Blog

  • पंजाबः इस मामले में नारकोटिक विंग के ASI पर मामला दर्ज

    पंजाबः इस मामले में नारकोटिक विंग के ASI पर मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले के कस्बा जगराओं में देहात पुलिस के नारकोटिक विंग में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ASI पहाड़ा सिंह, प्राइवेट ड्राइवर दीपा व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, रिश्वत मांगने की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हुई थी। जिसके आधार पर भ्रष्टाचार के केस में पहाड़ा सिंह को नामजद किया गया है। आरोपी एएसआई के अलावा अब उसके साथ के बाकी पुलिस कर्मचारी भी सीनियर अधिकारियों की रडार पर आ चुके हैं।

    वायरल हुई रिकॉर्डिंग में एएसआई महिला से यह कह रहा है कि अगर वह उसे रिश्वत के रूप में 50 हजार रुपए देती है तो कोई भी उसे या उसके पति को गिरफ्तार नहीं करेगा और वे पुलिस विभाग की ओर से बिना किसी बाधा के इलाके में ड्रग्स (चिट्‌टा) बेच सकते हैं। आरोपी एएसआई पहाड़ा सिंह को ऑडियो वायरल होने से एक दिन पहले ही शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) थाने में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ धमकी देने और रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    एएसआई पर पहले से ही मोगा और बाघापुराना में एनडीपीएस और एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने के लिए 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। महिला इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसे 50 हजार रुपए नहीं दिए तो वह उसे 1 हजार से अधिक नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में फंसा देगा। वह जमानत भी नहीं ले पाएगी।

    गांव माइजीना की इंद्रजीत कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि एएसआई पिछले एक सप्ताह से उसे फोन पर धमकी दे रहा है। वह पहले ही उससे फरवरी महीने में 15 हजार रुपए ले चुका था और 35 हजार रुपए मांग रहा था। एएसआई से दुखी होकर उन्होंने एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने पुलिस डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क को जांच सौंपी। इस बीच, महिला ने कुछ दिन पहले सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एएसआई की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपलोड की, जिसमें उसे उससे पैसे मांगते हुए सुना जा सकता है।

    वहीं संपर्क करने पर एएसआई ने आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला और उसका पति मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उन पर आरोप लगाए हैं। वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर आईजी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने बुधवार को एएसआई का तबादला शहीद भगत सिंह नगर कर दिया। जांच के बाद उसके खिलाफ सिटी जगराओं थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस के अधीन आते गांव मीका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह उस समय गांव में दहशत का माहौल बना जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाशे बरामद हुई। शव को देखकर लग रहा है कि दोनों का कत्ल किया गया है। गांव वासियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह निवासी गांव मीके और उसकी पत्नी अमरीक कौर  के रूप में  हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का बेटा दुबई में रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार शवों को देखकर लग रहा है कि दो-तीन दिन पहले किसी ने उनकी हत्या की है। घटना के पीछे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों अपने घर में मौजूद थे और घर के बाहर ताला लगा हुआ था। संदेह होने पर ग्रामीण घर में घुसे तो देखा कि दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के भतीजे जोरावर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके मृतक चाचा लश्कर सिंह की उम्र 50 साल और चाची अमरीक कौर की उम्र 45 है। उनका बेटा दुबई में होने के कारण दोनों घर में अकेले रहते थे।

    भतीजे जोरावर ने बताया कि कुछ दिन पहले चाचा लश्कर सिंह को उनका बेटा दुबई से फोन कर रहा था। लेकिन उसकी दोनों से बात नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद उसने अपने उसे फोन किया और चाचा-चाची को देखने के लिए घर जाने के लिए कहा। जोरावर ने बताया कि जब उसने घर आकर देखा तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। उसे लगा कि दोनों कहीं बाहर गए हुए है। लेकिन 3 दिन शक पड़ने के बाद गांव के लोगों को साथ लेकर पुलिस को मामले संबंधी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की तो लश्कर और अमरीक कौर के शव घर के अंदर से बरामद हुए। उन्होंने आंशका जताई है कि दोनों का किसी ने कत्ल किया है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • कपूरथलाः जेल से पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जेल से पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः ढिलवा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर माननीय अदालत में पेश किया। जिसके बाद कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस की सांसे फूल गई। पुलिस वहीं पर खाली प्लाट की झाड़ियों में काफी देर तक कैदी को ढूढंती रही। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला पुलिस की टीमों ने आम जनता के सहयोग से साधनक सुभाष पैलेस के पास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    उल्लेखनीय है कि चोरी के मामले में जेल में बंद पवनप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी तलवंडी चौधरी को जब ढिलवां थाने की पुलिस अदालत में पेश करने के बाद वापस जेल ले जा रही थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आ गयी और शहर में जगह-जगह उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की गई।

    इस रेड में जिला पुलिस के ईंचार्ज दर्शन सिंह और पीसीआर टीम को आम जनता का भी पूरा सहयोग मिला और बड़ी संख्या में लोग पुलिस पार्टी के साथ खाली प्लॉट में उगी घास-फूस में कैदी को ढूंढने में लग गए और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार जनता के सहयोग से पुलिस पार्टी आरोपियों को सुभाष पैलेस के बाहर से काबू करने में सफल रही।

  • जालंधरः मुक़दमा दर्ज हुए 2 दिन बीत जाने के बाद BMS Fashion का मालिक पुलिस की पहुंच से बाहर

    जालंधरः मुक़दमा दर्ज हुए 2 दिन बीत जाने के बाद BMS Fashion का मालिक पुलिस की पहुंच से बाहर

    पीड़ित परिवार के आरोप सरेआम घूम रहा हमलावर, पुलिस नहीं कर रही आरोपी की गिरफ़्तारी 

    मामला कपड़ा व्यापारी और उसके साथियों द्वारा गोलियां चलाने का 

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना आंठ के अंतगर्त आते संतोखपुरा में सोमवार देर रात घर पर में सो रहे परिवार पर गोलियां चलाने बाले बीएमएस फैशन के लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा और रूबी कश्यप के खिलाफ दर्ज हुए मुक़दमे को 48 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार संतोखपुरा निवासी विषु साहनी और हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोलियां चलाने वाले सरेआम घूम रहे है। उनका कहना है कि आरोपियों के सरेआम घूमने के कारण उन्हें अपनी जान को खतरा है। जिसके चलते वह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

    पीड़ित परिवार ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक हमला होने की 20 घंटे बीत जाने के बाद मुक़दमा दर्ज करना और आरोपितों की गिरफ़्तारी ना होने से हमलावरों के हौसले और बुलंद होंगे। पीड़ित परिवार ने कहा कि हमलावरों को जल्द गिरफ़्तार किया जाए ताकि बदमाशों के मन में पुलिस का डर बना रहे। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना 8 के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मुक़दमा दर्ज होने के बाद अलग-अलग टीमों का गठन कर किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

    यह है मामला

    सोमवार देर रात संतोखपुरा में घर पर में सो रहे परिवार पर गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गोलियों के खोल बरामद हुए थे। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

  • खाई में गिरी पुलिस जवानों की बोलेरो, एक की मौत, कई लापता, देखें वीडियो

    खाई में गिरी पुलिस जवानों की बोलेरो, एक की मौत, कई लापता, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र चंबा के तीसा में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, चंबा के तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों की एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में एक जवान की मौत हो गई है।

    वहीं इस घटना में 3 गंभीर रूप से घायल हुए है, जबकि 4 अभी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि लापता जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस जवान बोलेरो गाड़ी में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो तरवाई पुल के पास नाले में जा गिरी। 3 लोग छिटककर चट्टानों से टकराए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद बोलेरो नाले के बीचों बीच रुकी। यह जवान पुलिस की सेकेंड IRBN बटालियन के बताए जा रहे हैं।

  • जालंधर के तेज़ रफ़्तार इनोवा चालक ने सैर कर रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

    जालंधर के तेज़ रफ़्तार इनोवा चालक ने सैर कर रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव कोलका में सैर कर रहे 2 पुरुष व 1 महिला को पंजाब के जिला जालंधर की तेज़ रफ़्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार (44) पुत्र रत्न चन्द गाव कोलका डाकघर रायपुर मैदान जिला ऊना ने थाना बंगाणा शिकायत दर्ज करवाई कि मैं व बलदेव सिंह और विश्वरी देवी सैर कर रहे थे तो थानाकलां की तरफ से एक इनोवा गाडी संख्या ( PB-07R-0051) तेज रफ़्तार से आई जिसने हम तीनों को पीछे से टक्कर मार दी।

    जिससे इन तीनों को काफी चोटे आईं। स्थानीय लोगों ने ईलाज हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। परंतु उपचार के दौरान विश्वरी देवी पत्नी वतन सिंह गांव कोलका डाकघर रायपुर मैदान तहसील बंगाणा जिला ऊना की मृत्यु हो गई।  गाडी चालक की पहचान राहुल मल्होत्रा पुत्र चमन लाल हाऊस नंबर डब्ल्यू एन (WN )261 वाल्मिकी मोहल्ला बस्ती दानिश मिन्दा जालन्धर के रूप में हुई है। जिस पर पुलिस ने धारा 279,337,304A IPC&187 MV. ACT में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः मशूहर Punjabi singer Singa सहित  5 लोगों को पुलिस ने किया नामजद, जाने मामला, देखें वीडियो

    कपूरथलाः मशूहर Punjabi singer Singa सहित  5 लोगों को पुलिस ने किया नामजद, जाने मामला, देखें वीडियो

    कपूरथला: मशहूर पंजाबी गायक सिंगा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी सिंगा पर अश्लीलता फैलाने व गन कल्चर ग्लोरीफाई करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह केस थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने किया है। बताया जा रहा है कि भीमराव युवा फोर्स के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने गायक सिंगा सहित 5 लोगों को नामजद किया है। जिसमें सिंगा के अलावा प्रोडयूसर बीग के सिंह, डायरेक्टर अमनदीप सिंह, वीरुन वर्मा, सोनू गिल, डीओपी और गाने की एडिटिंग करने वाले जतिन अरोड़ा को नामजद किया गया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

    भीम राव युवा फोर्स के अध्यक्ष अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल, जिला होशियारपुर अपने गानों में हथियारों को प्रोमोट कर पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसा रहा है। अब उसने फिर से अपनी टीम प्रोड्यूसर बिगके सिंह, डायरैक्टर अमनदीप सिंह, डीओपी वरुण वर्मा उर्फ सोनू गिल व जतिन अरोड़ा के साथ मिलकर एक नया गीत ‘स्टिल अलाइव’ लांच किया है।

    पंजाबी चैनलों पर चल रहे इस गीत में पूरी अभद्रता व अश्लीलता भरी हुई है तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाबी गायक समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि 2 साल पहले साइबर सेल मोहाली ने सिंगा और उसके साथी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर आईपीसी की धारा 336 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में सेशन कोर्ट ने सिंगा की अग्रिम जमानत याचिक मंजूर कर ली थी।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों मारी टक्‍कर, एक की मौत

    पंजाबः तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों मारी टक्‍कर, एक की मौत

    अमृतसरः पठानकोट नेशनल हाइवे पर बटाला के पास दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर जा रहे दो लोगों को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हादसे में बाजू और टांग अलग हो गई। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने मृतक युवक के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सुखदीप सिंह (30) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी तलवंडी रामा के भाई कुलदीप सिंह ने बताया की उसका भाई अपने साथी जगतार सिंह पुत्र सम्पूर्ण सिंह वासी पुरियां के साथ मोटरसाइकिल पर बटाला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार जेन कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुखदीप सिंह की मौके पर हो गई, जबकि जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक टांग और एक बाजू कट गई है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद अमृतसर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: दिल दहलाने वाली घटना, बेरहम बाप ने की बेटी की हत्या, देखें वीडियो

    पंजाब: दिल दहलाने वाली घटना, बेरहम बाप ने की बेटी की हत्या, देखें वीडियो

    बाइक से शव बांध पूरे गांव में घसीटा, फिर रेलवे लाइनों पर फेंका

    अमृतसरः जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना जंडियाला के अंतर्गत एक गांव में बेरहम बाप ने अपनी 16 साल की बेटी की बेदर्दी से हत्या कर दी। मामला ऑनर कीलिंग का है। आरोपी पिता ने बेटी की बेहरमी से हत्या करने के बाद शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    घटना ब्यास रोड पर स्थित टांगरा के गांव मुच्छल की है। जानकारी के अनुसार बेटी दो दिनों से घर से लापता थी। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मगर गुरुवार की दोपहर अचानक ही वह घर लौट आई। खफा पिता ने तेजधार हथियार से बेटी का कत्ल कर दिया और शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांध कर पूरे गांव में घुमाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    मृतक लड़की की मां ने बताया कि दो दिन घर से गायब रहने के बाद आज (गुरुवार) को जैसे ही वह घर लौटी तो उसके पति ने बाल पकड़ कर लड़की को घसीटा और बाहर ले गया। उसे भी पता नहीं चला कि वह बेटी को कहां ले गया। जीआरपी थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि मुच्छल गांव के निहंग दलबीर सिंह ने यह दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। तरसिक्का थाने में केस दर्ज किया गया है। तरसिक्का थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

  • पंजाबः इस मशहूर यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स ने रखी ये मांग

    पंजाबः इस मशहूर यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स ने रखी ये मांग

    अमृतसर: गुरू  नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में देर रात विवाद होने की खबर आई है। जानकारी मिली है कि GNDU के सिक्योरिटी कर्मी ने लॉ विभाग के छात्रा के थप्पड़ मार दिया। इस मामले के बाद यूनिवर्सिटी में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सभी होस्टलों के स्टूडेंट्स ने मुख्य गेट पर धरना लगा दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने आरोप लगाए हैं कि सिक्योरिटी गार्ड ने उसे गेट पर रोका तथा आई कार्ड दिखाने को कहा था।

    जब उसने आई कार्ड दिखाया तो आई कार्ड एक्सपायर होने पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ दोनों की बहस हो गई। जब उसने मोबाइल पर उससे नए पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी दिखाई तो छात्र का आरोप है कि इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे थप्पड़ मारा और उसका मोबाईल भी छीन लिया। छात्रा ने अन्य विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद होस्टल के सभी विद्यार्थी भारी संख्या में मुख्य गेट पर इकट्ठे हो गए। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स द्वारा इसकी शिकायत लिखित रूप से वाइस चांसलर की कार्यालय में भी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक लेकिन अब स्टूडेंट्स सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड करने की मांग को लेकर अड़े हुए है।