Blog

  • ਝੋਨੇ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਪੜਾਅਵਾਰ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਤਰੀਕਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਦੇ ਬਚਾਅ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਫੈਸਲਾ – ਦਹੀਆ

    ਝੋਨੇ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਪੜਾਅਵਾਰ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਤਰੀਕਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਦੇ ਬਚਾਅ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਫੈਸਲਾ – ਦਹੀਆ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ, ਬਿਜਲੀ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਬਚਤ ਕਰਨ ਲਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਪੜਾਅਵਾਰ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਤਰੀਕਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਕੇ ਰਾਜ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਦੇ ਬਚਾਅ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਰੇ ਵਰਗਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਹਲਕਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਆ ਕੀਤਾ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰ ਤੋਂ ਪਾਰ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਤਾਰ ਤੋਂ ਪਾਰਲੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨਾ ਲਾਉਣ ਲਈ 10 ਜੂਨ ਦੀ ਤਰੀਕ ਮੁਕਰਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿਨ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦੇਣ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸਮੇਤ ਸੱਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ 16 ਜੂਨ ਤੋਂ ਝੋਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸੱਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ 19 ਜੂਨ ਤੇ ਅੱਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ 21 ਜੂਨ ਤੋਂ ਝੋਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਤਰੀਕਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਵਿਧਾਇਕ ਦਹੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਲਈ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਨਹਿਰੀ ਪਾਣੀ ਮਿਲੇਗਾ ਅਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਮਾਨਸੂਨ ਦੇ ਆਉਣ ਨਾਲ ਵਧੀਆ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦਾ ਵੀ ਅਨੁਮਾਨ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਝੋਨੇ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਫਸਲ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਸਮੇਂ ਆਪਣੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਰਾਜ ਦੇ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਯੋਗ ਫੈਸਲੇ ਲੈਂਦੀ ਰਹੇਗੀ।

  • पंजाब : सरकारी कर्मचारियों को लेकर सीएम मान का बड़ा ऐलान

    पंजाब : सरकारी कर्मचारियों को लेकर सीएम मान का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ : सीएम भगवंत मान सरकार ने राज्य में एडहॉक, ठेका आधारित, डेली वेज, वर्क चार्ज और अस्थायी तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। इसके लिए पंजाब सरकार ने नई पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत 10 साल की सर्विस पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। पॉलिसी के अनुसार, कर्मचारी के स्थायी होने के लिए सर्विस रूल के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, पोस्ट व अनुभव समेत अन्य शर्तें पूरी होनी चाहिए। पिछले 10 वर्षों की सर्विस के दौरान कर्मचारी का आचरण संतोषजनक होना चाहिए| 10 साल की समय सीमा की गिनती के समय काल्पनिक ब्रेक पर विचार नहीं किया जाएगा।

    यह नीति आउटसोर्स कर्मचारियों के अलावा योग्यता पूरी नहीं करने वाले कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। लाभार्थी कर्मचारियों की 58 वर्ष की आयु तक विशेष कैडर में नियुक्ति रहेगी। कर्मचारियों को कैडर पोस्ट के पद पर नहीं रखा जाएगा। सर्विस रूल के अनुसार कर्मचारी रेगुलर कैडर का हिस्सा नहीं होंगे। मान सरकार द्वारा अब जल्द ही राज्य में 10 साल से अधिक समय से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। विभिन्न विभागों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों की लंबे समय से उन्हें स्थायी करने की मांग जारी थी।

