Blog

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर फिर छिड़ी चर्चा, परिवार ने उठाई ये मांग

    Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर फिर छिड़ी चर्चा, परिवार ने उठाई ये मांग

    जालंधर, ENS: महागनर के मशहूर बॉडी बिल्डर व अभिनेता 53 वर्षीय वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में कंधे की सर्जरी के बाद हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। घुम्मण के निधन को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनके फैंस और परिवार अभी तक घुम्मण के पलों को याद कर रहा है। घुम्मण के परिवार और फैंस को अभी तक उसके निधन को लेकर यकीन नहीं हो रहा है।

    उनका मानना है कि घुम्मण के निधन को लेकर असल सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। इसी को लेकर परिवार ने फेसबुक पेज के जरिए पोस्ट सांझा कर इंसाफ की मांग की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि,“वह सिर्फ एक बॉडी बिल्डर नहीं थे, वह पंजाब का मान, भारत का आइकन और फिटनेस की पहचान थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी स्वास्थ्य, मेहनत और ईमानदारी को समर्पित की। उनकी ज़िंदगी इस तरह खत्म हो जाना समझ से परे है। यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि सवालों का समुद्र है, यह डॉक्टरों की लापरवाही का साफ मामला है।

    लेकिन क्या इसके पीछे कोई साज़िश है? उनके शरीर के रंग में बदलाव, ऑपरेशन थिएटर की वीडियो और अन्य सबूत, यह पूरा मामला गहन जांच की मांग करता है। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए। आज हर दिल से एक ही आवाज़ उठ रही है Justice for Varinder Ghuman। सच छिप सकता है, मिट नहीं सकता।” वहीं अगली पोस्ट में सवाल उठाया है कि मौत नेचुरल थी तो उसकी बॉडी का रंग कैसे बदल गया। ऑपरेशन थिएटर वाली वीडियोज और अन्य सबूत कहां हैं। ये पूरा मामला पूरी तहकीकात मांगता है।

    हम साफ कर देना चाहते हैं कि हम किसी के ऊपर इल्जाम नहीं लगा रहे, लेकिन सच सामने आना चाहिए। बता दें कि जालंधर के बस्ती शेख स्थित घई नगर के रहने वाले घुम्मन की अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के समर्थकों ने डॉक्टरों पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने के आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। वरिंदर अपने बाइसेप्स की एक छोटी सी सर्जरी के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका निधन हो गया।

     

  • Punjab News: परसराम नगर में घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: परसराम नगर में घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला परसराम नगर से सामने आया है। जहां घर के बाहर बैठी महिला के कानों से बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला घर के बाहर बैठी हुई है, इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने व्यक्ति पैदल आता है और महिला के कानों से बालियां छीनकर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने मुंह ढका हुआ है। हालांकि महिला शोर मचाती है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

  • राजनीति में बड़ा उलटफेर, 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    राजनीति में बड़ा उलटफेर, 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    अहमदाबादः गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर 16 अक्टूबर वीरवार को अहम मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया है। इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रियों की मीटिंग हुई। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार होना है। ऐसे में अब इस बार कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

    सरकार के 16 में से 8 मंत्रियों के बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। गुजारत की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री हैं। जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को 2 दिन तक गांधीनगर में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है, उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है। वहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने पहले बताया था कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं, और लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है।

    भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगा। वर्तमान गुजरात मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री पटेल समेत कुल 17 मंत्री हैं। इसमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री (एमओएस) हैं। बता दें कि, 182 सदस्यीय विधानसभा वाले गुजरात में 27 मंत्री या सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में, गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने।

  • भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख

    भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख

    हरोली और टाहलीवाल में नुक्कड़-नाटकों के जरिए लोग किए जागरूक ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक में लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया गु्रप पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न तौर तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे अवासीय हों या गैर आवासीय उसका निर्माण भूकंपरोधी तरीके से किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपदा के समय जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने के लिए उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे भी जागरूक किया।
    इसके अलावा कलाकारों ने आपदा की रोकथाम के लिए पर्यावरण संतुलन के महत्त्व के विषय में कलाकारों द्वारा पेड़ लगाओ -पर्यावरण बचाओ समूह गान भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पौधारोपण के महत्व तथा भूमि कटाव की रोकथाम बारे विशेष संदेश दिया गया।
    यहां-यहां होंगे कार्यक्रम इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 17 अक्तूबर को ईसपुर और पंजावर/पंडोगा, 18 अक्तूबर को ऊना और झलेड़ा, 19 अक्तूबर को संतोषगढ़ और मैहतपुर, तथा 20 अक्तूबर को लठियाणी और थानाकलां में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 अक्तूबर को बंगाणा और खुरवाईं, 22 अक्तूबर को चिंतपूर्णी और भंजाल, 23 अक्तूबर को अंब और नैहरियां, 24 अक्तूबर को गगरेट और शिवबाड़ी तथा 25 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।
  • Bigg Boss 19: फरहाना बनी Villian, फाड़ी नीलम के घर से आई चिट्ठी, घरवालों ने लगा दी क्लास

