Blog

  • Jalandhar News : इन इलाकों में इतने बजे तक रहेगा बिजली कट

    Jalandhar News : इन इलाकों में इतने बजे तक रहेगा बिजली कट

    जालंधर,ens : 66 के.वी. लैदर काम्पलैक्स से चलते 11 के.वी. वरियाणा, हिलरां, महाजन, दोआबा, प्रफैक्ट बैल्ट, जुनेजा, करतार वालव, गुप्ता व 66 के.वी. सर्जिकल काम्पलैक्स से चलते 11 के.वी. संगल सोहल, नीलकमल फीडरों के अन्तर्गत आते दर्जनों इलाकों बिजली की सप्लाई 26 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

  • Punjab News: बालवीर दिवस पर लगा उल्टा Poster, बड़ा विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: बालवीर दिवस पर लगा उल्टा Poster, बड़ा विवाद, देखें वीडियो

    अमृतसरः भंडारी पुल पर भाजपा नेता हरजिंदर सिंह ठेकेदार की ओर से बालवीर दिवस पर एक पोस्टर लगाया गया। जिसके बाद माहौल गरमा गया। मौके पर सिख जत्थेबंदियों, समाज सेवी और शिरोमणि कमेटी के धार्मिक प्रचार नेता भी इकट्ठे हो गए।

    इस दौरान जब हरजिंदर सिंह ठेकेदार से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें पोस्टर संबंधी कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं समाज सेवी जत्थेबंदियों ने कहा कि हरजिंदर सिंह की ओर से जानबूझकर पोस्टर गलत लगाया गया है। एक महीने से अधिका का समय हो चुका है, लेकिन आज पोस्टर लगाना गलत है।

    कहीं न कहीं माहौल खराब किया जा रहा है। जिसके बाद पोस्टर को उतार दिया गया। मौके पर पहंचे शिरोमणि कमेटी के धर्म प्रचारक मुलाजिम ने कहा कि इस संबंधी शिरोमणि कमेटी के ध्यान मेें मामला लाया जाएगा और बनती कार्रवाई करवाएंगे।

  • Jalandhar News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर: पूरा देश आज जहां गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है वहीं दूसरी और किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर हैं। लम्बे समय से किसान एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई किसान खनौरी बॉर्डर पर डेरा लगाकर बैठे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी मरणवर्त पर बैठे हुए हैं। अब किसानों ने मांगों को मनवाने के लिए पहले से निर्धारित योजना के तहत राज्य के विभिन्न शहरों में ट्रेक्टर मार्च निकाला जिसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) एकता सिद्धूपुर की अगुवाई में भोगपुर में कई किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए।


    किसान नेता ने बताया कि बॉर्डर पर बैठे किसानों द्वारा एमएसपी सहित रखी गई अन्य मांगों को लेकर यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सहित अन्य राज्यों को नया खेती कानून लागू करने के लिए जो हिदायतें दी गई है यह मार्च उसके विरोध में भी निकाला जा रहा है। हालांकि पंजाब के खेती मंत्री खुड्डिया द्वारा इस कानून को लागू न करने को लेकर ऐलान कर दिया गया है, लेकिन हम चाहते हैं कि यह अनऑफिशियली ऐलान न हो। इसलिए पक्के तौर पर मांगों को मनवाने के लिए मार्च निकाला गया।

    बता दें कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च रूड़का, गोराया और फिल्लौर ब्लाक से होते हुए टोल प्लाजा फिल्लौर में सड़क के दोनों साइडों पर खड़ा किया जाएगा। इसी तरह नकोदर ब्लाक के किसान, ट्रैक्टर मार्च निकालकर जालंधर हाईवे पर खड़े करेंगे। इसके बाद 27 जनवरी से जिले से किसानों के जत्थे खनौरी बॉर्डर की तरफ रवाना होंगे।

  • Kapurthala News : लुटेरा गिरोह का सदस्य कार और पिस्टल सहित गिरफ्तार

    Kapurthala News : लुटेरा गिरोह का सदस्य कार और पिस्टल सहित गिरफ्तार

    कपूरथला : पुलिस ने लूट गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करणवीर सिंह उर्फ मोटा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने एक महीने के अंदर 6 बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दिया। 15 जनवरी को सुभानपुर थाना क्षेत्र में एक आई-20 कार की लूट के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

    एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी से एक 32 बोर की पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, स्विफ्ट कार, टॉय गन और मोबाइल बरामद किया गया है।अक्टूबर 2024 में जेल से रिहा होने के बाद से सक्रिय था और उसने अपने जेल के साथियों के साथ मिलकर 5 लोगों का गिरोह बनाया था।

