Blog

  • Jalandhar News : विदेश भेजने के नाम पर हुई लाखों की ठगी

    Jalandhar News : विदेश भेजने के नाम पर हुई लाखों की ठगी

    जालंधर,ens : थाना नई बारादरी में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने की खबर सामने आई है। आरोपियों की पहचान मोहन कक्कड़ निवासी लाडोवाली रोड और सरबजीत कौर निवासी नंदनपुर रोड स्थित अशोक नगर के तौर पर हुई है। पीड़ित अशोक गांधी निवासी प्रीत नगर ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि वह बेटे को विदेश भेजना चाहते थे।

    पीड़ित अशोक गांधी ने बताया कि बीते साल जनवरी में आरोपी मोहन और सरबजीत से बेटे को विदेश भेजने की बात हुई थी। उन्होंने बताया कि मोहन और सरबजीत कौर ने उनसे 7 लाख रुपए लिए लेकिन उनके बेटे को विदेश नही भेजा और न ही उनके पैसे वापिस किए। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: घटना को अंजाम देते फर्जी निगम कर्मी काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: घटना को अंजाम देते फर्जी निगम कर्मी काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी इलाके में बाइक सवार लुटेरों को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लुटेरों की लोगों ने जमकर धुनाई की, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। लोगों ने लुटेरों को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। मिली जानकारी के अनुसार युवक खुद को निगम कर्मी बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। इन बदमाशों ने एक दुकानदार से पर्ची के पैसे मांग रहे थे। उसने जब इनका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके गले में दातर रख दिया। घटना स्थल पर शोर-शराबा होने के बाद दो लोगों को तो पकड़ लिया लेकिन 2 फरार हो गए। दरअसल, दुगरी नहर पर लाइटों के पास कुछ दुकानें लगी थी। दुकानदार विजय ने बताया कि बाइक पर चार युवक आए थे, जिसमें 2 बाइक पर बैठे थे और 2 अन्य उसके पास आकर कहने लगे कि वे निगम कर्मी है। दोनों ने पूछा कि उसकी दुकान किसकी मंजूरी से लगी है। उन लोगों ने उसे निगम की पर्ची दिखाने को कहा। उन लोगों ने उससे 300 रुपए पर्ची के देने के लिए जोर दिया। उसने उनसे कहा कि वह निगम दफ्तर जाकर पर्ची कटवा देगा। यह बात सुनते ही गुस्से में आए बदमाशों ने दातर निकाल कर गले पर रख दी। विजय मुताबिक उसके पिता भी वहीं थे। उन लोगों ने शोर मचाया तो लोग इक्ट्ठे हुए। बाइक पर बैठे दो युवक भाग गए। लोगों की मदद से दुकान पर खड़े बदमाशों को काबू किया गया। लोगों ने उनकी जमकर खंभे के साथ बांध कर पिटाई की। लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया। मौके पर पीसीआर दस्ता पहुंचा और बदमाशों को पुलिस चौकी आत्म पार्क के सुपुर्द किया। इस घटनाक्रम के बाद तहबाजारी इंस्पेक्टर अजय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम भी शहर में रेहड़ी फड़ी वालों की पर्ची काटती है। अगर किसी भी दुकानदार को आकर कोई खुद को निगम कर्मी कहे तो उसका आइकार्ड जरूर चैक किया जाए।
  • Punjab News: कार, स्कूल वैन और बस की टक्कर में 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कार, स्कूल वैन और बस की टक्कर में 3 घायल, देखें वीडियो

    गाड़ियों के उड़े परखच्चे

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित अकाई अस्पताल के बाहर कार, स्कूल वैन और बस में टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मामले की जानकारी देते हुए मंगी ने बताया कि ब्रेजा कार डिवाइडर क्रॉस करने के दौरान पलट गई और बस से टकरा गई। चश्मदीद ने बताया कि कार और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। मंगी ने कहा कि इतना जरूर पता चला है कि कार सवार चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा था और वह एक डॉक्टर है। दोनों की आमने-सामने टक्कर के बाद कार चालक बस से टकरा गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया डीएवी स्कूल की गाड़ी है और गाड़ी मालिक का नाम लड्डू है। दोस्त लड्डू ने हमें एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी, जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। व्यक्ति ने कहाकि गाड़ी नार्मल स्पीड से चल रही थी और कार चालक ने सीधी गाड़ी में टक्कर मारी है। उन्होंने कहा कि कार चालक की गाड़ी से कुछ बोतले मिली है, ऐसे में आंशका जताई जा रही हैकि कार चालक ने ड्रिंक की हुई थी। इस घटना में लड़की की टांग टूट गई, लड़की को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सिक्योरिटी गार्ड का चूल्हा टूट गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान कार चालक को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Jalandhar News : शादी के 15 दिनों बाद व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Jalandhar News : शादी के 15 दिनों बाद व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    जालंधर,ens : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र सोम नाथ निवासी मौहल्ला निम्मां वाला मोहल्ला जमशेर के तौर पर हुई है। थाना सदर जमशेर के अधीन पड़ते इलाके में शादी के 15 दिन बाद ही व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया जा रहा है।  थाना सदर के प्रमुख एस.आई सुरेश कुमार ने बताया कि मुकेश के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    थाना सदर के प्रमुख एस.आई ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी पुत्री कश्मीरी लाल निवासी गांव बग्गा थान शाहकोट जिला जालंधर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी शादी 7 जनवरी 2025 को मुकेश कुमार के साथ हुई थी। रानी ने बताया कि 21 जनवरी को उसका पति घर यह कह कर गया था कि वह किसी काम से जंडियाला जा रहा है और रात तक वह घर वापिस नहीं आया। जिसके बाद सुबह 10.15 बजे उसके ननद के पति ने बताया कि मुकेश की मौत हो गई है। जिसके बाद यह अपने परिवार सहित सिविल अस्पताल पहुंच गई। मृतका की पत्नी ने कहा कि उसे अपने पति की मौत के कारण संबंधी कोई जानकारी नहीं है और न ही उसे किसी पर कोई शक है।