    Bigg Boss 19: फरहाना बनी Villian, फाड़ी नीलम के घर से आई चिट्ठी, घरवालों ने लगा दी क्लास

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में आए दिन घरवालों के नए-नए झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब इसी बीच घर में एक नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है। घरवालों के लिए उनके घर से चिट्ठियां आने वाली हैं। यह चिट्ठियां उनकी आंखें नम कर देगी परंतु सभी घरवाले इन चिट्ठियों को नहीं पड़ पाएंगे क्योंकि बिग बॉस ने एक टास्क के अंतगर्त यह चिट्ठियां घर वालों को देने का प्लान बनाया है। अब इस टास्क के चलते घरवाले फरहाना भट्ट पर भड़कने वाले हैं। फरहाना भट्ट के सामने दोबारा कप्तान बनने का मौका आएगा जिसे वो चुनते हुए नीलम के घर से आई हुई चिट्ठी फाड़ देगी।

    घरवालों के सामने रोती हुई दिखी नीलम

    हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में फरहाना के पास घर का कप्तान बनने का मौका होता है। उन्हें यह चॉइस दी जाती है कि या तो वो घर का कप्तान बनने के लिए नीलम गिरी की चिट्ठी को फाड़ दें या फिर उन्हें चिट्ठी देकर अपना कप्तानी का मौका जाने दें। इसके बारे में फरहाना ने एक बार नहीं सोचा और सीधा चिट्ठी मशीन में डालकर उसको छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। अपनी चिट्ठी के ऐसे टुकड़े होते देख नीलम काफी रोती हुई दिखी।
    उन्हें संभालने के लिए कुनिका सदानंद और नेहल भी आई। घर का कोई भी सदस्य फरहाना के फैसले से खुश नहीं था। थोड़ी देर बाद तान्या, बसीर, शहबाज और अमाल फरहाना के पास गए और उनकी जमकर क्लास लगाई परंतु फरहाना को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ा और वो इसके बाद हसंती हुई दिखी। उन्हें ऐसे हंसता देख अमाल मलिक का पारा हाई हो गया।

    अमाल ने फैंका फरहाना का खाना

    एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें अमाल फरहाना के पास पहुंचे। इस दौरान फरहाना खाना खा रही थी। सिंगर उस समय काफी गुस्से में थे। उन्होंने फरहाना के फैसले पर नाराजगी जताई और उसके खाना-खाने पर भी सवाल उठाए। अमाल ने फरहाना को कहा कि जो तुमने किया उसके बाद तुम्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। इस पर फरहाना ने कहा कि वो बाद में देखेंगी। फरहाना के जवाब से अमाल खुश नहीं नजर आए।
    अमाल फरहाना की ओर गुस्से में बढ़ते दिखे। उन्होंने फरहाना की खाने की प्लेट फेंकनी शुरु कर दी। इसके बाद कुनिका भी चिल्लाई। अमाल ने इसी दौरान खाने की प्लेट भी तोड़ दी। सिंगर का गुस्सा देख सभी घरवाले उन्हें रोकते हुए दिखे। तान्या, बसीर और शहबाज ने भी अमाल को रोका लेकिन सिंगर का गुस्सा सातवें आसमान पर था। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वॉर पर सलमान खान इस मुद्दे को कैसे उठाएंगे।
  • Punjab News: पटाखा मार्किट में अवैध वसूली को लेकर 2 काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: पटाखा मार्किट में अवैध वसूली को लेकर 2 काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की दाना मंडी में पटाखा मार्किट में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, मार्किट के अंदर पार्किंग को लेकर अवैध वसूली की जा रही है। जिसको लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया गया। मीडिया द्वारा मामले को लेकर जब पुलिस से सवाल किए गए तब पुलिस ने इस मामले को गरमाता देखकर 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस द्वारा कहा गया हैकि दोनों को थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की जाएंगी और पता लगाया जाएगा कि वह किसके कहने से यहां अवैध तरीके से पार्किंग की पर्ची काट रहे थे।