    करणवीर सिंह ने कपूरथला, करतारपुर जालंधर, तरन तारण, चमकौर साहिब रूपनगर और लुधियाना के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। गिरोह के बाकी 4 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः भयानक सड़क हादसे में एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर लोगों ने बताया कि दो कारें जो काफी रफ्तार के साथ आ रही थी। बताया जा रहा है कि एक कार नाबालिक चला रहा था। जो आपस में रेस लगा रहे थे। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक्टिवा को कार ने टक्कर मार दी।

    हादसे में एक्टिव के पूरी तरह से चक्कनाचूर हो गई और स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे मौके पर लोगों ने तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। वहां मौके पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों का पता चल सके।

  • Punjab News: CM Mann और Governor kataria ने फहराया तिरंगा, 24 पुलिस अधिकारी सीएम अवॉर्ड से नवाजे, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann और Governor kataria ने फहराया तिरंगा, 24 पुलिस अधिकारी सीएम अवॉर्ड से नवाजे, देखें वीडियो

    PAU Ground में पहली बार सेना के जवानों ने मार्शल आर्ट का किया प्रदर्शन

    BSF कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने बॉर्डर पर फहराया तिरंगा

    पटियालाः आज पूरे देश में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश में जश्न जैसा माहौल बना हुआ है। लोग काफी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस के समारोह में भाग ले रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों ने कई दिनों पहले ही गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं आज कई बड़ी हस्तियों द्वारा बड़े-बड़े शहरों के राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेकर तिरंगा फहराया गया। इसी के चलते सीएम भगवंत मान आज पटियाला में तिरंगा फहराया। इस दौरान पंजाब के 24 पुलिस अधिकारियों को सीएम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें 5 को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 19 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जा रहा है। पटियाला में संबोधन करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश के अन्न भंडार भरने में पंजाब का अहम योगदान है, लेकिन दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारे अन्नदाता को हड़ताल करनी पड़ रही है। पहली बार हुआ कि मरण-व्रत करने पड़ रहे हैं। केेंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों को बुलाकर बातचीत करे, जिससे ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की बजाय खेतों की तरफ हों। किसान खेतों में अच्छे लगते है। लुधियाना में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीएयू ग्राउंड में पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराया। राज्यपाल ने टैंकों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। शहर में इस समय 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर हैं। समारोह में 900 छात्र शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में 17 विशेष झांकियां दिखाई जा रही हैं। पहली बार सेना के जवान समारोह में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी तैनात हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुविधा के लिए दवाइयां और एक स्थायी एंबुलेंस भी मौजूद है। वहीं स्टेडियम में पानी, शोचालय और अन्य सुविधाओं की भी पूरी व्यवस्था की गई थी। अमृतसर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के साथ-साथ बीएसएफ जवानों ने भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक सीमा के चेक प्वाइंट पोस्ट पर बड़ा समारोह करवाया जिसमें बी.एस.एफ. कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान बी.एस.एफ. कमांडेंट ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बिना किसी डर के लोगों को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कहा। इस दौरान जवानों में खुशी का एहसास साफ देखा गया। बीएसएफ कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने कहा कि दोनों देशों में शांति और सौहार्द कायम रहना चाहिए। देश की सुरक्षा के साथ कोई भी चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को अमृतसर के गोल्डन गेट से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन भागों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहला भाग 47 किलोमीटर, दूसरा 21 किलोमीटर और तीसरा 10 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष भाग लेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 से अब तक बीएसएफ ने कुल 301 किलोग्राम हैरोइन व कई अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बीएसएफ ने 39 ड्रोन भी मार गिराए हैं। मोहाली में भी लोगों ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टेडियम में एनसीसी की परेड आकर्षण का केंद्र थी। लोगों ने परेड का खूब आनंद लिया। इस दौरान तिरंगा झंडा फहराने के बाद जन गण मन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस मौके पर डीजीपी अर्पित शुक्ला, डीसी आशिका जैन, एसएसपी दीपक पारिक व अन्य मौजूद थे। बटाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शहीद लेफ्टिनेंट अशोक चक्र खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा परेड के बाद उन्होंने विभिन्न पुलिस टुकड़ियों और एनसीसी कैडरों की सलामी ली। उन्होंने इस दौरान देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। मोगा में भी इस दिन को बड़ी ही खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके तिरंगा फहराने की रस्म पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने की ओर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके मोगा के विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, डीसी विशेष सारंगल, पंजाब स्पेशल डीजीपी जतिंदर जैन, एसएसपी अजय गांधी के अलावा सभी अधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर मंत्री बलबीर सिंह ने पंजाब वासियों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कई लोगों ने बॉर्डर पर पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी देखी। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर डीसी दीपशिखा शर्मा, एसएसपी सौम्या मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
  • Jalandhar News : आप पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने 76वें गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया, देखें वीडियो

    Jalandhar News : आप पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने 76वें गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : आज देशभर मेें 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ध्वजारोहण किया। आज सुबह करीब 9.58 बजे तिरंगा फहराया फहराया गया। समारोह में दस स्कूलों के 4000 से ज्यादा बच्चे हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस के आज के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस काफी सतर्क है।

