जालंधर (वरूण)। जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार को जिले में मंगलवार को 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें सोमवार को जिले के 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Blog
-

जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की पुनरीक्षण बैठक आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना की जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की पुनरीक्षण मीटिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चलेट, भद्रकाली, लोहारली, संघनई, कोटला कलां ने भाग लिया।
सीएमओ ने बताया कि बैठक में हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर्स द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधायों पर विस्तार पूर्वक पुनरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, साथ ही मरीज की संतुष्टि स्तर में सुधार लाने और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सभी रिकॉर्ड रखने को कहा। इस मौके पर गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार डाॅ रमन संदल द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सम्बन्धी प्रशिक्षण भी दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, गुणवत्ता आश्वासन सहायक वनिता कुमारी उपस्थित रही।
-

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में आज विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षत सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने की।
इस मौके पर सीएमओ ने उपस्थित हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दिवस को मनाने की थीम स्तनपान शिक्षा और सहायता के लिए कदम बढ़ाएं है। उन्होंने बताया कि स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव है बच्चे के लिए माँ के दूध से बढकर कुछ भी नहीं है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जन्म के तुरन्त बाद बच्चे को माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रोम कहते हैं, अवश्य पिलाना चाहिए क्यूंकि जो बच्चे माँ के दूध से वंचित रह जाते हैं वे किसी न किसी इन्फेक्शन से जल्द पीड़ित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि छः माह तक स्तनपान, 2 साल तक और उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। स्तनपान प्रत्येक बच्चे को जीवन की बेहतरीन शुरुआत में मददगार होता है। जन्म के 1 घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू ने बताया कि स्तनपान बच्चे की कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है तथा इससे बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। नवजात के लिए माँ का दूध सबसे बेहतर है यह आसानी से पच जाता है। स्तनपान से शिशु को संतुलित पोषण, संक्रमण से बचाव तथा मानसिक व भावनात्मक रूप से संतुष्टि मिलती है। अगर माँ स्तनपान करवाती है तो इससे उसे भी काफी लाभ मिलता है जैसे स्तन व गर्भाशय के कैंसर से बचाब, प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव में कमी आना तथा परिवार नियोजन में सहायक होना प् स्तनपान माँ और बच्चे के बीच स्वस्थ सम्बन्ध का निर्माण भी करता है।
इस मौके पर हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के बीच भाषण तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व लघु नाटिका का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया गया।
जागरूकता शिविर में जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, न्यूट्रीशनल काउंसलर रितिका, हिम्कैप्स नर्सिंग टयूटर दीपिका, निशा तथा ऊना शहर की आशा वर्कर लता देवी, खुशबू, किरण सैनी, रीना, सुमन, पूनम, रीना सहित गर्भवती महिलायें, धात्रीं महिलायें व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
-

एयरपोर्ट पर प्लेन के आगे आई कार, टला हादसा, देखें वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गो फर्स्ट एयरलाइन के लोगो वाली एक कार इंडिगो विमान के पहिए के ठीक नीचे दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कार विमान के पहिये से टकराकर बाल-बाल बच गई।
सूत्रों के अनुसार, विमान को कोई नुकसान नहीं पहुचा है और न ही कोई इस हादसे में घायल हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विमान निर्धारित समय पर पटना के लिए रवाना हो गया। इस विमान को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर खड़ा किया गया था।
वहीं इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना हवाई अड्डे के टर्मिनल टी-2 के स्टैंड नंबर 201 पर हई है। डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि कार चालक की जांच (ब्रेथ एनलाइज़र टेस्ट) की गई और हादसे के समय उसके नशे में नहीं होने की बात सामने आई है।
बता दें कि विमान मंगलवार सुबह पटना के लिए रवाना होने के लिए तैयार खड़ा था, तभी गो फर्स्ट एयरलाइन की एक स्विफ्ट डिज़ायर कार उसके नीचे आ गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमान ने तय समय पर पटना के लिए उड़ान भरी।
-

एशिया कपः दुबई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें शेड्यूल
नई दिल्लीः क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इसी महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा मंगलवार शाम को इसका ऐलान किया गया। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी। एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा।
जबकि रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा। इस इवेंट में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे, इसके बाद सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे जो 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होंगे। जबकि रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला होगा।

-

सतपाल सत्ती 3 से 5 अगस्त तक सुनेंगे जन समस्याएं, लाभार्थियों को प्रदान करेंगे पैंशन स्वीकृति पत्र
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे ऊना स्थित पार्टी कार्यालय में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे जबकि सायं 5 बजे ग्राम पंचायत रामपुर में लाभार्थियों को पैन्शन स्वीकृति पत्र प्रदान करने के उपरांत जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि सतपाल सत्ती 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे भड़ोलियां कलां में पटवार वृत का उद्घाटन करने के उपरांत पैंशन स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे व जन समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि सत्ती 4 अगस्त सायं 5 बडैहर जबकि 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे जखेड़ा और सायं 5 बजे भटोली में पैन्शन स्वीकृति पत्र वितरित करने के अलावा जन समस्याएं सुनेंगे।
-