    वहीं व्यक्ति द्वारा पार्किंग के लिए काटी गई पर्ची भी मीडिया को दिखाई गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि वह मार्किट में पटाखा लेने को वाहन से आया था। इस दौरान पार्किंग के नाम पर 20 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से वसूले जा रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उससे पार्किंग की पर्ची वह वापिस ले गए। जबकि दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वह कार में पटाखा लेने के लिए आया तो उससे पार्किंग के नाम पर 50 रुपए वसूले गए। व्यक्ति ने पर्ची भी दिखाई। हालांकि व्यक्ति ने सड़क पर गाड़ी लगाई हुई थी, जहां पार्किंग भी नहीं है।

    इस दौरान पार्किंग की पर्ची काट रहे व्यक्ति से बात की गई तो उसने कहा कि ठेके की मंडी को लेकर पर्ची काटी जा रही है। व्यक्ति ने सब्जी मंडी के ठेकेदार राजू का नाम लिया। जब उससे बात की गई तो दाना मंडी का ठेका उनके पास नहीं है तो व्यक्ति कहने लगा कि सब्जी मंडी और दाना मंडी का ठेका उनके पास ही है। जिसके चलते वह वाहन पार्किंग के पैसे लोगों से ले रहे है।

    इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहाकि शिकायत नोट कर ली गई है। जब पुलिस से बात की गई कि सब्जी मंडी के ठेकेदार पर दाना मंडी में वाहन पार्किंग को लेकर पैसे वसूले जा रहे है। तो पुलिस ने माना कि दाना मंडी में पार्किंग का ठेके का उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान पुलिस के सामने अवैध वसूली व्यक्ति द्वारा की गई। वहीं पुलिस अधिकारी ने मामला गरमाता देखकर 2 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।

  • 4.9 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    4.9 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    नई दिल्लीः पश्चिमी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में वीरवार को 4.9 तीव्रता से भूकंप के झटके लगे। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप के झटकों के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। पिछले महीने भी नेपाल में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 1:08 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र बझांग जिले के दंतोला क्षेत्र में था।
    बझांग जिला काठमांडू से लगभग 475 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। पड़ोसी जिलों बाजुरा, बैतड़ी और दारचुला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। बता दें कि नेपाल सबसे सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र IV और V) में से एक में स्थित है, जो बेहद ही संवेदनशील इलाका है।
  • 23 साल पुराने Rape केस मामले में 2 पूर्व सब-इंस्पेक्टरों समेत 7 को 20-20 साल की सजा

    23 साल पुराने Rape केस मामले में 2 पूर्व सब-इंस्पेक्टरों समेत 7 को 20-20 साल की सजा

    अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में रेप से जुड़े 23 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए ना सिर्फ अपराध करने वाले, बल्कि अपराधियों का साथ देने वाले इंस्पेक्टर को भी दोषी मानते हुए सज़ा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट की अपर सत्र न्यायाधीश अंजू राजपूत की अदालत ने 7 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई है।

    दोषियों में दो पुलिसकर्मी (पूर्व सब-इंस्पेक्टरों) तत्कालीन विवेचक इंस्पेक्टर पुत्तू लाल प्रभाकर और दरोगा राम लाल भी शामिल हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की 75 फीसदी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। सभी दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    एडीजीसी हर्षवर्धन सिंह के अनुसार, मामला 30 अक्टूबर 2002 का है। खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी खेत पर गई थी और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने शक के आधार पर साहब सिंह, रामेश्वर और प्रकाश के खिलाफ एफआईआर करवाई थी।

    मामले की जांच तत्कालीन SHO पुत्तू लाल प्रभाकर को सौंपी गई। उन्होंने किशोरी को बोना और पप्पू नामक लोगों के पास से बरामद किया। लेकिन पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज नहीं कराए गए। जिन तीन लोगों पर परिजनों ने शक जताया था, उनके नाम जांच से हटा दिए गए। केवल बोना और पप्पू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

    पुलिस की इस कार्यवाही से नाराज पीड़िता के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के 164 CrPC के बयान दर्ज हुए। उसने साहब सिंह, रामेश्वर, प्रकाश, दरोगा रामलाल, और चेयरमैन राकेश मौर्य पर बलात्कार का आरोप लगाया। बयान में बताया गया कि उसे राकेश मौर्य के गोदाम में ले जाकर रेप किया गया और फिर राकेश की गाड़ी से गांव छोड़ा गया।

