Blog

  • बाबा डेरा में आज होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन

    बाबा डेरा में आज होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन

    गुरु न होते तो मानव जाति अंधकार में ही रहती- आचार्य हेमानंद
     
    ऊना/ सुशील पंडित : डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का रविवार को समापन होगा। 16 जुलाई से शुरू यह धर्मोत्सव प्रति वर्ष डेरे में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। शनिवार को भी हजारों भक्तों ने पवित्र धूने पर माथा टेकने के बाद डेरे के महंत वेदांताचार्य सुग्रीवानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गुरुजी के परम शिष्ट आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भक्तों को धर्म पालना और गुरु शिष्ट परंपरा से जुड़े प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पूरे भारत वर्ष में मनाई जाती है। इससे जुड़ी कई कथाएं हमारे शास्त्रों में लिखी हुई हैं। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म दिवस माना जाता है।
    उनके सम्मान में इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा गया है। शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद की रचना की थी और इसी कारण से उनका नाम वेद व्यास पड़ा। आचार्य हेमानंद महाराज ने बताया कि गुरु न होते तो आज भी मानव जाति जंगलों में आदिमानव की तरह जीवन यापन कर रही होती। गुरुओं के आशीर्वाद, तप और ग्यान से ही आज मानव इतनी तरक्की कर पाया है। यदि गुरु न होते तो धर्म की जानकारी कभी भी मानव जाति तक पहुंच नहीं सकती थी। इसलिए गुरु को ईश्वर का स्थान भी दिया गया है। ईश्वर और मानव के बीच वही एक कड़ी है जिससे समस्त जन भवसागर के पार लगते हैं और ब्रह्म को समझ पाते हैं। रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन समारोह भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और उस दिन भी हजारों की गिनती में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
  • जिला ऊना में बेहतर आपदा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न

    जिला ऊना में बेहतर आपदा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन द्वारा डीआरडीए सभागार ऊना में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला समापन सत्र की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान बेहतर प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ लोकल गैर सरकारी संस्थाओं का अहम रोल रहता है। इनके सहयोग से वहां की परिस्थितियों और उनके अनुभव के साथ बेहतर और प्रभावशाली ढंग से राहत व बचाव कार्यों को करने में मदद मिलती है।

    कार्यशाला में आपदा जोखिम प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, मानवीय सहायता के मानकों व मानवतावादी सिद्धांतों तथा आपदा के उपरांत राहत व बचाव के लिए यथाशीघ्र आवश्यकताओं के आंकलन को लेकर भी विस्तापूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान आपदा के उपरांत सही आंकडे एकत्रित करने को लेकर ऑनलाईन एप्लिकेशन पर भी चर्चा की गई ताकि आपदा के समय सही आंकड़ों के आधार पर राहत व बचाव कार्य करने में आसानी रहे।

    कार्याशाला के दूसरे दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के इंटर-एजेंसी गु्रप का पुनर्गठन किया गया जिसमें सरकारी संस्थाओं में रेड क्रॉस, फायर, होम गार्ड, एनसीसी, डीपीआरओ और आईआरबीएन बनगढ़ को कोर गु्रप के मेंबर बनाया गया। वहीं गैर सरकारी संस्थओं से एक मौका एक उम्मीद संस्था के सचिव जसवीर सिंह को इंटर-एजेंसी गु्रप का संयोजक चुना गया तथा ह्यूमन राइटस प्रोटेक्शन सैल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन, ऋषित फाउंडेशन, अंकुर वेल्फेयर एसोसियशन, नवज्योति यूथ वेल्फेयर सोसाइटी एवं एकल नारी कृषि सहकारी सभा को कोर गु्रप के मेंबर बनाया गया। इसके अतिरिक्त एनजीओ चिंतपूर्णी विकास समिति अंब, देवभूमि फाउंडेशन ऊना, ब्लड लाइंस एंड सोशल वेल्फेयर समिति ऊना को इंटर एजेंसी के मेंबर तथा अक्षय शर्मा को आपदा मित्र और दिनेश जसवाल युवा स्वयं सेवी का वॉलंटियर्स बनाया गया।

    कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के कानूनी ढांचे तथा व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी देने के साथ ही व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण व क्षमता वृद्धि समन्वयक सुमन चहल ने कार्यशाला का संचालन किया। इस मौके पर प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ से सहायक कमांडेंट अनिल पटियाल, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Punjab : बंदूक की नोक पर Medical Store में डकैती, देखें CCTV

    Punjab : बंदूक की नोक पर Medical Store में डकैती, देखें CCTV

    अमृतसर। शहर के मजीठा रोड और नगीना एवेन्यू से एक लूट की खबर सामने आई है। शाम 6 बजे अमृतसर के मजीठा रोड और नगीना एवेन्यू में दो युवा लुटेरों ने एक मेडिकल स्टोर को लूट लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार के हाथ-पांव फूल गए।

    पीड़ित दुकानदार ने मीडिया से बात करते कहा कि शाम करीब 6 बजे दो युवक चेहरे पर रूमाल बांध कर सामान खरीदने दुकान पर आये और दुकान में घुसकर पिस्तौल निकाल कर साइड में बैठने को कहा और सारा सामान लूट लिया। इसके बाद उसने मुझे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। जिसके बाद फरार हो गये। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना बारे पुलिस में सूचना दे दी है।

    इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर के नगीना एवेन्यू में एक मेडिकल स्टोर पर दो युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक नजर आ रहे हैं। जो इस घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

  • Punjab : टिप्पर ने छोटा हाथी में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab : टिप्पर ने छोटा हाथी में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

    नंगल। श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां, इस हादसे में दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव ब्रह्मपुर के निकट एक तेज रफ्तार टिप्पर ने छोटा हाथी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इसमें सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनकी पहचान रमनप्रीत सिंह व बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

    हादसे के बाद मौके से टिप्पर चालक फरार हो गया। जिसके बाद सूचना मिलने के तुरंत बाद सडक़ सुरक्षा फोर्स के जवानों ने टिप्पर चालक को नयां नंगल से पकड़ लिया है।

  • Jalandhar: Railway की निर्माणाधीन बिल्डिंग में व्यक्ति के कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar: Railway की निर्माणाधीन बिल्डिंग में व्यक्ति के कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: बाशीरपुरा में स्थित रेलवे की निर्माणाधीन बिल्डिंग में वीरवार को बंगाली युवक का कत्ल कर लाश वहीं फेंक गई थी। जिसके बाद कत्ल की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी। जिसकी जांच के बाद आज जीआरपी पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। जिसमे उसी के सुपरवाइजर ने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

    शराब के नशे में होने से गई बंगाली राजू की जान

    बंगाली युवक जिसकी पहचान राजू के रूप में हुई थी। जिसको हरियाणा का रहने वाला सुपरवाइजर सागर ने ही ने पास काम पर रखवाया था। क्योंकि यह पिछले कई महीनों से वहां इसे ही आवारा घूमता रहता था। जिसके बाद सागर ने देख उसे अपने पास काम पर रख लिया। लेकिन राजू ज्यादा शराब पीने के बाद उसी से ही झगड़ा करने लगा। जब शराब उस पर ज्यादा हावी हो गई। तो सागर के ही साथ हाथापाई करने लगा। इस हाथापाई ने सागर को गुस्सा दिला दिया और उसे इस कत्ल के लिए मजबूर किया।

    जानकारी देते हुए थाना जीआरपी के प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि कत्ल वाले दिन बंगाली युवक राजू को तनख्वाह मिली थी। इसके बाद सुपरवाइजर सागर और राजू दोनों बाजार जाकर सामान लेकर आए। इसके बाद रात के समय राजू ने वहीं पर बैठकर शराब पी। शराब ज्यादा पीने के बाद राजू अपने ही सुपरवाइजर सागर के साथ झगड़ा करने लगा पड़ा और उसके साथ हाथापाई भी करने लगा। हाथ भाई दौरान जहां सागर जब जमीन पर गिरा तो उसको मामूली सी चोट आई। इसके बाद भी राजू उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहा। ज्यादा शराब के नशे में होने के कारण राजू सागर से लड़ाई झगड़ा करता रहा। जिसके बाद सागर ने भी अपना संतुलन खो दिया और वहां पर पड़े एक लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सागर राजू को खून से लटपट देख घबरा गया और वहां से अपने घर भाग गया।
    थाना प्रभारी ने बताया कि जब इन्वेस्टिगेशन की गई तो क्राइम सीन से लेकर सागर का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद उसका घर का पता निकलवाया गया। और उसे पर और उसके परिवार पर दबाव बनाया गया। दबाव बनाने के बाद सागर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर अपना जुर्म कबूला। थाना प्रभारी ने इस मामले में कोर्ट में पेश कर दो दिन का डिमांड लिया है।

  • Punjab : इस Power Station में लगी भीषण आग, देखें Live

    Punjab : इस Power Station में लगी भीषण आग, देखें Live

    मोगा। पंजाब के मोगा जिले में बिजली घर के 220 पावर ग्रिड सिंघावला के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद बिजली महकमों में आनन-फानन मच गया है। जिसके बाद जिले के आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मंगवाया गया है। बताया जा रहा है कि 220 पावर ग्रिड सिंघावला में किसी तकनीकी खराबी होने के कारण पवार ग्रिड के ट्रांसफर में भयानक आग लग गई।

    वहीं, आज इतनी भयानक है की उसके धुएं और आग लपटे कई किलो मीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। मोगा के आस पास के सभी जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़िया मंगवाई गई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक अभी तुरंत आग पर काबू पाना मुश्किल है।

    भीषण आग लगने से ब्लास्ट होने के चांस भी बहुत ज्यादा है। वहीं प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी और बिजली बोर्ड के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

  • Punjab : 2 दिन से Civil Hospital की Krishna Lab का सिस्टम बंद, मरीज परेशान, 250 रिपोर्ट पेडिंग, देखें वीडियो

    Punjab : 2 दिन से Civil Hospital की Krishna Lab का सिस्टम बंद, मरीज परेशान, 250 रिपोर्ट पेडिंग, देखें वीडियो

    लुधियाना : सिविल अस्पताल के मरीज टेस्टिंग लैब से रिपोर्ट न मिलने के कारण बेहद परेशान है। शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक 250 से 300 मरीजों की रिपोर्ट लैब में पेडिंग पड़ी है। अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी क्राउडस्ट्राइक के एक सॉफ्टवेयर अपडेट का असर माइक्रोसॉफ्ट पर पड़ा। इससे शुक्रवार को सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दुनियाभर के 95% कंप्यूटर ठप पड़ गए। शनिवार सुबह भी कई मरीज अपने टेस्ट की रिपोर्ट लेने आए। लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। ये हाल अकेला कृष्णा लैब का नहीं है। शहर भर में कई ऐसे संस्थान है जिनके सिस्टम पूरी तरह से ठप है।

    कृष्ण लैब सिविल अस्पताल के इंचार्ज महेश ने बताया कि साफ्टवेयर की दिक्कत के कारण मरीजों की रिपोर्ट निकलने में बेहद दिक्कत आ रही है। सिस्टम के शुरू होते ही तुरंत लोगों की मैडिकल रिर्पोट को निकाला जाएगा। लोगों से भी अनुरोध है कि वह शांति बनाकर रखे। बात करें इस साफ्टवेयर अपडेट की तो इससे दुनियाभर की तो एयरपोर्ट, फ्लाइट, ट्रेनें, हॉस्पिटल, बैंक, रेस्तरां, डिजिटल पेमेंट, स्टॉक एक्सचेंज, टीवी चैनल से लेकर सुपर मार्केट जैसी जरूरी सेवाओं की गति धीमी हो गई है। क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण कंप्यूटर स्क्रीन पर नीले बैकग्राउंड के साथ मैसेज दिखा। इसे ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कहा जाता है।

    ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एक क्रिटिकल एरर स्क्रीन है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखाई देती है। जब यह एरर आता है, तो कंप्यूटर ऑटोमेटिकली रिस्टार्ट हो जाता है। डेटा खोने की भी संभावना रहती है। इस आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने तुरंत कहा कि यह एक “थर्ड पार्टी इश्यू” है। दूसरे शब्दों में- ये उसकी गलती नहीं थी। माइक्रोसॉफ्ट के पास समस्या से निजात पाने का कोई ‘प्लान बी’ नहीं था। वह इंतजार करती रही कि खुद साइबर सिक्योरिटी फर्म इसे दूर करेगी। यह खतरनाक स्थिति है। आर्थिक तंत्र के अहम घटकों की माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर अत्यधिक निर्भरता है। ऐसा नहीं है कि इसके विकल्प नहीं है। कई कंपनियां ‘लाइनेक्स’ और ‘मेक’ का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन एयरलाइन और दूसरे उद्योग यह मानकर चल रहे थे कि माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी नहीं आ सकती।

  • IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

    IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

    नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम बदली जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी हेड कोच के पद से हटा दिया था। 2008 से लगातार आईपीएल का हिस्सा रहीं दिल्ली कैपिटल्स ने कई सीजन अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन अब तक खिताब जीतने का इंतजार कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बाद मैनेजमेंट कई बड़े फैसने लेने की तैयारी में है और इसी सिलसिले में वह ऋषभ पंत को रिलीज कर सकता है।

    ऋषभ पंत ने सबसे अधिक आईपीएल में कप्तानी करने वाले वर्तमान कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। हालांकि दूसरी ओर सौरव गांगुली चाहते हैं कि पंत टीम के साथ बने रहे लेकिन मैनेजमेंट उनके कप्तानी और प्रदर्शन से खुश नहीं है और वह आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज किए जा सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स खरीद सकती है।

    एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह खाली होगी। हालांकि धोनी ने अभी तक आईपीएल 2025 में न खेलने को लेकर कुछ कहा नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वह 2024 में अपना आखिरी सीजन खेल चुके हैं। ऐसे में धोनी की जगह विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है और वह येलो आर्मी के साथ जा सकते हैं।

  • Punjab : थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस मुलाजिम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस मुलाजिम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी थाने के बाहर उस समय हंगामा मच गया। जब दो अलग-अलग पक्ष एक पारिवारिक मुद्दे को लेकर थाने पहुंच गए। लेकिन थाने में मौजूद एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि जब वे बात कर रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें धक्का दे दिया और अंदर जाकर उनकी पिटाई कर दी।

    इसके बाद माहौल गरमा गया और परिवार के लोग गुस्से में वहां आ गए। जब थाना प्रभारी पहुंचे तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अंदर बैठे और परिवार के सदस्यों के साथ समझौता करें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दिया है। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए है। एसएचओ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • अवैध खनन करने पर दो वाहनों पर जुर्माना

    अवैध खनन करने पर दो वाहनों पर जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने दो वाहनों पर जुर्माना डाला है। पुलिस को इस चालान में जुर्माने के रूप में 11200 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 110 वाहनों के भी शुक्रवार को चालान किए गए। इनमें से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों से 13700 रूपए बरामद किए हैं।