    कार्यक्रम शहर के सबसे प्रमुख इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया था। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा सुरक्षा तैनात की गई थी। बिना पास या आमंत्रण के किसी भी व्यक्ति, मीडिया कर्मी और अन्य किसी संस्थान के कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। झंडा फहराने के बाद मंत्री अरोड़ा ने गाड़ी से पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। इस दौरान पुलिस द्वारा परेड की गई और बच्चों ने लोक गीतों पर डांस किया।

  • Punjab News : पैसों के लेन-देन के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Punjab News : पैसों के लेन-देन के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    लुधियाना : चंडीगढ़ रोड नजदीक गुरु अजुर्न देव नगर के पास एक हौजरी फैक्ट्री में बुजुर्ग व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की पहचान हरदीप सिंह है। जानकारी के अनुसार मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में मृतक बुजुर्ग ने फैक्ट्री मालिकों का नाम भी लिखा। मृतक का उसके फैक्ट्री मालिक से पैसों का लेन-देन था। जिस कारण उसने परेशान होकर आत्महत्या की। मृतक हरदीप सिंह के रिश्तेदार जुझार सिंह ने कहा कि फैक्ट्री मालिक पैसों को लेकर काफी परेशान करता था।

    इसी परेशानी के चलते हरदीप ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। उन्होंने बताया कि हरदीप पिछले 36 साल से फैक्ट्री में काम करता था। जुझार ने जब हरदीप की मौत का पता चला तो वह मौके पर आया। पहले परिवार को फैक्ट्री मालिक ने अंदर नहीं जाने दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने कहा कि फैक्ट्री मालिक तंग परेशान करता था।

    अक्सर कहता था कि तुम लोग बहाना लगाकर पैसे ले जाते हो। बीती रात फैक्ट्री मालिक ने 7 हजार रुपए दिए थे। उस समय भी फैक्ट्री मालिक ने कहा कि तुम बहाने लगाकर पैसे मांगते हो। फैक्ट्री मालिक की यह बात सुनकर हरदीप ने उसे कह दिया था कि आज के बाद कभी तुम से पैसे नहीं मांगा करुंगा। प्रशासन से मांग है कि परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। सुसाइड नोट में हरदीप ने क्या लिखा कि मेरी मौत के लिए अखिल और निखिल महाजन जिम्मेदार है।

  • नशे में युवकों ने गार्ड को Car से उड़ाया, मौत

    नशे में युवकों ने गार्ड को Car से उड़ाया, मौत

    भिलाईः नशे में धुत युवकों ने एक गार्ड को कार से गेट सहित उड़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कार चालक कॉलेज स्टूडेंट्स है। बताया जा रहा है कि उसका पहले भी गार्ड से विवाद हो चुका था। वारदात वाली रात भी वह नशे में धुत था और कुछ देर पहले उसने गार्ड को धमकाते हुए कहा था कि, तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा।

    यह मामला 23-24 की दरम्यानी रात का है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि रात में पुलिस जब सचिन सिंह को गिरफ्तार करने उसके कमरे में पहुंची, तो वहां अभिषेक मलागार, आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर, मेहुल गुप्ता, श्रृष्टि शर्मा और मनीषा सिंह शराब के नशे में पार्टी कर रहे थे। गार्ड गनपत साहू ने बताया कि, 24 जनवरी की देर रात चौहान ग्रीन वैली में ड्यूटी पर तैनात था। उसने रात में मेन गेट को बंद कर रखा था। इसी दौरान, आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार सीजी 07 बीजे 8877 से रात 1 बजे आया। उसे देखकर गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया। ये बात सचिन सिंह को काफी बुरी लगी। वो चिल्लाते गार्ड को बोला कि अभी जा रहा हूं, वापस फिर आता हूं, यदि गेट बंद मिला तो तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा।

  • Jalandhar News: घर के बाहर Activa पर बैठी लड़की से फोन छीन लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: घर के बाहर Activa पर बैठी लड़की से फोन छीन लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर: महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला देओल नगर से सामने आया है। जहां गली में स्कूटरी पर बैठकर फ़ोन चला रही लड़की के हाथों से फोन छीन कर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। इस घटना को लेकर लड़की घबरा गई और जोर से उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जानकारी अनुसार लड़की बैंक मैनेजर राजेश शर्मा की बेटी है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लड़की फोन में इतना मस्त थी कि उसे पता ही चला कि कब बाइक सवार स्नेचर बड़े आराम से उसके हाथों से फोन छीन कर फरार हो गए। इस घटना के दौरान घर से बच्चे निकलकर बाहर आगे लेकिन कोई बड़ा व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद लड़की ने घर में चली गई और और घटना के बारे में परिजनों को बताने लग गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने गत्र की सूचना पुलिस को दे दी है वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।