    दोबारा हाईकोर्ट जाने के बाद मामला CBCID को सौंपा गया। जांच के बाद साहब सिंह, रामेश्वर, प्रकाश, दरोगा राम लाल, चेयरमैन राकेश मौर्य, जयप्रकाश, खेमचंद, बॉबी और SHO पुत्तू लाल प्रभाकर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। ट्रायल के दौरान क्या हुआ? आरोपी राकेश मौर्य ने अपनी फाइल अलग करवा ली। साहब सिंह की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चला।

     

  • कुटलैहड में भाजपा नेता भुट्टो ने सभी मंडल अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

    कुटलैहड में भाजपा नेता भुट्टो ने सभी मंडल अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

    बोले सभी का भाजपा के प्रति लंबा अनुभव कुटलैहड़ में भाजपा को और ज्यादा देगा मजबूती

    ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने अपने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के सभी भाजपा संगठनात्मक मोर्चों  महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा  के नव नियुक्त अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी में कुटलैहड़ के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित, विचार धारा आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी निष्ठा, मेहनत और जनसेवा के माध्यम से पार्टी की रीढ़ बनता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पार्टी के सभी मोर्चों की सक्रिय और समर्पित टीम भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मोर्चों के अध्यक्ष अपने अनुभव, कार्यशैली और जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच संगठन को और मजबूत करेंगे।

    भुट्टो ने कहा कि पार्टी की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भाव से आगामी 2027 के विधान सभा चुनावों में भाजपा को भारी बढ़त मिलेगी, संगठन ही शक्ति का मूल है और भाजपा का यही सिद्धांत पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश भाजपा नेतृत्व की नीतियों को पहुंचाएं, ताकि कुटलैहड़ क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़े। भुट्टो ने कहा कि भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रयास ही पार्टी की सच्ची ताकत है और आने वाले समय में यही एकजुटता भाजपा को कुटलैहड़ में विजयी बनाएगी।

  • क्या फिर शुरु होगा Hamas-Israel का युद्ध? इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

    क्या फिर शुरु होगा Hamas-Israel का युद्ध? इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली: गाजा में हमास और इजरायल के बीच एक बार फिर से स्थिति खराब होते हुए दिख रही है। अब सामने आई खबरों के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काटज ने चेतावनी दी है कि यदि हमास ने अपना सैन्यीकरण नहीं छोड़ा और सभी बंधकों के शव नहीं लौटाए तो इजरायल फिर से लड़ाई पर उतर आएगा। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आया है। यह धमकी दोनों पक्षों के बीच हुए युद्धविराम के छठे दिन आई है। जब हमास ने बुधवार को 2 और बंधकों के शव सौंपे और कहा कि ये उसकी हिरासत में बचे हुए आखिरी शव है।

    हमास बनाएगा व्यापक योजना

    रक्षा मंत्री ने कहा है कि यदि हमास समझौते का पालन करने से इंकार करेगा तो इजरायल अमेरिका के साथ में मिलकर लड़ाई में वापिस आएगा और हमास को पूरी तरह से हराने, गाजा में स्थिति बदलने और युद्ध के सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई भी करेगा। चीफ ऑफ स्टाफ और सीनियर अधिकारियों के साथ एक बैठक में काट्ज ने कहा है कि बुधवार को सेना को यह निर्देश दिया गया कि यदि इजरायल गाजार में अपना अभियान फिर से शुरु करने का फैसला करेगा तो हमास को हराने के लिए एक व्यापक योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि हमास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना को लागू करने से इंकार करेगा तो लड़ाई को फिर से शुरु करने की जरुरत है।

    हमास को देने होंगे सभी शव

    न्यूज एजेंसी के अनुसार, काट्ज ने यह कह दिया है कि सीजफायर प्लान के अंतर्गत हमास को अपनी हिरासत में मृत सभी बंधकों का शव वापिस करने और निरस्त्रीकरण करने की जरुरत है। इजरायल गाजा में सभी सुरंगों और आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए कदम उठाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह पट्टी विसैन्यीकृत हो जाए और आने वाले समय में इजरायल के लिए कोई खतरा न बनें।

    ट्रंप का आया बयान

    इस दौरान जब ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या यह संभव है कि हमास निर्दोष फिलिस्तानियों को मौत के घाट में उतार रहा है तो उन्होंने आगे से कहा कि – हमास अंदर जाकर गिरोहों और हिंसक गिरोहों का सफाया जरुर कर रहा है। मैं इस पर शोध कर रहा हूं हम इसके बारे में पता लगाएंगे। हो सकता है कि गिरोहों की संख्या भी ज्यादा हो मैं इसके बारे में सोच रहा हूं।