    उसने कहा कि वह किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहती। ए.एस.आई. सुखविंदर लाल के अनुसार सिविल अस्पताल के गार्ड ने थाना सदर में फोन कर बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम मुकेश कुमार पुत्र सोम नाथ है और वह जमशेर के मोहल्ला निम्मा वाला का रहने वाला है, कि ज्यादा नशा लेने के कारण मौत गई है। ए.एस.आई सुखविंदर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे तो व अपने परिवार समेत मौजूद गीता मौजूद थी। उसने पुलिस को ब्यान दर्ज करवाए।

  • Punjab News: विदेश से आए नौजवान ने पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, पिस्टल और मैगजीन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश से आए नौजवान ने पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, पिस्टल और मैगजीन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत को अंदर से खोखला करने के लिए नशे की बड़ी खेप भेजता रहता है, वहीं पाकिस्तान भारत के माहौल को खराब करने के लिए हथियारों की खेप भी भेजता है। हालांकि पुलिस और बीएसएफ लगातार भारत में हथियारों की सप्लाई पर नजर रख रही है। पाकिस्तान की इन नापाक कोशिशों को नाकाम करने का एक ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां सीआईए ने ग्रामीण अमृतसर से एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बिक्रम सिंह को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उससे 4 पीएस-5 स्टॉर्म 30 बोर पिस्तौल और 4 मैगजीन बरामद हुए जिस पर उसे गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह युवक 4 महीने पहले दुबई से भारत आया था और दुबई में ही पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में आया और भारत आने के बाद उसने पाकिस्तान से 4 पीएस-5 स्टॉर्म 30 बोर पिस्तौल और मैगजीन मंगवाई थी और जब वह हथियारों की खेप लेकर अपने जिले तरनतारन जा रहा था तो अमृतसर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी दौरान उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह व्यक्ति हथियार कहां पहुंचाने वाला था। वहीं दुबई में भी इस युवक के फोन से यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन तस्करों से जुड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma सहित इन स्टार्स को मिली जान से मारने की धमकी

    मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma सहित इन स्टार्स को मिली जान से मारने की धमकी

    सुंगधा मिश्रा भी निशाने पर, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

    मुबंई: बॉलीवुड के अलावा टीवी स्टार्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ राजपाल यादव को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। कथित रूप से यह ईमेल पाकिस्तान से आया है। इन दोनों स्टार्स के अलावा सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। डांसर और कॉमेडियन को निशाना बनाया गया है। इन स्टार्स को धमकी ईमेल के जरिए मिली है जिससे एक बार फिर मुंबई शहर में खलबली मच गई है। सैफ अली खान पर हमला होने के एक हफ्ते बाद ही इन सितारों को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसका कनेक्शन सीधे पाकिस्तान से बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है। ई-मेल में लिख गया है- हम आपकी एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। हम आपके ध्यान में सेंसेटिव मामला लाए हैं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि इसे बहुत गंभीरता से लें और गोपनीयता बनाए रखें। पाकिस्तान से आए ई-मेल के आखिर में लिखा है- अगर ऐसा नहीं किया तो यह आपके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है। हम अगले 8 घंटे में इस ई-मेल का रिएक्शन चाहते हैं। ऐसा नहीं किया तो हम मान लेंगे कि आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हम आपके खिलाफ एक्शन लेंगे। हम बिश्नोई नहीं हैं। मुंबई पुलिस ने सेक्शन 351(3) के तहत केस फाइल किया है। फिलहाल एक्टर या फिर उनके परिवार की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। सामने आया है कि विष्णु नाम के शख्स ने ये ईमेल भेजे हैं। जिसमें कहा गया है कि ‘ये सब कोई पब्लिसिटी स्टंट के तहत हम लोग नहीं कर रहे हैं। हमारे पास तुम्हारी सारी एक्टिविटी की जानकारियां हैं। हम अगले 8 घंटे के अंदर आपसे तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं-विष्णु। फिलहाल पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर धमकी देने वाले का पता लगा रही है।’
  • Punjab News: Fortuner गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Fortuner गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अवैध शराब के कारोबार को किसी तरह बंद कराया जा सके, जिसके चलते समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा आबकारी विभाग के साथ मिलकर छापेमारी भी की जाती है लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अवैध व्यापारियों द्वारा लगातार अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है और ऐसा ही एक मामला देर रात को देखने को मिला है, जहां एक व्यक्ति अपनी फॉर्च्यूनर कार में 10 पेटिया अवैध शराब की लेकर जा रहा था।

