई दिल्लीः कनाडा के ब्रैम्पटन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या को दर्शाती एक झांकी निकालने का मामले सामने आया है। दरअसल, ये झांकी 4 जून को ब्रैम्पटन में एक सिख परेड का हिस्सा थी, जिसमें खालिस्तान के झंडे को दर्शाया गया था। पोस्टर में लिखा था ये है ‘बदला’। खालिस्तान समर्थकों की इस झांकी में दो सिख गनमैन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं।झांकी में ऑपरेशन ब्लू स्टार और साल 1984 के सिख दंगों के बैनर भी लगे थे। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद हर कोई हैरान है और आपत्ति जता रहा है।
घटना के बाद भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने ट्वीट कर खेद जताया है। भारत में लोग इस घटनाक्रम से हैरान और नाराज हैं। लोगों का कहना है कि भारत को ब्रैम्पटन में एक परेड में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी को शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करना चाहिए। इससे पहले, ब्रैम्पटन प्रांत में ही एक हिंदू मंदिर में ‘भारत-विरोधी’ नारे लिखकर तोड़फोड़ की गई थी। इसपर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास जनरल ने गौरी शंकर मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान भी जारी किया था। भारत ने हाल ही में कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों के खिलाफ खालिस्तानी चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाइयों के बारे में अपनी कड़ी चिंताओं को जताते हुए कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया था।
-

पंजाबः धू-धू कर जला राशन से लदा हुआ ट्रक, देखें वीडियो
अमृतसरः रिंग रोड पर राशन से लदे ट्रक में में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान तकरीबन 1 किमी तक ट्रक चालक आग की लपटों में ट्रक को दौड़ता रहा। जिसके बाद ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। इस दौरान ड्राइवर ने ड्राइवर ने होशियारी के साथ ट्रक को तंग क्षेत्र से बाहर निकालकर गिलवाली गेट खड़ा कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रक पर लदा काफी सामान जल गया। मिली जानकारी के मुताबिक राशन का सामन होलसेल मार्केट ढाब वस्ती राम में डिलीवर होना था।
सुबह 5 बजे के करीब ट्रक ढाब वस्ती राम की तरफ आ रहा था। ढाब वस्ती राम की तंग गलियों से गुजरते हुए ट्रक बिजली की तारों के साथ टकरा गया। जिससे स्पार्किंग हुई और ट्रक पर लदे राशन के सामान ने आग पकड़ ली। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी रजिंदर कुमार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। ट्रक में लगी आग को काबू पाना शुरू कर दिया। मौके पर ही टाउन हॉल और सेवा समिति की भी गाड़ियों को बुला लिया गया। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में पड़ा सारा राशन का सामान जलकर राख हो गया। ट्रक की बॉडी भी पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड मुलाजिमों ने आग को ट्रक की डीजल की टंकी और इंजन की और नहीं जाने दिया। जिससे इस बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया।
-

पंजाबः आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः ज़िला पठानकोट के मोहल्ला ब्रह्मा शेल में बीती रात एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण सारा सामान जल कर राख हो गया। इस संबंधी जानकरी देते हुए घर की मालकिन ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी और उसके पति उसे लेने के लिये वहां पर आए हुए थे। रात के समय दोनों बेटे घर पर सोये हुए थे कि रात को घर मे शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। दोनों बच्चों ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई। लोगो मे फायर बिग्रेड को फोन कर सूचित किया और उन्होंने मोके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, परन्तु तब तक पूरे घर का सामान जल कर राख हो चुका था।