पंजाबः सरकार ने 35 क्लर्क किए प्रमोट, 15 ने तरक्की लेने से किया मना
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सिविल सेक्ट्रिएट के कर्मचारियों को लेकर ऐलान किया है। सरकार ने पत्र जारी कर सिविल सेक्ट्रिएट के 35 कर्मचारियों को सीनियर क्लर्क प्रमोट किया है।
हालांकि 15 क्लर्कों ने अपनी इच्छा से यह उन्नति नहीं ली है लेकिन सरकारी पत्र के मुताबिक इन्हें 2 साल के भीतर खाली होने वाली असामियों पर पदोन्नत कर दिया जाएगा। प्रमोट किए गए कर्मचारियों की सूचि इस प्रकार हैंः-



-

प्रो. राम कुमार ने किया भैणी खड्ड में बनने वाले रास्ते का भूमिपूजन
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के भैणी खड्ड में 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रास्ते का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हरोली विधानसभा में 50 से अधिक नई सड़कें बनवाई गई हैं, जिससे लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों का राहत प्रदान करते हुए न्यूनतम बस किराए को 7 रुपए से घटाकर 5 रुपए करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है। राम कुमार ने कहा कि जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में चलाई गई है, जिनमें हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना इत्यादि शामिल हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुंचा है।
इस मौके पर हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी, प्रधान भैणी खड्ड अश्वनी सौंखला, उपप्रधान राज कुमार, बीडीसी स्वर्ण धीमान, उपप्रधान खड्ड रविंद्र कुमार, भाजपा मंडल प्रेस सचिव मोहित अग्निहोत्री, कमल, चमन लाल, राजू, सनेह, रक्षा, रमेश, सुनील, सतपाल व केवल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-

पंजाबः ईसाई समुदाय के लोगों ने घेरा थाना, माहौल तनावपूर्ण, जानें मामला
गुरदासपुरः जिले की पुलिस थाना सिटी के बाहर उस समय माहौल गर्म हो गया जब पूरे पंजाब से ईसाई समुदाय के लोग यहां पहुंचे और गुरदासपुर के शिवसेना नेता और गुरदासपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी शिवसेना नेता पर ईसाई समुदाय की महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि गुरदासपुर में हर महीने की 18 और 21 तारीख को अंकुर नरूला द्वारा ईश्वर भक्ति का कार्यक्रम आयोजित करता है, जिस कारण हमारे समुदाय की लड़कियां शहर में जाकर लोगों को प्रभु भक्ति के बारे में जानकारी देती है। वहीं कल हमारे समुदाय की लड़कियां भगवान भक्ति के बारे में जानकारी दे रही थी इसी दौरान कुछ शिवसेना के कार्यकत्ताओं ने हमारे समुदाय की लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं इस मामले में शिवसेना के कार्यकत्ताओं के कहने पर पुलिस अधिकारी बिना महिला पुलिस की टीम के साथ आए और हमारे समुदाय की लड़कियों को थाने ले गए।उन्हें कई घंटों तक शहर के थाने में रखा गया और पुलिस की मौजूदगी में वहां शिवसेना के कार्यकत्ताओं ने हमारे समुदाय की लड़कियों से पूछताछ की और दुर्व्यवहार किया।
ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने मांग की है कि शिवसेना नेता हरविंदर सोनी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जिनकी ओर से बिना महिला पुलिस के लड़कियों को थाने लाया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी मुख्यालय नवजोत सिंह सिद्धू से बात की तो उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठकर जांच की जाएगी। इसमें अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने और गुरदासपुर में माहौल खराब नहीं करने की अपील की है।
-

मूसेवाला के बाद इस पंजाबी सिंगर को मिली जाने से मारने की धमकी, छोड़ा पंजाब
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल के बाद अब गीतकार, लेखक और एक्टर जानी (राजीव कुमार) को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस बात का खुलासा खुद जानी ने किया है। धमकियों के बाद जानी ने सीएम भगवंत मान, एडीजीपी पंजाब और एसएसपी मोहाली को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।
जानी ने धमकियों से परेशान होकर विदेश भेजा परिवार
पत्र में जानी ने लिखा कि काफी समय से उन्हें और उनके मैनेजर को गैंगस्टर द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके चलते वह पंजाब छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर और असामाजिक तत्त्वों की धमकियों से परेशान होकर उन्होंने अपना परिवार भी विदेश भेज दिया है लेकिन अब उनके लिए भी इंडस्ट्री में काम करना मुश्किल हो रहा है जानी का आरोप है कि उनके मैनेजर दिलराज की जान को भी ख़तरा है।


धमकी के बाद अब शूट करने से भी डर रहे हैं जानी
जानी ने पत्र में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस माहौल के चलते वह कहीं शूट करने से भी डर रहे हैं, जिस कारण उनका कामकाज और निजी जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है। इन धमकियों के कारण उन्हें और उनके स्टाफ को सुरक्षा की बेहद जरूरत है। साथ ही उन्होंने खुद की सुरक्षा के साथ-साथ लाइसैंसी हथियार की भी मांग की हैं।
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर उनके पिता ने भी कहा था कि उनके बेटे के धमकियां मिल रही है। 29 मई को मूसेवाला की हत्या के एक दिन पहले ही सरकार ने उनकी सिक्योरिटी को कम दिया था।