    इस दौरान नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस और आबकारी टीम ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर तालाशी ली। जहां तालाश के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके के दौरान व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कहा कि देर रात उनकी टीमें शहर में गश्त कर रही थी।

    इस दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो अवैध शराब का कारोबार करता है वह अवैध शराब लेकर आ रहा है यदि आप नाकेबंदी करते हैं तो उसे पकड़ा जा सकता है। जिसके चलते हमारी पुलिस पार्टी ने टीचर कॉलोनी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार को रोककर जब तालाशी लगी गई तो गाड़ी से 5 पेटियां रॉयल स्टेग, 4 पेटियां रम और एक पेटी ब्लेंडर प्राइड की बरामद हुई। उन्होंने बताया कि शराब और कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है।

  • Punjab News: XUV चलाते हुए फोन चला रही महिला ने खड़ी वैन को मारी जबरदस्त टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: XUV चलाते हुए फोन चला रही महिला ने खड़ी वैन को मारी जबरदस्त टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अकसर देखा जाता है कि लोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। कई बार तो हादसे इतने बड़े हो जाते हैं कि लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ती है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर के पुराने बस स्टैंड से सामने आया है जहां, मोबाइल चलाते हुए गाड़ी चलाना एक महिला को भारी पड़ गया। दरअसल, पुराने बस स्टैंड के बाहर खड़ी टाटा मैजिक वैन में XUV चला रही एक महिला ने फोन पर बात करने दौरान टक्कर मार दी। एक्सयूवी की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैन जोरदार तरीके से दीवार से टकरा गई जिससे वैन का चालक भी घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार मिनी वैन चालक हरिंदर सिंह अपने नंबर के अनुसार यात्रियों को लेने की तैयारी कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार एक्सयूवी आई और उसने खड़ी वैन और उसमें बैठे चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के से बैन सामने की दिवार में जा टकराई और वैन चालक भी बुरी तरह घायल हो गया।

    घटना के बाद कई लोग और ऑटो यूनियन के अध्यक्ष जसपाल सिंह भी आ गए। यूनियन अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महिला गाड़ी चलाते समय फोन पर बात कर रही थी, जिस कारण उससे वाहन कंट्रोल नहीं किया गया। महिला ने अपनी गलती मानते हुए ड्राइवर और वैन को हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही। इस दौरान आपसी तालमेल से मामला सुलझ गया और पुलिस थाने में शिकायत नहीं की गई।

  • शेयर बाजार खुलते ही Market में आया उछाल

    शेयर बाजार खुलते ही Market में आया उछाल

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार आज यानी 23 जनवरी को फ्लैट नोट पर खुला। सेंसेक्स 9.53 अंक (0.012%) की तेजी के साथ 76,414.52 और निफ्टी 27.05 अंक (0.12%) की गिरावट के साथ 23,128.30 पर खुला। हालांकि, इसके बाद बाजार में रिकवरी देखी गई। सुबह 9:56 बजे बजे बाजार में तेजी देखी आई।

    बीएसई सेंसेक्स 193.09 अंकों यानी 0.25% की बढ़त के साथ 76,598.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 भी 62.75 अंकों यानी 0.27% की बढ़त के साथ 23,218.10 के स्तर पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 167.64 अंक गिरकर 76,237.35 पर पहुंच गया, जो 0.22% की गिरावट है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी 59.75 अंकों (0.26%) की गिरावट आई और यह 23,095.60 पर ट्रेड कर रहा था।

    बता दें कि एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट आई, हालांकि अमेरिकी बाजारों में बीती रात रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली। कल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75% बढ़कर 76,404.99 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 130.70 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,155.35 पर बंद हुआ था।

     

     

     

  • Jalandhar News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, मेन रोड़ हुई बंद

    Jalandhar News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, मेन रोड़ हुई बंद

    जालंधर, ENS: अगर आप भी जरूरी काम से घर से इस रोड़ की ओर से गुजरना चाहते है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, कूल रोड़ को एक तरफ से बंद कर दिया गया है, ऐसे में आप उस रोड़ पर जा रहे है तो आप फंस सकते है। मिली जानकारी के अनुसार कूल रोड से तेज रफ्तार ट्रक की बिजली के पोल से टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में पोल टेडा होने से हाई वोल्टेज तारें सड़क पर बिखरी गई है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा ना हो जाए जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा कूल रोड़ की एक साइड रोड को बंद कर दिया गया है। हालांकि दूसरी साइड से आवाजाही जारी है।