    इस संबंध में कर्मचारी यूनियनों ने पुरानी सरकारों के पास भी अपनी मांग रखी थी। फिर पंजाब में मान सरकार के गठन के बाद भी अस्थायी कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्थायी किए जाने की मांग तेज की गई थी। पंजाब सरकार द्वारा पनसब के 2200 कर्मचारियों को भी स्थायी किया जाएगा। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान की अगुआई में मंत्रिमंडल द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है। मंत्री कटारूचक्क द्वारा पनसब के कर्मचारियों को 6वां वेतन कमिशन दे दिया गया है। साथ ही 6वें वेतन कमिशन की सिफारिशें तुरंत लागू करने के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਪੰਜ-ਪੰਜ ਮਰਲੇ ਦੇ ਪਲਾਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਪੰਜ-ਪੰਜ ਮਰਲੇ ਦੇ ਪਲਾਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਭੇੜਾ ਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜ-ਪੰਜ ਮਰਲੇ ਦੇ ਪਲਾਟ ਅਲਾਟ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਵਾਸਤੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਲੋਕਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪਿੰਡ ਭੇੜਾ ਦਾ ਜਾਏਜਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿੰਡ ਭੇੜਾ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਬਲਾਕ ਪ੍ਧਾਨ ਵਿਜੈ ਥਾਪੜ ਸਰਕਲ ਪ੍ਧਾਨ ਵਿੱਕੀ ਸ਼ਰਮਾ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਵੀ ਪਤਵੰਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • तलमेहड़ा: शनिदेव महाराज मंदिर में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन

    तलमेहड़ा: शनिदेव महाराज मंदिर में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा मेन बाजार चौंक पर स्थित शनिदेव महाराज मंदिर में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है।
    मंदिर के संस्थापक प्रकाश चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिदेव महाराज मंदिर में  शुक्रवार को सुबह हवन यज्ञ उसके बाद भजन कीर्तन दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को  शनिदेव महाराज जी का आशीर्वाद लेने तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।

  • Amarnath Yatra को लेकर नियमों में हुआ बदलाव, इस उम्र के लोग नहीं कर पाएंगे दर्शन

    Amarnath Yatra को लेकर नियमों में हुआ बदलाव, इस उम्र के लोग नहीं कर पाएंगे दर्शन

    नई दिल्लीः अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नए नियमों के मुताबिक अब 13 साल से कम या 75 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को अमरनाथ यात्रा पर जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। अमरनाथ की सालाना तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोग परमिट हासिल करने के लिए देश भर की नामित बैंक शाखाओं में पहुंचने लगे हैं। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिनों तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। नए नियमों के मुताबिक 6 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली किसी भी महिला को यात्रा का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।

    बाबा अमरनाथ की यात्रा दो रास्तों से की जा सकती है। पहला- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिये पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा दोनों रास्तों से एक साथ शुरू होगी। पिछले साल की मैन्युअल प्रक्रिया की बजाय इस बार यात्रियों के लिए आधार प्रमाणीकरण आधारित फॉर्म जनरेशन सिस्टम बनाया गया है। पिछले साल तक यात्रियों को फॉर्म मैन्युअल रूप से दिए जाते थे। अब फॉर्म सिस्टम जनरेट किए जाएंगे। सभी इच्छुक यात्रियों के लिए पूरे भारत में नामित डॉक्टरों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करना जरूरी है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस आगामी अमरनाथ यात्रा के बारे में एक तैयारी बैठक भी कर चुकी है। इलाके में पर्याप्त पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है। इस बैठक में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और इस वर्ष यात्रा के लिए संभावित खतरों के मद्देनजर सीआरपीएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के बीच एक विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए 2,500 से ज्यादा सचल शौचालय तैयार किए जाने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर शौचालय 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक जाने वाले दो प्रमुख रास्तों पर बनाए जाएंगे। लखनपुर से लेकर गुफा तक शौचालयों के प्रबंधन के लिए 1,500 लोगों को लगाया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖਿਲਾਫ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖਿਲਾਫ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਡੈਮ ਵਿਚ ਐਕਵਾਇਰ ਕਰ ਊਨਾਂ ਨੂੰ ਡੈਮ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਮੀਨਾਂ ਬਦਲੇ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਹੁਣ ਤਕਰੀਬਨ 10 ਸਾਲ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਨਾਂ ਵਿਚੋਂ 32 ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਕਢ ਦਿਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਇਨਾਂ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। 

    ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪਿਛਲੇ 15 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੇ ਚੀਫ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਹਨ, ਮਗਰ 15 ਦਿਨਾਂ ਤਕ ਕੋਈ ਵੀ ਡੈਮ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਲੈਣ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਵਜੋਂ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੇ ਚੀਫ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ। ਊਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਤਕ ਸਾਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੇ ਬਹਾਲ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਤਦ ਤਕ ਊਨਾਂ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਲਗਾਤਾਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖਿਲਾਫ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ।

  • पंजाबः गुरुद्वारे में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चली गोलियां

    पंजाबः गुरुद्वारे में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चली गोलियां

    फरीदकोटः नजदीकी गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को रखने को लेकर दो पक्षों में हुई बहस विवाद का रूप धारण कर गई। इसी बात को लेकर एक पक्ष के सदस्य ने हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में एक व्यक्ति को ग्रंथी रखने के लिए दो पक्षों में बहस हो गई। एक पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी रखने को लेकर अड़ा था। दूसरा पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को नहीं रखने की बात पर अड़ा था। इस बात पर गत रात्रि दोनों पक्षों में शुरू हुई बहस ने धीरे-धीरे विवाद का रूप धारण कर लिया और इस झगड़े को लेकर काफी गहमागहमी हो गई।

    इसी बीच बहस को लेकर तैश में आए एक पक्ष के जसवंत सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 2 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोलेवाला के चौकी के एएसआई राज सिंह बराड़ पुलिस टीम सहित पहुंचे और बलजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जसवंत सिंह के अलावा उसके एक साथी अपरदीप सिंह अप्पू को भी केस में नामजद किया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई सुखचैन कौर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः दूसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण की CCTV फुटेज आई सामने, पुलिस ने गांव किया सील

    पंजाबः दूसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण की CCTV फुटेज आई सामने, पुलिस ने गांव किया सील

    अमृतसरः जिले के रामपुरा गांव से 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की पहचान अभिरोज जोत कौर के रूप में हुई है। देर रात तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुबह से ही पूरे गांव को सील कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 4 बजे अभिरोज जोत कौर घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे रामपुरा गांव के घरों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अमृतसर में एक बाइक सवार महिला और एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कल शाम करीब चार बजे अभिरोज जोत कौर घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे रामपुरा गांव के घरों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं। वहीं घटना संबंधी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक बाइक सवार महिला और एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। बच्ची को अगवा करने वाले व्यक्ति और महिला ने अपने चेहरे ढके हुए थे। रिश्तेदारों का बुरा हाल है। ग्राम रामपुरा में पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवती की फोटो दे दी गई है, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

  • स्कूलों में 1 से 8 कक्षा के छात्रों को छुट्टियों का ऐलान

    स्कूलों में 1 से 8 कक्षा के छात्रों को छुट्टियों का ऐलान

    उत्तर प्रदेशः गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाराणसी में स्कूलों को बंद करने का आदेश  दिया गया है। आज यानी मंगलवार से कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जनपद वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय / सीबीएसई / आईसीएसई / यूपी बोर्ड / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त स्कूलों में 16 मई से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। बता दें कि कि ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक निर्धारित किया गया है। 

    जरूरी कार्य करते रहेंगे शिक्षा विभाग के कर्मचारी

    आदेश में आगे कहा गया- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के सभी शिक्षक / शिक्षा मित्र / अनुदेशक और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व समयानुसार विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य जैसे आधार नामांकन, परिवार सर्वेक्षण, स्कूल चलो अभियान आदि आवश्यक कार्य का सम्पादन करते रहेंगे। आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।

    20 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश

    वहीं, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने भी आदेश जारी किए हैं। इसमें लिखा है- निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा। ये पत्र सभी जिलों के डीएम, बेसिक शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक/ माध्यमिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और शिक्षक संगठनों को भेजा गया है।

  • जालंधर: 19 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर: 19 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर,वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव खत्म होते ही 19 पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के मुताबिक इंस्पेक्टर, एएसआई, एसआई सहित अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट